नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – पुत्रवधू पर टॉर्चर करने और दो दिन तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाते हुए शहर के ग्लोबल स्पेस निवासी एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंची। महिला ने देहरादून में रहने वाली अपनी बहू पर मारपीट, प्रताड़ना और साजिश के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि एचटीएम थाना पुलिस ईश्वर सिंह का कहना है कि इस संबंध में अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

महिला संतोष ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य कर चुकी हैं। उनका बेटा अंकित दिव्यांग है और अपने परिवार के साथ देहरादून में रहता है। संतोष के अनुसार, वह 25 दिसंबर को बेटे की देखभाल के लिए देहरादून गई थीं। वहां पहुंचने के बाद उनकी पुत्रवधू आंचल ने उनका करीब एक करोड़ रुपये का बीमा करवाया।

संतोष का आरोप है कि बीमा करवाने के बाद बहू उनके खाने में ऐसी चीजें देने लगी, जिससे उनका शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ जाए और तबीयत बिगड़ जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बहू उनके साथ मारपीट करती थी और हाथ व गर्दन समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटती थी। महिला का कहना है कि उन्हें दो दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह परिजनों को सूचना मिलने पर उन्हें वहां से छुड़वाया गया, जिसके बाद वह हिसार लौट आईं। हिसार पहुंचकर उन्होंने अपने पति और बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी। उधर, एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

आपत्तिजनक हालत में कार में बैठे जोड़े का वीडियो बनाने पर हंगामा,चालक ने डंडा मार युवक को किया घायल,कार ले भागा !
हिसार टाइम्स – हिसार की नई सब्जी मंडी में कार में बैठे एक जोड़े का वीडियो बनाने को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। वीडियो बनाए जाने से नाराज कार चालक ने एक युवक पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में कार लेकर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक एकांत स्थान पर राजस्थान नंबर की कार खड़ी थी, जिसमें एक युवक और युवती मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कार के भीतर से आवाजें आने पर वहां से गुजर रहे दो युवकों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो के मुताबिक जैसे ही वीडियो बनाया जाने लगा, कार के अंदर से एक युवक बाहर आया और वीडियो बनाने से मना करने लगा। इसी दौरान कार के भीतर से युवती की आवाज भी सुनाई देती है, जो कहती है कि उसे कपड़े पहनने हैं।

इसके बाद कार चालक और वीडियो बना रहे युवकों के बीच कहासुनी व हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने एक युवक को डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद चालक कार में बैठकर वहां से चला गया। अनाज मंडी चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक घायल युवक के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

हिसार एयरपोर्ट को मिला IFR लाइसेंस, रात व खराब मौसम में भी हो सकेगी लैंडिंग

हिसार टाइम्स – एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स आईएफआर लाइसेंस प्रदान किया है। अब हिसार एयरपोर्ट पर रात के समय भी हवाई जहाज की लैंडिंग हो सकेगी। खराब मौसम में भी एयरपोर्ट से हवाई जहाज आसानी से उड़ान भर सकेंगी। अभी तक महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर विजुअल फ्लाइट रूल्स वीएफआर का प्रयोग किया जा रहा था। अब आईएफआर लाइसेंस मिलने के बाद 1200 मीटर की दृश्यता पर भी हवाई सेवाओं का संचालन हो सकेगा। हिसार एयरपोर्ट अब 24 घंटे संचालित किया जा सकेगा।

आईएफआर तकनीक के बाद पायलट खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान भर सकेंगे। वहीं, वीएफआर तकनीक में पायलट को बाहरी संकेतों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। वर्तमान में वीएफआर परिचालन के लिए न्यूनतम 5 हजार मीटर की दृश्यता आवश्यक है, जबकि तकनीक के आईएफआर में अपग्रेड होने के बाद 1200 मीटर तक की दृश्यता में भी परिचालन संभव हो सकेगा।

आईएफआर में नाइट लैंडिंग सुविधा भी शामिल होती है। मतलब आईएफआर में अपग्रेड होने के बाद हिसार एयरपोर्ट पर रात के समय में भी हवाई उड़ान भर सकेंगे और उतर सकेंगे।

अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग के लिए किसानों ने घेरा लघु सचिवालय

हिसार टाइम्स – अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को लघु सचिवालय का घेराव किया। किसानों ने क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक पैदल विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन को देखते हुए लघु सचिवालय के दोनों गेट बंद कर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। करीब दो घंटे तक दोनों गेट बंद रहने से कर्मचारियों, अधिकारियों और आम लोगों को पिछले गेट से आवाजाही करनी पड़ी।

प्रदर्शन के दौरान किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहादुरी दिखाते हुए अमेरिका का विरोध करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अमेरिका के दबाव में हैं और इसी कारण भारत के किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली अमेरिकी ट्रेड डील की गई है।

118 केंद्रों पर एचबीएसई की परीक्षा आज से !
हिसार टाइम्स – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। जिले में कुल 118 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार 10वीं कक्षा में 22,757 परीक्षार्थी, जबकि 12वीं कक्षा में 20,533 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बुधवार को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। विद्यार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

53 किलो वर्ग में हरियाणा की निशु चैंपियन

हिसार टाइम्स – इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) की ओर से एचएयू गिरी सेंटर स्थित शहीद मदन लाल ढींगरा बहुउद्देश्यीय सभागार में सोमवार देर रात तक दंगल चैंपियनशिप के मुकाबले हुए। 53 किलो भारवर्ग में हरियाणा की निशु ने स्वर्ण पदक जीतकर बाजी मारी, जबकि 74 किलो फ्रीस्टाइल में दिल्ली के यश ने आईआईएस वीर का खिताब अपने नाम किया।

नेपाल में ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी गंगवा की रिषिका

हिसार टाइम्स – हिसार के गांव गंगवा निवासी रिषिका पंघाल ने नेपाल के काठमांडो में 16 से 20 फरवरी तक आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को गांव पहुंचने पर विजय जुलूस निकालकर रिषिका का स्वागत किया गया। रिषिका के पिता सुरेश पंघाल ने बताया कि उनकी बेटी खेल के प्रति समर्पित रहती है। वह गांव में ही कोच सूरज से प्रशिक्षण ले रही हैं। इस मौके पर चाचा महावीर पंघाल, ताऊ सतवीर पंघाल, भाई दिनेश, बलवंत पंघाल आदि मौजूद रहे





◾ पीएम मोदी का आज से इजरायल दौरा: रिसीव करने खुद तेल अवीव एयरपोर्ट आएंगे इजरायली पीएम नेतन्याहू और उनकी पत्नी
◾ राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे दिन में अधिकांश जगह 30 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज, कल उदयपुर में दिन में तापमान 30.4 और रात को 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@33.6, राजसमंद@29.2

◾निजी बसों की हड़ताल- दूसरी वार्ता भी विफल, अफसरों को हटाने पर अड़े बस संचालक, 25 लाख यात्रियों को भटकना पड़ा
◾ उदयपुर फाइल्स: ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार वकील की जमानत खारिज, आरोप-बीजेपी महिला नेता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेलिंग

◾जेईई-मेन 2026 बी-आर्क/बी-प्लानिंग परिणाम जारी, दोनों में केरल के एक-एक अभ्यर्थी को 100 परसेंटाइल
◾ सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, बंगाल में SIR का काम निपटाएंगे झारखंड और ओडिशा के अधिकारी

◾ महाराष्ट्र: दो साल में 1.17 लाख महिलाएं-नाबालिग लड़कियां लापता, 86 हजार मिलीं, सीएम फडणवीस ने दी जानकारी
◾ दिल्ली में क्रिकेट विवाद में 15 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या

◾ बिहार: छात्र का लॉकेट चोरी हुआ तो चोर ढूंढने स्कूल में की गई तांत्रिक विधि, अक्षत चावल खिलाते ही 28 बच्चे बीमार, मचा हड़कंप, सीतामढ़ी की घटना
◾हिमाचल: नवजातों की तस्करी का खुलासा, 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 राज्यों में फैला था नेटवर्क

◾ सरकार ने अश्लील कंटेंट वाले पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने का आदेश दिया
◾ईरान का मिलिट्री हेलिकॉप्टर बाजार में क्रैश, 4 लोगों की मौत

◾ कोकिलाबेन अंबानी ने नाथद्वारा में मनाया 92वां जन्मदिन, मुकेश और अनिल अंबानी सहित पूरा परिवार रहा मौजूद
◾ टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, आज श्रीलंका-न्यूजीलैंड की भिड़ंत

◾शंकराचार्य को गिरफ्तारी का डर, हाईकोर्ट पहुंचे:युवक का दावा-आशुतोष महाराज ने लालच दिया, अविमुक्तेश्वरानंद को फंसवा दो
◾राजस्थान- दूसरे राज्यों से आए पैसेंजर्स फंसे, बस-टैक्सी की हड़ताल:वार्ता विफल; जयपुर में लोगों को खींचकर उतारा; सूरत में भी 300 बसों के थमे पहिए

◾भारत बना रहा बेबी ब्रह्मोस, 20 गुना कम कीमत:भविष्य की जंग की तैयारी, सुरक्षा का नया फॉर्मूला
◾उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जानकारी, सिंगापुर में 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर किए हस्ताक्षर
◾’मुझे अपने बब्बर शेरों पर गर्व है’, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी का बयान

◾’राहुल गांधी ने भारत को शर्मिंदा करने के लिए यह साजिश रची’: यूथ कांग्रेस प्रमुख की गिरफ्तारी पर भाजपा
◾अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए की विमानन कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, उड़ान भरने से रोके गए VSR के चार प्लेन

◾टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम का साथ छोड़कर घर लौटे रिंकू सिंह, पिता की बिगड़ी तबीयत: रिपोर्ट
◾अंडमान में पवन हंस का हेलीकॉप्टर क्रैश, सात सवार लोगों को बचाया गया
◾प्रधानमंत्री की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन
◾केरल का नाम ‘केरलम’ करने का फैसला जनभावना के अनुरूप,संघीय व्यवस्था को मजबूत करने वाला: भाकपा
◾40 साल से ज्यादा उम्र वालों का फ्री हेल्थ चेकअप, एक करोड़ लोगों को होगा फायदा
◾Pakistan: आंतकियों ने पुलिस वाहन व एंबुलेंस को बनाया निशाना, हमलों में DSP समेत 9 सुरक्षाकर्मियों की मौत
========================================

========================================


































