नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच का बहिष्कार करने की घोषणा करने वाले पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया है। सोमवार को शहबाज शरीफ की सरकार ने इस बात का एलान किया है कि उनकी राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ कोलंबो में मैच खेलेगी।

लौट के बुद्धु घर को आए….! पाकिस्तान सरकार के हालिया घटनाक्रमों पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है। भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेले जाने वाले ग्रुप मैच के बहिष्कार का एलान करने वाली शहबाज सरकार आखिरकार सोमवार (9 फरवरी) को बैकफुट पर आ गई। पाकिस्तान सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को निर्देश दिया कि उनकी राष्ट्रीय टीम कोलंबो में रविवार को भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक न हो सके, इसके लिए पहले बांग्लादेश ने भरपूर कोशिश की और उसके बाद पाकिस्तान ने पूरा जोर लगाया। लेकिन दोनों ही अपने मंसूबों में नाकाम रहे।

कइयों पर गिरेगी गाज, रेलवे स्टेशन पर क्लर्क द्वारा 17 लाख रुपए गबन मामला !

हिसार टाइम्स – हिसार रेलवे जंक्शन पर तैनात सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क हरिकिशन को 17 लाख 610 रुपये के गबन मामले में सस्पेंड कर दिया गया है। हरिकिशन पर आरोप है कि उसने 1 जून 2025 से 31 जनवरी 2026 तक बेटिकट यात्रियों से किराया और जुर्माने की रकम गबन की।


बीकानेर रेलवे मंडल टीम ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। टीम ने सोमवार को हिसार और जोधपुर लेखा कार्यालय से संबंधित रिकाॅर्ड तलब किए। जांच के बाद कई अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है। आरोपी को विभाग ने नोटिस भेजकर गबन राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।

पांच दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी की मदद से हटाए !

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में नगर निगम और बीएंडआर की टीम लगातार अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रही है। सोमवार को रेलवे रोड, राजगुरु मार्केट, बिश्नोई मंदिर मार्केट और एमसी डीसी कॉलोनी मार्केट समेत कई स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान 5 दुकानों के बाहर लगे शेड जेसीबी की मदद से हटाए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में फिर से अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्यालय सहायक सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत बस स्टैंड से की गई और सिरसा रोड चुंगी, रेलवे रोड व अन्य मार्केटों में अतिक्रमण हटाया गया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह अभियान मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और डॉ. प्रदीप हुड्डा के दिशा-निर्देशों के तहत चलाया जा रहा है।

सेक्टर 33 में दूध लेने जा रहे पति पत्नी को गाड़ी ने मारी टक्कर

हिसार टाइम्स – बाइक पर दूध लेने जा रहे दंपती को सेक्टर-33 क्षेत्र में पीछे से आई एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पति की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


ऋषि नगर निवासी उर्मिला ने बताया कि रविवार रात वह अपने पति बलजीत के साथ बाइक पर दूध लेने गई थी। लौटते समय सेक्टर-33 में पीछे से तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें संभाला और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

प्रॉपर्टी डीलर ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों से छीना था चाकू, बचाव में एक पर वार भी किए

हिसार टाइम्स – हांसी के प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या से पहले आरोपियों ने पहले उनपर गोली चलाई थी जिसमें वह बच गए थे। मलिक ने आरोपियों से चाकू भी छीन लिया। बचाव में एक हत्यारे पर वार भी किए। लेकिन, जिंदगी बचाने के लिए उनका संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चला। तीनों आरोपियों ने मिलकर उन्हें दबोच लिया और चाकू छीनकर एक के बाद एक वार कर उनकी हत्या कर दी।

आरोपी पवन और महेंद्र ने पूछताछ में पुलिस को घटना वाले दिन की पूरी कहानी क्रमबद्ध तरीके से बताई। पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले ही हत्यारों ने मलिक पर गोली चलाई थी, जिसमें वह बच गए थे। आरोपियों ने बताया कि चाकू से संजू के हाथ पर भी वार किया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू अभी बरामद नहीं हुआ है। मुख्य आरोपी संजू अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

◾एक बार फिर निकली पाकिस्तान की हेकड़ी, T-20 वर्ल्ड कप में भारत से खेलने को हुआ राजी

◾फरीदाबाद जेल में अब्दुल रहमान की हत्या: राम मंदिर उड़ाने की साजिश रची थी; हमलावर और अब्दुल एक ही बैरक में थे

◾इसरो ने चंद्रयान-4 के लिए लैंडिंग साइट तलाशी: चंद्रमा के साउथ पोल पर मॉन्स माउटन पहाड़ पर उतरेगा; मिट्टी और चट्टान के टुकड़े लाए जाएंगे

◾अमेरिका भारत को 25% पेनल्टी टैरिफ वापस करेगा: कारोबारियों को ₹40 हजार करोड़ की राहत मिलेगी; रूसी तेल खरीद पर पेनल्टी लगाई थी

◾’नरवणे की किताब न छपी, न बिकी और न ही बांटी गई’, FIR के बाद पेंगुइन पब्लिकेशन का बयान

◾हिंद महासागर में शांति के लिए साथ चलेंगे भारत-मॉरीशस, पीएम मोदी से नवीनचंद्र रामगुलाम ने फोन पर की बात

◾बजट सत्रः लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष ने दिखाए आक्रामक तेवर, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा तेज

◾’संसद गुंडागर्दी की जगह नहीं है, स्पीकर ने जो किया वह सही’; कांग्रेस के हंगामे पर भड़के किरेन रिजिजू

◾भाजपा राष्ट्र के लिए सर्वोपरि, विपक्ष के लिए स्वार्थ प्रथम- बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

◾SIR को डिस्टर्ब करने की अनुमति किसी को नहीं, ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट

◾UK: पहले माफी, फिर सांसदों से समर्थन; अब ब्रिटिश PM के बदले सुर, कहा- पद नहीं छोड़ूंगा, आखिरी दम तक लड़ूंगा

◾India-US Deal: ‘अमेरिका 18% से मैच हार गया’, ट्रंप के दूत के सामने पीयूष गोयल का मजाकिया अंदाज, जमकर लगे ठहाके

◾Epstein Files ने अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे और फ्रांस तक मचाया भूचाल, 80 देशों में जांच, दुनिया भर में हाई-प्रोफाइल इस्तीफे

◾पीएम केयर्स और राष्ट्रीय रक्षा कोष पर संसद में सवाल नहीं पूछे जा सकते: प्रधानमंत्री कार्यालय

◾8 मुस्लिम देशों ने इजरायल के खिलाफ खोला नया मोर्चा, ईरान संकट के बीच नया बखेड़ा

◾US नेवी की चीन पर स्ट्राइक! हिंद महासागर में घेरकर पकड़ा वेनेजुएला का टैंकर

◾BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी, कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी नदारद

◾नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब के सर्कुलेशन पर FIR: राहुल इसकी कॉपी लेकर संसद पहुंचे थे, दावा किया- चीन ने लद्दाख में घुसपैठ की थी

◾₹100 करोड़ बजट न खर्चने पर 20 अफसर चार्जशीट: हरियाणा में स्वच्छ भारत मिशन के लिए आया पैसा, CM को जवाब नहीं दे पाए अधिकारी

◾सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया- वांगचुक बिल्कुल ठीक: AIIMS में अच्छा इलाज मिल रहा; वांगचुक के वकील ने हिरासत पर विचार करने को कहा

◾भुवनेश्वर की KIIT यूनिवर्सिटी के 92.5% छात्रों का प्लेसमेंट: माइक्रोसॉफ्ट-NVIDIA में ₹36 से 51 लाख रुपए सालाना तक के पैकेज मिले

◾संसद और दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी: मेल में लिखा- 13 फरवरी को संसद में ब्लास्ट होगा, दिल्ली को खालिस्तान बना देंगे

◾बांग्लादेश चुनाव: मतदान केंद्रों के 400 गज के दायरे में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक, जमात प्रमुख ने किया विरोध

◾स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया: टीम ने इस वर्ल्डकप का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, जॉर्ज मुन्से का अर्धशतक

◾वर्ल्ड चैंपियंस को डरा रहीं एसोसिएट टीमें: नेपाल, अमेरिका और नीदरलैंड ने चौंकाया; आज USA के सामने साख बचाने उतरेगा पाकिस्तान

========================================

========================================