नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। यह दुर्घटना मीरपुर मोड़ के पास उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और फिर बाइक सवार एक परिवार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त और बाइक पर जा रहे पति-पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हिसार के कैमरी निवासी संजय (42) और ऋषि नगर निवासी रविंद्र (38) अपने दोस्तों के साथ गांव कुलेरी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब 4 बजे, संजय और रविंद्र अपने दो अन्य साथियों, प्रवीण और विनोद (पीके) के साथ कार से अग्रोहा की ओर निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। जैसे ही गाड़ी मीरपुर मोड़ के पास पहुंची, चालक ने संतुलन खो दिया। कार पहले सड़क पर कई बार पलटी और फिर किनारे लगे एक पेड़ से जोरदार तरीके से जा टकराई।

बाइक सवार परिवार भी आया चपेट में
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर सामने से आ रहे एक बाइक सवार परिवार से जा भिड़ी। बाइक पर गांव साहू निवासी प्रमोद अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खाराखेड़ी से लौट रहे थे। गनीमत यह रही कि कार और बाइक की सीधी भिड़ंत नहीं हुई, वरना परिणाम और भी घातक हो सकते थे। फिर भी, टक्कर के प्रभाव से बाइक सवार तीनों सदस्य सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें काफी चोटें आईं।

एयरबैग ने बचाई दो जान, दो ने तोड़ा दम
इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन एयरबैग खुलने की वजह से प्रवीण और विनोद की जान बच गई, हालांकि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पिछली सीटों पर बैठे संजय और रविंद्र को सिर और शरीर पर घातक चोटें आईं, जिसके कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने संजय और रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए शवों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। घायलों का उपचार हिसार के निजी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में जारी है।
हांसी में व्यापारी से मांगी ₹50 लाख की रंगदारी, पुलिस ने दोनों को 2 घंटे में पकड़ा

हिसार टाइम्स – हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स के संचालक से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस संबंध में एक पर्ची उनकी दुकान में फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने इस पर्ची को उठाया तो 50 लाख रुपए का इंतजाम करने की बात कही गई थी।दुकान मालिक के मुताबिक, पर्लिची में लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है”। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए बताए जा रहे हैं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की।


उधर, वारदात के बाद व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए थे। एक व्यापारी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी को कहा कि ऐसी घटना आपकी मौजूदगी में हुई है। आरोप है कि पुलिसवाले ने जवाब दिया कि हम क्या हर दुकान के आगे कुर्सी डाल कर बैठ जाएं। पुलिस कर्मी के इस व्यवहार से आक्रोशित व्यापारियों ने दुकान के बाहर धरना दिया।
इसके बाद पुलिस ने कई टीमें दौड़ाई और दो घंटे की मशक्कत के बाद पर्ची फेंकने वाले दोनों बदमाशों को दबोच लिया। दोनों की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें बाइक पर आने और पर्ची फेंकने के बाद फरार होते दिख रहे है।

आज शाम की मुख्य खबरें
◾दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट बोला- CBI ने साजिश रचने की कोशिश की; फैसले पर केजरीवाल रोते हुए बोले- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई
◾कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई’, केजरीवाल पर भाजपा का निशाना; ईमानदारी पर भी उठाए सवाल
◾प्रधानमंत्री मोदी कल आएंगे अजमेर, मिलेगी 16 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

◾पोखरण में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 से पहले भारतीय वायुसेना ने अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली सुदर्शन का आधिकारिक वीडियो जारी कर सामरिक क्षमता का बड़ा संदेश दिया है
◾कोई नहीं कर सकता हमारे आदेश का उल्लंघन’, बंगाल एसआईआर पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
◾द केरला स्टोरी-2 फिल्म की रिलीज पर केरल हाईकोर्ट ने 15 दिनों की रोक लगी दी है। जिसके बाद वायनाड पहुंची प्रियंका गांधी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ कहा कि लोगों को अपनी बात कहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन ऐसी चीजें बनाई जाएं जो लोगों के बीच खुशी और शांति, प्रेम और कल्याण को बढ़ावा दें।

◾बंगालः एक साथ चार विधानसभाओं से शुरू होगी भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’, अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी
◾फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरने वाली मुर्मू पहली राष्ट्रपति, कॉकपिट से देश को मैसेज-वीर सैनिकों को गर्व के साथ धन्यवाद; जय हिंद, जय भारत
◾90 के दशक जैसी आईटी क्रांति दोहराएगा भारत, NSE चीफ बोले- AI में दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस हब बनेगा देश; युवा लीड करेंगे

◾ AIADMK से निष्कासित पूर्व CM पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई, तीन बार तमिलनाडु के CM रह चुके
◾ राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे फाल्गुनी लक्खी मेले के छठे दिन भक्ति, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, श्याम बाबा के दरबार में अब तक करीब साढ़े नो लाख से अधिक श्रद्धालु हाजिरी लगा चुके हैं, देश के कोने कोने से पहुंचे भक्तों के जयकारों से पूरा खाटू धाम गूंज रहा है

◾ पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग के हालात, PAK ने फिर एयरस्ट्राइक की, तालिबान बोला- इस्लामाबाद में मिलिट्री ठिकाने को निशाना बनाया
◾ बांग्लादेश में 5.4 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में महसूस किए गए तेज झटके

◾सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 पर बंद, निफ्टी में 318 अंक टूटा, 25179 पर आया; रियल्टी और ऑटो शेयरों में बिकवाली
◾ आज शाम 4 बजे आएंगे GDP के आंकड़े, अब 2011 के बजाय 2022 से नपेगी इकोनॉमी की सेहत; नौकरों, ड्राइवरों का डेटा भी जुड़ेगा
हिसार टेकड़ा मोहल्ला में चला निगम का ‘पीला पंजा’: सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण

हिसार टाइम्स – शहर के मुल्तानी चौक स्थित टेकड़ा मोहल्ला में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह मामला ‘समाधान शिविर’ में आई एक शिकायत के बाद गरमाया था, जिसमें बताया गया था कि मदन लाल नामक व्यक्ति ने निगम की लाल डोरे की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है।
निगम आयुक्त नीरज के आदेशानुसार, एम.ई. सुनील लांबा और भूमि अधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में जे.सी.बी. मशीन के साथ टीम मौके पर पहुंची। हालांकि प्रशासन ने पहले भी आरोपी को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का समय दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध दीवार और ढांचे को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयकर विभाग के रडार पर हिसार के प्रसिद्ध डॉक्टर: 50 घंटों से जारी है सघन छापेमारी
डॉ उमेश कालरा को लोकर खुलवाने के लिए अस्पताल लेकर गई IT की टीम

हिसार टाइम्स – हिसार में चिकित्सा जगत उस वक्त स्तब्ध रह गया जब आयकर विभाग की टीम ने सर्वेश अस्पताल के संचालक और सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. उमेश कालड़ा के आवास और चिकित्सा संस्थानों पर धावा बोल दिया। यह कार्रवाई इतनी व्यापक है कि 50 घंटे बीत जाने के बाद भी जांच का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने दो अतिरिक्त टीमें भी बुलाई हैं, जिससे अब कुल 10 टीमें एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। गुरुवार को जांच टीम डॉ. कालड़ा को अपने साथ सेक्टर-14 स्थित उनके अस्पताल ले गई, जहाँ उनकी मौजूदगी में दो बैंक लॉकर्स खुलवाए गए और उनमें रखे दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया।

जांच का दायरा केवल डॉ. कालड़ा तक ही सीमित नहीं है; आयकर विभाग ने अपनी पैनी नजर उनके करीबियों और व्यापारिक साझेदारों पर भी टिका दी है। पीएलए (PLA) क्षेत्र में स्थित और एक अन्य चिकित्सक के आवासों पर भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। डॉ. उमेश कालड़ा के साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. सरिता कालड़ा से भी मैराथन पूछताछ की जा रही है। विभाग मुख्य रूप से बैंक खातों, अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त, सर्वेश अस्पताल के निर्माण में हुए खर्च और पूर्व में सर्वोदय अस्पताल की बिक्री से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रहा है।
छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. कालड़ा के आवास पर रात भर पुलिस तैनात रही और परिवार के सदस्यों को घर के भीतर ही सीमित कर दिया गया है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए परिवार के मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिए गए हैं। जांच टीम हर रिकॉर्ड की फोटोकॉपी तैयार करने के साथ-साथ पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कर रही है ताकि कोई भी वित्तीय अनियमितता बच न पाए। फिलहाल, बच्चों के बैंक खातों से लेकर रिश्तेदारों के निवेश तक की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है,

दिल्ली हाईवे पर भीषण अग्निकांड: पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जला कैंटर
हिसार टाइम्स – दिल्ली-हिसार हाईवे पर बुधवार देर रात एक भयानक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गढ़ी गांव के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप के ठीक सामने खड़े एक कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर चालक विनोद, जो जीतपुरा का निवासी है, गुरुग्राम से हिसार की ओर जा रहा था। रास्ते में प्यास लगने के कारण उसने गाड़ी रोकी थी, तभी उसने इंजन के पास से धुआं निकलते देखा।
महज कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप के पास आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पंप कर्मियों ने साहस दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया, लेकिन पॉलीथीन से लदे कैंटर की आग को बुझाना उनके बस से बाहर था। बाद में हांसी से आई फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी और उसमें भरा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

स्वच्छता को लेकर नगर निगम का ‘चालान अभियान’: नियम तोड़ने वालों पर गिजी गाज
हिसार टाइम्स – शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अब ‘चालान मोड’ में आ गया है। गुरुवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के व्यस्त इलाकों में दबिश दी और स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वाले 13 लोगों के चालान काटे।

सी.टी.एल. प्रदीप जाखड़ की टीम ने अर्बन एस्टेट और पुरानी सब्जी मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर 6 दुकानदारों पर कार्रवाई की। वहीं, गंदगी फैलाने वालों पर लगाम कसते हुए ए.एस.आई. राहुल सैनी और राहुल पंवार ने जलेबी चौक पर खुले में कचरा फेंकने वाले 4 दुकानदारों को जुर्माना लगाया। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैंट क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर भी 2 दुकानदारों के चालान किए गए। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।




◾1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप
सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से किया मना, सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की डेडलाइन 28 फरवरी की, नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे, वॉट्सएप, टेलीग्राम, स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे,कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में हो जाएगा लॉग-आउट, सुरक्षा के लिए हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट वॉट्सएप।

◾हरियाणा में 24 घंटे में 6 अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े: रेवाड़ी में जेई ₹90 हजार लेते नपा, कैथल में ACB ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार-इंस्पेक्टर को ट्रैप बिछाकर पकड़ा
◾शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

◾UNHRC में जयशंकर का कड़ा संदेश: आतंकवाद पर नहीं होगा कोई समझौता
◾US-यूक्रेन बातचीत के बीच रूस का सबसे बड़ा हमला, 459 ड्रोन-मिसाइलों से दहला युक्रेन, बिजली, गैस ठप

◾अफगानिस्तान का दावा: डूरंड लाइन से टोरखम गेट तक कार्रवाई; 19 चौकी-एक मुख्यालय पर कब्जा, 55 PAK सैनिक किए ढेर
◾चीन की सेना में कुछ ठीक नहीं! जिनपिंग के करीबी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आऊट,सैंकड़ों अफसर लापता व टॉप जनरल जेल में
◾स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि!

◾पश्चिम बंगाल चुनाव जीतेगी भाजपा, हर घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे हम : अमित शाह
◾भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की: BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर लगे, लिखा-अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते
◾9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी

◾सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं: अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव
◾बाड़मेर में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल: अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भर चुके; ब्लास्ट से मकान-स्कूल में आईं दरारें
◾अमित शाह के घुसपैठ संबंधी बयान पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा “भाजपा विभाजनकारी एजेंडा चला रही है”

◾AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में आज आएगा फैसला, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने की रची गई साजिश
◾’न्यायपालिका को बदनाम करने की साज़िश’: सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताब के चैप्टर को बैन करने का दिया निर्देश

◾केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज़ पर 15 दिन की रोक, आज नहीं आएगी फिल्म
◾दिल्ली और हिमाचल पुलिस का गतिरोध खत्म, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की मिली अनुमति
◾कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी चार दिन की भारत यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचेंगे मुंबई
◾पश्चिम एशिया में शांति-स्थिरता के साथ भारत के हित जुड़े है, विवादों का समाधान संवाद से हो: मोदी

◾भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ”मोदी झप्पी”: 27 करार पर हुए हस्ताक्षर
◾इजरायली संसद में PM मोदी के भाषण से चिढ़ी मुस्लिम देशों की मीडिया

◾बच्चों को क्या सिखा रहे, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चैप्टर से PM मोदी भी नाराज
◾ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बनेगी बात? US ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं 5 शर्तें

◾साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत: वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके
◾IND vs ZIM T20 WC : अभिषेक और पंड्या के अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा
========================================

========================================


































