नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – वैलेंटाइन-डे के दिन बरवाला क्षेत्र में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। करीब 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी तथा 19 वर्षीय युवक खेतों में नहर के पास अचेत अवस्था में मिले। दोनों को गंभीर अवस्था में महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवक अपने पड़ोस के गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। स्कूल वाले गांव की एक छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग था। छात्रा जब नौवीं कक्षा में थी तब से उनके बीच दोस्ती थी। दोनों ने 11वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

परिजनों को कुछ समय पहले उनके संबंध की जानकारी मिली थी। परिजनाें ने शादी के लिए सहमति भी जता दी थी। किशोरी के परिजनों का कहना था कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। तब तक रोका की रस्म पूरी करने पर राजी हो गए थे। 13 फरवरी को रोके की रस्म पूरी होने की बात भी सामने आई है। युवक जल्द शादी करने की जिद कर रहा था।

शनिवार को वेलेंटाइन डे के दिन दोपहर करीब दो बजे खेतों से गुजर रहे एक ग्रामीण ने दोनों को अचेत हालत में देखा। उसने तुरंत गांव के सरपंच और अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि दोनों ने जहरीले पदार्थ को निगला है।अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 24 घंटे बाद स्थिति क्लीयर होगी। बरवाला थाना प्रभारी कर्मजीत ने ऐसी सूचना होने से इनकार किया।

हिसार मे जैन मुनि संघ का मंगल प्रवेश, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से स्वागत

हिसार टाइम्स – मुनि श्री 108 विशदसागर महाराज, मुनि श्री 108 शिवसागर महाराज तथा एलक श्री 105 वैराग्यसागर महाराज का जैन मुनि संघ शहर में मंगल प्रवेश हुआ। शनिवार को लगभग 250 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचे संतों के स्वागत में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों, जयकारों और पुष्पवर्षा से वातावरण धर्ममय हो उठा। तीनों संत आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य हैं।

श्री दिगंबर जैन पंचायत, श्री श्वेताम्बर तेरापंथी सभा और श्री एसएस जैन सभा से जुड़े पदाधिकारियों और समाज के अन्य लोगों ने संतों का भव्य अभिनंदन किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर पाद-प्रक्षालन और मंगल आरती के साथ श्रद्धाभाव व्यक्त किया गया। पंचायत अध्यक्ष नवीन जैन ने बताया कि लंबे समय बाद शहर को मुनि संघ का सानिध्य मिला है। संघ का प्रवास नागोरी गेट स्थित बड़े जैन मंदिर में रहेगा।

रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

हिसार टाइम्स – शहर के जिंदल फैक्ट्री ओवरब्रिज के पास शनिवार दोपहर रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन से गिरकर गांव हेतमपुरा निवासी अमित (31) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना के जांच अधिकारी बलबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार युवक के पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। देर शाम मृतक के भाई अनिल जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। उसने बताया कि अमित भिवानी की एक फैक्ट्री में काम करता था और घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिजनों के मुताबिक वह संभवतः बिना बताए सिरसा जा रहा था। अमित के परिवार में पत्नी व दो बेटियां हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब भिवानी की ओर से आ रही ट्रेन से युवक गिर गया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार के जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रविवार सुबह कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

11 क्विंटल फूलों से सजाया सीसवाल धाम, एक लाख श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

हिसार टाइम्स – आदमपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ऐतिहासिक सीसवाल धाम शिव मंदिर को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 11 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।

मंदिर कमेटी के प्रधान घीसाराम जैन ने बताया कि शिवरात्रि के दिन एक लाख से अधिक भक्त शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। रात्रि 12 बजे से लगभग 200 कांवड़ और डाक कांवड़ के समूह भोलेनाथ को जल अर्पित करेंगे। पूरी रात मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन रहेगा। सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू होगा और दिनभर जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर कमेटी ने भंडारे और अन्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की है।

◾हाथ में पिस्टल, खून से लथपथ लाशें… वैलेंटाइन डे पर प्रेम कहानी का THE END नोएडा में वैलेंटाइन डे पर एक कार में युवक और युवती के गोली लगे शव मिलने से सनसनी फैल गई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में दादरी रोड के पास हुई इस घटना में पुलिस को प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका है।

◾भारत-पाकिस्‍तान के बीच मुकाबले से पहले कप्‍तान सूर्यकुमार यादव प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्‍होंने पत्रकारों के सभी सवालों के जवाब दिया। भारतीय कप्‍तान ने साफ कर दिया कि प्‍लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा की वापसी हो रही है। इतना ही नहीं उन्‍होंने पाकिस्‍तानी टीम से हाथ मिलाने पर बात की।

◾दिल्ली परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 10 साल से पुरानी डीजल और 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां बिना किसी पूर्व सूचना के जब्त कर स्क्रैप कर दी जाएंगी। यह कदम वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाया गया है।

◾भारत-पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए दिल्ली में जबरदस्त उत्साह है। 500 से अधिक रेस्टोरेंट और बार छक्के-चौके पर 10-50% छूट दे रहे हैं, साथ ही खिलाड़ियों के नाम पर डिशेज भी हैं। मल्टीप्लेक्स भी 30 से ज्यादा स्क्रीन पर मैच दिखाएंगे, जिसकी बुकिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

◾बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत के बाद, पार्टी प्रमुख तारिक रहमान ने ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ विदेश नीति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के हित सर्वोपरि होंगे, और भारत सहित पड़ोसी देशों के साथ संबंधों में संतुलन बनाया जाएगा।

◾तेल कहां से खरीदें, ये हम तय करेंगे… यूरोप की धरती से जयशंकर का मैसेज

◾मोदी वायुसेना के एयरक्राफ्ट से असम के हाईवे पर उतरे: बोले- कांग्रेस देश का बंटवारा कराना चाहती है, बुरा सोचने वालों को कंधे पर बैठाती है

◾ओवैसी बोले- वंदे मातरम वफादारी का टेस्ट ना बने: RSS-बीजेपी भारत को धार्मिक देश बनाना चाहते हैं, संविधान भारत माता की जय से शुरू नहीं होता

◾इमाम बोले- जहां वंदे मातरम् अनिवार्य, वहां से बच्चों को निकालें: उज्जैन में कहा- यह हमारी धार्मिक आजादी पर हमला; फैसला वापस ले सरकार

◾दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट वाले देशों की लिस्ट जारी : भारत ने लगाई 10 पायदान की शानदार छलांग, रैंकिंग में 75 पर आया

◾केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी

◾​​बंगाल में 2.15 करोड़ बेरोजगार, 6 लाख पद खत्म, ममता बनर्जी सरकार पर शुभेंदु अधिकारी का हमला

◾​मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिका ने AI का किया था इस्तेमाल, रिपोर्ट में दावा

◾​Kashmir Border Restriction : कठुआ में सख्त पाबंदियां लागू, अंतरराष्ट्रीय सीमा से 5 किमी तक आवाजाही पर रोक

◾तारिक रहमान का शपथ ग्रहण: बांग्लादेश ने पीएम मोदी को समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

◾​’किसके हित में है भारत-अमेरिका समझौता’, 18% बनाम 0% टैरिफ पर राहुल गांधी का तीखा बयान

◾लखनऊ में DRI की बड़ी कार्रवाई: काठमांडू से दिल्ली ले जाई जा रही ₹10 करोड़ की हेरोइन पकड़ी, एक गिरफ्तार

◾​Epstein Files: नोबेल पुरस्कार की शान से एपस्टीन ने लोगों को फंसाया, समिति के प्रमुख तक थी पहुंच; खुले बड़े राज

◾रिलायंस इंडस्ट्रीज को वेनेजुएला से कच्चे तेल की सीधी खरीद के लिए अमेरिकी लाइसेंस मिला: रिपोर्ट

◾​सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा से जुड़ी 11 एफआईआर की जांच कर रही सीबीआई से दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी

◾शपथ से पहले Tarique Rahman का बड़ा बयान; भारत, चीन और पाकिस्तान के साथ रिश्तों पर ‘बांग्लादेश फर्स्ट’ की नीति की घोषणा

◾​Jaipur की शादी में ‘हाई-प्रोफाइल’ चोरी; स्टेज से दुल्हन का ₹4 लाख का बैग पार, CCTV में कैद हुआ सूट-बूट वाला चोर

◾एनएचएआई के नए नियम 2026: 15 फरवरी से टोल टैक्स में बड़े बदलाव, आंशिक रूप से चालू एक्सप्रेसवे पर असर

◾दिब्रूगढ़ से कोलकाता आ रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी; सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए

◾CJI सूर्यकांत बोले- रोहतक मेरा प्रेरणा क्षेत्र: मेरे अंदर का वकील आज भी जिंदा, वकीलों से मिला स्नेह, पुरानी यादें ताजा हुईं

◾पाक कप्तान ने अभिषेक के फिट होने की मांगी दुआ, सूर्या बोले- सलमान आगा की मुराद होगी पूरी

◾IRE vs OMA: ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता आयरलैंड, ओमान को 96 रन से दी मात, टकर का पचासा; जोश लिटिल को 3 विकेट मिले

◾India vs Pakistan मुकाबले पर फिर सकता है पानी! कोलंबो में हो रही बारिश; आज भी इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान

​​​​​

========================================

========================================