नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स -घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में शनिवार, 7 मार्च से वृद्धि कर दी गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह, 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी आज से 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। मुंबई में, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की नई दर अब 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में, कीमत 879 रुपये से बढ़कर 0.30 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। संशोधित दरें आज से तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

यह वृद्धि व्यवसायों द्वारा उपयोग किए जाने वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों पर भी लागू होती है। दिल्ली में 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में यह कीमत 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। इसी तरह, कोलकाता में यह कीमत 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यह 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है।

यह वृद्धि भारत की ऊर्जा आपूर्ति और ईंधन उपलब्धता को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हुई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले आश्वासन दिया था कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को आपूर्ति में व्यवधान की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है

कंपनी ने X पर एक बयान में कहा कि भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और आपूर्ति एवं वितरण नेटवर्क सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं। इंडियनऑयल पूरे देश में निर्बाध ईंधन आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे घबराएं नहीं और ईंधन स्टेशनों पर भीड़ न लगाएं तथा सटीक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

सूत्रों के अनुसार, जनवरी से अमेरिका से एलपीजी भारत में आनी शुरू हो गई है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने नवंबर 2025 में अनुबंध वर्ष 2026 के लिए अमेरिकी खाड़ी तट से लगभग 2.2 मीट्रिक टन प्रति वर्ष एलपीजी आयात करने के लिए एक साल का अनुबंध किया है।

31 मार्च तक शनिवार को भी खुलेंगे बिजली निगम के कैश काउंटर

हिसार टाइम्स – दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। निगम के निर्देशानुसार हिसार जोन के अंतर्गत आने वाले सभी उपमंडलों के कैश काउंटर अब प्रत्येक शनिवार को भी खुले रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने में सुविधा मिलेगी।

मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) डीएचबीवीएन हिसार द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल जमा कर सकें। 

मां की प्रेेरणा नेे नहीं टूटने दिया हौसला, चार बार हुए थे असफल !

Oplus_16908288

हिसार टाइम्स – गांव बिठमड़ा निवासी व हाल में सेक्टर 1-4 निवासी राहुल पातड़ ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 379 वां रैंक हासिल की है। राहुल को चार प्रयास और दो साक्षात्कार के बाद पांचवें प्रयास और तीसरे साक्षात्कार में उन्हें सफलता मिली। राहुल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता -पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी मां मुझे हमेशा प्रेरित करती थी। चार बार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो निराशा होने लगी। मैंने हौसला नहीं छोड़ा और पूरा एक साल साक्षात्कार के लिए अपनी कमियों पर फोकस किया। अपनी मेहनत के दम पर मुकाम प्राप्त कर लिया।

अमित शाह ने बॉक्सर किरण बिश्नोई को किया सम्मानित

हिसार टाइम्स – आदमपुर की माटी ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल अकादमी की होनहार मुक्केबाज किरण बिश्नोई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ के एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया।

किरण बिश्नोई का खेल सफर वर्ष 2018 में आदमपुर स्थित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की खेल अकादमी से शुरू हुआ था। कड़े प्रशिक्षण और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एलिट वूमेन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सीखी सिलाई-कढ़ाई, यूट्यूब पर फॉलोअर्स भी बड़े

हिसार टाइम्स – पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल में कैदियों व बंदियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी के तहत जेल में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का शॉर्ट टर्म कोर्स करवाया जाता है। ज्योति ने सिलाई-कढ़ाई के कोर्स में रुचि दिखाई और करीब 2 माह के इस कोर्स को पूरा किया।

विवादों में रहने के बाद भी ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में कमी नहीं आई। उलटा ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 18 मई 2025 को ज्योति के यू ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर फॉलोअर्स की संख्या 3.77 लाख थी जो अब बढ़कर 4.17 लाख हो गई है।


◾ईरानी जहाज की मदद को आगे आया भारत, IRIS Dena पर US अटैक से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स

◾कोई समझौता नहीं, केवल बिना शर्त सरेंडर; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

◾रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट: केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल

◾LPG price increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, नई दरें लागू

◾सुपरपावर्स की दादागिरी का दौर खत्म, जयशंकर ने अमेरिका-चीन को बताई भारत की ताकत

◾इस बार दिल्ली पर कब्जा करूंगी, यही मेरा टारगेट; ममता की चेतावनी

◾कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान

◾नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

◾सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच

◾डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान

◾नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

◾अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं

◾UPSC में कैंडिडेट पास हो रहे या ‘अफसर’? ये 39 अपकमिंग IAS तो पुराने अधिकारी ही हैं…

◾देश में नहीं है पेट्रोल-डीजल की कोई कमी, सोशल मीडिया पर फैली खबरें निकलीं फर्जी; तेल कंपनियों ने कही बात

◾जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी

◾अमेरिकी उप विदेश सचिव बोले: भारत के साथ चीन जैसी व्यापारिक ‘ग़लती’ नहीं दोहराएगा

◾ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमले का सातवां दिन: 1,230 मौतें, अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई तेज़ करने की चेतावनी दी

◾बाइक 2 लीटर, कार 10; बसें अधिकतम 80, ईरान जंग के बीच पड़ोसी देश बंगलादेश में तेल पर कोहराम

◾अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे

◾भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा: कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

========================================

========================================