नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स -हिसार शहर में बिना हाउस टैक्स जमा किए और संपत्तियों को रेजिडेंशियल दर्शाकर पीजी चलाने वाले संचालकों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम ने करीब 350 पीजी संचालकों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। चेतावनी दी गई है कि तय समय में टैक्स जमा नहीं करने पर संबंधित पीजी को सील कर बकाया वसूली की जाएगी।

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि 32 पीजी संचालकों को नोटिस जारी कर सोमवार को निगम कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया, लेकिन इनमें से केवल 5-6 संचालक ही उपस्थित हुए। कुछ संचालकों ने आंशिक टैक्स जमा कर अगली तारीख देने का अनुरोध किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की टीम ने हाल ही में शहर में डोर-टू-डोर सर्वे अभियान चलाया है। सर्वे के दौरान ऐसे मकानों की पहचान की गई, जिनका उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों, विशेषकर पीजी संचालन के लिए किया जा रहा है। जांच में करीब 350 पीजी चिन्हित किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नोटिस के बावजूद सुनवाई में उपस्थित न होने वाले संचालकों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निगम की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जो मकानों का उपयोग विशेषकर पीजी के लिए कर रहे हैं। शहर में अभी तक 350 पीजी को चयनित किया गया है और उनके मालिकों को नोटिस जारी किया है। जो संचालक नोटिस का जवाब नहीं देंगे और बकाया जमा नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।

रिटायर्ड BSF सब-इंस्पेक्टर व प्रॉपर्टी डीलर पर 10 सेकंड में किए थे पांच वार,सीने पर किए वार से हुई थी मौत !

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 9-11 मोड़ के पर बीएसएफ (BSF) से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर कलम सिंह, जो वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे, की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस जांच और मृतक के भाई कश्मीरी सिंह के बयान के अनुसार, वारदात की मुख्य वजह पुरानी रंजिश थी। घटना से दो दिन पहले भी हमलावर युवकों का कलम सिंह के ऑफिस के बाहर झगड़ा हुआ था, जहाँ कलम सिंह ने उन्हें डांटकर भगा दिया था। इसी बात का बदला लेने के लिए रविवार को जब कलम सिंह अपने भाई के लिए मिठाई की दुकान से कुछ खाने का सामान लेने निकले, तब 4-5 युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में यह पूरी खौफनाक वारदात महज 10 सेकंड के भीतर अंजाम दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई:
मेडिकल जांच में कलम सिंह के शरीर पर चाकू के 5 गहरे घाव मिले हैं—एक सिर पर, दो गर्दन के पीछे, एक पसली पर और एक सीधा सीने पर। सीने पर लगा वार इतना घातक था कि वह हार्ट (दिल) को चीर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर जब उनके भाई और भतीजा विकास बाहर आए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए संजय और रोहित नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लाडवा में गमगीन माहौल में किया गया।

रिश्वत लेते पकडा गया ASI, 4 साल की सजा !
हिसार टाइम्स – अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सौरभ खत्री की अदालत ने सोमवार को रिश्वत लेने के मामले में दोषी सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को चार वर्ष के कारावास और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 29 जून 2021 को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया था।

शिकायतकर्ता धर्मपाल निवासी काहनेवाला जिला मानसा (पंजाब) ने आरोप लगाया था कि सरदूलगढ़ निवासी धीरज कुमार उर्फ धीरु के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी मामले में उसके खेत में काम करने वाले विजय कुमार को क्राइम ब्रांच हिसार के एसआई विजेंद्र सिंह ने पूछताछ के लिए बुलाया।

आरोप था कि एसआई ने धर्मपाल को मुकदमे में नाम जोड़ने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग की, जो बाद में एक लाख रुपये में तय हुई। भय के कारण धर्मपाल ने पत्नी के गहने 37,700 रुपये में बेच दिए। लगातार दबाव के बाद उसने एसीबी से शिकायत की, जिस पर टीम ने आरोपी को 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 389 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया था।

GJU हिसार में अमृता देवी की प्रतिमा पर विवाद,INSO ने बिश्नोई छात्रा से उद्घाटन की मांग की
हिसार टाइम्स – हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) में सोमवार को माता अमृता देवी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इनेलो की छात्र इकाई इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (INSO) के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कंसवा ने अपने समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

INSO ने 23 फरवरी को ही प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में वीसी कार्यालय की ओर जाने वाले मेन चौक पर खेजड़ी बलिदान की स्मृति में माता अमृता देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस चौक का निर्माण लगभग 6 माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन प्रतिमा अब तक ढकी हुई है और उसका अनावरण नहीं किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय प्रशासन से बातचीत कराई गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए साहिलदीप कंसवा सहित 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें पुलिस बस से पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया

साहिलदीप कंसवा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उद्घाटन को राजनीतिक कार्यक्रम बनाना चाहता है और किसी बड़े नेता से इसका लोकार्पण करवाने की योजना बना रहा हैउन्होंने मांग की कि प्रतिमा का अनावरण बिश्नोई समाज की किसी छात्रा से कराया जाए। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में सीएम सैनी का कार्यक्रम विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था, जो बाद में रद्द हो गया था।

होली पर खाटू श्याम के लिए स्पेशल ट्रेन
हिसार टाइम्स – होली और फाल्गुन मेले को देखते हुए खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन सेवा शुरू की है। हर साल भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा और हिसार से हजारों श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं। भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा शुरू की है, जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल ने भिवानी-खाटू श्याम के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाई है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 04721 हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 25 से 28 फरवरी तक (चार ट्रिप) हिसार से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी




◾China का ट्रंप को कड़ा संदेश: ट्रेड वॉर में कोई विजेता नहीं होता, ‘एकतरफा टैरिफ तुरंत खत्म करो’
◾झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 की मौत: रांची से दिल्ली जा रहा था विमान; टेकऑफ के 20 मिनट बाद संपर्क टूट गया था

◾HAL का दावा- तेजस एयरक्राफ्ट क्रैश नहीं हुआ: मामूली खराबी थी; पहले खबर थी कि फाइटर जेट का ब्रेक फेल हुआ, रनवे से आगे निकला
◾AI समिट हंगामा, पुलिस ने 7 आरोपी किए गिरफ्तार: यूथ कांग्रेस नेशनल प्रेसिडेंट से भी पूछताछ; आरोपी कृष्ण हरि की कार से पीएम फेस वाली टीशर्ट मिली

◾नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा… काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 18 यात्रियों की मौत
◾नहीं रहे मुकुल रॉय: TMC के संस्थापक सदस्य और पूर्व रेल मंत्री का दिल का दौरा पड़ने से निधन

◾Kishtwar ऑपरेशन पर सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सिर्फ 2 दिन में ही नहीं मिली कामयाबी, सर्दियों में भी डटी रहीं Forces
◾ड्रोन्स, डार्क वेब, क्रिप्टो पर सख्ती; भारत की पहली आतंकवाद-रोधी पॉलिसी ‘प्रहार’

◾PAK में रह रहे गैंगस्टर की गुस्ताखी, पुलिसकर्मियों की हत्या का वीडियो किया पोस्ट
◾SC में व्हाट्सएप का यू-टर्न, अर्जी वापस ले बोला-NCLT के निर्देशों का करेंगे पालन

◾दिल्ली विधानसभा-सचिवालय को बम ब्लास्ट की धमकी: खालिस्तानी ग्रुप ने ईमेल में लिखा- दिल्ली बनेगा खालिस्तान; आर्मी-एयरफोर्स स्कूल को थ्रेट मिली
◾ट्रंप ने फिर से टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गेम खेलने वाले सावधान

◾UP: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, महिला और उसके तीन बच्चों समेत छह की जलकर मौत, दो घायल
◾US Iran Row: हमले के लिए तैयार अमेरिका? लेबनान से गैर-जरूरी राजनयिकों को लौटने का आदेश; मध्य-पूर्व में हलचल

◾भारत को राहत, नहीं लगेगा ट्रंप टैरिफ? सुप्रीम कोर्ट के बाद US कस्टम ने भी हटाया टैरिफ
◾सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी की GIC से अहम बैठक, यूपी में निवेश के अवसरों पर हुई विस्तृत चर्चा

◾RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- अब कटने और बंटने के दिन गए, 1947 जैसी त्रासदी देश में फिर कभी नहीं होगी
◾’INDIA गठबंधन के संयोजक के लिए स्टालिन सबसे उपयुक्त,’ अय्यर की पैरवी से फंसी कांग्रेस; BJP ने ली चुटकी

◾तमिलनाडु में विजय vs स्टालिन? ‘तमिलनाडु ही विजय है` कहकर DMK पर गरजे TVK चीफ, बोले- ‘फर्जी मॉडल सरकार’ को उखाड़ फेंकेंगे
◾‘भारत टैक्सी’ का उद्देश्य ‘सारथी’ को कंपनी के मुनाफे का मालिक बनाना : अमित शाह

◾MP समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट: राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34° पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 गाड़ियां फंसी
◾बैटिंग के बाद बॉलिंग में वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 107 रन से हराकर जिम्बाब्वे को चटाई धूल

========================================

========================================


































