नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के कृष्णा नगर स्थित श्री खाटू श्याम सेवा परिवार (डिपो) पर 283 रुपये में महीने भर का राशन देने का झांंसा देकर 200 से अधिक महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। 100-100 रुपये देकर कार्ड बनवा चुकीं महिलाएं शुक्रवार को राशन लेने पहुंचीं तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने शोर-शराबा किया तो मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और डिपो पर ताला जड़ दिया। हालांकि देर शाम तक किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी।

डिपो पर पहुंचीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि गरीब लोगों के साथ भगवान के नाम पर धोखाधड़ी कर बड़ा मजाक किया गया है। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिपो पर मौजूद महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर से पूछताछ की। उसने बताया कि वह तो केवल पर्ची काटती है। इसके बदले उसे वेतन दिया जा रहा था। राशन कब दिया जाएगा यह उसे नहीं पता।

महिलाओं ने बताया कि 15 जनवरी से श्री खाटू श्याम सेवा परिवार के नाम से डिपो खोला गया है। पहले क्षेत्र में प्रचार किया गया कि 100 रुपये लेकर 18 साल से अधिक उम्र की गरीब महिलाओं का राशन कार्ड बनाया जाएगा। इसके पम्फलेट वितरित किए गए और वीडियो के जरिये भी प्रचार किया।

35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज कुख्यात गैंगस्टर की सीआईए टीम से मुठभेड़, पुलिस पर गोलियां चलाई, पुलिस ने पैरों पर गोलियां मारी अस्पताल में भर्ती !

हिसार टाइम्स – गांव पीरांवाली के पास शुक्रवार रात नशीला पदार्थ चिट्टा खरीदने आए कुख्यात गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा को सीआईए वन की टीम ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। भागने का प्रयास कर रहे मूसा ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। दो पुलिसकर्मियों के बॉडी प्रोटेक्टर पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी। उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपी पर डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि सीआईए वन की टीम को रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि गांव मोठ निवासी बदमाश पवन उर्फ मूसा पीरांवली फ्लाइओवर के पास आ रहा है। इस पर सीआईए इंचार्ज करण सिंह मय टीम मौक पर पहुंचे और उसे घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फायर किए। पीएसआई नवीन और एचसी अजय नेहरा के बॉडी प्रोटेक्टर पर एक-एक गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली मूसा के पैर पर लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पैर, सिर व अन्य जगहों पर भी चोट आईं हैं। मूसा हाल ही जेल से बाहर आया था। पता चला है कि वह वह नशे का आदी है और पीरांवली में चिट्टा खरीदने आया था। वापसी के दौरान उससे मुठभेड़ हो गई

बदमाश मूसा फर्जी साइबर अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना है। हिसार के सेक्टर 14 में भी फर्जी साइबर अधिकारी बनकर गन प्वाइंट पर लूटपाट की थी। सिटी थाने में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।


सीआईए वन के अधिकारियों ने बताया कि मूसा हांसी थाने का गैंगस्टर है। हांसी से ही अपना गिरोह चलाता है। उसके खिलाफ फर्जी साइबर टीम बनाकर लोगों से हथियार के बल पर लूट, गिरोह के सदस्यों के खातों में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कराने के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन मामलों में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गोरखधाम एक्सप्रेस का आदमपुर में ठहराव शुरू, स्टेशन होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस !

हिसार टाइम्स – मंडी आदमपुर क्षेत्रवासियों के लिए शुक्रवार का दिन अहम रहा, जब पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने ट्रेन संख्या 12556/12555 बठिंडा-गोरखपुर-बठिंडा एक्सप्रेस के आदमपुर रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

मंत्री ने बताया कि आदमपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत स्टेशन के आधुनिकीकरण, सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, प्रतीक्षालय सुधार, पेयजल व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना बोर्ड और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल ट्रेन ठहराव देना नहीं, बल्कि स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना है, जिससे क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। इस अवसर पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार, बीकानेर के अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, जिला परिषद सदस्य भीम सिंह, भाजपा नेता मनीष ऐलावादी आदि मौजूद रहे।

हांसी में विधायक आवास के बाहर बैठीं छात्राएं: माइग्रेशन न मिलने पर धरना, किसान व खाप नेता भी मौजूद

हिसार टाइम्स – नारनौंद स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को हांसी में प्रदर्शन किया। छात्राएं हांसी के विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी विनोद शंकर व एसएचओ सुखजीत भी मौके पर उपस्थित हैं।

हालांकि विधायक अपने आवास पर ही थे। लेकिन छात्राएं व किसान नेताओं ने अभी तक विधायक से कोई सीधी बातचीत नहीं की है। धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित खाप प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं का समर्थन किया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। छात्राओं ने कहां है कि विधायक ने आश्वासन दिया था कि वीरवार तक माइग्रेशन मिल जाएगा। लेकिन अभी तक माइग्रेशन नहीं मिला है। माइग्रेशन में मिलने को लेकर पिछले दोनों भी वह विधायक से मिली थी। छात्राओं का कहना है कि माइग्रेशन लेटर मिलने तक वह धरना देंगी।

◾कैथल में मंत्री अनिल विज ने जमीनी विवाद में एक पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने व एक अन्य मामले में जेई के खिलाफ एफआईआर के दिए आदेश

◾सोनीपत में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 4 युवकों की मौत:2 की हालत गंभीर, 100 KM/H से ज्यादा थी स्पीड; भात भरकर रोहतक लौट रहे थे

◾रेवाड़ी में मंत्री बोले-लाल किला मेरे नाम कर सकता हूं:सचिव का जवाब- पोर्टल पर संभव; विपुल गोयल बोले- गलत बयान, अंदर कर दूंगा

◾रोहतक में भाजपा पर MDU की जमीन हड़पने का आरोप:इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का चीफ जस्टिस से आग्रह; छात्रों में नाराजगी

◾लड़की भगाने के शक में 2 भाइयों का मर्डर:रोहतक में ईंटों से चेहरे कुचले; एक दिन पहले दोस्त किशोरी लेकर गायब हुआ था

◾पुलिसकर्मी को लेकर अनिल विज-SP में तीखी बहस, कैथल में मंत्री बोले- इसे सस्पेंड करो, एसपी ने कहा- मेरे पास पावर नहीं

◾सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को HC से रेगुलर बेल:विदेश में मानव तस्करी केस, पंचकूला NIA कोर्ट ने खारिज की थी अर्जी

◾SI ने साथी पुलिसकर्मी की पत्नी को रातभर कॉल की:सिरसा की महिला बोली- पति के टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी दी; SP को शिकायत

Oplus_16908288

◾गुरुग्राम में दूल्हे ने किया युवक का मर्डर:सगाई समारोह में लाइटिंग पसंद न आने पर भड़का, ताबड़तोड़ 3 गोलियां मारीं; शादी भी अटकी

◾पैंसेजर ट्रेन के टॉयलेट में युवक का मिला शव:सुबह 6:05 पर दिल्ली से रेवाड़ी पहुंची थी, सिर पर चोट के निशान

◾निखिल गुप्ता का बड़ा कुबूलनामा, US कोर्ट में माना- रची थी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश

◾मोदी बोले- कांग्रेस ने मजबूरी में सुधार किए: हम मजबूत इरादों से रिफॉर्म कर रहे; भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनेगा

◾लोकसभा में ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगे: संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित; BJP बोली- राहुल सत्ता पाने को देश का बंटवारा चाहते थे

◾हजारीबाग में हाथियों ने 6 लोगों की ली जान: घर में सो रहे लोगों पर झुंड ने किया हमला, मृतकों में एक साल का बच्चा भी

◾तमिलनाडु- एक्टर विजय की रैली में समर्थक की मौत: अन्नाद्रमुक ने कहा- TVK की रैलियों में शामिल होना है तो ताबूत लेकर जाएं

◾’गुलामी का प्रतीक थीं पुरानी इमारतें’, ‘सेवा तीर्थ’ और कर्तव्य भवन के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी

◾बांग्लादेश चुनाव: 18 महीने जेल और 17 साल निर्वासन में बिताने वाले तारिक़ रहमान बन सकते हैं प्रधानमंत्री

◾राहुल गांधी संसद भवन में 17 प्रमुख किसान संगठनों से मिले, भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर हुई चर्चा

◾तेलंगाना नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का दबदबा, रेवंत रेड्डी सरकार को मिली मजबूती

◾टेलिकॉम कंपनियों की संपत्ति नहीं स्पेक्ट्रम, इसलिए दिवालिया प्रक्रिया के दायरे में भी नहीं- सुप्रीम कोर्ट

◾PM Modi Assam Visit: असम में हाइवे बनेगा रनवे, आज उतरेगा पीएम मोदी का विमान; राफेल-सुखोई भी भर सकेंगे उड़ान

◾Iran-US Row: ईरान के पास अमेरिका का एक और युद्धपोत तैनात, ट्रंप बोले- समझौता नहीं हुआ तो पड़ेगी जरूरत

◾Piyush Goyal: ‘अमेरिका से व्यापार समझौते में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित’, राहुल गांधी पर गोयल का पलटवार

◾यूपी: शंकराचार्य के मुद्दे पर अखिलेश और योगी में टकराव, सीएम ने कहा था- हर कोई खुद को शंकराचार्य नहीं लिख सकता

◾तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने चुनाव से पहले 1.31 करोड़ महिला लाभार्थियों को 5,000 रुपये दिए

◾मोदी ने तारिक रहमान से की बात, कहा- बंगलादेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उनके प्रयासों में भारत साथ

◾चांदी दो दिन में 24 हजार टूटी, सोना ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ

◾मेरे भाषण से संसदीय कामकाज पर टिप्पणी और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना हटायी गयी: खरगे

◾’रूस में गंभीर वार्ता की कोई इच्छा नजर नहीं आती’, बोले यूक्रेन के विदेश मंत्री

◾जेल से निकलते ही पप्पू यादव बोले- खेमका हत्याकांड में गलत एनकाउंटर, NEET छात्रा की लड़ाई जारी रहेगी

◾T20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

◾USA vs NED: नीदरलैंड पर अमेरिका की ऐतिहासिक जीत, 93 रन से डच टीम को दी मात; 103 रन पर सिमटी एडवर्ड्स की सेना

========================================

========================================