नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जालसाजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शातिर ठगों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत ज्वेलरी शोरूम के मालिक को अपना शिकार बनाया। मेरठ के आबूलेन बाजार स्थित ‘रघुनंदन ज्वेलर्स’ में हुई इस ₹1 करोड़ की आभूषण ठगी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस मुख्य आरोपी पंकज भारद्वाज तक पहुँच गई है, जो मूल रूप से हरियाणा के हिसार का रहने वाला है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि पंकज कोई नौसिखिया नहीं है; उस पर साल 2022 में वाराणसी में भी ₹1.87 करोड़ की ठगी का आरोप है, जिसके बाद उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।घटना की शुरुआत साकेत कॉलोनी निवासी तन्मय (शोरूम मालिक) के पास आए एक फोन कॉल से हुई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के करोल बाग स्थित ‘कृष्णा ज्वेलर्स’ का मालिक बताया और कहा कि वह ₹1 करोड़ की नकदी के बदले आभूषण खरीदना चाहता है। इसी बीच, शोरूम मालिक के परिचितों—भगवान डिपो के मालिक प्रवीण शर्मा और दवा कारोबारी पुष्पेंद्र चौधरी—के पास भी सिलीगुड़ी निवासी कृष्णा तिवारी के नाम से कॉल आया।

फोन करने वाले ने उन्हें ‘कच्ची रकम’ (बिना हिसाब की नकदी) को ‘पक्के’ में बदलने का लालच देकर झांसे में लिया।बुधवार शाम को योजना के मुताबिक, आरोपी अपने साथियों के साथ दो बैगों में ₹1 करोड़ की नकदी लेकर शोरूम पहुँचा। वहाँ आरोपियों ने लगभग ₹99.85 लाख के गहने पसंद किए। जब शोरूम में तन्मय और अन्य लोग नकदी गिनने में व्यस्त थे, तभी पंकज भारद्वाज का साथी मौका पाकर गहनों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि आभूषण लेकर भागने वाला व्यक्ति पंकज ही था।

मेरठ पुलिस की जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड बंगाल का रहने वाला सचिन झुनझुनवाला है। सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि सचिन ने ही फर्जी पहचान (कृष्णा बनकर) का इस्तेमाल कर कॉल किए थे और पंकज को इस वारदात के लिए तैयार किया था। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: कबाड़ में छिपे 100 ग्राम सोने को कारोबारी ने लौटाया

हिसार टाइम्स – फरीदाबाद के रहने वाले एलआईसी एजेंट अशोक शर्मा ने जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ जाने की योजना बनाई थी। बंद घर में चोरी होने के डर से उन्होंने सुरक्षा का एक अनोखा तरीका अपनाया और अपने 100 ग्राम सोने के गहने (जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है) एक पुराने डिब्बे में बंद कर कबाड़ से भरे बोरे के बीच छिपा दिए। कुंभ से लौटने के बाद वे इस बात को पूरी तरह भूल गए। महीनों बाद दिवाली की सफाई के दौरान, घर के अन्य कबाड़ के साथ वह बोरा भी अनजाने में स्थानीय स्क्रैप कारोबारी हाजी अख्तर को बेच दिया गया।

जब दिवाली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन की तैयारी शुरू हुई और गहनों की जरूरत पड़ी, तब अशोक शर्मा को याद आया कि गहने तो कबाड़ वाले बोरे में थे। वे आनन-फानन में हाजी अख्तर के पास पहुँचे, लेकिन उस वक्त गहनों का कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं और उन्हें लगा कि उनके जीवन भर की जमा पूंजी हाथ से निकल गई है।

कहानी में सुखद मोड़ तब आया जब हाजी अख्तर अपना स्टॉक खाली करने के लिए कबाड़ को बड़े ट्रक में लोड करवा रहे थे। उसी दौरान उन्हें वह गहनों से भरा डिब्बा मिला। इतनी बड़ी रकम का सोना मिलने के बावजूद हाजी अख्तर का ईमान नहीं डगमगाया। उन्होंने तुरंत अशोक शर्मा के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और उन्हें गहने मिलने की सूचना दी। एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति में हाजी अख्तर ने पूरे सम्मान के साथ अशोक शर्मा और उनकी पत्नी विद्या को उनके आभूषण सौंप दिए।

इस मौके पर हाजी अख्तर ने बेहद भावुक और प्रेरक बात कही। उन्होंने साझा किया कि वह पांच दशक पहले इस शहर में खाली हाथ आए थे और आज उनके पास जो कुछ भी है, वह ऊपर वाले की रहमत और उनकी मेहनत व ईमानदारी का फल है। उन्होंने कहा कि रमजान के इस मुबारक महीने में ईमानदारी की सीख और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यह घटना समाज में आज भी जिंदा इंसानियत और भरोसे का एक जीवंत उदाहरण पेश करती है।

“ताऊ सैनी मन्नै भी जहाज म्ह बिठा ले”: जब मुख्यमंत्री ने पूरी की एक युवक की जिद

हिसार टाइम्स – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी सादगी के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन उचाना (जींद) में हुई एक रैली के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने न केवल वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि एक साधारण युवक के सपने को भी सच कर दिया। घसो गांव का रहने वाला सोनू नाम का युवक मुख्यमंत्री से मिलने की इतनी गहरी इच्छा रखता था कि वह अपने घर वालों से झगड़ा कर और उनसे 200 रुपये लेकर रैली में पहुंच गया। उसने पड़ोस से बाइक मांगी और उसमें 70 रुपये का पेट्रोल डलवाकर मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए उचाना के लिए निकल पड़ा।

हेलीकॉप्टर में बिताए यादगार 15 मिनट

रैली समाप्त होने के बाद जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहे थे, तब सोनू ने उन्हें देसी अंदाज में आवाज लगाई— “ताऊ सैनी मन्नै भी जहाज म्ह बिठा ले”। युवक की इस मासूम और बेबाक पुकार को मुख्यमंत्री ने अनसुना नहीं किया। उन्होंने तुरंत सोनू को अपने पास बुलाया और न केवल उसे हेलीकॉप्टर के अंदर बैठाया, बल्कि लगभग 15 से 20 मिनट तक उससे इत्मीनान से बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सोनू की पीठ थपथपाई, उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और उसका फोन नंबर भी लिया।

खुशी के मारे रात भर नहीं सोया सोनू

सोनू के लिए यह अनुभव किसी सपने के सच होने जैसा था। उसकी मां शांति देवी ने बताया कि सोनू मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा प्रशंसक है और उन्हें सुनने के लिए बेहद उत्साहित था। सोनू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि सूबे के मुख्यमंत्री उसे इस तरह अपने पास बैठाएंगे। वह इस मुलाकात से इतना भावुक और खुश था कि उसे पूरी रात नींद नहीं आई। स्थानीय विधायक देवेंद्र अत्री ने भी इस घटना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सीधे जनता से जुड़कर यह साबित कर दिया है कि उनके तार चंडीगढ़ से लेकर गांव की गलियों तक जुड़े हुए हैं।

आसमान में 15.8 हजार टन कचरा, हवाई उड़ानों पर बना बड़ा खतरा; 3 बार ट्रैफिक जाम, फ्लाइट डिले


नईदिल्ली। अंतरिक्ष मिशनों (सैटेलाइट लॉन्चिंग) की बढ़ती संख्या और तकनीकी विकास ने आसमान में कचरे को बढ़ा दिया है, जिसने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है. दरअसल, सैटेलाइन लॉन्चिंग फेल होने या अपनी समय सीमा पूरी कर चुके सैटेलाइट के पार्ट्स आसमान में कचरा (Space Junk या Space Debris) बढ़ा रहे हैं. स्पेस डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसमान में 15,800 टन कचरा छोटे-बड़े 14.12 करोड़ पिंडों के रूप में है.
यही कचरा एयर ट्रैफिक जाम कर रहा है. यानी विमानों की उड़ान पर ब्रेक लगा रहा है. इसके चलते दुनिया में कई बार एक-दो नहीं सैकड़ों फ्लाइट डिले की गईं, कुछ के रूट डायवर्ट किए गए. आने वाले सालों में ये स्थिति और भी खतरनाक हो जाएगी. क्योंकि, अनुमान है कि 2030 तक एक लाख से अधिक सैटेलाइनट अंतरिक्ष में छोड़े जाएंगे.
इसके अलावा दुनिया में हवाई यात्रियों की संख्या मौजूदा 9.8 अरब से बढ़कर 2030 में 12 अरब हो जाएगी. ऐसे में ये आसमानी कचरा एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर डाल सकता है.


ऋतिक रोशन और कोल्ड ड्रिंक कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, ‘भ्रामक प्रचार’ के लिए उपभोक्ता कोर्ट ने थमाया नोटिस


​ राजस्थान के झालावाड़ में उपभोक्ता न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन के एक मामले में सुपरस्टार ऋतिक रोशन और शीतल पेय (माउंटेन ड्यू ) निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया है. न्यायालय ने तथ्यों की जांच कर सुपरस्टार ऋतिक रोशन सहित कोल्ड ड्रिंक विक्रेता कंपनी को नोटिस जारी किए हैं. इधर उपभोक्ता न्यायालय के सदस्य वीरेंद्र सिंह रावत ने सुपरस्टार ऋतिक रोशन सहित कोल्ड ड्रिंक विक्रेता कंपनी को नोटिस जारी किए जाने की पुष्टि की है.
​क्या है पूरा मामला? ​: यह कानूनी कार्रवाई झालावाड़ बार एसोसिएशन के सदस्य और एडवोकेट गुरुचरण सिंह की शिकायत पर शुरू हुई है. एडवोकेट सिंह ने उपभोक्ता न्यायालय में परिवाद पेश करते हुए आरोप लगाया कि शीतल पेय कंपनी और इसके ब्रांड एंबेसडर ऋतिक रोशन टेलीविजन पर जो विज्ञापन दिखाते हैं, वह पूरी तरह से भ्रामक और सच्चाई से परे है. ​विज्ञापन में दावा किया जाता है कि इस कोल्ड ड्रिंक को पीने से शरीर में अत्यधिक स्फूर्ति और एनर्जी (ऊर्जा) आती है, जिससे व्यक्ति असंभव लगने वाले साहसी काम भी आसानी से कर लेता है. एडवोकेट सिंह का कहना है कि उन्होंने विज्ञापन से प्रभावित होकर इस उत्पाद को खरीदा और इसका सेवन किया, लेकिन उन्हें विज्ञापन में किए गए दावों जैसा कोई अनुभव नहीं हुआ !

◾दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा: EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी; अभी 12 राज्यों में वोटर्स वेरिफिकेशन जारी

◾Punjab का दौरा करेंगे राहुल गांधी, किसानों के समर्थन में बड़ी रैली का आयोजन

◾छत्तीसगढ़ में BJP सरकार का बड़ा फैसला: मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस से 1 घंटा पहले छुट्टी

◾ईरान के पास सिर्फ 10 दिन का समय, ट्रंप बोले- ‘सौदा नहीं हुआ तो बहुत बुरा होगा’

◾DRDO का ड्रोग पैराशूट टेस्ट सफल, मानव अंतरिक्ष उड़ान की तैयारी को मिली मजबूती

◾PM मोदी को कहा 200% टैरिफ लगा दूंगा; ट्रंप ने फिर अलापा युद्ध रुकवाने का राग

◾गाजा पीस बोर्ड में बिना एजेंडा पहुंचे शहबाज शरीफ, पाकिस्तान की हुई बेइज्जती

◾मोहन भागवत जिस वंदे भारत से मेरठ पहुंचे, उस पर पथराव: खिड़की का शीशा टूटा, स्टेशन पर सिक्योरिटी के बीच उतरे; GRP की जांच जारी

◾शशि थरूर बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बडियां हो सकती हैं: दिल्ली में चल रहे AI समिट की तारीफ की; राहुल ने इसे PR तमाशा बताया था

◾सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे: मुफ्त बिजली-पानी देने से काम करने की आदत ही खत्म हो जाएगी; सरकारें रोजगार दें

◾’राफेल से आपके देश का ही फायदा…’, भारत-फ्रांस डील पर मैक्रों का विपक्ष को जवाब!

◾पीएम मोदी ने दुनिया को दिया ‘MANAV’ विजन, एआई के लिए तय किए 5 सूत्र, बताया भविष्य का रोडमैप

◾कानपुर में फर्जी डिग्री सिंडिकेट का भंडाफोड़, 9 राज्यों के 14 विश्वविद्यालयों के नाम पर चल रहा था ‘खेल’

◾Iran: ईरान ने रूस के साथ किया युद्ध अभ्यास, पश्चिम एशिया के करीब पहुंचा अमेरिका का विमानवाहक पोत; तनाव बढ़ा

◾AI Summit: उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक में बड़े निवेश की जरूरत

◾US: ‘पराग्वे के राष्ट्रपति युवा व आकर्षक, लेकिन मुझे महिलाएं पसंद’, शांति बोर्ड की बैठक में ट्रंप का अजीब बयान

◾Punjab: 31 साल से चल रहा था फरार! खालिस्तान कमांडो फोर्स का मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार

◾सिरोही को 535 करोड़ की बड़ी सौगात, आबूरोड से सांचौर तक बनेगा फोरलेन हाइवे!

◾गोरखपुर में 339 करोड़ से बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सीएम योगी ने MoU किया साइन

◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवाजी महाराज की जयंती पर उनकी विरासत को किया याद

◾अफगानिस्तान ने बड़ी जीत के साथ लिया टी20 वर्ल्ड कप से अलविदा, कनाडा को 82 रन से हराया

◾T20 World Cup : जिम्बाब्वे की दूसरी बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब श्रीलंका को हराया

========================================

========================================