नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 9-11 मोड़ पर बीएसएफ के सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर और प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश और उसके साथी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि हत्या की कड़ियों को पूरी तरह जोड़ा जा सके। इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने आरोपियों को अपराध स्थल पर ले जाकर ‘सीन रिक्रिएट’ करवाया, जिससे वारदात के समय की स्थितियों को स्पष्ट रूप से समझा जा सके। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही सातरोड निवासी संजय और रोहित को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।

तफ्तीश के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि यह पूरी वारदात एक मामूली विवाद और पुरानी रंजिश का हिंसक परिणाम थी। दरअसल, आरोपियों की आज़ाद नगर के एक युवक से पहले से रंजिश चल रही थी और वारदात के दिन डाबड़ा पुल के पास मछली मार्केट में उनका झगड़ा भी हुआ था।

इसके बाद जब आरोपी बाइक से भाग रहे थे, तो सेक्टर 9-11 मोड़ के पास उनकी टक्कर एक अन्य वाहन से हो गई। वहां मौजूद 63 वर्षीय कलम सिंह ने जब एक जिम्मेदार नागरिक और पूर्व सुरक्षाकर्मी के नाते बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है ताकि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।


बरवाला में अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा

हिसार टाइम्स – बरवाला के जींद मार्ग पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। डीटीपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कॉलोनी में बिछाई गई कच्ची सड़कों को पूरी तरह से उखाड़ दिया। यह अवैध कॉलोनी करीब 10 एकड़ जमीन पर बसाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनाइजरों को पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने काम नहीं रोका, जिसके चलते यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

हिसार के विराट नगर में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला

हिसार टाइम्स – हिसार के विराट नगर में सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए तीन हमलावरों ने एक घर में घुसकर महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता लक्ष्मी देवी के अनुसार, आरोपी दीवार फांदकर घर में घुसे और बीच-बचाव करने आए उनके एक परिचित पर भी वार किया। जाते-जाते हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और भागते समय महिला की बेटी की स्कूटी को भी टक्कर मारी। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए हैं और फिलहाल एच.टी.एम. थाना पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

गर्मी ने पकड़ी रफ्तार: हिसार में पारा 30 डिग्री के पार

हिसार टाइम्स – हरियाणा में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आ रहा है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को हिसार का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं भिवानी में तापमान 31.0 डिग्री तक पहुँच गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि होली के आसपास तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दिन में गर्मी बढ़ने के साथ ही रात का न्यूनतम तापमान फिलहाल 11.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।



सर्वेश अस्पताल व संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा सर्वे, देर रात तक जारी रहा !

हिसार भास्कर: शहर के प्रसिद्ध सर्वेश अस्पताल के संचालक डॉ. उमेश कालड़ा के विभिन्न ठिकानों पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी। विभाग की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सुबह ठीक 6:30 बजे आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने सेक्टर-13 स्थित डॉक्टर के आवास, सेक्टर-14 स्थित सर्वेश अस्पताल और डाबड़ा चौक के पास स्थित सर्वोदय अस्पताल पर एक साथ दस्तक दी। इस पूरी कार्रवाई को इतना गुप्त रखा गया था कि विभाग की टीमों ने अपनी गाड़ियां सर्वे स्थल से काफी दूर खड़ी की थीं, ताकि स्थानीय स्तर पर किसी को इसकी भनक न लगे और कोई हलचल न हो।

सर्वे की शुरुआत होते ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस बल को भी साथ रखा गया। टीमों के अंदर दाखिल होते ही न तो किसी को बाहर जाने की अनुमति दी गई और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को परिसर के अंदर आने दिया गया। इस दौरान जाँच टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान न हो सके। बताया जा रहा है कि इस कार्यवाही में रोहतक और गुड़गांव से आई आयकर विभाग की टीमें शामिल थीं, जिन्होंने शहर के कई इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जाँच की प्रक्रिया काफी गहन रही और यह सर्वे देर रात तक जारी रहा। आयकर विभाग की टीमें घर और अस्पतालों में मौजूद सभी कागजी दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स को खंगालने में जुटी रहीं। अधिकारियों द्वारा बैंक खातों, निवेश के कागजात और अस्पताल के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की गई। यह पूरी कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी रही, क्योंकि डॉ. कालड़ा शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में से एक हैं।

कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सहित चार नेताओं को पुलिस ने उठाया, 5 घंटे थाने में बैठाने के बाद छोड़ा

हिसार टाइम्स – चंडीगढ़ में कांग्रेस के मनरेगा बचाओ अभियान के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार सुबह पुलिस ने पार्टी ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया को उनके घर से हिरासत में ले लिया। बरवाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे भूपेंद्र गंगवा, अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य राजेश संदलाना और एडवोकेट धर्मेंद्र घनघस सहित अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया। इन्हें सुबह करीब 7.30 बजे से 12.45 बजे तक थाने में बैठाकर रखा गया।

हिसार सदर थाना पुलिस की एक टीम सुबह करीब 5 बजे बृजलाल बहबलपुरिया के गांव बहबलपुर स्थित पैतृक आवास पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने दो घंटे तक उनके घर में बैठने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के आदेश का हवाला देते हुए हिरासत में लिया। बृजलाल बहबलपुरिया ने पुलिस से हिरासत का कारण पूछा तो पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 172 का हवाला दिया जिसके तहत बिना नोटिस के 24 घंटे तक किसी को हिरासत में रखा जा सकता है।

एक प्रतिष्ठान सील, दो ने 2.20 लाख रुपये टैक्स चुकाया !

हिसार टाइम्स – हांसी मे की टीम ने बुधवार को शांति निकेतन, लाल सड़क और भगत सिंह रोड पर स्थित तीन प्रतिष्ठानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। शांति निकेतन में स्थित एक सर्विस स्टेशन पर करीब एक लाख रुपये का हाउस टैक्स बकाया था जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। सर्विस स्टेशन संचालक को पहले भी टैक्स जमा करने के लिए चेतावनी दी गई थी। टैक्स न चुकाने पर यह कार्रवाई की गई।

लाल सड़क पर एक मिठाई की दुकान पर दो लाख रुपये का बकाया टैक्स था। टीम ने जब सीलिंग की प्रक्रिया शुरू की तो दुकान मालिक ने मौके पर ही टैक्स जमा किया और सीलिंग की कार्रवाई टल गई। भगत सिंह रोड पर एक आटा चक्की पर 20 हजार रुपये का बकाया टैक्स था जिसे चक्की मालिक ने तत्काल भुगतान कर दिया।

43 केंद्रों पर विद्यार्थियों ने दी 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा

हिसार टाइम्स – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को आयोजित 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू होकर शाम 3:30 बजे समाप्त हुई। परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर का क्षेत्र प्रशासन द्वारा नियंत्रित किया गया, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

◾हरियाणा सरकार के साथ 590 करोड रुपए की धोखाधड़ी मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने 4 आरोपियों को कोर्ट में किया पेश। ACB की टीम आरोपियों रिभव ऋषि, अभय, स्वाती और अभिषेक को लेकर कोर्ट पहुंची।


◾ “पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंचकूला के AJL जमीन आवंटन मामले में भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राहत दी है। हाईकोर्ट ने सीबीआई (CBI) कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के फैसले को रद्द कर दिया है।”

◾सिर्फ 30 हजार की घूस के चलते सामने आ गई चार करोड़ की काली कमाई ओडिशा विजिजेंस ने कटक सर्कल के उप निदेशक (माइन्स) देवब्रत मोहन्ती को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। घूस की राशि कोई बहुत बड़े नहीं थी लेकिन इसके बाद जब जांच की गई तो उनके भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से 4 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिल गई। यह ओडिशा विलेजेंस की अब तक की सबसे बड़ी नकदी जब्ती है।

◾दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े ₹50 लाख की हुई लूट,दिल्ली के चांदनी चौक में बुधवार को दिनदहाड़े कथित तौर पर ₹50 लाख की लूट को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की और फरार हो गए। ज्वेलरी शॉप के कर्मचारियों ने कहा कि वे ग्राहक बनकर दाखिल हुए थे और कुछ देर बातचीत के बाद बदमाशों ने बंदूक निकाल ली।

◾दूसरी बार इजराइल पहुंचे पीएम मोदी: इजराइली संसद में हमास हमले की निंदा की, कहा- हम आपका दर्द समझते है

◾आपसे नाराजगी नहीं: इजरायली संसद में विपक्ष का वॉकआउट, लौटकर मोदी से मिलाया हाथ

◾राहुल गांधी और कांग्रेस भारत-विरोधी ताकतों के हाथों की कठपुतली: केंद्रीय मंत्री गोयल का आरोप- बार-बार झूठ बोलकर राष्ट्रीय हितों से समझौता कर रहे

◾‘ज्यूडीशियल करप्शन’ चैप्टर वाली NCERT किताब की बिक्री पर रोक: विवादित हिस्सा हटाया जा सकता है; CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं देंगे

◾PM Modi: इस्राइल-फलस्तीन का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले दुनिया के इकलौते नेता; विश्व की 20 संसदों में संबोधन

◾दिल्ली बम धमाके मामले में एनआईए ने दो और आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

◾​​कांग्रेस वर्कर्स को पकड़ने पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने 15 जवानों को ही हिरासत में लिया

◾​ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोग धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर किसी समुदाय को निशाना न बनाएं: सुप्रीम कोर्ट

◾भारत-इज़राइल गठबंधन दोनों की शक्ति और सामर्थ्य को कई गुना बढ़ाने वाला : नेतन्याहू

◾Panchkula Plot Case : हुड्डा और एजेएल बरी, हाई कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, कहा- पंचकूला में भूखंड का पुनः आवंटन अवैध नहीं

◾मुख्यमंत्री योगी के जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर हुआ एमओयू

◾​हां, रूसी महिला से थे संबंध; एपस्टीन फाइल्स पर बिल गेट्स का कबूलनामा, मांगी माफी

◾ब्रिटेन में नई डिजिटल प्रणाली लागू: सख्त हुए वीजा नियम, भारतीय यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

◾मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में कराया अस्पताल में भर्ती

◾राजस्थान: बस स्टैंड सूने, टिकटें रद्द… राज्य में बसों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लाखों-यात्री प्रभावित

◾​​दिल्ली में प्रेग्नेंट पत्नी, तीन बेटियों का गला काटा: बच्चियों की उम्र 3, 4 और 5 साल; पति फरार, बेटे की चाहत में हत्या की आशंका

◾झारखंड के पूर्व CM के पोते की हिमाचल में मौत: शव लेने मनाली पहुंचे परिजन, पोस्टमॉर्टम से मुकरे, दोस्तों संग घूमने आया वीर सोरेन

◾ओडिशा माइनिंग अफसर के घर से 4.27 करोड़ नकद मिले: नोट गिनने की मशीने लानी पड़ीं, 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था

◾बंगाल SIR-पहचान सत्यापन में एडमिट कार्ड अकेले मान्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साथ में 8वीं-10वीं की मार्कशीट होना भी जरूरी

◾PM मोदी का Instagram पर बजा डंका, 100M फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले लीडर बने

◾किसी भी न्यूक्लियर आर्म्स कंट्रोल डील में चीन-को शामिल किया जाना चाहिए: रूबियो

◾T20 World Cup 2026 : श्रीलंका का टूटा सपना, 61 रन से मिली जीत ने न्यूजीलैंड को पहुंचाया सेमीफाइनल के करीब

========================================

========================================