नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणा के हांसी में शनिवार दोपहर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया, जहाँ खुशियों की तैयारी कर रहे एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुट्ठी गाँव निवासी 60 वर्षीय देवी सिंह अपनी तीसरी बेटी की शादी के निमंत्रण कार्ड बाँटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। काली देवी चौक से बस स्टैंड की ओर पैदल जाते समय, अचानक उन्होंने मोबाइल पर बात करते-करते सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के आगे छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे वे लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बस के नीचे से निकालकर नागरिक अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देवी सिंह फोन पर बात करते हुए अचानक बस के सामने कूदते दिखाई दे रहे हैं।

देवी सिंह के घर में 11 मार्च को बेटी की शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं। दो बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी थी और घर में अब तीसरी बेटी की विदाई का उत्साह था। इस हादसे ने न केवल परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे गाँव को शोक में डुबो दिया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और यह गुत्थी सुलझाने में जुटी है कि आखिर घर में मंगल कार्यों के बीच देवी सिंह ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
घटना का वीडियो👇
https://www.facebook.com/share/v/1Dw4AsgYdT/

चाकू से किया हमला, दुकानदार से 25 हजार रुपये लूटकर भागा
हिसार टाइम्स – डीएन कॉलेज के पास स्थित न्यू अग्रवाल कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक नकाबपोश युवक ने किरयाणा दुकानदार पर चाकू से हमला कर उससे 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गया। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल दुकानदार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

न्यू अग्रवाल कॉलोनी निवासी राजेश ने बताया कि उसने अपने मकान में ही किरयाणा की दुकान कर रखी है। शनिवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह दुकान के अंदर बैठकर नकदी गिन रहा था। इसी दौरान एक युवक दो बार दुकान के सामने से संदिग्ध अवस्था में आता-जाता दिखाई दिया।
कुछ देर बाद वह युवक सीधे दुकान में आया। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अंदर आते ही उसने अचानक चाकू से राजेश के हाथ पर वार कर दिया। वार के बाद आरोपी ने उसके हाथ से करीब 25 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया।

दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग स्थिति समझ पाते, आरोपी भाग चुका था। दुकान पर ही काम करने वाला एक युवक उस समय खाना खा रहा था। शोर सुनकर वह तुरंत बाहर आया और आरोपी के पीछे दौड़ा, लेकिन उसे पकड़ नहीं सका।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, मौके पर मची भगदड़
हिसार टाइम्स – भिवानी से धूरी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 135212 के डिब्बे में शनिवार शाम हांसी रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। आग लगने पर ट्रेन में भगदड़ मच गई। आग लगने से ट्रेन की दो सीटें जल गईं। रेलवे कर्मचारियों व आमजन ने स्टेशन पर रखे फायर एक्सटिंग्विशर व पानी की मदद से आग बुझाई। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं लगा। ट्रेन से निकले धुएं को देखकर ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन पर सूचना दी। उस समय वहां बैठे यात्रियों ने खिड़की बंद कर रखी थी। उसी समय रेलवे स्टेशन पर तैनात प्वाइंटस मैन मिंटू मीना व दीपक तुरंत वहां पहुंचे और ट्रेन की छानबीन की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के अंदर जाकर देखा तो पिछली तरफ से तीसरे डिब्बे में सीट पर आग लगी हुई थी।

कर्मचारियों ने सवारियों को बाहर निकाला व खिड़की खोली। इसके बाद अन्य कर्मचारी वहां पहुंचे। यात्रियों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। वहीं, पानी व फायर एग्जीग्यूशनर की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड भी सूचना मिलने पर वहां पहुंच गई थी। गनीमत रही कि आग अन्य डिब्बों तक नहीं फैली। आग बुझाने के बाद ट्रेन की पूरी तरह से छानबीन की गई। सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद ट्रेन शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हिसार के लिए रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शॉर्ट-सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खामी की वजह से ट्रेन में आग लगी हो सकती है। तकनीकी कर्मचारी इसकी जांच करेंगे।

विधायक सावित्री जिंदल का लोगों ने रोका रास्ता, बोले- हमारी समस्याएं सुनो
हिसार टाइम्स – न्यू ऋषि नगर में शनिवार को लोगों ने विधायक सावित्री जिंदल का रास्ता रोका और कहा कि हमारी समस्याएं सुनो। विधायक जिला नागरिक अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने पहुंची थीं। कार्यक्रम से लौटते समय क्षेत्रवासियों ने उन्हें घेर लिया और विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।

विधायक ने मौके पर मेयर और क्षेत्र के पार्षद को बुलाकर लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। हालांकि इस दौरान लोग नाराज नजर आए। उनका कहना था कि उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है, समाधान नहीं।

हिसार नगर पालिका कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर आकर की नारेबाजी
हिसार टाइम्स – नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध मार्च निकाला। नगर निगम, परिषद व पालिकाओं में कर्मचारियों की स्थाई भर्ती व कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय से लघु सचिवालय तक पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर कृषि उप निदेशक डॉ. राजबीर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि 400 की आबादी में एक सफाईकर्मी नियुक्त किया जाना चाहिए। पिछले 11 साल में एक भी सफाई कर्मचारी को पक्का नहीं किया गया।





◾हिसार के खिलाड़ियों की गाड़ी के साथ हादसा, 19 घायल: फतेहाबाद में पेड़ से टकरा खेत में पलटी, 7 रेफर; टूर्नामेंट खेलने सिरसा जा रहे थे
◾₹50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर: हांसी में पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग की; पिता बोले- घर से दवाई लेने निकला था

◾200 फाइटर जेट्स से ईरान पर बोला हमला, इजरायल ने बताया इतिहास का सबसे बड़ा अटैक
◾ इजरायली-अमेरिकी हमलों से ईरान में बड़ी तबाही, 200 से ज्यादा की मौत

◾’हमले में मारे गए खामेनेई’: नेतन्याहू के बाद अब ट्रंप ने भी कर दिया बड़ा दावा, बोले- हम से नहीं बच सका
◾ईरान ने मिडिल ईस्ट में मचाया गदर, UAE पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, कुवैत-कतर सहित कई देशों पर ताबड़तोड़ हमला, एयरस्पेस बंद

◾Live: इजरायल पर तीन तरफ से अटैक, ईरान के बाद हूती-हिज्बुल्लाह ने खोला मोर्चा, बहरीन में US बेस भी उड़ाया
◾ट्रंप का दो टूक संदेशः इस ऑपरेशन का मकसद ईरान को आजाद कराना, ईरानी सेना अब डाल दे हथियार

◾सैकड़ों अमेरिकी सैनिक मारे गए, 14 मिलिट्री बेस पर किया हमला; ईरान का बड़ा दावा
◾इस्लाम धर्म छोड़ चुके यूट्यूबर को 14 चाकू मारे:सलीम वास्तिक पर दिनदहाड़े हमला, योगी बोले- UP में आतंक की जगह नहीं

◾ईरान-इजराइल जंग, भारत ने एडवाइजरी जारी की:खाड़ी देशों में भारतीयों से घरों में रहने की अपील; कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की मांग
◾अजित का प्लेन क्रैश लैंडिंग से पहले पेड़ों से टकराया:AAIB की प्राइमरी रिपोर्ट में दावा- विजिबिलिटी कम थी, फिर भी रनवे पर उतरा

◾पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी से राजीव गांधी का नाम हटेगा:अकादमिक काउंसिल में प्रस्ताव पास, अब मैनेजमेंट बोर्ड व सरकार लेना है फैसला
◾Punjab : कांग्रेस रैली में आक्रामक हुए खड़गे, आम आदमी पार्टी व केंद्र सरकार को लिया निशाने पर

◾हमारे लोग सुरक्षित रहने चाहिए… खाड़ी में जंग के बीच जयशंकर की ‘फोन डिप्लोमेसी’
◾युद्ध से अफरा-तफरी: दुबई पर सबसे ज्यादा असर, एयरपोर्ट बंद; पाम जुमैरह पर भी गिरीं मिसाइलें

◾‘कांग्रेस देश को बदनाम करने का मौका ढूंढती है’: अजमेर में पीएम मोदी का तीखा हमला
◾दुनिया में बड़े तेल संकट की आहट! ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रोक रहा जहाजों की आवाजाही

◾आंध्र प्रदेश- पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 21 लोगों की मौत:8 गंभीर घायल; धमाके की आवाज 5km दूर तक सुनाई दी
◾गुजरात- PM ने साणंद में सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया:कहा- देश आज हार्डवेयर बनाने के लिए भी पहचाना जा रहा; ₹22,516 करोड़ से बना प्लांट

◾सलीम वास्तिक पर हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन आया सामने, यूट्यूबर हमाद बरकती ने वीडियो जारी कर दी थी धमकी
◾सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों की ‘मनी पावर’ पर रोक लगाने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा

◾गोलियों की गूंज से थर्राया Kishtwar… जैश के 3 आतंकी ढेर, सेना ने ‘ढोक’ उड़ाकर किया खात्मा!
◾PV सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसी! US-इजराइल ईरान हमलों से फ्लाइट्स बंद—All England Open पर बड़ा संकट!

◾अंतिम गेंद पर जीता पाकिस्तान, श्रीलंका ने दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से कर दिया बाहर
◾PM मोदी ने रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर टीम को दी बधाई, ट्वीट कर दीं शुभकामनाये

========================================

========================================


































