नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – माउंट एल्ब्रस जैसी दुनिया की ऊँची चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मानित हो चुके अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अब सलाखों के पीछे हैं। हरियाणा के हिसार जिले के मिंगनीखेड़ा गांव के रहने वाले नरेंद्र को छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर की गेट (GATE) परीक्षा में नकल करवाते हुए रंगे हाथों दबोचा है। कभी देश के युवाओं के लिए ‘फिट इंडिया’ के एंबेसडर के तौर पर आदर्श रहे नरेंद्र पर आरोप है कि उन्होंने महज 2 लाख रुपये के लालच में एक परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए पेपर सॉल्व करवाया।

हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश
रायपुर की डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार, नरेंद्र कुमार परीक्षा केंद्र के बाहर अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जालसाजी को अंजाम दे रहा था। वह तकनीक का सहारा लेकर बाहर बैठकर प्रश्नों के उत्तर लिखवा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह को दबोचा, जिसमें नरेंद्र की भूमिका मुख्य ‘पेपर सॉल्वर’ के रूप में सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि खुद जेईई (JEE) परीक्षा पास कर चुके और बेहद शिक्षित व संपन्न परिवार से ताल्लुक रखने वाले नरेंद्र ने इस अपराध का रास्ता चुना।

सम्मानित पहचान पर लगा दाग
नरेंद्र का परिवार समाज में एक प्रतिष्ठित स्थान रखता है; उनके पिता सेवानिवृत्त ईटीओ हैं, भाई सरकारी विभागों में जेई (JE) के पद पर तैनात हैं और परिवार की बहुएं वैज्ञानिक व डॉक्टर हैं। खुद नरेंद्र की उपलब्धियों को देखते हुए अप्रैल 2025 में हरियाणा सरकार ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया था। इस गिरफ्तारी की खबर ने उनके पैतृक गांव मिंगनीखेड़ा के लोगों को स्तब्ध कर दिया है। एक होनहार पर्वतारोही का इस तरह से धोखाधड़ी के दलदल में फंसना खेल जगत और प्रदेश के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। फिलहाल, छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।



वैलेंटाइन के दिन जहर निगलने वाली किशोरी की मौत, युवक की हालत गंभीर
हिसार टाइम्स – वैलेंटाइन-डे के दिन शनिवार को बरवाला क्षेत्र में जहर निगलने वाले प्रेमी युगल में से किशोरी की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जहर निगलने के बाद दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बरवाला थाना क्षेत्र के एक खेत में युवक और किशोरी अचेत अवस्था में मिले थे। दोनों 11वीं पढ़ाई छोड़ चुके थे और 9वीं कक्षा से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिजनों को कुछ समय पहले उनके संबंध की जानकारी मिली थी। उन्होंने शादी के लिए सहमति भी जता दी थी। किशोरी के परिजनों का कहना था कि बालिग होने के बाद दोनों की शादी कर दी जाएगी। तब तक दोनों परिवार रोका की रस्म पूरी करने पर राजी हो गए थे। बताया जा रहा है कि युवक जल्द शादी करने की जिद कर रहा था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेतों से गुजर रहे एक ग्रामीण ने दोनों को अचेत हालत में देखा।

उसने गांव के सरपंच और अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच अधिकारी कर्मजीत ने बताया कि किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। फिलहाल किसी से शिकायत नहीं मिली है।

बैंक मैनेजर- आप मुझसे तू तड़ाक करके बात नहीं कर सकते, चौकी प्रभारी- तेरे जैसे कई देखे, चाहे तो प्रधानमंत्री को शिकायत कर दियो !
हिसार टाइम्स – हांसी शहर के सेक्टर-5 में वाहन जांच के दौरान अनाज मंडी चौकी प्रभारी और पंजाब के लुधियाना में तैनात सीनियर बैंक मैनेजर में गर्मागर्म बहस का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मैनेजर कह रहे हैं कि आप मुझसे तू-तड़ाक करके बात नहीं कर सकते। जवाब में चौकी प्रभारी ने कहा कि तेरे-जैसे कई देखे हैं, चालान तो कटेगा,

चाहे प्रधानमंत्री को शिकायत कर दियो। इसके बाद चौकी प्रभारी ने मैनेजर का 8 हजार रुपये का चालान कर दिया। इसमें 5 हजार रुपये लाइसेंस नहीं होने, 2 हजार रुपये आदेश नहीं मानने और एक हजार रुपये सीट बेल्ट न लगाने के हैं। चौकी प्रभारी ने मैनेजर पर एसपी के बारे में गलत बोलने का आरोप लगाया, वहीं मैनेजर ने भी एसपी और डीएसपी को शिकायत दी है। मामला शनिवार शाम करीब 5 बजे का है।

बैंक मैनेजर विक्रांत बामल ने बताया कि वह हांसी के रहने वाले हैं और अभी इंडियन बैंक में लुधियाना में कार्यरत हैं। अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 स्थित निर्माणाधीन मकान को देखकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अनाज मंडी चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर धर्मबीर सिंह वाहनों की जांच कर रहे थे। बामल के अनुसार चौकी प्रभारी ने उनकी गाड़ी रोकी और दस्तावेज की जांच की।

इस दौरान चौकी प्रभारी तैश में आ गए। उनके पत्नी व बच्चे पुलिसकर्मी की ऊंची आवाज सुनकर घबरा गए। बामल ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। यह देखकर चौकी प्रभारी और भड़क गए। उन्होंने साथी पुलिसकर्मी से कहा कि इसका पुलिस का आदेश न मानने का भी चालान करो। बामल ने कहा कि वह भी अधिकारी हैं, आप ऐसे बात नहीं कर सकते। आरोप है कि उनके पास गाड़ी के सभी दस्तावेज थे, फिर भी 8 हजार रुपये का चालान कर दिया।





◾AI समिट के चलते दिल्ली में आज से 20 फरवरी तक ट्रैफिक प्रतिबंध, इन बातों का रखें ध्यान दिल्ली में सोमवार यानी 16 फरवरी से 20 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय AI इंपैक्ट समिट के कारण व्यापक ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। भारत मंडपम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

◾JEE Main 2026 Result: आज जारी होगा जेईई मेन का रिजल्ट
◾प्रदेश के 24 रोडवेज डिपो में अनुबंध पर लगे 347 रोडवेज बस चालक होंगे पक्के

◾रुबियो बोलेः भारत नहीं खरीदेगा रूसी तेल, जयशंकर ने दिया करारा जवाब-‘हम बाहरी दबाव में फैसले नहीं लेते’
◾ भारत में मोस्ट वांटेड आतंकी की पाकिस्तान में सरेआम हत्या, पाक आर्मी-पुलिस और ISI सब खामोश !

◾1 मई से होगी जनगणना की शुरुआत, नागरिकों से पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, 10 लाख घरों होगी मैपिंग
◾जर्मनी में ईरान सरकार के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन ! लाखों लोग उतरे सड़कों पर, बोले-सत्ता से हटाओ खामनेई

◾’प्रतिबंध हटाओ, हम करेंगे परमाणु समझौता’, ईरान ने दिया ऑफर, गेंद US के पाले मे
◾19 फरवरी को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की बैठक, गाजा के लिए 5 अरब डॉलर से ज्यादा का वादा: US राष्ट्रपति ट्रंप

◾राहुल बोले-ट्रेड डील में किसानों के साथ धोखा हो रहा:पीएम मोदी से 5 सवाल किए; शाह बोले- राहुल झूठ फैला रहे
◾बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह:नेपाल से आए जोड़े ने भी लिए 7 फेरे; रामभद्राचार्य बोले-अगली बार धीरेंद्र शास्त्री की शादी में आऊंगा

◾राजनाथ बोले- भारतीय सेना भगवान शंकर से प्रेरणा लेती है:लोगों की मदद भी करती है और जरूरत पर ऑपरेशन सिंदूर जैसी कार्रवाई भी
◾कन्याकुमारी-मछुआरों के बच्चों ने 48 गांव प्लास्टिक फ्री किए:टूरिस्टों के लिए 6 तट खोले, यहां मछलियां पकड़ते थे, अब रोज 300 पर्यटक आ रहे

◾22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:महाशिवरात्रि पर उखीमठ में तिथि घोषित, 2025 के मुकाबले 10 दिन पहले शुरू होगी यात्रा
◾अब ‘ओये’ नहीं, आम लोगों को ‘सर या मैडम’ कहिए;पजाब पुलिस के लिए जारी हुआ फरमान?

◾पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर अटकलें, अस्पताल में कराया जाएगा भर्ती, वसीम अकरम और वक़ार यूनिस ने भी उठाई आवाज
◾आरबीआई ने मणप्पुरम फाइनेंस में बैन कैपिटल के संयुक्त नियंत्रण को मंजूरी दी, विकास योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगी साबित

◾’हमें हर समय तैयार रहना होगा…’ पाकिस्तान से खतरे को लेकर बोले पीएम मोदी
◾योगी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, 17 फरवरी को विधान भवन का करेगी घेराव

◾’पिनाराई विजयन फिर बनेंगे केरल के सीएम’, कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के बीच मणिशंकर अय्यर का बयान; पार्टी ने झाड़ा पल्ला
◾इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो: पीएम मोदी करेंगे आज उद्घाटन, 30 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा मेहमान करेंगे शिरकत
◾’हिम्मत है तो आ जाएं…’ शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज! कहा- जगह आप तय कर लो
◾भारतीय बाजार में SMK का नया NOVA फुल-फेस हेलमेट लॉन्च, राइडर्स को मिलेगा हाई-लेवल सेफ्टी पैकेज

◾ईशान का तूफान और बुमराह का कहर: भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदकर सुपर-8 में मारी एंट्री
◾IND vs PAK Analysis: शीर्ष क्रम फेल, मिडिल ऑर्डर बेहाल, दबाव में ढहा पाकिस्तान; भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा

========================================

========================================



































