नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने हिसार और हांसी जिले के शहरी ढांचे को नया स्वरूप देने की तैयारी कर ली है। विधानसभा में नए सेक्टरों का मुद्दा उठने के बाद अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत हिसार में 3 और हांसी में 8 नए रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाएंगे।

इसके लिए करीब 2284 एकड़ जमीन ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से ली जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। हांसी में पहले चरण के तहत सेक्टर 1, 2, 4, 7 सहित कुल 8 सेक्टरों पर काम होगा, जबकि हिसार में तीसरे चरण में सेक्टर 30, 36 और 38 को काटने की तैयारी है। इसके अलावा अग्रोहा, नारनौंद और उकलाना जैसे कस्बों में भी सेक्टर विस्तार की योजना है ताकि आमजन को व्यवस्थित रिहायशी सुविधाएं मिल सकें।

लापरवाह कार चालक ने सड़क पार कर रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर !
हिसार टाइम्स – हिसार के जगजीवन नगर इलाके में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शिकायतकर्ता साहिल ने पुलिस को बताया कि उसकी मां, संतरा देवी, घर के बाहर बनी दुकान के पास सड़क पार कर रही थीं,

तभी एक सफेद रंग की कार के चालक ने बड़ी लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं और उन्हें काफी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी थाना पुलिस ने जांच अधिकारी रामफल के नेतृत्व में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।

गंदे पानी की सप्लाई पर फूटा महिलाओं का गुस्सा: सड़क पर जाम लगाकर अधिकारियों पर FIR की मांग
हिसार टाइम्स – हिसार के पड़ाव एरिया में जनस्वास्थ्य विभाग की कथित लापरवाही के कारण महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया। पिछले करीब डेढ़ महीने से नलों में सीवरेज युक्त बदबूदार काला पानी आने और गलियों में जलभराव की समस्या से परेशान होकर दर्जनों महिलाओं ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ड्यूटी पर मौजूद सिटी एसएचओ के सामने तीखा विरोध दर्ज कराते हुए मांग की कि लापरवाह अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जाए, क्योंकि वे जनता को बीमारी परोस रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीओ संजय दूहन ने सफाई दी कि निजी इंटरनेट कंपनियों द्वारा केबल डालने के लिए की गई खुदाई से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और सीवरेज का पानी मिक्स हो गया था, जिसे दो दिनों के भीतर ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।

पटेल नगर चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने बिहार के आरोपी को दबोचा, दो दिन के रिमांड पर
हिसार टाइम्स – हिसार की पीएलए चौकी पुलिस ने पटेल नगर स्थित एक घर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जो बिहार के खगड़िया जिले का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता दीपक के अनुसार, पीड़ित संजय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 फरवरी को जब वह घर से बाहर थे,

तब अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर चार सोने की अंगूठियां, एक गलसरी, एक मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चोरी का सामान बरामद करने और अन्य वारदातों की पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जिंदल पार्क के पास कार सवार युवक पर जानलेवा हमला: तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
हिसार टाइम्स – हिसार के पॉश इलाके जिंदल पार्क के पीछे बुधवार रात को गुंडागर्दी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिव नगर निवासी सुखबीर, जो राशन डिपो चलाता है, अपने दोस्त को दाना शेर टिब्बिया छोड़कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में बलैना कार सवार तीन युवकों—अभय, पा और राजू—ने उसकी गाड़ी रुकवा ली।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी अभय ने अवैध हथियार (असलाह) की बट से उसकी आंख के पास जोरदार वार किया और उसे गाड़ी से बाहर खींचकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने जाते समय पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। एचटीएम थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विकास कार्यों में धांधली पर प्रशासनिक चाबुक: कैमरी और शिकारपुर के ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस
हिसार टाइम्स – पंचायती राज विभाग ने कैमरी और शिकारपुर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर की गई कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने संबंधित ग्राम सचिवों और कनिष्ठ अभियंता (जेई) को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर जवाब तलब किया है। जांच में पाया गया कि विकास कार्यों

की माप पुस्तिका (एमबी) और बिलों के साथ आवश्यक तकनीकी स्वीकृति, कोटेशन और टेस्टिंग रिपोर्ट संलग्न नहीं थी। इसके बावजूद 6 से 10 महीने पुराने बिलों को भुगतान के लिए भेजा गया। पंचायती राज विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिवाच ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर पूरा रिकॉर्ड कार्यालय में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एचएयू के अरावली हॉस्टल में नशे का जाल : तस्कर राहुल हिसार के सूरज से लेकर आया था 10 ग्राम हेरोइन
हिसार टाइम्स – एचएयू के अरावली हॉस्टल से गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर राहुल को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह हिसार के सूरज से 10 ग्राम हेरोइन लेकर आया था। एएसपी मयंक भी इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर सकते हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। नशा तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह 10 ग्राम हेरोइन हिसार निवासी सूरज से लेकर आया था। इसमें से उसने 1.5 ग्राम हेरोइन का सेवन कर लिया और 8.54 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार नशा सप्लायर सूरज का एक पूरा गिरोह है। इस गिरोह ने पेट्रोल पंप पर लूट भी की थी।

वर्तमान में इस गिरोह के गुर्गे जमानत पर बाहर हैं और ये सभी नशा तस्करी का काम कर रहे हैं। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने 10-15 दिन से ही नशा बेचने का काम शुरू किया था। अभी उसने नशा बेचकर 30-40 हजार रुपये ही कमाए थे। अब पुलिस नशा सप्लायर सूरज तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से घर आए युवक की मौत, परिजन बोले-14 वर्षों से नशे का आदी था
हिसार टाइम्स – चार दिन पहले नशा मुक्ति केंद्र से घर आए कुम्हारान मोहल्ला निवासी हिमांशु (26) की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। उसका शव पुरानी सब्जी मंडी के पास मिला। परिजनों का कहना है कि वह 14 वर्षों से नशा कर रहा था। एक दिन पहले ही वह रुपये मांग रहा था। नहीं देने पर कपड़े लेकर घर से चला गया। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

डोगरान मोहल्ला चौकी से जांच अधिकारी रामफल ने बताया कि कुम्हारान मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा हिमांशु कई वर्षों से नशा कर रहा था। उसे झुंपा के पास एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा रखा था जहां 4 माह से इलाज चल रहा था। वह चार दिन पहले ही घर आया था। वीरवार को उसने कहीं बाहर जाना है, यह कहकर दो हजार रुपये मांगे। सुबह पुरानी सब्जी मंडी के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। नशे के कारण ही उसकी मौत हुई है।





◾ राजस्थान: तीन शहरों के नाम बदले जाने का ऐलान, माउंट आबू का नया नाम होगा आबूराज, जहाजपुर का नाम यज्ञपुर, कामां का नाम कामवन करने का भी ऐलान
◾राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य मे मौसम स्थिर, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31 और रात को 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.8, राजसमंद@30.8

◾सीएम भजनलाल की घोषणा, उदयपुर के बछार में जीएसएस, भुवाणा में एईन ऑफिस खुलेगा, थूर में एनिकट निर्माण होगा, मावली में बनेगा स्टेडियम
◾ ढूंढ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार नवविवाहित दंपती को कार ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति गंभीर घायल, गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र की घटना

◾ पीएम मोदी का आज राजस्थान और गुजरात दौरा, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सानंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे शुभारंभ
◾ आज अजित पवार प्लेन क्रैश की शुरुआती रिपोर्ट पेश करेगी सरकार

◾ 40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटीं डबल डेकर बस, सीएम रेखा गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
◾ दिल्ली शराब घोटाला: ‘मैंने सिर्फ ईमानदारी कमाई है’, बरी होने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

◾ तीसरी तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, ट्रम्प के 50% टैरिफ के बावजूद इकोनॉमी मजबूत
◾ अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत, उदयपुर – अहमदाबाद हाइवे (एनएच 48) पर खेरवाड़ा के बंजारिया क्षेत्र की घटना

◾अमेरिका ने किया पाक के अफगानिस्तान पर हमले का समर्थन, लड़ाई खत्म करने के लिए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान से बातचीत की इच्छा जताई
◾राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी का निधन: बाथरूम में गिरकर बेहोश होने के बाद SMS हॉस्पिटल में किया था एडमिट, अलवर में आज होगा अंतिम संस्कार

◾यूपी के टूंडला के चुल्हावली गांव में होली पर गुलाल कम, पिटाई होती है ज्यादा, “पैनामार होली” में महिलाएं नई साड़ी पहनकर मैदान में हैं उतरती, पुरुष भी उतरते है पहनकर नए वस्त्र, लकड़ी और चमड़े से बना ‘पैना’ आम दिनों में आता है बैलों को हांकने के काम, पर होली पर यह बन जाता है महिलाओं के हाथों में आदमियों को पीटने का अस्त्र, जो पुरुष सह ले सबसे ज्यादा मार, वो बनता है स्टार, जो महिला सबसे तगड़ा चलाए पैना, वही घोषित होती बाहुबली ऑफ महिला सेना, गांव वालों का है कहना “यहां मार में भी है प्यार”, पुरुषों का कहना “कम से कम यहां पिटाई पर मिलती है ताली, घर पर तो सिर्फ पिटाई के साथ मिलती है गाली

◾ उदयपुर में यूडी-टैक्स जमा नहीं कराने पर 3 संपतियां सीज, नगर निगम की कार्रवाई, एक मकान मालिक ने हाथों-हाथ जमा कराए 2 लाख रुपए
◾टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को इंग्लैंड ने 4 विकेट से हराया, पाक की सेमी फाइनल की उम्मीद कायम, आज श्रीलंका से पाक की भिड़ंत


========================================

========================================


































