नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – मधुबन पार्क के ठीक सामने स्थित अस्थायी रैन बसेरे में बुधवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात बारिश के कारण दो युवक यहां शरण लेने पहुंचे थे। रात में दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। बुधवार सुबह अन्य लोगों ने युवक का शव देखा, जिसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। विवाद में शामिल दूसरे युवक की तलाश की जा रही है, जिसे मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। जांच में आसपास के लोगों से पूछताछ, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
हिसार का डॉक्टर 209 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा !

हिसार टाइम्स – हिसार का रहने वाला एमबीबीएस डॉक्टर एकांत योगदत्त उर्फ डॉ. मॉर्फीन 209 करोड़ के ऑनलाइन निवेश घोटाले मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गंदरबल जिले में फर्जी ऑनलाइन निवेश घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक की जांच में 209 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है और पूरी जांच के बाद यह आंकड़ा 400 करोड़ रुपये से पार जाने की आशंका है। इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड हरियाणा के हिसार का एक एमबीबीएस डॉक्टर बताया गया है। वह एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान फिलीपींस में साइबर ठगी के तरीके सीखकर इस गिरोह का सरगना बना। पुलिस ने उसे चीन से दिल्ली लौटने पर इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया।

नकली पिस्तौल दिखा बिजली कर्मी से स्कॉर्पियो सवारो ने एक लाख रुपये लुटे,24 घंटे से पहले पुलिस ने पकडे !

हिसार टाइम्स – हिसार के गांव खेदड़ के नजदीक बिजली कर्मी काला से स्कॉर्पियो सवार चार बदमाशों ने नकली पिस्तौल के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से पहले ही चार आरोपियों को काबू कर लिया। इस वारदात को सुलझाने के लिए टीम ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। स्पेशल स्टाफ ने आरोपियों को बरवाला थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी गांव थुराना निवासी अश्वनी उर्फ सनी, मसूदपुर निवासी अंकित उर्फ काला, बडाला निवासी राहुल और बवानीखेड़ा निवासी रोहित को को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभी इनकी पहचान परेड करवाई जाएगी और वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्तौल, वाहन और लूटी गई राशि बरामद की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद 3 बजे खेदड़ गांव के नजदीक बिजली निगम का कर्मचारी काला एक लाख कैश लेकर बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए काली स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार चार अज्ञात युवकों ने उसका पीछा करते हुए रास्ता रोक लिया और नकली पिस्तौल दिखाकर उससे एक लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू की।

जांच अधिकारी पवन ने बताया कि बिजली कर्मी ने टीम को सिर्फ यह जानकारी दी कि बदमाश काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में थे। जांच करते हुए टीम सबसे पहले हम उस बैंक में गए जहां से बिजली कर्मी ने कैश लिया था। वहां सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए। उन संदिग्ध की जानकारी व उनके मोबाइल नंबर जुटाए और उन्हें ट्रेस किया। इसके अलावा बरवाला रूट करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज देखी। इसके बाद यह वेरिफाई हो गया कि किन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसमें आरोपी अश्वनी उर्फ सनी को गांव थुराना से पकड़ा। वहीं मसूदपुर निवासी अंकित उर्फ काला, बडाला निवासी राहुल और बवानीखेड़ा निवासी रोहित को गांव बडाला से पकड़ा।

हरियाणा 11 साल में अपराध में नंबर वन बना,100 से अधिक गैंग सक्रिय,जेलों व विदेशों से गैंगस्टर हत्याएं और रंगदारी की वारदात करा रहे – भूपेंद्र सिंह हुड्डा


हिसार टाइम्स – पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बदमाश रोजाना हत्याएं कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। इसके उलट जनहित के मुद्दे उठाने वाले विपक्षी विधायकों पर केस दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि हरियाणा को 11 साल में अपराध में नंबर वन बना दिया। प्रदेश में सैकड़ों गैंग सक्रिय हैं और जेलों व विदेशों से गैंगस्टर अपने गुर्गों के जरिये हत्याएं और रंगदारी की वारदात करा रहे हैं। इन हालात को देखते हुए कांग्रेस विधानसभा सत्र में कानून व्यवस्था को लेकर काम रोको प्रस्ताव लाएगी। हिसार में मिलेनियम पैलेस में मंगलवार को आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कानून व्यवस्था संभालने में विफल सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष के विधायकों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र हंस ने सरकार की नाकामी ही तो उजागर की थी, इसमें गलत क्या है।बुढ़ापा पेंशन के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार का कोई स्पष्ट रुख नहीं है। पहले मुख्यमंत्री कहते हैं कि एक भी पेंशन नहीं कटी, अब बयान आ रहा है कि 70 हजार पेंशन बहाल की जाएंगी। अगर पेंशन कटी ही नहीं थीं तो बहाली किसकी हो रही है?

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में पेंशन काटी गई हैं और फैमिली आईडी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कभी पेंशन तो कभी राशन कार्ड काटे जा रहे हैं, जबकि यह बुजुर्गों का सम्मान भत्ता है और सभी बुजुर्गों को मिलना चाहिए। नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में करीब 14 लाख राशन कार्ड काटे जा चुके हैं। चुनाव से पहले लाखों लोगों के राशन कार्ड और पेंशन बनाए गए और अब उन्हें काटा जा रहा है। यदि वे पात्र नहीं थे तो बनाए क्यों गए और यदि पात्र थे तो अब क्यों काटे जा रहे हैं।

विद्यार्थियों ने खेड़ी बर्की में रोडवेज बस रोक किया प्रदर्शन !

हिसार टाइम्स – अग्रोहा के खेड़ी बर्की गांव में बस सेवा की समस्या होने पर मंगलवार को विद्यार्थियों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्यार्थियों ने गांव के मुख्य बस अड्डे पर रोडवेज बस रोककर प्रदर्शन किया और प्रशासन से पूर्व समय-सारिणी के अनुसार सुचारू रूप से बस चलाने की मांग की।

विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से गांव खेड़ी बर्की में सुबह 8 बजे बस आती थी, जो 8:15 बजे हिसार के लिए रवाना हो जाती थी। इससे वे समय पर स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में पहुंच जाते थे, लेकिन पिछले दो सप्ताह से बस का रूट बढ़ाकर किराड़ा गांव कर दिया गया है जिसके कारण अब बस गांव में करीब 9 बजे पहुंचती है। इससे स्कूल-कॉलेज पहुंचने में उन्हें देरी हो रही है।

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी से किया जबरदस्ती का प्रयास !
हिसार टाइम्स – हिसार शहर की एक महिला ने अपने पति पर दोस्तों के साथ मिलकर जबरदस्ती का प्रयास का आरोप लगाया है। महिला के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू व ईंट से हमला कर दिया। घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल शिवा ने बताया कि उसकी बहन का ससुराल शहर की एक कॉलोनी में है। मंगलवार दोपहर उसकी बहन ने फोन कर बताया कि पति और उसके दोस्तों ने उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर निकली और मदद के लिए उसे फोन किया। इसके बाद वह बहन की ससुराल पहुंचा और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके हाथ में चाकू और सिर में ईंट से वार कर दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

टाइल शोरूम के मालिक से रंगदारी मैं काली बोलेरो मांगने वाले आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा !
हिसार टाइम्स – हिसार के चंदन नगर के पास स्थित एक टाइल शोरूम के मालिक रंगदारी मांगने के आरोपियों को आजाद नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

चंदन नगर के पास स्थित ओम टाइल शोरूम पर रविवार दोपहर को बाइक सवार दो लोग पहुंचे थे। उन्होंने शोरूम मालिक गगन गक्खड़ को धमकी देते हुए कहा कि काले रंग की नई बोलेरो चाहिए वरना अंजाम भुगतने को तैयार हो जाना। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई। उधर सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय कमलजीत मौके पर जांच करने पहुंचे थे। सोमवार को पीड़ित कारोबारी की तरफ से आजाद नगर थाना में लिखित में शिकायत दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चंदन नगर निवासी अरुण व घोलू को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




◾जम्मू की जेल से फरार पाकिस्तानी कैदी पंजाब के शहर से गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों को घायल कर भागे थे आरोपी
◾भारत और फ्रांस के रिश्ते खास: इमैनुएल मैक्रों के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

◾तारिक रहमान की सरकार बनते ही टकराव शुरू; बांग्लादेश में फिर आंदोलन की तैयारी
◾AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था से डेलीगेट्स परेशान:सामान चोरी हुआ, घंटों कतार में खड़े रहे; आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी

◾ममता बोली- चुनाव आयोग तुगलकी आयोग बना:BJP के निर्देश पर 58 लाख वोटर्स के नाम हटवाए; भाजपा IT सेल ने AI का इस्तेमाल किया
◾उत्तराखंड के मैदानी जिलों में बढ़ रही मुस्लिम आबादी:12 कस्बों में हिंदू 50% से कम, CM धामी बोले- कांग्रेस ने बिगाड़ी डेमोग्राफी

◾सीमा हैदर बनीं छठी बार मां, सचिन के दूसरे बच्चे को दिया जन्म, ठीक 11 महीने बाद भारती को मिला छोटा भाई
◾सिंगापुर और जापान के दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, औद्योगिक निवेश को मिलेगी नई गति

◾पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला… बाजौर में सुरक्षा चौकी से टकराई बारूद से भरी गाड़ी, 11 जवानों की मौत, 12 आतंकी ढेर
◾उमर अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग पर दिया बयान, कहा “प्रक्रिया जारी है, ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा”

◾गावस्कर, कपिल देव समेत 14 दिग्गजों की इमरान खान के लिए मानवीय अपील
◾5000 रुपये की सौगात और स्वावलंबन का साथ: तमिलनाडु बजट में महिलाओं की बल्ले-बल्ले!
◾Bangladesh Oath Ceremony : रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हुए बिरला, भारत यात्रा के लिए PM का निमंत्रण सौंपा

◾8th Pay Commission से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 5% बढ़कर 63% हो सकता है DA; होली से पहले मिलेगी खुशखबरी?
◾चीन-अमेरिका नहीं भारत पर फोकस, साउथ अफ्रीका की ‘टॉप प्रायोरिटी’ बना इंडिया; ODI वर्ल्ड कप को बना रहा बड़ा मौका

◾Iran-US Talks: सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में अमेरिका-ईरान न्यूक्लियर वार्ता बेनतीजा रही
◾’असहमति का सामना न करना विनाशकारी’: मणिशंकर ने कांग्रेस आलाकमान पर साधा निशाना, राजीव- इंदिरा का नाम लेकर दी चुनौती

◾जम्मू में ‘गद्दारों को गोली मारो’ के नारे: ज़मीन अतिक्रमण विवाद पर हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों का प्रदर्शन
◾राजपाल यादव को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से बाहर आते ही हुए भावुक
◾आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच मैच हुआ रद्द, ऑस्ट्रेलिया T20 World Cup से बाहर
◾नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया, जीत के साथ वर्ल्ड कप से विदाई

========================================

========================================



































