नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार जिले के जुगलान गांव में शुक्रवार को एक बेहद खौफनाक घटना घटी। यहाँ एक पड़ोसी के बुल्ली नस्ल (Bully Breed) के पालतू कुत्ते ने एक 43 वर्षीय महिला पर उस समय हमला कर दिया जब वह अपने खेत जाने के लिए घर से निकल रही थी। कुत्ता पड़ोसी के घर में बंधा हुआ था, लेकिन अचानक चेन छुड़ाकर वह महिला के घर में घुस गया और उन पर टूट पड़ा।

5 मिनट तक चलता रहा संघर्ष

हमला इतना भयानक था कि कुत्ते ने महिला के हाथ को अपने जबड़ों में जकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसने महिला के चेहरे, सिर और पैरों पर बुरी तरह काटना शुरू कर दिया। महिला करीब 5 मिनट तक अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कुत्ता उन्हें छोड़ने को तैयार नहीं था। शोर सुनकर जब कुत्ते का मालिक और आसपास के लोग पहुंचे, तो उन्होंने पहले हाथों से उसे छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। आखिरकार, लाठी-डंडों से प्रहार करने के बाद ही कुत्ते ने महिला को अपने जबड़ों से आजाद किया।

गंभीर हालत और 17 टांके

महिला को लहूलुहान हालत में तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके चेहरे, सिर और हाथों पर इतने गहरे घाव थे कि खून रोकने के लिए डॉक्टरों को 17 टांके लगाने पड़े। संक्रमण और रेबीज के खतरे को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन और एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन सीरम की डोज दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि बुल्ली नस्ल के कुत्ते स्वभाव से बेहद आक्रामक और शक्तिशाली होते हैं, जिन्हें रिहायशी इलाकों में रखना जोखिम भरा हो सकता है

हिसार: लिव-इन में रह रही युवती गहने लेकर फरार, बिचौलिए पर धोखाधड़ी का आरोप

हिसार टाइम्स – हिसार के बारह क्वार्टर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ तीन महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती 10 तोले चांदी की पाजेब लेकर फरार हो गई। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है और युवती के साथ-साथ उस महिला बिचौलिए के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है, जिसने यह रिश्ता तय करवाया था। गौरतलब है कि हिसार में एक ही हफ्ते के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

पीड़ित महिला के अनुसार, उनके बेटे की शादी 2018 में यूपी की एक युवती से हुई थी, लेकिन मानसिक बीमारी के कारण वह पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही है। इसी दौरान एक महिला बिचौलिए ने उनसे संपर्क किया और उनके बेटे के लिए लिव-इन में एक ऐसी युवती (बहू की तरह) दिलाने का वादा किया जो घर की सेवा और खाना पकाने की जिम्मेदारी संभालेगी। बिचौलिए के झांसे में आकर परिवार 22 सितंबर 2025 को कोर्ट पहुंचा, जहाँ बेटे और युवती के लिव-इन संबंधी दस्तावेज तैयार करवाए गए

इस पूरी प्रक्रिया और बिचौलिए को देने के लिए परिवार ने भारी कर्ज लिया। महिला ने बताया कि उन्होंने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी गिरवी रखकर 3 रुपये प्रति सैकड़ा ब्याज पर करीब 70 हजार रुपये जुटाए थे। इसमें से 50 हजार रुपये बिचौलिए को दिए गए थे। 24 दिसंबर को जब परिवार के सदस्य घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि युवती घर से गायब है और साथ ही वह अपनी ‘सासू मां’ (पीड़ित महिला) की 10 तोले चांदी की पाजेब भी चोरी कर ले गई है।

शहर में 5 नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने की कवायद

हिसार टाइम्स – शिक्षा विभाग ने शहर में 5 नए सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाने की कवायद शुरू की है। इस संबंध में मुख्यालय की तरफ से जिला स्तर के अधिकारियों से फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही विभाग ने नजदीक स्कूल का ब्योरा भी भेजने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग निदेशालय की तरफ से जिला शिक्षा अधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि शिक्षा मंत्री कार्यालय के मुताबिक हिसार शहर के सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4 और सेक्टर 3-5 के स्थानीय निवासियों की तरफ से नए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थापित करने की मांग की गई है। इसी को देखते हुए इन एरिया में स्कूल स्थापित करने बारे में फिजिबिलिटी रिपोर्ट भिजवाई जाए।फिलहाल सूर्य नगर में प्राइमरी स्कूल है,

जबकि शिव कॉलोनी में कोई स्कूल नहीं है। इन दोनों एरिया के बच्चों को पढ़ने के लिए मॉडल टाउन या सातरोड में जाना पड़ता है। मॉडल टाउन में छात्रों की संख्या ज्यादा व भवन छोटा होने के कारण स्कूल को दो शिफ्ट में चलाना पड़ रहा है। वहीं महावीर कॉलोनी में भी एक भी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहीं है और यह के बच्चों को पढ़ने के लिए जहाजपुल स्कूल में जाना पड़ता है।

रेलवे बिजलीघर के पास पाइपों से भड़की आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

हिसार टाइम्स – रेलवे के सातरोड स्थित 132 केवी बिजली घर के पीछे रबड़ के पाइपों और झाड़ियों में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई। आग के ऊंचे गुबार आसमान में उठते देख आसपास के लोग सकते में आ गए।

बिजलीघर के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली सप्लाई काट दी, जिससे संभावित बड़े हादसे को रोका जा सका। आग लगने से आसमान में धुएं के काले गुब्बार उठ रहे थे, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि आग बिजली घर के अंदर लगी हो।घटना की सूचना मिलते ही हिसार दमकल केंद्र से पांच गाड़ियां और 12 कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यदि आग बुझाने में देर होती, तो यह रेलवे बिजली घर तक पहुंच सकती थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कारण रेलवे संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।


रेलवे के सातरोड स्थित 132 केवी पावर हाउस से हिसार और सातरोड जंक्शन तक बिजली सप्लाई होती है। शुक्रवार शाम को अचानक आग ने झाड़ियों और रबड़ के पाइपों को अपनी चपेट में ले लिया। बिजलीघर के कर्मचारियों ने तत्काल दमकल को सूचना दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल टीम ने पहले बिजली सप्लाई बंद करवाई, फिर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बहबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, जहर देने का शक

हिसार टाइम्स – गांव बहबलपुर निवासी एक व्यक्ति की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहर दिए जाने की आशंका के मद्देनजर सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और विसरा जांच के लिए भेजा है। इससे पहले इस व्यक्ति की पत्नी और पिछले साल दिसंबर में पुत्रवधू की भी मौत हो गई थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देने का आरोप लगाया था।

सदर थाने से जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि बहबलपुर निवासी मान सिंह (57) की चार दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी। परिजन एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। उसे जहर दिए जाने की आशंका देखते हुए विसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौते के कारणों का पता चल सकेगा। इससे पहले मान सिंह की पत्नी की भी मौत हो गई थी। 21 दिसंबर को मान सिंह की पुत्रवधू कोमल की मौत हो गई थी, जो गर्भवती थी। सिरसा की बीरमती ने दामाद सत्यवान पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया था। 

◾कैथल में हरियाणा स्टेट एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत मांगने के मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सहित तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कमल कांत तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत कार्यरत कर्मचारी बलजीत और अशोक शामिल हैं। टीम ने तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे ठेकेदार से 30 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इसमें डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कमल कांत 20 हजार रुपये, जबकि HKRN कर्मचारी बलजीत और अशोक 5-5 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले रहे थे।

◾सुप्रीम कोर्ट ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ़ को रद्द करने का फ़ैसला सुना दिया है। 6-3 के बहुमत से यह फैसला गया है। कोर्ट का ये फ़ैसला इमरजेंसी पावर्स क़ानून के तहत लगाए गए टैरिफ़ पर केंद्रित है, जिसमें वे बड़े पैमाने पर “रेसिप्रोकल” टैरिफ़ भी शामिल हैं जो ट्रंप ने लगभग हर दूसरे देश पर लगाए थे।

◾US सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के अधिकांश देशों पर लगाए टैरिफ को किया रद्द : रिपोर्ट

◾अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, ट्रंप ने दुनिया पर ठोका 10% टैरिफ, बोले- भारत के साथ ट्रेड डील पर कोई आंच नहीं

◾ये फैसला बहुत शर्मनाक है! अमेरिकी Supreme Court के टैरिफ वाले फैसले पर बोले ट्रंप

◾खालिस्तान मुद्दा फिर सुर्खियों में : SFJ की पहली बैठक में 1 बिलियन डॉलर का प्रस्ताव पेश

◾Congress को बहुत बड़ा झटका: उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने दिया पद से इस्तीफा, फोन स्विच ऑफ आ रहा

◾AI समिट में यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन: मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए; BJP बोली- राहुल के घर पर प्लानिंग हुई

◾विदेशी मुद्रा भंडार के टूटे सारे रिकॉर्ड, पहली बार 725 अरब डॉलर के पार खजाना

◾ग्लोबल साउथ के दो ‘बॉस’ एक साथ! भारत-ब्राजील के बीच होगी सबसे बड़ी डिफेंस डील

◾अमित शाह बोले- कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: असम से ₹6900 करोड़ की योजना लॉन्च की; कहा- 5 साल में राज्य को बाढ़मुक्त करेंगे

◾ED ने 9-महीने में ₹32000 करोड़ की संपत्ति अटैच की: यह गृह मंत्रालय के एक साल के बजट के बराबर; जमीन-जायदाद में 8 गुना जब्ती

◾ गुजरात में शादी के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी: आवेदन करते ही पैरेंट्स को व्हाट्सएप पर जानकारी मिलेगी, 40 दिन बाद मिलेगा प्रमाण-पत्र

◾उत्तराखंड जनगणना डायरेक्टर बोलीं- खाली घरों की भी होगी गिनती: पहली बार पेपरलेस तैयार होगा डाटा; प्रवासियों के लिए भी बताए नियम

◾बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट का मामले पर विचार करने से इनकार

◾डॉ. डेविड फ्रॉले ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, आयुर्वेद व सनातन संस्कृति पर हुई चर्चा, बोलें- राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे सीएम

◾AI समिट में विरोध के बाद बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से पहचान जारी

◾बंगाल में SIR पर बवाल : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत, TMC विधायक बोले- 33 हजार नाम हटाने की साजिश

◾एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बंगाल में तैनात होंगे लीगल ऑफिसर, 28 को जारी होगा वोटर लिस्ट

◾फरीदाबाद फैक्ट्री अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा 39 पहुंचा, मालिक के बेटे सहित दो और की मौत

◾सुलतानपुर कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, अमित शाह पर टिप्पणी मामले में दर्ज कराया बयान

◾UP सरकार का बड़ा फैसला, सभी सरकारी दफ्तर होंगे तंबाकू मुक्त, स्कूलों में अनिवार्य होगा एंटी-टोबैको चैप्टर

◾गाजा शांति पहल पर भारत की मौजूदगी, ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का नहीं बना सदस्य, पहली बैठक में ऑब्जर्वर के तौर पर की भागीदारी

◾AUS vs OMAN: जैंपा की गेंदबाजी के बाद मार्श के तूफान में उड़ा ओमान, ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ सफर किया समाप्त

◾सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ: टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स्कोरर

========================================

========================================