हिसार टाइम्स – सिरसा रोड़ स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान (टीटीसी केंद्र), हिसार में आज तीन दिवसीय कृषि दर्शन प्रर्दशनी का समापन हुआ। इन तीन दिनों में लगभग पौने दो लाख लोगों ने कृषि से सम्बन्धित तकनीकों की जानकारी ली। इस मेले में लोगों ने मशीनरी, ड्रोन, बीज, खाद, ट्रैक्टर, टूल्स, बागबानी, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, कृषि लोन, पशु आहार आदि किसानों से सम्बन्धित उपयोगी जानकारी ली। हरियाणा ही नहीं आस-पास के क्षेत्रों जैसे पंजाब, हिमाचल, जम्मु, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, यूपी आदि राज्यों से किसानो व आमजन ने मेले में शिरकत की। गांव ही नहीं शहर से भी लोगों ने मेले में भाग लिया।

टीटीसी के निदेशक ने किया स्टाल वालों को सम्मानित-

कृषि प्रदर्शनी में आए अलग-अलग कम्पनियों को टीटीसी के निदेशक डॉ मुकेश जैन के द्वारा सम्मानित किया। उनसे बातचीत करके उनकी मशीनरी व तकनीकों के बारे में जानकारी ली।
करो योग रहो निरोग और अपनी फसल को भी रखों निरोग-
कृषि मेले में आए किसानों को सहज ध्यान योग केन्द्र ने योग के द्वारा कैसे अपनी फसलों को निरोगी और अधिक ऊपजाऊ बना सकते है उसकी दीक्षा दी। वैसे तो सभी को पता है कि योग का हमारी जीवन शैली में क्या उपयोग है और यह क्युं महत्वपूर्ण है। योग से हम अपने मन को संयमित कर सकते है और अपने आप को निरोगी रख सकते है। इस योग विधि को कैसे अपनी फसलों पर भी प्रयोग कर सकते है उसकी विधि सिखाई जाती है। इस योग विधि को भारत में ही नहीं विदेशों में भी सिखाया जा रहा है। हिसार ही नहीं आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान जुड़े हुए है और इस विधि का फायदा उठा रहे है। यह संस्था फ्री में इस ज्ञान को बांट रही है और लोगों को जागरूक कर रही है। बिना किसी भी प्रकार का कैमिकल इस्तेमाल करके भी अपनी पैदावार को बढ़ाया जा सकता है। अपनी कुण्डली जागृत करना सिखाते है, अपने चारों ओर बह रही अति सुक्षम रूप में मौजूद परम चैतन्य अर्थात परमात्मा की शक्ति की अनुभूति को कैसे महसूस कर सकते है वो सिखाते है। मेले के माध्यम से हजारों की संख्या तक अपना संदेश पहुंचाया और उम्मीद करते है कि किसान इस विधि का प्रयोग कर अपनी व दूसरों की सेहत का ख्याल रखेगें।
तपती गर्मी में ठण्डक सा एहसास-

अब नहीं मरेगें पशु गर्मी की वजह से या दूध कम कर देते थे। मुर्गी फार्म में चुजे मर जाते थे गर्मी की वजह से या पूरी ग्रोथ नहीं हो पाती थी। इस कृषि मेले के दौरान किसानों ने एवरेस्ट सुपर कुलर की शैड के बारे में जाना जो सीमेंट की शैड के मुकाबले 11 डिग्री तापमान को कम करता है। गर्मी की वजह से हम इंसान ही नहीं हमारे मवेशी भी परेशान रहते है। जहाँ पशु दुध देना कम कर देते है, पौल्ट्री फार्म में गर्मी की वजह से चुजे मर तक जाते है इसी समस्या के निदान के लिए इस बार कृषि मेले में एक कम्पनी ने ऐसा शैड के बारे में लागों को बताया जोकि दूसरे शैडों के मुकाबले 11 डिग्री तक कम गर्मी नीचे की और फैंकता है। इसका प्रयोग कर किसान ही नहीं आमजन भी गर्मी से अपने मवेशियों को बचा सकता है। यह एक मीटर चौड़ा और 3.6 मीटर लम्बा तक उपलब्ध है, आम सीमेंट का शैड 20 से 22 रूपये स्केयर फीट में मार्किट में उपलब्ध है जब्कि यह 27 से 28 रूपये प्रति स्केयर फीट में मिल जाता है।
नीदरलैण्ड से आया मार्क मेला देखने-
हिसार टीटीसी में आयोजित कृषि प्रर्दशनी को देखने के लिए नीदरलैण्ड से मार्क आए जोकि कि पेशे से मशीनों की टैक्रोलोजी पर काम करते है। यहां कृषि प्रदर्शनी में आई मशीनों के बारे में जाना और समझा।216 मीटर नीचे से भी खींच सकेगा पानी –
हरियाणा में पहली बार कृषि मेले के माध्यम से 500 हॉर्सपावर की समरसिब्बल की मोटर के बारे में लोगों ने जाना। जोकि माइनिंग में और जहां धरती में पानी काफी नीचे गया हुआ हो वहां पर इस्तेमाल किया जाता है। यह यूएसए का ब्रांड है जोकि भारत में भी काम कर रहा है। अभी तक पूरे भारत में इस प्रकार की मोटर पम्प किसी भी कम्पनी के पास नहीं है। इसे माइनिंग में और पहाड़ों में इस्तेमाल किया जाता है। इसका डायामीटर 12 ईंच है और यह एक मिनट में 10668 लीटर पानी प्रति मिनट के हिसाब से निकाल सकता है।
किसान मेले में इस बार देश व विदेश से लगभग 320 कम्पनियों ने भाग लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि मेले में किसानों को सोलर ऊर्जा के फायदे और मिलने वाली सब्सिडी, पराली से होने वाली आय व पर्यावरण संरक्षण, खारे पानी से पैदावार, मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने की जानकारी, खेती समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान, विशेष छूट व सब्सिडी का प्रावधान, कृषि सम्बंधित लोन की सुविधा, खेती मशीनरी की जानकारी, उन्नत बीज, कीटनाशक व उवर्रक की जानकारी, आधुनिक व नई तकनीक वाले कृषि यंत्रों की जानकारी के अलावा इरीगेशन, ग्रीन हाऊस, पम्प व पाईप तकनीक की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। किसान कैसे कम लागत में कम भूमि पर अधिक पैदावार करें, इस बारे में नई तकनीकों से रूबरू करवाया गया। आने वाले किसानों ही नहीं आमजन ने प्रदर्शनी में पूरी रूचि ली। निदेशक डॉ मुकेश जैन ने कहा कि कृषि प्रदर्शनी के जरिये किसानों के लिए आधुनिक व नई तकनीकें लाना कृषि दर्शन किसान मेले का मुख्य उद्देश्य था, जोकि सफल रहा।
