नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स -हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में पीएचडी की एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो असिस्टेंट प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए विवि प्रशासन को बुधवार को दूसरी बार शिकायत दी। इस पर कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने जांच कमेटी गठित करते हुए आरोपी प्रोफेसर नवीन कौशिक व अजीत सांगवान को निलंबित कर दिया है।

पीड़िता ने करीब एक सप्ताह पहले दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। उसके मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजे गए और कई तरह के प्रलोभन देने का प्रयास किया। इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह फिर से कुलपति से मिली। कुलपति ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी की रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आते हैं, उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिसार, रेलवे के टिकट क्लर्क ने किया 17 लाख का घोटाला, वसूला गया किराया और जुर्माना रखता रहा अपनी जेब में
हिसार टाइम्स – हिसार स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात टिकट क्लर्क हरिकिशन पर 17 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने यात्रियों से वसूला किराया और जुर्माना राशि जमा करने के बजाय अपने पास रखी। गबन का खुलासा रेलवे द्वारा की गई ऑडिट के दौरान हुआ। इसके बाद रेलवे जीआरपी पुलिस ने हिसार जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक प्रेमचंद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के मधेपुरा निवासी हरिकिशन सीनियर सीसीटीसी के पद पर हिसार रेलवे स्टेशन पर तैनात है। आरोप है कि हरिकिशन ने 1 जून 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कुल 17 लाख 610 रुपये की राशि यात्रियों से वसूल की। रेलवे के नियमों के तहत यह राशि रेलवे के खातों में जमा होनी थी, लेकिन हरिकिशन ने न तो हिसार के सीटीआई कार्यालय में और न ही जोधपुर के यातायात लेखा कार्यालय में यह राशि जमा कराई

हांसी के प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में एक आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
हिसार टाइम्स – हांसी सेक्टर-6 में प्रॉपर्टी डीलर एवं सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की हत्या के मामले में पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम वीरवार शाम को मध्य प्रदेश से एक आरोपी को पकड़कर लाई है। हत्याकांड के बारे में पुलिस शुक्रवार को बड़ा खुलासा करेगी।

इससे पहले पुलिस दिनभर सेक्टर-6 में खड़े दुपहिया वाहनों की डिटेल्स खंगालती नजर आई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें इस मामले का खुलासा किया जाएगा। तीन फरवरी को 65 वर्षीय सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में गोली मारी और सिर व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने उनके बेटे अमन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी

नागरिक अस्पताल में हंगामा,डॉक्टर को घेरा
हिसार टाइम्स – हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में वीरवार दोपहर मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने आए युवाओं ने हंगामा कर दिया। स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब युवाओं ने नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में चिकित्सकों को घेर लिया। हालात संभालने के लिए चिकित्सकों को डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद युवाओं को शांत कराया गया और लाइन में लगवाकर मेडिकल प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई गई।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय ने बताया कि सुबह से ही मेडिकल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवाओं की लंबी कतार ओपीडी के बाहर लगी थी। ओपीडी में उनके अलावा डॉ. कल्पना, डॉ. निधि और डॉ. संदीप की ड्यूटी थी। ऑपरेशन के बाद जब वे ओपीडी पहुंचे तो भीड़ अधिक हो चुकी थी। युवाओं को लाइन में रहकर जांच कराने को कहा गया, लेकिन वे हंगामा करने लगे।

होटल में ठहरे बुजुर्ग ने निगला जहर, मौत
हिसार टाइम्स – शहर के बस अड्डे के पास स्थित एक निजी होटल में ठहरे एक बुजुर्ग ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर होटल प्रबंधन उसे तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान जगाण गांव निवासी नेकीराम (61) के रूप में हुई है। वीरवार सुबह वह बस अड्डे के समीप निजी होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान गलती से उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी संजीत ने बताया कि मृतक के भाई कृष्ण के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।





◾ममता सरकार को बड़ा झटका, SC ने जारी किया कर्मचारियों को 10 साल का बकाया DA देने का आदेश
◾अमेरिका से परमाणु संधि टूटते ही रूस का प्रहार- ‘अब हम स्वतंत्र…सैन्य कार्रवाई को तैयार हैं’

◾शराब, शीशमहल और शायरी…, राज्यसभा में PM मोदी का ‘AAP’ पर बड़ा हमला
◾Gold-Silver Price Fall: आज ₹30000 हुई सस्ती, सोना भी टूटा, MCX पर मची अफरा-तफरी

◾झगड़ा एक ब्राह्मण से और पूरे गांव पर लगा दिया गया SC/ST Act, 210 ब्राह्मणों पर केस,और कई तो गांव मे रहते भी नही
◾गिरफ्तारी से पहले हर हाल में देना होगा नोटिस, पुलिसिया जुल्म पर SC का बड़ा फैसला

◾सुप्रीम कोर्ट केंद्र से बोला- वांगचुक की हिरासत पर विचार करें: दलीलों के अलावा भी सोचिए, उनकी तबीयत ठीक नहीं, जेल में 5 महीने हो गए
◾राज्यसभा में PM बोले- कांग्रेस के वक्त डील यानी बोफोर्स घोटाला: ये मोहब्बत की दुकान मोदी की कब्र खोदने की बात करती है, विपक्ष का वॉकआउट

◾पहले दिन ही मणिपुर की नई डिप्टी सीएम नेमचा किपगेन का विरोध: कुकी ग्रुप्स ने बंद बुलाया: आज से विधानसभा का सत्र शुरू होगा
◾अहमदाबाद- आसाराम के आश्रम पर बुलडोजर चलेगा: हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, सरकार का 45,000 वर्गमीटर जमीन लेने का रास्ता साफ

◾अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने उठाया, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी; UGC ने दर्ज कराई थी 2 FIR
◾अमेरिका और ईरान बातचीत करने पर सहमत, न्यूक्लियर डील पर ओमान में होगी बैठक

◾मेघालय में अवैध कोयला खदान में विस्फोट, 18 मजदूरों की मौत; राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने जताया दुख
◾सीएम योगी का बड़ा फैसला, यूपी में चाइनीज मांझे से मौत मानी जाएगी हत्या, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

◾प्रधानमंत्री के जवाब के बिना लोकसभा से धन्यवाद प्रस्ताव पारित, स्पीकर बोले- पीएम मेरे आग्रह पर नहीं आए
◾आज से शुरू होगी पहली सरकारी कैब सर्विस भारत टैक्सी, ड्राइवर को नहीं देना होगा कमीशन

◾शहबाज शरीफ की बड़ी घोषण: टी20 विश्व कप में भारत के साथ नहीं खलेगा पाकिस्तान, बांग्लादेश के प्रति एकजुटता का दिया हवाला
◾मलेशिया में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे मोदी

◾अंडमान- निकोबार द्वीप समूह बनेगा ‘ब्लू इकोनॉमी’ का हब, समुद्री शैवाल की खेती को बढ़ावा देगी सरकार
◾बिहार की महिलाएं बिकती हैं… तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल

◾Mir Yar Baloch Exclusive: फाइटर जेट, हथियार मिले, तो हफ्ते में बलूचिस्तान आजाद हो सकता है
◾दिल्ली में गायब होने वाली अफवाहों से डरे नहीं, पुलिस ने बताया- केस बढ़े नहीं, घटे

◾WPL 2026 Final, RCB vs DC : आरसीबी दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
◾टी-20 वर्ल्डकप, पाकिस्तान से मैच पर सूर्या बोले- हम तैयार: खेलने से उन्होंने मना किया, हम कोलंबो जाएंगे; PAK ने मुकाबले का बॉयकॉट किया


========================================

========================================


































