नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – कस्टम विभाग ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दुबई के एक शख्स को 96 लाख रुपए के सोने के साथ पकड़ा है। इस शख्स ने अपने अंडरवियर में 45 लाख का सोना छिपा रखा था।जांच के दौरान व्यक्ति के पास से 24 कैरेट शुद्धता की दो पूरी सोने की छड़ें और एक कटी हुई छड़ भी मिली। ये छड़े उनकी अपनी जेब में रखे पर्स में छिपा रखी थीं।

जब्त किए गए 325 ग्राम सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 52 लाख रुपए आंकी गई है। शख्स की संदिग्ध हरकतों के आधार पर कस्टम विभाग ने इस अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया।अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है कि यह सोना किसे पहुंचाना था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है।

हिसार में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, 8 लोग घायल; 28 पर केस दर्ज


हिसार टाइम्स – हिसार जिले के थाना सदर क्षेत्र के गांव सुंडावास में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों, गंडासों, भालों और पत्थरों से हुए हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 28 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवाद फोन पर बातचीत के दौरान शुरू हुआ। पुराना झगड़ा खत्म करने को लेकर बात चल रही थी, तभी कृष्ण तेज आवाज में गाली-गलौज करते हुए बात कर रहा था। इस पर उसके चाचा सुनील ने उसे धीमे बोलने के लिए टोका, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।


उस समय पड़ोस में शादी होने के कारण परिवार के लोग व्यस्त थे। आरोप है कि कृष्ण बाद में अपने साथ अन्य लोगों को लेकर आया और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में सुनील, राहुल, सौरभ, सुमन, कविता, सुरेंद्र, कृष्ण और करनैल घायल हो गए। सभी घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शिकायत के मुताबिक, बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मेडिकल जांच में सुनील को 3, राहुल को 2, सौरभ को 3, सुमन को 2, कविता को 4, सुरेंद्र को 2, कृष्ण को 2 और करनैल को 7 चोटें पाई गईं, जो कथित तौर पर कुंद हथियार से लगी बताई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैलेंटाइन डे से पहले गुलाब के फूल के दाम को लेकर ट्रैक्टर चालक का हंगामा, रोड किया जाम

हिसार टाइम्स – मटका चौक स्थित फूल मंडी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रैक्टर चालक ने गुलाब के फूल महंगे बताने पर सड़क पर फेंक दिए और रुपये देने से इन्कार कर दिया। विवाद बढ़ने पर चालक ने ट्रैक्टर सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक फूल मंडी में पहुंचा और एक दुकानदार से दो गुलाब के फूल खरीदे।

देखें घटना का वीडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/1Ctd9S4WQc/

दुकानदार ने जब फूलों के 150 रुपये मांगे तो चालक नाराज हो गया। उसने फूल महंगे बताते हुए सड़क पर फेंक दिए और भुगतान करने से मना कर दिया। इस दौरान गुस्से में ट्रैक्टर बीच सड़क पर खड़ा कर देने से जाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को सिविल लाइन थाना ले गई। थाने पहुंचने के बाद पुलिस की समझाइश पर ट्रैक्टर चालक ने फूल विक्रेता को रुपये अदा कर दिए, जिसके बाद मामला शांत हो गया। 

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

हिसार टाइम्स – एडीजे सुनील जिंदल की अदालत ने मंगलवार को नाबालिग छात्रा (14) से दुष्कर्म के मामले में दोषी अमित को 20 साल की सजा सुनाई है। वहीं एक लाख 15 हजार का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मामला 2021 का है, जब एचटीएम थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया था कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ती है। अमित का एक दोस्त उसे बहला-फुसलाकर बस स्टैंड ले गया, जहां अमित से मुलाकात हुई। वह उसे बस से लुधियाना ले गया और अपने दोस्त के घर ठहराया। अगले दिन उसे अमृतसर ले जाकर होटल के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों तक वहां रुकने के बाद अमित उसे हरिद्वार ले गया, जहां एक अन्य होटल में भी उसने दुष्कर्म किया। बाद में दोबारा लुधियाना ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने पोक्सो की धारा के तहत केस दर्ज किया था।

हर्ष बामल बने जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष, अजय धुंधवाल को चेयरमैन की जिम्मेदारी !

हिसार टाइम्स – जिला फुटबाल संघ की बैठक मंगलवार को डाबड़ा चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें हर्ष बामल को संघ का अध्यक्ष तथा जिला पार्षद अजय धुंधवाल को चेयरमैन नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में फुटबाल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर भी फुटबाल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके। अपनी नियुक्ति पर पदाधिकारियों ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संदीप सिंधु, फुटबाल संघ के सचिव संदीप दलाल, मंडल अध्यक्ष मनबीर शर्मा, राजेश मलिक, नरेश शर्मा, पवन लोरा, मंदीप लितानी, कुलदीप सिहाग सहित अन्य मौजूद रहे।

ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 7.50 लाख की साइबर ठगी

हिसार टाइम्स – साइबर ठगों ने ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर काजला निवासी एक व्यक्ति से 7.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 21 जून 2025 को उसे एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज और लिंक प्राप्त हुआ। मैसेज में निवेश पर भारी मुनाफे का दावा किया गया था, जिसमें तीन हजार रुपये पर 25 हजार, पांच हजार पर 40 हजार, आठ हजार पर 60 हजार, दस हजार पर 80 हजार, 20 हजार पर एक लाख, 30 हजार पर 1.30 लाख और 50 हजार रुपये पर 2.5 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया गया था।

2.50 करोड़ रुपये से चार अंडरपास में होगी वाटर प्रूफिंग, 20 हजार की आबादी को होगा फायदा

हिसार टाइम्स – जिले के 4 अंडरपास में वाटर प्रूफिंग का कार्य करवाया जाएगा। इसमें तीन अंडरपास शहर के हैं। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने करीब 2.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूरी किया है। वाटर प्रूफिंग के बाद अंडरपास में पानी के रिसाव की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस कार्य से करीब 20 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।

◾ दिल्ली में ‘लाडली योजना’ बंद, 1 अप्रैल से ‘लखपति बिटिया’ की शुरुआत दिल्ली सरकार ने लाडली योजना को 31 मार्च तक बंद करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अप्रैल से ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ शुरू होगी, जिसमें बेटियों को पहले से अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी।

◾तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया शादी का आमंत्रण, अर्जुन-सानिया को मिला आशीर्वाद महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने और चंडोक परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके अर्जुन-सानिया की शादी के लिए आमंत्रित किया।

◾SBI समेत देश के बड़े बैंक रहेंगे बंद, 12 फरवरी को हड़ताल का एलान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल की घोषणा की है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।

◾सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगान के बाद 6 छंदों वाला वंदे मातरम् अनिवार्य, गाइडलाइन जारी केंद्र सरकार ने ‘वंदे मातरम्’ के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों और महत्वपूर्ण आयोजनों में इसके सभी छह छंद बजाना अनिवार्य होगा।

◾’अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो’, पूर्व सेना अध्यक्ष की अनपब्लिश्ड बुक पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

◾तीन साल बाद मुक्त हुए ‘राम’… 6 लाख के बांड पर रिहा हुए 60 करोड़ के भगवान, स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

◾मेयर चुनाव: BJP को उद्धव गुट ने दिया समर्थन तो भड़की कांग्रेस, ‘पार्षदों की खरीद-फरोख्त हुई’

◾ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, राहुल ने नहीं किया साइन

◾पार्टी प्रचार के लिए मुंबई की कंपनियों को पंजाब सरकार ने दिए 16 करोड़ के कांट्रैक्ट, खैहरा ने घेरी AAP

◾अभिनेता रणवीर सिंह को मिली धमकी, वाट्सएप पर करोड़ों रुपए की रखी मांग

◾दिल्ली: जनकपुरी के बाद रोहिणी में खुले नाले में गिरने से युवक की मौत, शव बरामद

◾बाबरी निर्माण से ठीक पहले हुमायूं को झटका, ड्रग्स केस में फंसा समधी; प्रॉपर्टी जब्त

◾उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी विरोधियों को चेतावनी, कहा “बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा”

◾हर 8 मिनट में एक बच्चा लापता! क्या देश में एक्टिव है कोई बड़ा किडनैपिंग नेटवर्क?

◾अंडरवियर में छिपाकर लाया था 45 लाख का सोना: दुबई से अहमदाबाद पहुंचे पैसेंजर के पास से 96 लाख रुपए का गोल्ड जब्त

◾सीबीएसई 12वीं की एक करोड़ कॉपियां डिजिटल जांचेगा: 32 करोड़ पन्ने स्कैन होंगे, इसके बाद रिजल्ट; 12वीं बोर्ड एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक

◾जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट: 45km की रफ्तार से हवा चलेगी; राजस्थान के 8 जिलों में पारा 30° पार

◾संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने केस दर्ज करने पर लगाई रोक

◾India Pakistan Match : भारत-पाक मैच तय होते ही कोलंबो उड़ानों में उछाल, किराया 60,000 रुपये के पार

◾Kher Fake Account : अनुपम खेर के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट, फॉलोअर्स से की सतर्क रहने की अपील

◾जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद और तेज प्रताप यादव

◾चुनाव से पहले सिस्टम होगी री-सेट, इलेक्शन कमीशन ने दिये अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश

◾असम सीएम के नफ़रती भाषणों के ख़िलाफ़ याचिकाओं पर सुनवाई को सहमत हुआ सुप्रीम कोर्ट

◾दिल्ली पुलिस ने जनरल नरवणे की किताब की पीडीएफ प्रति ‘लीक किए जाने’ की जांच शुरू की

◾निर्देशक रोहित शेट्टी फायरिंग केस : पुलिस को गिरफ्तार आरोपी का मिला बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

◾इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव

◾लगातार दूसरे दिन हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा उछला

◾यूएसए नहीं कर पाया उलटफेर, पाकिस्तान ने 32 रनों से रौंदा; लगातार दूसरा मुकाबला जीता

========================================

========================================