नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के ऋषि नगर स्थित रिलैक्स होटल में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कमरा नंबर 203 में एक 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव कालीरावण निवासी प्रदीप के रूप में हुई है, जो अग्रोहा मार्केट में ‘ताज किड्स वियर’ नाम से गारमेंट्स का कारोबार चलाता था। जानकारी के अनुसार, प्रदीप 11 फरवरी को अपनी महिला मित्र प्रतिभा के साथ होटल पहुंचा था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच उसकी मौत हो गई। घटना का खुलासा तब हुआ जब रात 11:15 बजे पुलिस को कमरे में लाश होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने देखा कि प्रदीप का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उसकी महिला मित्र वहां से गायब थी।

इस मामले में मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्रदीप के भाई वीरेंद्र का आरोप है कि आरोपी महिला ने सोची-समझी साजिश के तहत प्रदीप को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया या जहरीला इंजेक्शन देकर उसकी हत्या कर दी है। होटल रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी महिला भी शादीशुदा है और वारदात के बाद उसका फरार होना हत्या के संदेह को और पुख्ता कर रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रतिभा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 123 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस दुखद घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। प्रदीप अपने पीछे तीन मासूम बेटियों को छोड़ गया है, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 8 साल की और सबसे छोटी महज एक साल की है। अचानक हुई इस मौत से गांव कालीरावण में मातम का माहौल है। फिलहाल, पुलिस होटल के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपी महिला की तलाश में जुटी है। हालांकि, मौत की असली वजह का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा, जिसके आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई को अंजाम देगी।

6 दिन बाद लौटे तहसीलदार,लंबित 850 में से 46 की हुईं रजिस्ट्री

हिसार टाइम्स – तहसीलदारों की हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार से तहसील कार्यालयों में काम शुरू हुआ। पहले ही दिन तहसील कार्यालय में लंबी लाइनें देखने को मिलीं। पिछले छह दिनों से पेंडिंग करीब 850 रजिस्ट्री में से 46 पूरी हुईं। सुबह दस बजे से ही तहसील कार्यालय की खिड़कियों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। दोपहर बाद तक लाइनें लगी रहीं। निलंबित किए गए अपने साथी तहसीलदार की बहाली के लिए प्रदेशभर के नायब तहसीलदार-तहसीलदार 6 फरवरी को हड़ताल पर चले गए थे। नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों के हड़ताल पर जाने से तहसीलों में होने वाले काम बाधित हो गए। इसमें रजिस्ट्री पूरी तरह से बंद हो गई।

इसके अलावा मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य भी ठप हो गए थे। प्रदेश सरकार ने 8 फरवरी को आदेश दिए कि सोमवार 9 फरवरी से एसडीएम, डीआरओ रजिस्ट्री करेंगे। इन आदेशों के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।


मंगलवार देर शाम हड़ताल खत्म होने के बाद बुधवार को तहसीलदार काम पर लौटे। इसके बाद बुधवार को तहसील में रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। मैरिज सर्टिफिकेट, किरायानामा, शपथ पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र, फर्द लेने के कार्य के लिए सबसे अधिक लोग पहुंचे।

रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे चक्का जाम, डीसी ने लागू की धारा 163

हिसार टाइम्स – केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर रोडवेज कर्मचारी पूरी तरह से तैयार हैं। सर्व कर्मचारी संघ ब्लॉक हिसार के सदस्यों ने बुधवार को अपनी एकता का प्रदर्शन करते हुए मोटरसाइकिल जत्था निकाला।

हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधीश महेंद्र पाल ने हड़ताल की आशंका के मद्देनजर धारा 163 लागू की है। इसके तहत रोडवेज परिसर में बसों के सामान्य संचालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

जिंदल चौक से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 9.370 ग्राम हेरोइन बरामद !

हिसार टाइम्स – एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार को जिंदल चौक से दो नशा तस्कर गिरफ्तार किए। नशा तस्करों के कब्जे से 9.370 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है।

एंटी नारकोटिक सेल स्टाफ को सूचना मिली कि नशा तस्करी करने वाले एमसी कॉलोनी निवासी लविश कपूर व संत नगर निवासी रोहित कुकरेजा जिंदल चौक पर रविंद्रा अस्पताल के पास अपनी गाड़ी में मौजूद है और हेरोइन बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां आकर देखा तो दो युवक एक कार में बैठे हुए हैं। जब युवकों से पूछताछ की गई तो मुखबिर की सूचना सही मिली।

आर्यनगर में धंसी तूड़े से भरी ट्रॉली, निकालते वक्त दो हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर

हिसार टाइम्स – हिसार-भादरा स्टेट हाईवे पर बुधवार को आर्यनगर में तूड़े से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली धंस गई। ट्रॉली का टायर सड़क से उतरते ही संतुलन बिगड़ गया। इससे एक तरफ का आवागमन दिनभर प्रभावित रहा। इसे निकालते समय टूटकर ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया।

ट्रैक्टर ट्रॉली को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई गई। इसे ट्रैक्टर से जोड़कर खींचते ही ट्रैक्टर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रैक्टर को बीच से टूटा देख लोग इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ट्रैक्टर चालक इकरार ने बताया कि वह बालसमंद से तूड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लाए थे और यूपी जा रहे थे लेकिन हादसा हो गया। इससे उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।

◾ईरान के खिलाफ कुछ बड़ा होने वाला ! नेतन्याहू कड़ी सुरक्षा के साथ एमरजैंसी मे पहुंचे अमेरिका, खतरनाक एजेंडे पर ट्रंप से 7वीं मुलाकात

◾इस्लामिक क्रांति दिवस पर ईरान का Shocking ऐलान: परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे, अमेरिका से वार्ता को तैयार

◾3 घंटे चली नेतन्याहू संग बैठक, खत्म होने पर ट्रंप बोले- ईरान के साथ जारी रहेगी बातचीत

◾गन्ना ₹30 महंगा, बिजली मुफ्त और खातों में 94,000 करोड़! CM योगी के ‘महा-बजट’ ने किसानों की कर दी बल्ले-बल्ले

◾राजनीतिक अस्थिरता के लंबे दौर के बाद बांग्लादेश में आज होगा चुनाव

◾ओम बिरला को दीं गालियां, जबरदस्ती चेंबर में घुसे 25 कांग्रेस सांसद: किरण रिजिजू

◾केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने माना- एपस्टीन से 3-4 मुलाकातें हुई : मीटिंग प्रोफेशनल, यौन अपराधी से संबंध का आरोप बेबुनियाद; राहुल ने संसद में नाम लिया था

◾असम में भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार : 100 साल चलेगा, चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक कनेक्टिविटी और मजबूत होगी

◾रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, बोलें- ब्रिक्स, एससीओ आम सहमति से काम करते हैं, नाटो के फैसले अमेरिका की मर्जी पर निर्भर

◾मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी : अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी अभियान जारी

◾राज्य स्तरीय समान परीक्षा सात मार्च से : दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं आज से, बोर्ड ने कीं तैयारियां पूरी

◾कनाडा के कोलंबिया प्रांत में भीषण गोलीबारी : 10 लोगों की मौके पर मौत अन्य 25 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी

◾‘युद्ध का युग खत्म नहीं, शुरू हो रहा है’: आर्थिक सर्वेक्षण पर संसद में राहुल गांधी का बड़ा बयान

◾’गठबंधन रहेगा लेकिन सरकार में हिस्सेदारी नहीं’, स्टालिन का कांग्रेस को साफ संदेश

◾Rajasthan Budget 2026 : अन्य राज्यों से गाड़ी लाना हुआ सस्ता, रजिस्ट्रेशन टैक्स में अब 50% की भारी छूट

◾Rajasthan Budget 2026 : सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर में एयरपोर्ट निर्माण का प्रस्ताव

◾Rajasthan Budget 2026 : लखपति दीदियों को अब 1.5 लाख रुपए का लोन, ग्रामीण महिलाओं के लिए खुलेंगे ‘वूमेन BPO’

◾खरगोन: 45 साल पहले 100 रुपये के गेहूं चोरी की एफ़आईआर, अब गिरफ़्तारी के लिए पहुंची पुलिस

◾दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालीं 1280 व्यावसायिक इकाइयों पर निगम ने जड़ा ताला, दो महीने तक चला विशेष अभियान

◾राहुल गांधी के ‘भारत माता को बेचने’ के आरोप पर निर्मला सीतारमण का जवाब, कांग्रेस को दिलाई शर्म अल शेख की याद

◾अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को प्रोटोन ईमेल के जरिए धमकी, मांगी फिरौती

◾वंदे मातरम को लेकर सरकार ने नए नियम जारी किए, राष्ट्रगान से पहले 6 छंदों वाला राष्ट्रगीत अनिवार्य

◾T20 World Cup : अभिषेक शर्मा को दो दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया मैच में खेलना संशय में

◾टीम इंडिया पर फूटा इंजरी बम! ईशान किशन भी चोटिल, बुमराह की यार्कर ने किया घायल

◾डबल सुपर ओवर का महाधमाका: दक्षिण अफ्रीका जीता, गुरबाज का दिल तोड़ गया आखिरी पल; सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

◾AUS vs IRE: ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत, आयरलैंड की लगातार दूसरी हार; एलिस और जाम्पा ने चार-चार विकेट झटके

◾ENG vs WI : वेस्‍टइंडीज की लगातार दूसरी जीत, रोमांंचक मुकाबले में इंग्‍लैंड को बुरी तरह रौंदा

========================================

========================================