नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स -हिसार मे साइबर ठग ने गांव चमारखेड़ा की एक महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर आरोपी ने महंगे गिफ्ट भेजने का लालच देकर 2.42 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार को साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

जांच अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि करीब एक माह पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम विपिन गुप्ता बताया। 4 फरवरी को आरोपी ने कहा कि वह उसे डॉलर, आईफोन और ज्वेलरी गिफ्ट के तौर पर भेज रहा है। महिला उसकी बातों में आ गई। कुछ समय बाद आरोपी का व्हाट्सएप कॉल आया कि सामान मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रोक लिया है और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 15,100 रुपये जमा कराने होंगे। महिला ने 5 फरवरी को सीएससी से आरोपी के बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहानों से खातों में रुपये जमा करवाए। आरोपी ने कुल 2.42 लाख रुपये ठग लिए।

गांव मे अस्पतालों से निकला कचरा डालने के आरोप की जांच शुरू
हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम ने जिले के गांव भोजराज में अस्पतालों से निकला कचरा डालने के आरोप की जांच शुरू कर दी है। निगम की ओर से संबंधित एजेंसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव में मौजूद लोगों ने कुछ दिन पहले गांव भोजराज में एक निजी ठेकेदार की गाड़ी को कूड़ा डालते समय रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसके बाद इसकी जानकारी पार्षद राजेंद्र बिडलान को दी गई थी। इसके बाद मेयर प्रवीण पोपली और अतिरिक्त निगम आयुक्त को सूचना दी गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के खाली क्षेत्र में कचरा डालने आई गाड़ी पर नगर निगम का नाम लिखा गया था। जब पूछताछ की गई तो पता चला कि यह गाड़ी शहर के अस्पतालों से कचरा उठाकर गांव भोजराज में खाली करने आई थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।इस मामले में एएमसी प्रदीप हुड्डा का कहना है कि संबंधित एजेंसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। मौके पर मिला कूड़ा अभी थैलियों में बंद है। इसके प्रकार की भी जांच की जा रही है।

50 बसों का होगा सिटी बस का बेड़ा, आठ करोड़ की लागत से बनेगा अलग बस अड्डा
हिसार टाइम्स – हिसार शहर में संचालित इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। ई-सिटी बसों की संख्या बढ़ाकर 50 की जाएंगी और इनके लिए अलग से सिटी बस अड्डा बनाया जाएगा। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बस अड्डे के लिए बस स्टैंड के पिछले हिस्से की जमीन चिहि्नत की गई है, जहां चार्जिंग स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।

यह निर्णय मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई परचेज कमेटी की बैठक में लिया गया। सिटी बसों का संचालन हिसार महानगर विकास प्राधिकरण के माध्यम से किया जाएगा। फिलहाल शहर में केवल पांच सिटी बसें संचालित हो रही हैं, जो बढ़ती आबादी और यात्री दबाव को देखते हुए अपर्याप्त हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने रूट सर्वे कर 50 बसों का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा था।

चपरासी बनने के लिए बीए, एमए व एमकॉम पास समेत 1200 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार
हिसार टाइम्स – हिसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में 20 चपरासी पदों के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे अभ्यर्थियों को रिमझिम बारिश ने परेशान कर दिया। हल्की बूंदाबांदी के चलते अभ्यर्थियों को अदालत परिसर में पार्किंग शेड के नीचे शरण लेनी पड़ी। करीब 6632 अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, जिसमें रोजाना 1200 से 1300 अभ्यर्थी बुलाए जा रहे हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया 17 से 21 फरवरी तक चलेगी।

बुधवार सुबह से ही कोर्ट परिसर के बाहर लंबी कतारें लगीं। देर शाम तक छह बजे तक इंटरव्यू का दौर चलता रहा। अदालत प्रशासन ने दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार को व्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।






◾बैंक से सोना गायब होने की उड़ी अफवाह, लॉकर चेक करने पहुंच गए सैकड़ों ग्राहक, मची अफरातफरी दिल्ली के कीर्ति नगर स्थित PNB बैंक में एक महिला के लॉकर से जेवर गायब होने के दावे के बाद भारी हंगामा हुआ। काफी संख्या में लोग बैंक पहुंच गए, हालांकि जांच में यह महज एक अफवाह निकली। पुलिस जांच में चोरी या लॉकर टूटने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

◾गुरुग्राम में लगभग 800 मकान खरीदारों को बिल्डर से धोखा मिलने का मामला सामने आया है. बिल्डर ने एक टाउनशिप को श्मशान के पास और मुख्य सड़क से दूर बेच दिया. घर खरीदारों ने 1.1 करोड़ रुपये से 2.4 करोड़ रुपये तक की यूनिट्स के लिए 90 फीसदी से अधिक पेमेंट कर दिया था. लेकिन,

अब उन्हें पता चला है कि उनके फ्लैट्स का मुंह श्मशान की ओर है. मेन रोड का प्रवेश एंट्री गेट मौजूद नहीं है जिसका वादा किया गया था. यह मामला नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट्स रिड्रेसल कमीशन (NCDRC) तक पहुंच गया है. इसने बिल्डर को नोटिस जारी किया है.
◾टोहाना के नए बस स्टैंड का शुभ आरंभ हो गया है अब आगे से यही से सभी बसों का संचालन हुआ करेगा ।।

◾जींद SP कुलदीप सिंह की हो रही चारों तरफ चर्चा।जब रात को उनके पास अननोन नंबर से कोई फोन आया तो उन्होंने तुरंत पिक किया। सामने से बुजुर्ग की आवाज आ रही थी बोल रहा था साहब थाने में आया हुआ हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही। एएसआई खुद शराब के नशे में है। साहब इनका मेडिकल करवा दो। एसपी साहब ने इस बुजुर्ग से सिर्फ पांच मिनट का समय मांगा। तुरंत संबंधित एएसआई का मेडिकल करवा कर उसको सस्पेंड भी कर दिया। ऐसे SP हो तो थानों का सुधार हो जाए ।
◾रोहतक में पकड़ा गया भ्रष्टाचारी अफ़सर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का अधिकारी ₹ 1.25 लाख रिश्वत लेते हुए दबोचा

◾फ्रांस का AI Impact Summit में बड़ा ऐलान ! मैक्रों ने भारतीय छात्रों के लिए खोले द्वार, दिया बड़ा उपहार
◾तालिबान का नया कानून… ‘हड्डी न टूटे तो मारपीट जायज’ – महिलाओं के अधिकारों पर बडा हमला

◾इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे: इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे
◾रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका

◾गूगल भारत-अमेरिका के बीच बिछाएगी समुद्री केबल, तीन करोड़ डॉलर के AI साइंस चैलेंज की घोषणा
◾US: ‘डिएगो गार्सिया द्वीप पर नियंत्रण न खोएं’, ट्रंप ने ब्रिटेन को किया आगाह; व्हाइट हाउस की ईरान पर दो टूक

◾US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार: रिपोर्ट
◾Russia: भारत ने बंद नहीं किया रूसी तेल खरीदना, अमेरिका के दावे पर रूस ने दिया जवाब; शांति और ऊर्जा पर जोर

◾बारामती विमान हादसा: जय पवार बोले- आसानी से नष्ट नहीं होते ब्लैक बॉक्स, जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार
◾असम: गोगोई से विवाद के बाद बोराह का इस्तीफा, भाजपा में जाने को लेकर सियासी अटकलें तेज

◾’राहुल गांधी भारत की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’, रिजिजू के आरोपों से गरमाई राजनीति
◾मायावती का बड़ा एलान, यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा, दिल्ली में बंगला अलॉटमेंट पर भी दी सफाई

◾मोहन भागवत का हिंदू परिवारों से कम से कम तीन बच्चे पैदा करने का आह्वान, बोले- किसी से खतरा नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी
◾उत्तर भारत में मौसम लेगा यू-टर्न, पंजाब-हरियाणा में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी में समय से पहले बढ़ी गर्मी

◾’बांग्लादेश को सभी धर्मों के लिए बनाएंगे सुरक्षित’, प्रधानमंत्री तारिक का देश के नाम पहला बड़ा संदेश
◾मथुरा में बड़ा हादसा: पानी की टंकी से टकराकर गोवर्धन ड्रेन में गिरी कार, तीन भाइयों समेत 4 की मौत

◾’घूसखोर पंडत’ के बाद ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर बवाल, संभल में जोरदार विरोध-प्रदर्शन
◾हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इटली के बैंक ने अडानी समूह से जुड़े दो लोगों के खातों की जांच की, संदिग्ध लेनदेन: एफटी

◾Youtube Down: यूट्यूब की सर्विस अचानक से भारत समेत कई देशों में ठप, करोड़ों यूजर्स परेशान
◾IND vs NED: भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की; फील्डिंग की कमजोरी फिर उजागर; शिवम दुबे चमके

◾रणजी ट्रॉफी: बंगाल को हराकर जम्मू-कश्मीर पहली बार फाइनल में, शमी के 9 विकेट पर भारी पड़ी आकिब की घातक गेंदबाजी
◾साहिबजादा फरहान के शतक से पाकिस्तान सुपर आठ में, 102 रनों से जीता मैच

========================================

========================================


































