नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हांसी शहर के सिसाय फ्लाईओवर पर रविवार को एक सड़क हादसे में बुलेट सवार वकील रमेश कुमार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे हेलमेट में दरार आ गई और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान सिसाय गांव के रमेश कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से अपने परिवार के साथ हांसी की वकील कॉलोनी में रह रहे थे। रमेश पेशे से वकील होने के साथ-साथ खेतीबाड़ी भी करते थे और हांसी बार एसोसिएशन के सदस्य थे।

जानकारी के अनुसार रमेश कुमार सिसाय में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने पिता को छोड़कर बुलेट पर हांसी लौट रहे थे। कार्यक्रम में सांसद सुभाष बराला भी मौजूद थे।जैसे ही वह सिसाय फ्लाईओवर से हिसार की तरफ मुड़कर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रमेश को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और आरोपी वाहन ड्राइवर की तलाश जारी है। रमेश कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके दोनों बच्चे राजस्थान में पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी गृहिणी हैं। रमेश कुमार अपनी पांच बहनों में इकलौते भाई थे।
घटना का वीडियो👇
https://www.facebook.com/share/v/1LAtcSY47d/

गाना बजाने को लेकर दो गुटों में झगड़ा ईंट पत्थरो से हमला,7 घायल
हिसार टाइम्स – हरिता गांव में गाड़ी में आपत्तिजनक गाने के विवाद में रविवार रात को दो गुटों में झगड़ा हो गया जिसमें दोनों पक्षों से 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल अमित के पिता रामपाल ने बताया कि उनके घर के सामने ईश्वर सिंह की सब्जी की दुकान है। वहां ईश्वर के रिश्तेदार कार में आए थे और वे लोग नशे में धुत थे और गाड़ी में आपत्तिजनक गाने बजा रहे थे।

टोका तो आरोपियों ने ईंट, लाठी व पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके बेटे अमित को सिर में गंभीर चोट आई जबकि पत्नी विनोद कुमारी, बेटी गायत्री व पुत्रवधू सोनिया और भाई की पत्नी शीला को चोटें लगी। इस झगड़े में दूसरे गेट से ईश्वर व उसकी पत्नी सरोज भी घायल हुए। इन्हें भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

हरियाणा रोडवेज और ट्रक की भीषण टक्कर, ड्राइवर केबिन में फंसा मौत, 12 यात्री घायल !

हिसार टाइम्स – भिवानी जींद मुख्य मार्ग पर स्थित मुंडाल कस्बे के पास रविवार रात करीब 8:30 बजे एक रोडवेज बस और ट्रक के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर ट्रक चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सुचारू किया गया। मौके पर हिसार के बास थाना और भिवानी जिले की मुंडाल पुलिस चौकी की टीमों ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

हादसे के वक्त भिवानी डिपो की यह बस करीब 45 यात्रियों को लेकर जींद की तरफ जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने अचानक साइड दबाकर बस में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 11 लोगों को तुरंत हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में हांसी, भिवानी और आसपास के इलाकों के निवासी शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच है। बस के चालक को भी हाथ में फ्रैक्चर आया है और परिचालक को चोटें लगी हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की धोखाधड़ी, लेनदेन प्रतिबंधित, 4 अधिकारी निलंबित
हिसार टाइम्स – लगभग 590 करोड़ की धोखाधड़ी के खुलासे के बाद हरियाणा सरकार ने रविवार को IDFC फर्स्ट बैंक व AU स्मॉल फाइनेंस बैंक को तत्काल प्रभाव से सरकारी लेन-देन से प्रतिबंधित कर दिया। सभी विभागों को खाते बंद कर राशि स्थानांतरित करने और अनुमोदित जमा शर्तों का पालन करने का आदेश जारी किया गया। 31 मार्च तक मिलान व 4 अप्रैल तक अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकारी खातों से जुड़े 590 करोड़ की धोखाधड़ी का पता चला, जब एक विभाग ने खाता बंद कर राशि ट्रांसफर मांगी तो विसंगति मिली। कर्मचारियों ने फंड को सावधि जमा के बजाय बचत खाते में रख उच्च ब्याज का नुकसान किया। मामला विशिष्ट खातों तक सीमित, अन्य ग्राहक सुरक्षित।

बैंक ने 4 संदिग्ध अधिकारियों को निलंबित कर फोरेंसिक ऑडिट व पुलिस शिकायत कराई। बोर्ड की स्पेशल कमिटी ने 20 फरवरी को बैठक की, पुलिस व वसूली प्रयास जारी।





◾ईरान की यूनिवर्सिटियों में भड़की बगावत की आगः ‘तानाशाह खामेनेई की मौत’ के नारों से दहला तेहरान, छात्रों-सुरक्षा बलों में खूनी झड़प
◾देश दहलाने की साजिश नाकाम! तमिलनाडु से पकड़े गए 6 आतंकी, बांग्लादेशी भी शामिल

◾’कांग्रेस तो खुद नंगी, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत’, पीएम मोदी का हमला
◾PM मोदी ने संसद में कुर्सी घेरने पर चुप्पी तोड़ी: कांग्रेस से बोले- महिला सांसदों को भेजकर, सीट पर कब्जा करके प्रधानमंत्री नहीं बन सकते

◾मन की बात- PM मोदी के देश को तीन मंत्र: टेक्नोलॉजी अपनाएं, ऑर्गन डोनेशन को बढ़ावा दें; साइबर क्राइम से सतर्क रहें
◾गुजरात के पोरबंदर तट पर ईरानी नाव पकड़ी: ईरान के 4 नागरिक गिरफ्तार, बोट में छिपाकर रखी गई 5 करोड़ की विदेशी सिगरेट जब्त

◾तेजस विमान का ब्रेक फेल, रनवे से आगे निकला: लैंडिंग के दौरान हादसा, पायलट सुरक्षित; सेना ने सभी 30 विमान ग्राउंड किए
◾इजरायल देगा भारत को दुनिया का सबसे संहारक अस्त्र : प्रकाश की गति से हमला करने में समर्थ, मोदी के दौरे के दौरान होगा समझौता

◾भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की बैठक टली : नई तारीख जल्द होगी तय, नई तारीख आपसी सहमति से तय करने का किया फैसला
◾नक्सल आंदोलन की कमर टूटी: सीपीआई (माओवादी) के महासचिव देवजी ने किया सरेंडर, 25 लाख का था इनाम

◾’ऑपरेशन त्राशी-1′ में जैश के तीन खूंखार आतंकी ढेर, किश्तवाड़ में सेना-पुलिस और CRPF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन
◾US-Iran Row: अमेरिका-ईरान के बीच जेनेवा में गुरुवार को तीसरे दौर की वार्ता, तेहरान में सुलग रही विद्रोह की आग

◾ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
◾ATS ने कोलकाता से 5 अफगानियों को किया गिरफ्तार, जबलपुर के पते पर बनवाए थे फर्जी पासपोर्ट

◾अबूधाबी से पेट में लाया 135 ग्राम सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा; पोटी से निकला 3 कैप्सूल
◾पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: 480 केंद्रीय बल कंपनियों की तैनाती को मंजूरी, 1 मार्च से शुरू होगी सुरक्षा कवायद

◾पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हवाई हमला; एक ही परिवार के 16 लोगों की मौत, TTP के 7 ठिकाने तबाह
◾भारत ने की अफगानिस्ता पर पाकिस्तान हवाई हमले की निंदा, अफ़गानिस्तान की संप्रभुता समर्थन किया

◾चीन में 24 घंटे में दो धमाके: सेना के प्रतिष्ठान में दूसरा बड़ा विस्फोट, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
◾मुझसे गलती हुई है, मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था: अखिलेश यादव

◾छिंदवाड़ा: बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन बैरिकेड्स टूटे, पुलिस बल तैनात
◾रूस की राजधानी पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बंद

◾अहमदाबाद में टीम इंडिया हुई ‘शर्मसार’, अभिषेक-सूर्या से हार्दिक तक सभी फ्लॉप, 76 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका
◾T20 World Cup, ENG vs SL: श्रीलंका 95 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने सुपर-8 में दर्ज की पहली जीत



========================================

========================================


































