नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार जिले के कैमरी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर गंडासी और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के दौरान घायल के गले से करीब चार तोले की सोने की चेन भी छीन ली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।घायल युवक सावन (25) निवासी कैमरी को पहले मंगाली सीएचसी और बाद में सरकारी अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, उसे चार चोटें आई हैं, जिनमें दो पर विशेषज्ञ राय ली गई है।

शिकायत के आधार पर आजाद नगर थाने में सुनील, अरुण, अमित, विजय और रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 115, 126, 190, 191(2), 191(3) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई विनय कुमार को सौंप दी गई है।पीड़ित सावन ने बताया कि 21 फरवरी की सुबह वह अपने भाई संग दुकान पर बैठा था, तभी आरोपित वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर सुनील ने घूंसा मारा, विजय ने ईंट से वार किया और रोहित ने गंडासी से हमला करने की कोशिश की, जिसमें उसकी उंगली कट गई।पुलिस का कहना है कि घटना में लूटी गई सोने की चेन के आरोप की भी पुष्टि की जा रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हिसार मे लाखों रुपए के गबन मामले में अब सिरसा में महिला हेड टिकट कलेक्टर (टीसी) पिंकी सस्पेंड ।

हिसार टाइम्स – सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई यातायात इंस्पेक्टर (टीआई) की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। महिला हेड टीसी पर अनियमितताएं बरतने और जुर्माना राशि की उचित निगरानी न करने के आरोप हैं।

जुर्माना राशि की नहीं हुई सुपरविजन

जानकारी के मुताबिक, टीसी हरिकिशन द्वारा वसूली गई जुर्माना राशि की निगरानी नहीं की गई कि कितना कैश प्राप्त हुआ और वह रेलवे लेखा कार्यालय में जमा हुआ या नहीं। बताया जा रहा है कि सिरसा में 10 से 15 लाख रुपए तक की जुर्माना राशि कैश के रूप में जमा नहीं करवाई गई। महिला हेड टीसी की कुछ समय पहले ही सिरसा में पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले तैनात अन्य हेड टीसी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि हेड टीसी भी कई बार टीम के साथ बिना टिकट यात्रियों से जुर्माना वसूलती थीं।

जोधपुर से हो रही विभागीय जांच

मामले की विभागीय जांच जोधपुर रेलवे मंडल की ओर से करवाई जा रही है। टीसी हरिकिशन द्वारा हिसार में 17 लाख 610 रुपए के गबन का मामला सामने आने के बाद जांच तेज कर दी गई है।रेलवे विभाग के अनुसार, जहां-जहां हरिकिशन की पोस्टिंग रही है, वहां रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच के दौरान अकाउंट शाखा से यह डिटेल निकाली गई कि कितनी राशि कब से जमा नहीं करवाई गई।

आदेशों के बावजूद राशि जमा नहीं कराई

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिकिशन जून 2025 से जनवरी 2026 तक रेलवे राजस्व की राशि जमा नहीं करवा रहा था। लोगों से बिना टिकट या जुर्माने के रूप में पैसे वसूलकर कैश अपने पास ही रखता रहा। मामले में शिकायत रेलवे पुलिस को दी गई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।

विभाग ने की पुष्टि

सिरसा रेलवे स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई है और स्टाफ पिंकी को सस्पेंड किया गया है। अनियमितताओं के आरोपों की जांच जारी है। जोधपुर से यातायात इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने हिसार और सिरसा रेलवे जंक्शन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है।

हकृवि पर 2400 करोड़ से अधिक का कर्ज: पेंशनर्स एसोसिएशन ने जताई चिंता !

हिसार टाइम्स – हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विश्वविद्यालय की बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया है। डिफेंस कॉलोनी के सीनियर सिटीजन क्लब में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यों ने बताया कि पिछले चार वर्षों में विश्वविद्यालय पर कर्ज का बोझ बढ़कर 2,414 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एसोसिएशन ने विशेष रूप से सरकार द्वारा साल 2022-23 से ‘सहायता अनुदान’ (Grant-in-aid) बंद कर ‘ऋण प्रणाली’ (Loan System) लागू करने के निर्णय की कड़ी आलोचना की।

आंकड़ों के अनुसार, यह कर्ज साल 2022-23 में 428.85 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था, जो वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 में 750 करोड़ रुपये के वार्षिक स्तर तक जा पहुंचा है। चिंताजनक बात यह है कि केवल एचएयू ही नहीं, बल्कि लुवास (LUVAS), एमपीएचयू और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जैसे अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों पर भी प्रति संस्थान लगभग 1000 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ चुका है।

प्रमुख परिणाम और चेतावनी

एसोसिएशन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि इन “शिक्षा के मंदिरों” को कर्ज के जाल में इसी तरह धकेला गया, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे:

शोध कार्य ठप होना: भारी कर्ज के कारण आने वाले समय में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पूरी तरह बंद हो सकते हैं।

महंगी उच्च शिक्षा: कर्ज चुकाने के दबाव में विश्वविद्यालय फीस बढ़ाने पर मजबूर होंगे, जिससे उच्च शिक्षा ग्रामीण और गरीब युवाओं की पहुंच से बाहर हो जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पर असर: बैठक में याद दिलाया गया कि 1970 में जहां अनाज उत्पादन मात्र 4.07 मिलियन टन था, वह विश्वविद्यालय की उन्नत किस्मों (जैसे गेहूं की WH 1309 और सरसों की RH 1424) के कारण आज 20.08 मिलियन टन से अधिक है। यदि शोध रुकता है, तो कृषि प्रगति की यह रफ्तार भी थम जाएगी।

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर रिटायर्ड सूबेदार से ₹15.16 लाख की ठगी !


हिसार टाइम्स – हिसार की सैनिक छावनी के पास आदर्श कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त सूबेदार कर्ण सिंह के साथ साइबर अपराधियों ने ₹15.16 लाख की बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। कर्ण सिंह ने साल 2010 में मैक्स लाइफ इंश्योरेंस से ₹8 लाख की एक पॉलिसी ली थी, जिसकी ₹40,000 की किस्त वे हर छह महीने में भरते थे। यह पॉलिसी साल 2020 में मैच्योर (पूरी) हो गई थी, जिसके बदले उन्हें कंपनी से ₹4.45 लाख वापस मिले थे।


जालसाजों का मायाजाल
धोखाधड़ी का सिलसिला 22 नवंबर 2025 को शुरू हुआ, जब उनके पास सीमा नाम की एक युवती का फोन आया। उसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उनकी पॉलिसी के कुछ बकाया पैसे अभी भी बाकी हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए उन्हें एजेंट राजीव शर्मा से बात करनी होगी। इसके बाद राजीव शर्मा ने सूबेदार को झांसा दिया कि उनके ₹13.28 लाख बकाया हैं। इन पैसों को रिलीज कराने के नाम पर शातिरों ने सबसे पहले ₹17,928 की रजिस्ट्रेशन फीस वसूली।


अतिरिक्त पैसों का लालच और ठगी
ठगी यहीं नहीं रुकी; जालसाजों ने ‘पॉलिसी कोड जनरेट’ करने के बहाने ₹44,980 और जमा करवाए। इसके बाद संगीता नाम की एक अन्य महिला का फोन आया, जिसने खुद को ‘जीवन बीमा सुधार केंद्र, हैदराबाद’ की अधिकारी बताया। उसने लालच दिया कि ₹5 लाख का अतिरिक्त अमाउंट और मिल सकता है, जिसके लिए ₹87,880 और जमा करने होंगे। इस तरह अलग-अलग किस्तों में झांसा देकर अपराधियों ने सूबेदार के खाते से कुल ₹15,16,000 ठग लिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी कोई पैसा वापस नहीं आया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने साइबर थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

सावधानी : कभी भी किसी अज्ञात कॉल पर बीमा रिफंड या बोनस के लालच में आकर किसी अनजान खाते में पैसे जमा न करें। असली कंपनियां कभी भी पैसा वापस करने के लिए एडवांस फीस की मांग नहीं करतीं।


◾ट्रंप झुकने को तैयार नहीं! सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ग्लोबल टैरिफ दर को 10 से बढ़ाकर 15% किया

◾मायावती-अखिलेश बोले- AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन गलत:भाजपा का देशभर में प्रदर्शन, महाराष्ट्र में राहुल को काले झंडे दिखाए

◾चीन को 6जी तकनीक में बड़ी कामयाबी : नई संचार तकनीक ने डेटा स्पीड में बनाया रिकॉर्ड, 5जी से दस गुना तेज ट्रांसमिशन

◾न्यूक्लियर डील के डॉक्यूमेंट से बड़ा खुलासा, सऊदी अरब को परमाणु बम बनाने में मदद कर रहा अमेरिका

◾दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर लश्कर के निशाने पर

◾भारत-ब्राजील के बीच ‘महत्वपूर्ण खनिजों’ पर ऐतिहासिक समझौता

◾शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर होगी FIR, यौन शोषण के मामले में कोर्ट का आदेश

◾भारत-अमेरिकी सेना के बीच ‘वज्र प्रहार’, सोमवार से शुरू होगा संयुक्त सैन्य अभ्यास

◾कश्मीर में चालक ने खोया नियंत्रण : नहर में गिरा सीआरपीएफ का वाहन, हादसे में 7 जवान घायल; बाहर निकालने के लिए चलाया अभियान

◾2 साल बनाम 5 साल पर बहस से पहले सदन में हंगामा : सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, गतिरोध के चलते कार्यवाही स्थगित

◾भारत में हर वर्ष 54 हजार करोड़ का दान:68% लोग किसी न किसी रूप से करते हैं मदद, सर्वाधिक 45.9% दान धार्मिक संस्थाओं को; हाउ इंडिया गिव्स 2025’ की रिपोर्ट

◾KBC में नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस:उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव

◾मन की बात का 131वां एपिसोड आज:पीएम AI और होली के त्यौहार पर बात कर सकते हैं; पिछली बार स्टार्टअप्स का जिक्र किया था

◾SIR पर कलकत्ता हाईकोर्ट में हाई लेवल मीटिंग, 9 मार्च तक लीगल ऑफिसर्स की छुट्टियां रद्द

◾US ट्रैरिफ: कोर्ट के फैसले पर भारत का पहला बयान, कहा- हम बारीकी से स्टडी कर रहे हैं

◾UP के किसानों को मिला होली गिफ्ट, एक बटन दबाते ही खातों में पहुंचे 460 करोड़ रुपये, बिचौलियों का खेल खत्म

◾टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की पत्नी, चाकू मारकर की पति की हत्या

◾AI ने पकड़ी 70,000 करोड़ की ‘डिजिटल हेराफेरी’, हैदराबाद ‘बिरयानी कांड’ से देशव्यापी टैक्स चोरी का खुलासा

◾सीएम योगी ने शिक्षामित्रों को दिया होली का गिफ्ट, लगभग दोगुना किया मानदेय, हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये

◾Jammu : वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट, अभेद्य किले में तब्दील धर्मनगरी, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

◾Secret Meeting: चीन-पाकिस्तान की नेपाल में गुप्त बैठक, अरुणाचल में माहौल बिगाड़ने की साजिश; मिले पुख्ता सबूत

◾Middle East: मिडिल ईस्ट पर इस्राइल का हक? अमेरिकी राजदूत के बयान से मचा बवाल, अरब देशों का तीखा विरोध

◾बीएचयू में चली गोली: हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

◾US-Iran Tension: ईरान पर सीमित सैन्य हमले पर विचार कर रहे ट्रंप, खामेनेई व बेटे की हत्या का विकल्प

◾दरिंदगी की सारी हदें पार: ओडिशा के प्राइवेट स्कूल में 12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप, चार शिक्षक समेत 5 गिरफ्तार

◾T20 World Cup : बारिश ने बिगाड़ा रोमांच, पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मुकाबला रद्द; दोनों टीमों को एक-एक अंक

◾Women’s T20 International : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया, टी20 श्रृंखला में ऐतिहासिक जीत

========================================

========================================