नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी में एक मर्मस्पर्शी घटना सामने आई है, जहाँ 33 वर्षीय अनमोल बंसल ने मानसिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया। 8 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले अनमोल के पीछे अब उनकी पत्नी गूंजन और 5 साल का मासूम बेटा ‘डुग्गू’ रह गए हैं। हिसार के सर्वेश हेल्थ सिटी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर कार्यरत अनमोल पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सोमवार सुबह जब पत्नी बैंक ड्यूटी पर और बेटा स्कूल गया हुआ था, तब पीछे से अनमोल ने घर के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। लंच ब्रेक में घर लौटी पत्नी ने जब कमरे का मंजर देखा, तो पैरों तले जमीन खिसक गई।


सुसाइड नोट में छलका प्यार और बेबसी का दर्द
अनमोल ने जाने से पहले दो पन्नों का एक भावुक सुसाइड नोट छोड़ा, जो उनके भीतर चल रहे द्वंद्व और परिवार के प्रति अगाध प्रेम को बयां करता है। अपनी पत्नी के नाम लिखे संदेश में उन्होंने उसे दुनिया की सबसे बेहतरीन जीवनसंगिनी बताते हुए लिखा, “डियर वाइफ, आप जैसा न कोई था, न कोई होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि तुम हमारे बेटे का भविष्य संवारोगी।” उन्होंने अपनी पत्नी से दूसरी शादी न करने और बेटे के लिए जीने की मार्मिक अपील की। वहीं, दूसरे पन्ने पर अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी ‘मेंटल हेल्थ’ ठीक नहीं है और वे अपने भीतर उठने वाले ख्यालों से लड़ने की हिम्मत खो चुके हैं।


हादसे के बाद गहराया था तनाव
परिजनों के अनुसार, अनमोल का एक सप्ताह पहले अग्रोहा के पास एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें वह चोटिल हो गए थे। इसी वजह से वे घर पर आराम कर रहे थे और सोमवार को ही उन्हें दोबारा ड्यूटी जॉइन करनी थी। पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में अनमोल ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है

मूसा को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोर्ट में किया पेश, न्यायिक हिरासत में भेजा
हिसार टाइम्स – गांव पीरांवाली के पास 13 फरवरी की रात हुई मुठभेड़ में घायल हुए गैंगस्टर को सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सदर थाना पुलिस ने गैंगस्टर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

13 फरवरी की रात करीब 9 बजे सीआईए पुलिस टीम के साथ सरकारी गाड़ी में गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गैंगस्टर गांव मोठ निवासी पवन उर्फ मूसा चिट्टा खरीदने गांव पीरांवाली आया हुआ है। पुलिस को उसकी कई मामलों में तलाश थी। जब टीम गांव पीरांवाली पहुंची तो पुलिस की गाड़ी को देखकर पवन उर्फ मूसा भाग पड़ा। वह पैदल ही भाग रहा था। उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई तो उसके पैर पर लगी।

इससे वह जमीन पर गिर पड़ा था और उसे पैर, सिर व अन्य जगह चोटें आईं थी। घायल मूसा को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल में पुलिस सुरक्षा में दाखिल करवाया गया था। पवन उर्फ मूसा पर चोरी, डकैती, लूट व हत्या के करीब 35 मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। पुलिस को अन्य मामलों में उसकी तलाश थी। सदर थाने से जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि गैंगस्टर को अदालत में पेश किया गया।

दिग्विजय सिंह चौटाला का अभय चौटाला पर तंज, बोले- वह टायर्ड एंड रिटायर्ड प्रसन
हिसार टाइम्स – जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हिसार में मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बिना नाम लिए इनेलो अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को लेकर कहा कि वह टायर्ड एंड रिटायर्ड प्रसन हैं। ऐसे लोग हरियाणा के लिए खतरा हैं। जो लोग विपक्ष में रहकर धमकी देने का काम कर रहे हैं वह सत्ता में आने के बाद क्या करेंगे आप खुद अदांज लगा लो। वह लोग नान सीरियस नेता हैं।

इनका हरियाणा में कोई योगदान नहीं है। यह लोग सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए घूमते रहते हैं। यह लोग सौरभ गांगुली की तरह से हैं जो अपनी आखिरी पारी की मांग बीसीसीआई से कर रहे हैं। मैच खेलने को मिलेगा या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ हैं। अगर खुदा न खास्ता इनके हाथ में उस्तरा आ गया तो कैसे कांटेंगे और कैसे बांटेंगे यह कहने की जरूरत नहीं। मीडिया के लोगों को तो इनसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

आगामी 13 मार्च को डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्म दिवस पर हांसी में आयोजित जन चेतना रैली को लेकर उन्होंने सोमवार को हिसार कार्यालय में कार्यकर्ताओं कि बैठक ली। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का अता पता नहीं है, विपक्ष की भूमिका भी जेजेपी निभा रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरती है, लेकिन जेजेपी से बड़ी रैली नहीं कर सकती। उन्होंने भाजपा सरकार पर भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता न बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि रिक्त पदों को नहीं भरा जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार से वंचित रखा जा रहा है।

उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन और राशन कार्ड काटे जाने के मुद्दे पर चर्चा करते हुए इसे जनविरोधी निर्णय करार दिया। एक सवाल के जवाब में दिग्विजय चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का नाम लिए बगैर तीखी टिप्पणी करते हुए कुछ नेता केवल श्रेय लेने की राजनीति में व्यस्त रहते हैं। इस दौरान पूर्व चैयरमैन राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान अमित बूरा, अजीत सिंह, सुमन श्योराण, अनिल शर्मा, रवि आहूजा, ,राजमल काजल, मंदीप बिश्नोई, विपिन गोयल, सुनील मूंड सहित अन्य उपस्थित थे।

स्कूल में घुसकर छात्र पर तेजधार हथियार से हमला
हिसार टाइम्स – मॉडल टाउन के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुसकर सोमवार दोपहर को कुछ लड़कों ने एक छात्र पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमले में घायल हुए छात्र को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर सूचना पाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

न्यू महावीर कॉलोनी निवासी विपिन ने बताया कि मैं गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन में 11वीं कक्षा में पढ़ता हूं। सोमवार को परीक्षा खत्म होने के बाद मैं स्कूल के बाहर खड़ा था। इसी बीच 6-7 लड़कें बाइक व पैदल वहां आए। उनके हाथों में गंडासी व बिंडे थे। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। मुझे देखकर हमलावर बोले कि ये ही है वो। इसके बाद मैं स्कूल के अंदर घुस गया। मगर हमलावर भी स्कूल के अंदर घुस गए और मुझ पर हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर वहां से भाग गए। इस हमले में मुझे सिर, हाथ व पीठ में चोटें आई हैं। इनमें एक हमलावर मेरे ही स्कूल में पढ़ता है, जबकि एक उसका भाई था और अन्य लड़कों को मैं नहीं जानता।

छात्र के पिता प्रेमसुख पीएलए मार्केट में दर्जी का काम करते हैं। पिता ने बताया कि मेरे बेटे पर आरोपियों ने बेवजह से हमला किया, जबकि उसका इनसे कोई लेना-देना ही नहीं था। जिस मामले में लड़कों ने मेरे बेटे पर हमला किया है, वह मामला किसी और से जुड़ा हुआ है। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।





◾हिमंता शूटिंग वीडियो मामला, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार: कहा- चुनाव से पहले कोर्ट का दरवाजा खटखटाना ट्रेंड बन गया है, इसे प्लेग्राउंड मत बनाइए
◾जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार: इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल

◾भुवनेश्वर में छत पर धमाका, CCTV में घटना कैद: बदला लेने के लिए बम बना रहा था परिवार; 4 लोग बुरी तरह झुलसे, दो की मौत
◾सर्जियो गोर का दावा, एडमिरल सैमुअल पापारो की भारत यात्रा से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में आएगी मजबूती

◾उत्तर प्रदेश के पांच जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, तीन संदिग्ध हिरासत में, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट
◾गुजरात के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा- गुजरात बनेगा खालिस्तान, हाई अलर्ट पर पुलिस

◾राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्टरी में आग लगने से 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
◾AI से अंतरिक्ष तक: भारत-फ्रांस साझेदारी को नई ऊंचाई देंगे मोदी और मैक्रों

◾NPCI ने एआई इम्पैक्ट समिट में आए विदेशी मेहमानों को प्रदान की वॉलेट सुविधा, UPI से कर सकेंगे भुगतान
◾’मेहनत की कमाई गंवाने वालों की रक्षा करे सरकार’, साइबर अपराध पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

◾’हमें बताएं आप क्या नया कानून लाना चाहते हैं?’ ट्रिब्यूनल सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा पूरा प्लान
◾’95 चुनाव हारने का रिकॉर्ड, कांग्रेसी भी नहीं मानते नेता’; राहुल गांधी पर BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कसा तंज

◾Macron India Visit: मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों, पीएम मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
◾अमेरिका-ईरान समझौता नहीं हुआ तो ईरान के मिसाइल कार्यक्रम पर इज़रायली हमलों का समर्थन करेंगे ट्रंप : रिपोर्ट

◾’हैमर’ हथियार प्रणाली की स्थापना के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने फ्रांस की सफरान से मिलाया हाथ
◾आज से CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा: 43 लाख से ज्यादा छात्र शामिल, 15,649 केंद्रों पर परीक्षा, सख्त इंतजाम

◾चीन का खतरनाक खेल, भारतीय सीमा से 800 KM दूर गुपचुप बढ़ा रहा परमाणु जखीरा
◾राहुल गांधी ने गिग वर्कर्स से मुलाकात की: BJP पर उनकी मुश्किलों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया, बोले- उनके साथ जाति के आधार पर भेदभाव

◾झारखंड के मुख्यमंत्री से ‘मांझी बाबा’ बने CM हेमंत सोरेन, नेमरा गांव में आदिवासी समुदाय ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
◾टी20 वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया बाहर? धमाकेदार जीत से श्रीलंका सुपर-8 में; निसांका का मैच विनिंग शतक

◾”इतिहास का सबसे काला दौर”, भारत से हार के बाद PCB पर फूटा पाक दिग्गज का गुस्सा; मोहसिन नकवी को लगाई लताड़
◾अफगानिस्तान ने विश्व कप में खोला जीत का खाता, सुपर आठ की उम्मीदें जीवंत; यूएई को हराया

========================================

========================================


































