नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 16-17 की पार्किंग में शुक्रवार की रात गुंडागर्दी और असुरक्षा का एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। सेक्टर के ही निवासी 28 वर्षीय युवा वकील अभिमन्यु सूरा पर कार सवार युवकों ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया, जब उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर की जा रही खतरनाक स्टंटबाजी को रोकने का साहस दिखाया। 11 फरवरी की रात करीब 11 बजे, जब अभिमन्यु अपने दोस्त के साथ पार्किंग में खड़े थे, तब एक काले रंग की क्रेटा कार (HR86A-6156) तेजी से स्टंट करते हुए उनके पास आकर रुकी। नियमों की धज्जियां उड़ाते इन युवकों को टोकना अभिमन्यु के लिए भारी पड़ गया।

विवाद बढ़ने पर कार सवार युवकों ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अभिमन्यु को घेरकर उन पर घूंसों की बरसात कर दी। हमले की गंभीरता तब बढ़ गई जब आरोपियों ने तेजधार हथियारों से वकील के सिर और छाती पर वार किए। इस दौरान जब पीड़ित ने मदद के लिए ‘112’ नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनका मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और शिकायत के अनुसार, हमलावर एक-दूसरे को ‘अज्जू भाई’ के नाम से पुकार रहे थे और सरेआम जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। जाते-जाते आरोपियों ने दहशत फैलाते हुए कहा कि “आज तो बच गया, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा।”

इस हमले में अभिमन्यु को गंभीर चोटें आई हैं। उनके पिता ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल रिपोर्ट (MLR) में सिर और शरीर पर पांच गहरे जख्मों की पुष्टि हुई है। शारीरिक चोटों के साथ-साथ पीड़ित का पर्स भी घटना के बाद से गायब है। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना शहर की कानून व्यवस्था और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती स्टंटबाजी की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

उलझी मर्डर मिस्ट्री – मौत से पहले व्यापारी ने 2 बार संबंध बनाए हाथ पर इंजेक्शन के निशान,हिसार के हॉस्पिटल में काम कर चुकी है प्रतिभा !

हिसार टाइम्स – हिसार के ‘होटल रिलैक्स’ में गारमेंट व्यापारी प्रदीप की मौत का मामला अब एक उलझी हुई मर्डर मिस्ट्री का रूप ले चुका है। 11 फरवरी की दोपहर करीब 3:30 बजे, जब 32 वर्षीय प्रदीप (संचालक, ताज किड्स वियर) अपनी गर्लफ्रेंड प्रतिभा के साथ कमरा नंबर 203 में दाखिल हुआ, तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह वहां से जिंदा वापस नहीं लौटेगा। जांच में खुलासा हुआ है कि संबंध बनाने के दौरान स्टेमिना बढ़ाने के लिए एक इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया था, जिसके तुरंत बाद प्रदीप की तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी पहेली यह है कि क्या वह इंजेक्शन प्रदीप ने खुद लिया था या अग्रोहा मोड़ के अस्पताल में काम करने का अनुभव रखने वाली प्रतिभा ने उसे जानबूझकर ‘ओवरडोज’ दिया था।

वारदात के महज डेढ़ घंटे बाद प्रतिभा का चुपचाप होटल से निकल जाना और प्रदीप का मोबाइल काउंटर पर ही छोड़ देना, इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि प्रतिभा का अपने पति से तलाक का केस चल रहा है और वह वारदात से कुछ समय पहले ही अपने दो साल के मासूम बेटे को पति के पास छोड़कर आई थी। अस्पताल में काम करने के कारण उसे दवाइयों और इंजेक्शन की सटीक जानकारी थी, जो इस संदेह को और गहरा कर देती है। फिलहाल, प्रदीप की रहस्यमयी मौत की गुत्थी प्रतिभा की गिरफ्तारी पर टिकी है, जिसके लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एयरपोर्ट के पास 22 एकड़ में बनेगा नया जिला अस्पताल, जमीन ट्रांसफर पर जल्द लग सकती है मुहर

हिसार टाइम्स – एयरपोर्ट चौक के सामने राजकीय पशुधन फार्म (जीएलएफ) की 22 एकड़ जमीन पर नए जिला नागरिक अस्पताल के निर्माण की योजना पर जल्द मुहर लग सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है और संबंधित फाइल उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से पंचकूला स्थित राजस्व विभाग के वित्तीय आयुक्त को भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित की जाएगी और अस्पताल का डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जिले के मौजूदा नागरिक अस्पताल को शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र और पुरातत्व विभाग की पाबंदियों के कारण शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। वर्तमान अस्पताल ऐतिहासिक गुर्जरी महल के पास स्थित है, जिससे वहां नए निर्माण या सुदृढ़ीकरण की अनुमति नहीं मिल पाती। ऐसे में प्रशासन ने एयरपोर्ट चौक के पास डीसीएम रोड पर लगभग 22 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया अस्पताल बनाने की योजना तैयार की है।

सड़कों पर नहीं लगी झाडू,शहर में जलापूर्ति भी रही बाधित !

हिसार टाइम्स – श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ वीरवार को कर्मचारी-श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का शहर में मिला-जुला असर दिखा, लेकिन नगर निगम, जन स्वास्थ्य विभाग और बिजली निगम के कर्मचारियों के सड़कों पर उतरने से काफी काम प्रभावित हुए। सड़कों पर सुबह झाड़ू नहीं चली, इससे सफाई व्यवस्था गड़बड़ा गई। वहीं,

आधे शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई और बिजली निगम कर्मी नहीं मिलने से फाल्ट समय पर दुरुस्त नहीं हो पाए। नगर निगम कर्मियों ने कार्यालय पर ताल जड़ दिया। इस वजह से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, रोडवेज बसें रूटों पर चलीं, लेकिन बस अड्डे पर पुलिस का पहरा रहा।

◾राजपाल यादव के जेल जाने पर बोलीं पत्नी राधा राजपाल यादव की इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड सितारों ने उनका साथ नहीं छोड़ा। इसी बीच राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा ने पहली बार पति के जेल जाने पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बॉलीवुड को लेकर ये बयान दिया।

◾SSP ऑफिस में फर्श पर बैठे सिंगर मूसेवाला के माता-पिता, बोले- पुलिस बदमाशों के साथ, हमारी सुन नहीं रही


◾हरियाणा में 12 साल पुराने पर्यटन वाहन अब कहीं नहीं चल सकेंगे
सिरसा की नोहर फीडर नहर में गिरी हिंजरावा खुर्द के ग्रमीणों की कार, 6 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर


◾हरियाणा सरकार का बजट सत्र से पहले पेंशनरों को तोहफा, 13 कैटेगरी की पेंशन में बढ़ोतरी

◾ट्रिपल मर्डर का आरोपी तांत्रिक कौन? पुलिस की जांच में खुली क्राइम कुंडली दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में मिले तीन शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में पता चला कि करोड़पति बनने की लालच में तीनों लोग एक कथित तांत्रिक कमरुद्दीन के जाल में फंस गए थे।

◾अंबाला में नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने कार से युवती को कुचला, हादसे के बाद बोला- मैं परेशान था अंबाला में काली पलटन पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय निकिता बजाज की मौत हो गई। आरोप है कि नशे में धुत एक हेड कांस्टेबल ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरी युवती को कुचल दिया।

◾फुल पैसा वसूल होगा ये वीकेंड, OTT से लेकर थिएटर्स तक रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज इस सप्ताह सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ जैसी गैंग वॉर थ्रिलर, शनाया कपूर की ‘तू या मैं’ जैसी सर्वाइवल थ्रिलर, मोना सिंह की ‘कोहरा’ जैसी क्राइम ड्रामा शामिल हैं। एक 8 सीरीज और फिल्में एक सेकेंड भी आपका ध्यान भंग नहीं होनें देंगी,

◾PMO का नया पता तय! 13 फरवरी से ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा देश का प्रशासन, PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

◾US Trade Deal पर घमासान! राहुल बोले– MSP, फूड सिक्योरिटी और खेती पर बड़ा खतरा

◾धमाके से थर्रा उठा सीकर! नीमकाथाना के प्रसिद्ध गणेश्वर धाम में सूटकेस ब्लास्ट, दो संदिग्ध फरार

◾’तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा’, प्रशांत किशोर ने कसा तंज

◾चेक बाउंस मामला: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे अभिनेता राजपाल यादव, हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

◾अमेरिका ने दबाव में हटाया पीओके और अक्साई चिन से संबंधित भारत का नक्शा, पाकिस्तान ने किया दावा

◾​​CBI in Action: बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में 4 साल से फरार आरोपी नजीर हुसैन गिरफ्तार

◾​3.60 लाख करोड़ की डिफेंस डील को मंजूरी, 114 राफेल जेट्स खरीदेगा भारत

◾​भाजपा सांसद का राहुल की सदस्यता खत्म करने वाला नोटिस:राहुल बोले- FIR करें, प्रिविलेज प्रस्ताव लाएं, मैं किसानों के लिए लड़ूंगा

◾पायलट ने जानबूझकर क्रैश किया था प्लेन? विमान हादसे पर झूठी निकली इटालियन रिपोर्ट

◾बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP 175 सीटों पर आगे, जमात को 30 पर बढ़त 

◾राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं देगी BJP, भाषण से कुछ शब्द हटाने का फैसला संभव

◾तारिक रहमान से दोस्ती करेंगे शेख हसीना के बेटे, बांग्लादेश वापसी का रास्ता

◾Shashi Tharoor: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई कैंपेन कमेटी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी

◾सूडान में भयावह हादसा: नाव पलटने से 15 लोगों की मौत; कई लापता, बचाव और राहत कार्य जारी

◾इमरान लगभग अंधे हुए! PAK में विपक्षियों को ‘निपटाने’ का लंबा ट्रेंड

◾पीएम मोदी का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता’, ट्रंप के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया,इस पर उचित कदम उठाए जाएंगे

◾मदनी बोले-वंदे मातरम पर सरकार का आदेश आजादी पर हमला:ये मनमाना और एकतरफा; वंदे मातरम के सभी छंद गाने के विरोध में संगठन

◾मेरठ मेट्रो नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी! 40 मिनट में मेरठ से दिल्ली तक का सफर

◾आंखों से देख नहीं सकतीं, लेकिन हौसला पहाड़ जैसा, पहली ब्लाइंड जज बनेंगी थन्या नाथन

◾उत्तराखंड के कई शहर स्विट्जरलैंड से भी ज्यादा ठंडे:गंगोत्री में पारा -21°C; MP में बादल छाए, बिहार में कोहरे से विजिबिलिटी जीरो हुई

◾IND vs NAM, T20 World Cup : भारत की लगातार दूसरी जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया; इशान-हार्दिक के अर्धशतक

◾श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया: T20I में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, कप्तान शनाका ने बनाया रिकॉर्ड

========================================

========================================