नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स– पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर द्वारा एक कॉलोनाइजर को तंत्र विद्या से वश में कर कई बार संबंध बनाकर अवैध वसूली करने के मामले में पीड़ित की पत्नी ने डी.जी.पी. को पत्र लिखा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि महिला इंस्पेक्टर पद का दुरुपयोग कर जांच प्रभावित कर रही है और गवाहों को धमका रही है। डिजिटल सबूत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है।

जिस पर पुलिस प्रशासन ने फतेहाबाद में तैनात महिला इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। मामले में वह पहले भी सस्पेंड हुई थी। जींद की महिला ने डी.जी.पी. को पत्र लिखकर फतेहाबाद में तैनात महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कोर्ट में चालान पेश करने की मांग की थी। जिस आधार पर इंस्पेक्टर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। मामले के जांच अधिकारी ने आरोपी इंस्पेक्टर के वॉयस सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे हैं। इससे पहले पीड़ित कॉलोनाइजर के वॉयस सैंपल लिए थे।

यह है सारा मामला: आजाद नगर थाने में 9 जून 2025 को एक केस दर्ज हुआ था। जींद की महिला ने शिकायत में बताया था कि उसके पति कॉलोनाइजर हैं। उनके खिलाफ हिसार में एक केस दर्ज हुआ था। उस मामले की जांच के दौरान महिला इंस्पेक्टर ने केस खारिज करने के बदले उनके पति को तंत्र विद्या से वश में कर संबंध बनाए और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर लंबे समय तक अवैध वसूली की। केस दर्ज होने पर आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर फतेहाबाद तबादला कर दिया था। हाईकोर्ट ने आरोपी की अग्रिम जमानत मंजूर कर गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। वह फिर बहाल हो गई थी।

चार बच्चियों का पिता मृत मिला

हिसार टाइम्स – विनोद नगर में रहने वाला संतोष कुमार (41) वीरवार शाम को कमरे में मृत मिला। वह 4 बच्चियों का पिता था। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। यू.पी. के बलिया निवासी अमित ने बताया कि उसका भाई संतोष कई साल से यहाँ विनोद नगर में किराये के कमरे में परिवार के साथ रहता था। वह मजदूरी करता था और उसकी 4 बेटियां हैं। मेरी भाभी राधिका मिल में काम करती है। भाभी वीरवार शाम को ड्यूटी से घर आई तो संतोष कुमार अचेत हालत में मिला। बाद में वाहन का बंदोबस्त कर उसे सिविल अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।


अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी, एम.सी.-डी.सी. कॉलोनी में करवाई मुनादी

हिसार टाइम्स– शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान नगर निगम द्वारा निरंतर जारी है। निगम के कार्यालय सहायक सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाकर की गई। इसके बाद लोकल बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद टीम ने राजगुरु मार्केट से अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम ने तलाकी गेट से सिरसा चुंगी तक अतिक्रमण हटाया। इसके अलावा बरवाला चुंगी पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया गया। सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि निरंकारी भवन रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इसके अलावा एम.सी.-डी.सी. कॉलोनी मार्केट में मुनादी करके मार्केट दुकानदारों से अपील की कि सामान दुकान की परिधि में ही रखें। परिधि से बाहर रखे सामान को नगर निगम के द्वारा जब्त किया जाएगा।


स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम ने किए 15 चालान

हिसार टाइम्स – स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से कार्रवाई करते हुए निगम टीमों ने 15 चालान किए। नगर निगम के ए.एस.आई. कपिल, ए.एस.आई. प्रवीण, ए.एस.आई. सरोज ने निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करते हुए खुले में कचरा डालने पर कैमरी रोड, ग्रीन पार्क क्षेत्र, आजाद नगर क्षेत्र में 12 चालान किए। इसके अलावा ए.एस.आई. विजेता ने खुले में कचरा फैलाने पर धोबी घाट क्षेत्र में तीन के चालान किए।


बाइक सवार 2 युवकों से 7 ग्राम हेरोइन बरामद

हिसार टाइम्स– पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नई सब्जी मंडी के पास बाइक सवार 2 युवकों को काबू कर 7 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की टीम सरकारी गाड़ी में गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि तेलियांन पुल क्षेत्र निवासी शिवम और शिवांशु बाइक पर घूमकर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। वे कुछ देर बाद बाइक पर सवार होकर मिलगेट रोड पर नई सब्जी मंडी के आगे हेरोइन बेचने के लिए आएंगे। अगर निगरानी की जाए तो वे दोनों अपने बाइक पर हेरोइन सहित काबू आ सकते हैं। उनकी उम्र करीब 19-20 साल है।

उन्होंने सफेद रंग की जैकेट व नीले रंग की जीन्स पहनी हुई है। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी में नई सब्जी मंडी के पास जाकर गेट नंबर 1 और 2 के बीच निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद जलेबी चौक की तरफ से 2 युवक बाइक पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस कर्मियों ने उनकी तरफ रुकने का इशारा किया तो वे भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उनको काबू किया। पूछताछ पर बाइक चालक ने अपना नाम शिवम निवासी तेलियांन पुल बताया।

फिर पीछे बैठे युवक ने अपना नाम शिवांशु निवासी तेलियांन एरिया बताया। टीम ने शिवांशु की तलाशी लेकर जीन्स की पैंट से 7 ग्राम 600 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की। तब टीम बाइक व नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों युवकों को साथ ले गई। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।


होटल में ठहरे डिलीवरी ब्वॉय की अत्यधिक शराब पीने से मौत

हिसार टाइम्स – पुराने ओवरब्रिज के पास रेलवे रोड के एक होटल के कमरे में वीरवार रात को डिलीवरी ब्वॉय विजय (30) की मौत हो गई। शुरुआती जांच में उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई सामने आई है। फिर भी लैब से विसरा की रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वह कैमरी रोड की उम्मेद विहार कॉलोनी का निवासी था। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार विजय कैमरी रोड की उम्मेद विहार कॉलोनी का रहने वाला था।

वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। विजय 30 जनवरी से होटल में ठहरा हुआ था। उसने शुक्रवार को सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला। होटल के सफाई कर्मी ने कई बार दरवाजा खटखटाया। मगर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। तब उसे किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उसके बाद उसने मामले की जानकारी होटल संचालक को दी। फिर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर युवक को कमरे से बाहर निकाला। उसके बाद उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने चेकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार विजय शराब पीने का आदी था।


◾भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

◾’मैंने आज जो देखा उस पर यक़ीन करना मुश्किल था’, वैभव सूर्यवंशी की तूफ़ानी पारी पर फ़िदा हुए क्रिकेट फ़ैंस और पूर्व क्रिकेटर

◾ जन सुराज की बिहार चुनाव रद्द करने की मांग खारिज, CJI बोले- ‘जनता नकार दे, तो लोकप्रियता के लिए कोर्ट आ जाते हैं’

◾पाकिस्तान के माइनिंग सेक्टर में अमेरिका का 1.3 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, 2028 तक शुरू होगा सोने-तांबे का उत्पादन

◾अग्नि-3 मिसाइल दहाड़ी,अब दुश्मनों की खैर नहीं, अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण; पाकिस्तान-चीन में फैली दहशत

◾पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट, अब तक 31 लोगों की मौत 160 से ज्यादा घायल

◾ओमान में मीटिंग खत्म होते ही ट्रंप का बड़ा एक्शन, ईरान पर नए प्रतिबंधों का कर दिया ऐलान

◾इस्लामाबाद मस्जिद आत्मघाती हमले में अफगानिस्तान का हाथ? जांच में TTP पर शक की सुई

◾मेघालय में अवैध कोयला खदान में धमाका, 25 की मौत:कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका, दो आरोपी गिरफ्तार

◾हिमाचल प्रदेश के 14 जिलों में तापमान 5° से नीचे:यूपी और एमपी में घना कोहरा; तीन दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

◾एअर इंडिया के 191,इंडिगो के 148 विमानों में बार-बार खराबी:सरकार ने संसद में माना- 754 प्लेन की जांच में यह बात सामने आई

◾नारेबाजी के बाद लोकसभा सोमवार तक स्थगित:केंद्रीय मंत्री बिट्टू बोले- राहुल PM की पाठशाला जाएं तो कामयाब होंगे; राहुल ने उन्हें गद्दार कहा था

◾पाकिस्तानी जेल में 7 साल बिताकर बालाघाट लौटे प्रसन्नजीत:घर पहुंचे तो बहन ने उतारी आरती, दोस्तों ने गले लगाया; परिजन बोले- अब मत जाना।

◾अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा जारी, कहा- इसे अंतिम रूप देने की दिशा में करेंगे काम

◾Pappu Yadav Arrest: ‘पता नहीं मेरे साथ क्या होगा’, गिरफ्तारी पर बोले सांसद पप्पू यादव, सेहत पर भी जताई चिंता

◾SIR: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत सुनवाई का आज आखिरी दिन, बढ़ सकती है समय सीमा

◾अमेरिकी नागरिकों को ईरान छोड़ने की चेतावनी, बातचीत नाकाम होने पर ताकत का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप

◾सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 30 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति, ‘प्रजनन स्वायत्तता’ को दी प्राथमिकता

◾योगी सरकार का बड़ा फैसला: UP में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए PAN कार्ड अनिवार्य, बिना PAN नहीं होगी रजिस्ट्री

◾पप्पू ने अपने नाम पर मुहर लगा दी’, राहुल गांधी पर नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा हमला

◾जगदीप धनखड़ पर कोई दबाव नहीं, बस इस्तीफा दिया और चले गए: हामिद अंसारी

◾T20 World Cup : खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, आज टी20 विश्व कप में अमेरिका से होगा पहला मुकाबला

◾हर्षित राणा टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर:प्रैक्टिस मैच में चोटिल हुए थे, सिराज की 556 दिन बाद वापसी

========================================

========================================