नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के आदमपुर गांव में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने आठ साल के बच्चे सौरव कुमार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि परिजनों ने सड़क पर शव रखकर आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए जाम लगा हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा देर शाम तक जारी रहा।


आदमपुर थाना प्रभारी विकास ने बताया कि सौरव कुमार का परिवार मूल रूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और वर्तमान में आदमपुर मंडी के पास रहता है। बच्चे के चाचा आनंद मोहन पटेल ने बताया कि सौरव दूध लेकर लौट रहा था, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे में हादसा कैद हो गया, लेकिन पुलिस ने शनिवार शाम से रविवार शाम तक आरोपी चालक को ट्रेस या गिरफ्तार नहीं किया।

हंगामे के दौरान अनाज मंडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो अनाज मंडी बंद कर दी जाएगी और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। आदमपुर थाना प्रभारी विकास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया। हंगामे के दौरान लोग अनाज मंडी पहुंचे और विरोध शुरू किया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

हिसार की MBA पास बहू को कार के लिए घर से निकाला, साफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी शादी !

हिसार टाइम्स – हिसार के राजीव नगर की रहने वाली MBA पास नेहा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। नेहा का आरोप है कि उसका पति मयंक, जो एक नामी कंपनी में 30 लाख रुपए के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, शादी के बाद से ही लग्जरी कार की मांग कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार, साल 2021 में हुई इस शादी में उसके माता-पिता ने करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ससुर ने बिरादरी में नाक कटने का ताना देकर कार की मांग शुरू कर दी।

हद तो तब हो गई जब नेहा ने एक बच्ची को जन्म दिया, तो उसे बेटा न होने का उलाहना देकर अस्पताल में अकेला छोड़ दिया गया और बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड का चौथा आरोपी दबोचा, मुठभेड़ में घायल महेंद्र जेल भेजा !

हिसार टाइम्स – हांसी के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक हत्याकांड में रविवार को गांव घिराय निवासी गुरदीप को गिरफ्तार किया गया। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। गुरदीप आरोपी गुरमीत के साथ सैलून में काम करता था। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पूछताछ जारी है। शनिवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल आरोपी महेंद्र अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा (.315 बोर), चार गोलियां और वारदात में प्रयुक्त खाली खोल बरामद हुए।

एक अन्य आरोपी पवन को सीआईए ने कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड में पवन से उसके साथी संजू और हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल के बारे में पूछताछ की जाएगी और घटनास्थल की निशानदेही करवाई जाएगी। महेंद्र और पवन को मध्य प्रदेश से पकड़कर हांसी लाया गया था। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे शेखपुरा रोड पर पिस्तौल रिकवरी के दौरान महेंद्र ने पुलिस पर गोली चलाई जिसमें पीएसआई कपिल बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में महेंद्र की टांग में गोली लगी थी।

करीब 5000 बच्चों ने दो शिफ्टों में दी CTET परीक्षा !

हिसार टाइम्स – जिले में सीटेट की परीक्षा रविवार को सुरक्षा बंदोबस्त के बीच करवाई गई। करीब 5000 बच्चों ने दो शिफ्टों में यह परीक्षा दी। पहले शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों ने बताएगी पहले शिफ्ट का पेपर सामान्य था।

उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। आधार कार्ड मिलान वह बायोमेट्रिक मिलन को लेकर मामूली परेशानी जरूर देखने को मिली। परीक्षा में बैठने से 2 घंटे पूर्व एंट्री शुरू की गई, ताकि परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच अन्य जांच आराम से की जा सके।

छह सड़कें होंगी चौड़ी,वन विभाग से पेड़ काटने की मिली मंजूरी !

हिसार टाइम्स – हिसार जिले में आधा दर्जन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 12 से 18 फीट की जाएगी। अभी तक वन विभाग की अनुमति न मिलने के कारण यह काम अटका पड़ा था। अब विभाग ने पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा।

मार्केट कमेटी की काफी सड़कें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को स्थानांतरित कर दी गईं थीं। इन सड़कों की चौड़ाई 12 फीट थी। अब बीएंडआर की तरफ से इन सभी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फीट की जा रही है। बीएंडआर की तरफ से इन सड़कों के टेंडर अलॉट कर दिए गए थे। मगर इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ने में पेड़ बाधा बन रहे थे। इसके लिए बीएंडआर ने वन विभाग से पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी हुई थी।

इन सड़कों की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई
– बाडो ब्राह्मणान से कंवारी वाया बाडो जाटान
– भेरियां से पातन
– गांवड़ से मेहरियां राजस्थान सीमा तक
– मंगाली सिंघरान रोड से जंभेश्वर
– हिसार-मंगाली-स्याहड़वा रोड से ढाणी सुरतिया स्कूल
– रावतखेड़ा, बड़वा से रुपाणा

शहर में आज –

◾भक्तमाल कथा और रासलीला कहाँ : अग्रसेन भवन में, समय : दोपहर बाद 2:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक,

◾हरिनाम संकीर्तन रात्रि : 8 बजे से • श्रीमद्भागवत की कथा कहाँ : श्रीप्रयाग गिरी शिवालय मंदिर में समय : दोपहर 3 बजे से 6:30 बजे तक

◾सत्संग : कहाँ : खजांचियान बाजार श्रीकृष्ण बड़ा मंदिर में, समय : शाम 6:30 बजे से

◾गृहमंत्री शाह बोले- भारत सरकार किसी पर गोली चलाना नहीं चाहती, नक्सली हथियार डाल दें, रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे


◾मलेशियाई पीएम इब्राहिम ने PM मोदी की तारीफों के बांधे पुल कहा-“आप सच्चे और भरोसेमंद दोस्त, मैं खुशकिस्मत हूं कि…”

◾सानाए ताकाइची की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, भारत-जापान रिश्तों पर जताया भरोसा

◾एपस्टीन फाइल्स- 10 देशों में इस्तीफे, 80 की जांच:अमेरिका से यूरोप तक असर; राजनेताओं, राजदूतों, अरबपतियों और शाही परिवारों तक फैली जांच

◾ओमान में भारतीय लड़कियों की अदला-बदली:घर लौटीं 4 बेटियां, एक ने कहा- अब भी 100 भारतीय लड़कियां फंसी हैं

◾बजट सत्र का 9वां दिन,आम बजट पर चर्चा होगी:8वें दिन तीन बार स्थगित हुई थी लोकसभा, विपक्ष आज भी कर सकता है हंगामा

◾भारत-अमेरिका व्यापार समझौता : गोयल ने कहा- तेज होगी आर्थिक रफ्तार, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित 

◾​​जनकपुरी हादसा: कैंडल मार्च के खिलाफ पुलिस का एक्शन, हिरासत में ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

◾NCP Merger: शरद और सुप्रिया की आतुरता के बीच सुनेत्रा ने साधी चुप्पी, अधर में लटका एनसीपी विलय का मामला

◾​विटकॉफ़ और कुशनर वार्ता के बाद अमेरिकी युद्धपोत पर पहुँचे, ईरान बोला- हमला हुआ तो अमेरिकी सैन्य ठिकाने बनेंगे निशाना

◾भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 विदेशी जहाज जब्त,पहचान बदलकर कर रहे थे खेल

◾​बांग्लादेश: भारतीय उच्चायोग के पास अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं

◾असम सीएम के वीडियो पर आक्रोश, कांग्रेस बोली- सीधे तौर पर नरसंहार का आह्वान


◾​महाराष्ट्र में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 25 लाख के इनामी टॉप कमांडर सहित 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

◾इस्लामाबाद बम धमाके को लेकर कश्मीर में शिया-समुदाय का विरोध प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों ने लगाए पाकिस्तान विरोधी नारे, नमाजियों पर हुए हमले की निंदा की

◾​इन्वेस्टर्स रहें अलर्ट; आइशर मोटर्स और बाटा इंडिया समेत 100+ दिग्गज कंपनियां अगले हफ्ते पेश करेंगी Q3 रिपोर्ट कार्ड

◾Macron के भारत दौरे पर लगेगी मुहर; 3.25 लाख करोड़ की 114 राफेल डील से बढ़ेगी वायुसेना की ताकत

◾भारतीय सेना के बाद अब ICC का खौफ ; PCB ने भारत के खिलाफ टेके घुटने ?

◾रक्षा, सुरक्षा , सेमीकंडक्टर और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढायेंगे भारत और मलेशिया: मोदी

◾महाशक्‍त‍ियों में भारत से दोस्‍ती की होड़, US के बाद चीन ने बढ़ाया हाथ

◾अनुष्‍का यादव बनीं मां, तेज प्रताप यादव बोले- दोनों से मेरा कोई र‍िश्ता नहीं

◾कनाडा भी खालिस्तानियों के लिए सेफ नहीं! अजीत डोभाल ने कर दिया पक्का इंतजाम!

◾ENG vs NEP Highlights: विश्वकप में उलटफेर से चूका नेपाल, करन के निर्णायक ओवर से इंग्लैंड ने चार रन से जीता मैच

◾IND vs PAK T20 World Cup Boycott Row Highlights: लाहौर में आईसीसी-पीसीबी की बैठक हुई, नकवी फिर PM से करेंगे बात

◾इटली में विंटर ओलिंपिक शुरू, 92 देश ले रहे हिस्सा:15 साल पहले गोद में लेकर की थी स्कीइंग, अब उसी बेटे के साथ विंटर ओलिंपिक में रचेंगीं इतिहास

========================================

========================================