नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कैंपस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स सेल ने भिवानी निवासी एक नेशनल लेवल के बॉक्सर राहुल को गिरफ्तार किया है, जो पिछले दो सप्ताह से विश्वविद्यालय के अरावली हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहा था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल के कमरे से नशे का काला कारोबार चलाया जा रहा है। सेल ने जाल बिछाते हुए एक ‘बोगस ग्राहक’ तैयार किया, जिसने राहुल से संपर्क साधा। जैसे ही राहुल नशे की सप्लाई देने हॉस्टल के गेट से बाहर आया, पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.540 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 2021 में स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी के आर्म्ड सेंटर में भर्ती हुआ था, लेकिन खेल का मौका न मिलने पर उसने इस्तीफा दे दिया और गलत संगत में पड़कर खुद भी नशा करने लगा। फिलहाल सिविल लाइन थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह जांच की जा रही है कि हॉस्टल में उसे पनाह देने वाले छात्र कौन थे।

हिसार टेकड़ा मोहल्ला में चला निगम का ‘पीला पंजा’: सरकारी जमीन से हटाया अवैध निर्माण

हिसार टाइम्स – शहर के मुल्तानी चौक स्थित टेकड़ा मोहल्ला में गुरुवार को नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। यह मामला ‘समाधान शिविर’ में आई एक शिकायत के बाद गरमाया था, जिसमें बताया गया था कि मदन लाल नामक व्यक्ति ने निगम की लाल डोरे की जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कर लिया है।

निगम आयुक्त नीरज के आदेशानुसार, एम.ई. सुनील लांबा और भूमि अधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में जे.सी.बी. मशीन के साथ टीम मौके पर पहुंची। हालांकि प्रशासन ने पहले भी आरोपी को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का समय दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध दीवार और ढांचे को ढहा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयकर विभाग के रडार पर हिसार के प्रसिद्ध डॉक्टर: 50 घंटों से जारी है सघन छापेमारी

डॉ उमेश कालरा को लोकर खुलवाने के लिए अस्पताल लेकर गई IT की टीम

हिसार टाइम्स – हिसार में चिकित्सा जगत उस वक्त स्तब्ध रह गया जब आयकर विभाग की टीम ने सर्वेश अस्पताल के संचालक और सुप्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. उमेश कालड़ा के आवास और चिकित्सा संस्थानों पर धावा बोल दिया। यह कार्रवाई इतनी व्यापक है कि 50 घंटे बीत जाने के बाद भी जांच का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने दो अतिरिक्त टीमें भी बुलाई हैं, जिससे अब कुल 10 टीमें एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। गुरुवार को जांच टीम डॉ. कालड़ा को अपने साथ सेक्टर-14 स्थित उनके अस्पताल ले गई, जहाँ उनकी मौजूदगी में दो बैंक लॉकर्स खुलवाए गए और उनमें रखे दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया गया।

जांच का दायरा केवल डॉ. कालड़ा तक ही सीमित नहीं है; आयकर विभाग ने अपनी पैनी नजर उनके करीबियों और व्यापारिक साझेदारों पर भी टिका दी है। पीएलए (PLA) क्षेत्र में स्थित और एक अन्य चिकित्सक के आवासों पर भी सर्वे शुरू कर दिया गया है। डॉ. उमेश कालड़ा के साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. सरिता कालड़ा से भी मैराथन पूछताछ की जा रही है। विभाग मुख्य रूप से बैंक खातों, अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त, सर्वेश अस्पताल के निर्माण में हुए खर्च और पूर्व में सर्वोदय अस्पताल की बिक्री से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल कर रहा है।

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, डॉ. कालड़ा के आवास पर रात भर पुलिस तैनात रही और परिवार के सदस्यों को घर के भीतर ही सीमित कर दिया गया है। डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए परिवार के मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में ले लिए गए हैं। जांच टीम हर रिकॉर्ड की फोटोकॉपी तैयार करने के साथ-साथ पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कर रही है ताकि कोई भी वित्तीय अनियमितता बच न पाए। फिलहाल, बच्चों के बैंक खातों से लेकर रिश्तेदारों के निवेश तक की हर कड़ी को जोड़ा जा रहा है,


दिल्ली हाईवे पर भीषण अग्निकांड: पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जला कैंटर

हिसार टाइम्स – दिल्ली-हिसार हाईवे पर बुधवार देर रात एक भयानक हादसा होने से बाल-बाल बच गया। गढ़ी गांव के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप के ठीक सामने खड़े एक कैंटर में अचानक आग लग गई। कैंटर चालक विनोद, जो जीतपुरा का निवासी है, गुरुग्राम से हिसार की ओर जा रहा था। रास्ते में प्यास लगने के कारण उसने गाड़ी रोकी थी, तभी उसने इंजन के पास से धुआं निकलते देखा।

महज कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कैंटर को अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल पंप के पास आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पंप कर्मियों ने साहस दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया, लेकिन पॉलीथीन से लदे कैंटर की आग को बुझाना उनके बस से बाहर था। बाद में हांसी से आई फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी और उसमें भरा लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

स्वच्छता को लेकर नगर निगम का ‘चालान अभियान’: नियम तोड़ने वालों पर गिजी गाज

हिसार टाइम्स – शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम अब ‘चालान मोड’ में आ गया है। गुरुवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के व्यस्त इलाकों में दबिश दी और स्वच्छता नियमों की अवहेलना करने वाले 13 लोगों के चालान काटे।

सी.टी.एल. प्रदीप जाखड़ की टीम ने अर्बन एस्टेट और पुरानी सब्जी मंडी में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर 6 दुकानदारों पर कार्रवाई की। वहीं, गंदगी फैलाने वालों पर लगाम कसते हुए ए.एस.आई. राहुल सैनी और राहुल पंवार ने जलेबी चौक पर खुले में कचरा फेंकने वाले 4 दुकानदारों को जुर्माना लगाया। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैंट क्षेत्र में खुले में मीट बेचने पर भी 2 दुकानदारों के चालान किए गए। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, अन्यथा भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।


◾1 मार्च से सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा वॉट्सएप

सरकार ने डेडलाइन बढ़ाने से किया मना, सिम बाइंडिंग’ के नियमों को लागू करने की डेडलाइन 28 फरवरी की, नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे, वॉट्सएप, टेलीग्राम, स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे,कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में हो जाएगा लॉग-आउट, सुरक्षा के लिए हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट वॉट्सएप।


◾हरियाणा में 24 घंटे में 6 अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े: रेवाड़ी में जेई ₹90 हजार लेते नपा, कैथल में ACB ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार-इंस्पेक्टर को ट्रैप बिछाकर पकड़ा


◾शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी

◾UNHRC में जयशंकर का कड़ा संदेश: आतंकवाद पर नहीं होगा कोई समझौता

◾US-यूक्रेन बातचीत के बीच रूस का सबसे बड़ा हमला, 459 ड्रोन-मिसाइलों से दहला युक्रेन, बिजली, गैस ठप

◾अफगानिस्तान का दावा: डूरंड लाइन से टोरखम गेट तक कार्रवाई; 19 चौकी-एक मुख्यालय पर कब्जा, 55 PAK सैनिक किए ढेर

◾चीन की सेना में कुछ ठीक नहीं! जिनपिंग के करीबी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आऊट,सैंकड़ों अफसर लापता व टॉप जनरल जेल में

◾स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें बढ़ीं, पीड़ित बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न की पुष्टि!

◾पश्चिम बंगाल चुनाव जीतेगी भाजपा, हर घुसपैठिये को बाहर निकालेंगे हम : अमित शाह

◾भाजपा ने उमर खालिद से राहुल गांधी की तुलना की: BJP ऑफिस के बाहर पोस्टर लगे, लिखा-अराजकता का तरीका एक, बस देश विरोधी चेहरे बदलते रहते

◾9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी; बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी

◾सुनेत्रा पवार NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं: अजित पवार की मौत के बाद डिप्टी CM पद संभाला; उनकी राज्यसभा सीट पर बेटे पार्थ लड़ेंगे चुनाव

◾बाड़मेर में जमीन से निकल रहा क्रूड ऑयल: अब तक 55 से ज्यादा टैंकर भर चुके; ब्लास्ट से मकान-स्कूल में आईं दरारें

◾अमित शाह के घुसपैठ संबंधी बयान पर तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा “भाजपा विभाजनकारी एजेंडा चला रही है”

◾AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में आज आएगा फैसला, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने की रची गई साजिश

◾’न्यायपालिका को बदनाम करने की साज़िश’: सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी की किताब के चैप्टर को बैन करने का दिया निर्देश

◾केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज़ पर 15 दिन की रोक, आज नहीं आएगी फिल्म

◾दिल्ली और हिमाचल पुलिस का गतिरोध खत्म, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की मिली अनुमति

◾कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी चार दिन की भारत यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचेंगे मुंबई

◾पश्चिम एशिया में शांति-स्थिरता के साथ भारत के हित जुड़े है, विवादों का समाधान संवाद से हो: मोदी

◾भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ”मोदी झप्पी”: 27 करार पर हुए हस्ताक्षर

◾इजरायली संसद में PM मोदी के भाषण से चिढ़ी मुस्लिम देशों की मीडिया

◾बच्चों को क्या सिखा रहे, न्यायपालिका में भ्रष्टाचार चैप्टर से PM मोदी भी नाराज

◾ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बनेगी बात? US ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं 5 शर्तें

◾साउथ अफ्रीका की सुपर-8 में लगातार दूसरी जीत: वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराया; मार्करम की फिफ्टी, लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट झटके

◾IND vs ZIM T20 WC : अभिषेक और पंड्या के अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा

========================================

========================================