हिसार टाइम्स – सेंट कबीर स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा अनुष्का ने आईआईटी मद्रास में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता “ड्रामेटिक एडेप्टेशन ऑन फारेंसिक 26” में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अनुष्का ने प्रतियोगिता में भारत की प्रथम महिला साइबर क्राइम अन्वेषक डॉ. पत्ताथिल धन्या मेनन की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू महतानी ने बताया कि, अनुष्का ने 18 चयनित फाइनलिस्टों में स्थान बनाया और अंतिम चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विद्यालय निदेशिका नेहा सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।