नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स -सेक्टर 6 में प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की उनके ऑफिस में घुसकर हत्या मामले में बुधवार को भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सुभाष के कार्यालय के पास लगे पांच सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस ने मुख्य सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन उसमें भी कोई संदिग्ध चेहरा नजर नहीं आया।

पुलिस ने सादा वर्दी में पड़ोसियों से भी पूछताछ की, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। डीएसपी विनोद शंकर ने बताया कि सुभाष मलिक के घर आने वाले दूधिये, डाकिये, स्कूल बस चालक, परिचालक और उनके साथ काम करने वालों से भी पूछताछ की जा चुकी है। लूट के लिए हत्या का एंगल भी कमजोर लगता है। सुभाष की सोने की चेन और अंगूठी गायब हैं, जबकि हाथ में पहना सोने का कड़ा सही सलामत है। परिजनों ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सुभाष के कार्यालय के सामने एक निजी स्कूल की बस सुबह करीब 8 बजे लगभग 15 मिनट के लिए रुकती थी। यह बस सेक्टर के बच्चों को एकत्रित करने के लिए रुकती थी। पुलिस ने बस चालक और परिचालक से भी पूछताछ की।

पटेल नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की जमीन पर विवाद: निगम प्लॉट बेचेगा, लोग बोले – हमें पार्क चाहिए

हिसार टाइम्स – हिसार के पटेल नगर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम नंबर 41 की जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर निगम प्रशासन इस कीमती जमीन पर 8 प्लॉट काटकर उनकी ई-नीलामी करने की तैयारी में है, जिसके लिए सदन में प्रस्ताव भी पास हो चुका है। दूसरी तरफ, स्थानीय निवासी इस फैसले के खिलाफ हैं। बुधवार को पार्षद राजेंद्र बिडलान के नेतृत्व में मोहल्लेवासियों ने मेयर प्रवीण पोपली और निगम अधिकारियों से मुलाकात कर विरोध दर्ज कराया। निवासियों का तर्क है कि 2016 में यहाँ पार्क बनाने का प्रस्ताव था। हालांकि, एडिशनल कमिश्नर शालिनी चेतल ने स्पष्ट किया कि पार्क के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से एनओसी नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल पुराने प्लान (प्लॉट नीलामी) में बदलाव की संभावना नहीं है।

राजगुरु मार्केट से हटाए रेहड़ी संचालकों ने ऑफर ठुकराया

हिसार टाइम्स – राजगुरु मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद अब रेहड़ी संचालकों के पुनर्वास का मामला गरमा गया है। मार्केट से हटाए गए 54 रेहड़ी संचालकों ने प्रशासन द्वारा दिए गए ‘जनता मार्केट’ में शिफ्ट होने के ऑफर को ठुकरा दिया है। संचालकों का कहना है कि उन्हें तेलियान पुल रेहड़ी मार्केट के पास ही जगह दी जाए, क्योंकि वहां उनका रोजगार सुचारू रूप से चल सकेगा। बार-बार जगह बदलने से उनके काम पर बुरा असर पड़ता है। इस मामले में मेयर प्रवीण पोपली ने गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को तेलियान पुल मार्केट का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं, जिसके लिए रात के समय मार्किंग की जाएगी।

छह बेड का कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू, चिकित्सकों को दिए निर्देश

हिसार टाइम्स – विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर हिसार के नागरिक अस्पताल में कैंसर डे-केयर सेंटर की सेवाएं शुरू हो गई हैं। इस सेंटर में दो कमरों में छह बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हालांकि, बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी किन्हीं कारणों से इसका ऑनलाइन उद्घाटन नहीं कर पाए। पीएमओ डॉ. रीना जैन ने बताया कि रोहतक पीजीआई के कैंसर विभाग के चिकित्सक यहां के स्टाफ को मरीजों के उपचार और दवाओं के बारे में ट्रेनिंग देंगे। सेंटर में कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी दी जाएगी, लेकिन मरीजों को सीधे भर्ती नहीं किया जाएगा; केवल रेफर होकर आने वाले मरीजों का ही उपचार होगा। डॉ. अभिषेक और डॉ. ईशान को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

ब्लैक फिल्म व पुलिस सायरन लगी स्कॉर्पियो का 25 हजार का चालान

हिसार टाइम्स – बरवाला में यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को शहर के अग्रसेन चौक पर एसआई जयबीर सिंह ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाया, जिसमें अवैध रूप से ब्लैक फिल्म और पुलिस सायरन लगा हुआ था। पुलिस ने गाड़ी के कागजात जांचने के बाद ₹25,000 का भारी चालान काटा और मौके पर ही काली फिल्म उतरवाई। इसके अतिरिक्त, पुराने बस अड्डा क्षेत्र में एक बुलेट बाइक का ₹12,500 का चालान किया गया। पुलिस ने दिन भर में अलग-अलग स्थानों पर कुल 21 वाहनों के चालान काटकर सख्त संदेश दिया है।

हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर उपायुक्त को सौंपा पत्र

हिसार टाइम्स – हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने हुडा (HSVP) विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण आ रही दिक्कतों को लेकर जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है। एसोसिएशन के प्रधान संजय डालमिया के नेतृत्व में सदस्यों ने बताया कि एस्टेट ऑफिसर के छुट्टी पर होने की वजह से प्रॉपर्टी से संबंधित कई कार्य रुके हुए हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय में भी प्रॉपर्टी मालिकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि कार्य को सुचारू बनाने के लिए किसी अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए ताकि जनता के काम शीघ्र पूरे हो सकें।

शिक्षक से कार, फोन व नकदी छीनने के 3 आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – आजाद नगर थाना पुलिस ने 30 जनवरी को डोभी गांव के शिक्षक प्रमोद के साथ हुई लूटपाट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ गुड्डू (तिलक नगर), राजकुमार (मिर्जापुर) और दीपेंद्र (चौथा मिल) के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने आर्यनगर-पातन रोड पर शिक्षक की गाड़ी रुकवाकर लोहे की रॉड से हमला किया और उनसे कार, फोन व ₹3,000 नकद छीन लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि छीनी गई कार और अन्य सामान बरामद किया जा सके।

पटवारियों का धरना स्थगित, आज से काम पर लौटेंगे

हिसार टाइम्स– दी रेवेन्यू पटवार एवं एसोसिएशन ने बुधवार को चौथे दिन जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के जिला सचिव बलबीर सिंह झाझड़िया ने बताया कि अब धरना स्थगित कर दिया गया है और वीरवार से सभी पटवारी काम पर लौटेंगे।

कानूनगो रामकुमार डूडी ने बताया कि 6 में से 5 पटवारियों को बहाल कर दिया गया है और एक पटवारी को वीरवार को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य लंबित मांगों के लिए राज्य कार्यकारिणी से 10 फरवरी को बातचीत की जाएगी, जिसमें जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया गया है। 30 जनवरी से चल रही पटवारियों की हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। 

हिसार-लुधियाना रूट पर बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन जल्द होगी बहाल

हिसार टाइम्स – हिसार जंक्शन से लुधियाना के बीच बंद पैसेंजर ट्रेन को लेकर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से इंतजार कर रहे यात्रियों को अब जल्द ही ट्रेन सेवा बहाल होने की उम्मीद है। रेलवे के संकेतों के अनुसार 5 फरवरी के बाद इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन को पुराने मार्ग पर फिर से चलाया जा सकता है।

1 दिसंबर से यह ट्रेन ट्रैक इंटरलॉकिंग और धूरी-लुधियाना प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते बंद की गई थी। इस दौरान मालगाड़ियों को बठिंडा-अंबाला के रास्ते डायवर्ट किया गया। ट्रेन रद्द होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे विभाग ने ट्रेन को 23 फरवरी तक बंद दिखाया है, लेकिन लाइन पर करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा होने के संकेत मिलने के बाद इसे पहले बहाल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

◾नो-कम्प्रोमाइज’, ‘हम ट्रंप के हटने का इंतजार करेंगे’, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर रुबियो से बोले थे अजित ङोभाल

◾FEMA उल्लंघन : हवाला के जरिए दुबई में संपत्ति खरीदने वालों पर ED की बड़ी कार्रवाई

◾World War : दुनिया में बढ़ेगा परमाणु युद्ध का खतरा, खत्म हो रही अमेरिका-रूस की न्युक्लियर ङील

◾Big News: किश्तवाड़ में सेना का ताबड़तोड़ ऑपरेशन जारी, गोलियों से भुना एक और आतंकी

◾UGC के नए नियमों के समर्थन में उतरे OBC-SC/ST छात्र, याद दिलाया रोहित वेमुला और पायल तङवी सुसाइड केस

◾लोकसभा में प्रधानमंत्री का संबोधन टलने पर राहुल गांधी बोले- PM मोदी डरे हुए हैं

◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो-दिवसीय यात्रा पर सात फरवरी को जाएंगे मलेशिया

◾बलूचिस्तान से खदेड़ा गया चीन, ग्वादर में सारे ग्राउंड ऑपरेशन सस्पेंड

◾तेल खरीद पर रूस का पीएम मोदी को फुल सपोर्ट, क्रे‍मल‍िन बोला- ‘हमें सब पता है’

◾गाजियाबाद सुसाइड केस में नया खुलासा, पिता पर था कर्ज, कोरियन ड्रामे से प्रभावित थीं 3 बहनें

◾दिल्ली से 15 दिन में 800 बच्चे गायब, जमीन खा गई या निगल गया आसमान? मचा कोहराम

◾32 देश, 78 बंदरगाह… समुद्री किलाबंदी कर ड्रैगन ने घेरा पूरा अफ्रीका महाद्वीप

◾ड्राइवरों की चांदी, यात्रियों को राहत: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे भारत टैक्सी एप; Ola-Uber को मिलेगा टक्कर

◾नाइजीरिया में कत्लेआम: आईएस से जुड़े उग्रवादियों ने दो गांवों को बनाया निशाना, 200 लोगों उतारा मौत के घाट

◾एसआईआर से घबरायी टीएमसी, ममता बनर्जी का विरोध राजनीतिक ड्रामा, बोले शमिक भट्टाचार्य

◾बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- अनिल अंबानी देश नहीं छोड़ेंगे:बैंक फ्रॉड केस में ED-CBI को फटकार; कहा- जांच में देरी की, अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे

◾राहुल गांधी ने रवनीत बिट्‌टू को गद्दार कहा:बोले- डॉन्ट वरी, तुम कांग्रेस में लौटोगे; मंत्री बोले- तुम देश के दुश्मन, हाथ नहीं मिलाया; संसद के बाहर तकरार

◾मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 31 घंटे बाद जाम खुला:टैंकर पलटने से रास्ता बंद था; गाड़ियों की 25km लंबी कतारें, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फंसे थे

◾मुंबई में लिफ्ट में फटे गैस से भरे गुब्बारे, VIDEO:लिफ्ट में मौजूद महिला और व्यक्ति आग में घिरे; CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

◾लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर ग़द्दाफ़ी के बेटे की ‘गोली मारकर हत्या’, पश्चिमी देशों से थी क़रीबी और बाघ पालने के शौकीन

◾काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

◾भारत ने सबसे बड़ा रन चेज कर अफगानिस्तान को रौंदा, फाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

◾भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर टी20 वर्ल्ड कप के लिए भरी हुंकार, विरोधी हो जाएं सावधान

========================================

========================================