नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स -हिसार के एक राजकीय हाई स्कूल से अनुशासन के नाम पर छात्राओं को अमानवीय सजा देने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन वीडियोज में छात्राओं को स्कूल परिसर के भीतर ‘मुर्गा’ बनाकर घुमाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने इन वीडियो साक्ष्यों के साथ जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि ये वीडियो पूरी तरह वास्तविक हैं और किसी भी प्रकार की तकनीक या AI से निर्मित नहीं हैं।

विभाग की तत्परता और जांच कमेटी का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डिप्टी डीईओ की अध्यक्षता में एक विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी को निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन दिनों के भीतर पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करे और अपनी रिपोर्ट कार्यालय को सौंपे। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना कब की है और इसके लिए मुख्य रूप से कौन से शिक्षक या कर्मचारी जिम्मेदार हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

महिला आयोग तक पहुँचा मामला
यह विवाद केवल शिक्षा विभाग तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसकी शिकायत राज्य महिला आयोग को भी भेज दी गई है। शिकायतकर्ता ने अपने पत्र में तीखे सवाल उठाते हुए कहा है कि जहां एक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के जरिए बेटियों को सशक्त बनाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर शिक्षण संस्थानों में उन्हें इस तरह अपमानित करना समानता और सम्मान के मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। स्कूल के भीतर ऐसा दंडात्मक माहौल छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति उनके रुझान को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

बादशाह के टटीरी सॉन्ग पर पंचकूला में FIR, यूट्यूब से हटाया गया गाना, लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते दिखाया, गंदे शब्द का इस्तेमाल, महिला आयोग ने रैपर को तलब किया,

हिसार टाइम्स – बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह के नए हरियाणवी फोक सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी मामला अज्ञात पर दर्ज हुआ है। रैप की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ और लड़कियों को स्कूल की वर्दी में बैग फेंकने का विरोध हो रहा है।
उधर, पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्या और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। जिसमें बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है।
यह सॉन्ग 1 मार्च को रिलीज हुआ था। इस गाने में कैथल की रहने वाली बॉक्सर सिमरन जागलान की भी आवाज है। वह हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं। टटीरी गाने को अभी तक यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा लोग सुन चुके हैं।

पाठशाला को बैडशाला कहा
पंचकूला के चंडी मंदिर एरिया के पास रहने वाले अभय चौधरी ने साइबर थाने में शिकायत देकर कहा कि बादशाह नाम के एक सिंगर का टटीरी नाम का गाना ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रहा है। इस गाने में कुछ ऐसे शब्द और दृश्य हैं जो आपत्तिजनक हैं और समाज को गलत संदेश देते हैं। गाने में लड़कियों को स्कूल की वर्दी में दिखाया गया है और स्कूल को “बैडशाला” कहा गया है, जो “पाठशाला” शब्द का गलत रूप है।
गलत लाइनें इस्तेमाल कीं
शिकायत के मुताबिक, गाने में “आया बादशाह डोली चढाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” जैसी लाइनें हैं। ये स्कूल की वर्दी में दिख रही लड़कियों के साथ गलत तरीके से इस्तेमाल की गईं। यह सब समाज में गलत और अश्लील संदेश देता है। ये आपत्तिजनक शब्द हमारी बहनों-बेटियों की इज्जत को ठेस पहुंचाते हैं। स्कूल जैसे पवित्र जगह को इस तरह दिखाना समाज में गलत सोच को बढ़ावा दे सकता है।

बादशाह पर FIR की मांग
शिकायत में मांग की कि इस गाने को फैलने से रोका जाए। सिंगर बादशाह के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसा न करे। ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए ताकि इस तरह की सामग्री बनाने वालों पर रोक लगे और समाज में गलत संदेश जाने से रोका जा सके।
मंत्री ढांडा बोले- स्कूल और बस का पता लगा रहे
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस प्रकार के गाने हरियाणा की संस्कृति को बदनाम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, गाने में दिखाई गई रोडवेज बस का भी पता लगाया जा रहा है कि उसका ड्राइवर कौन है। इसके अलावा, जिस स्कूल में शूटिंग हुई है, उसका भी पता लगाया जा रहा है। गाने में जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, और बच्चियों को जैसे दिखाया गया है, यह बहुत गलत है।

महिला आयोग ने 13 मार्च को पानीपत बुलाया
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में कहा गया है कि नारी तू नारायणी उत्थान समिति और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन ने शिकायत की है कि “टटीरी” गाने में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
इसलिए, शिकायत करने वालों के साथ-साथ सिंगर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह को 13 मार्च को सुबह 11:30 बजे पानीपत में डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
31 मार्च तक शनिवार को भी खुलेंगे बिजली निगम के कैश काउंटर
हिसार टाइम्स – दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। निगम के निर्देशानुसार हिसार जोन के अंतर्गत आने वाले सभी उपमंडलों के कैश काउंटर अब प्रत्येक शनिवार को भी खुले रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने में सुविधा मिलेगी।

मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) डीएचबीवीएन हिसार द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। निगम प्रवक्ता ने बताया कि यह व्यवस्था 31 मार्च तक लागू रहेगी ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता समय पर अपने बिजली बिल जमा कर सकें।

मां की प्रेेरणा नेे नहीं टूटने दिया हौसला, चार बार हुए थे असफल !

हिसार टाइम्स – गांव बिठमड़ा निवासी व हाल में सेक्टर 1-4 निवासी राहुल पातड़ ने यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 379 वां रैंक हासिल की है। राहुल को चार प्रयास और दो साक्षात्कार के बाद पांचवें प्रयास और तीसरे साक्षात्कार में उन्हें सफलता मिली। राहुल ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय माता -पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मेरी मां मुझे हमेशा प्रेरित करती थी। चार बार प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिली तो निराशा होने लगी। मैंने हौसला नहीं छोड़ा और पूरा एक साल साक्षात्कार के लिए अपनी कमियों पर फोकस किया। अपनी मेहनत के दम पर मुकाम प्राप्त कर लिया।

अमित शाह ने बॉक्सर किरण बिश्नोई को किया सम्मानित
हिसार टाइम्स – आदमपुर की माटी ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खेल अकादमी की होनहार मुक्केबाज किरण बिश्नोई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ के एक विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया।

किरण बिश्नोई का खेल सफर वर्ष 2018 में आदमपुर स्थित सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की खेल अकादमी से शुरू हुआ था। कड़े प्रशिक्षण और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एलिट वूमेन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप और नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया।

ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सीखी सिलाई-कढ़ाई, यूट्यूब पर फॉलोअर्स भी बड़े
हिसार टाइम्स – पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में जेल में बंद ज्योति मल्होत्रा ने जेल में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लिया है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल में कैदियों व बंदियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी के तहत जेल में महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का शॉर्ट टर्म कोर्स करवाया जाता है। ज्योति ने सिलाई-कढ़ाई के कोर्स में रुचि दिखाई और करीब 2 माह के इस कोर्स को पूरा किया।

विवादों में रहने के बाद भी ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में कमी नहीं आई। उलटा ज्योति के फॉलोअर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 18 मई 2025 को ज्योति के यू ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर फॉलोअर्स की संख्या 3.77 लाख थी जो अब बढ़कर 4.17 लाख हो गई है।





◾ईरानी जहाज की मदद को आगे आया भारत, IRIS Dena पर US अटैक से पहले भारत ने दूसरे ईरानी जहाज को दी थी शरण, कोच्चि में ठहरे 183 क्रू मेंबर्स
◾कोई समझौता नहीं, केवल बिना शर्त सरेंडर; ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

◾रूसी तेल खरीद पर भारत को 30 दिन की छूट: केंद्र पर भड़की कांग्रेस ने कहा- कब तक चलेगा अमेरिकी ब्लैकमेल
◾LPG price increased: घरेलू एलपीजी के दाम 60 और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में 115 रुपये बढ़ोतरी, नई दरें लागू

◾सुपरपावर्स की दादागिरी का दौर खत्म, जयशंकर ने अमेरिका-चीन को बताई भारत की ताकत
◾इस बार दिल्ली पर कब्जा करूंगी, यही मेरा टारगेट; ममता की चेतावनी

◾कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?: ईरान से जंग के बीच घातक संकेत, अमेरिकी हथियार उत्पादन चार गुना बढ़ाने का एलान
◾नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम

◾सावधान : ट्राई अधिकारी बनकर लूट रहे साइबर ठग, मोबाइल टॉवर का दे रहे फर्जी लालच
◾डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान

◾नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेपाल, भारत और श्रीलंका से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

◾अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: भतीजे रोहित का सवाल- CID ने VSR के मालिक से पूछताछ की या मेहमाननवाजी की, अभी तक FIR क्यों नहीं

◾UPSC में कैंडिडेट पास हो रहे या ‘अफसर’? ये 39 अपकमिंग IAS तो पुराने अधिकारी ही हैं…
◾देश में नहीं है पेट्रोल-डीजल की कोई कमी, सोशल मीडिया पर फैली खबरें निकलीं फर्जी; तेल कंपनियों ने कही बात

◾जेन जेड के हीरो बालेन शाह के हाथ में नेपाल की कमान? बड़ी जीत की ओर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी
◾अमेरिकी उप विदेश सचिव बोले: भारत के साथ चीन जैसी व्यापारिक ‘ग़लती’ नहीं दोहराएगा

◾ईरान पर अमेरिका-इज़रायल हमले का सातवां दिन: 1,230 मौतें, अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई तेज़ करने की चेतावनी दी
◾बाइक 2 लीटर, कार 10; बसें अधिकतम 80, ईरान जंग के बीच पड़ोसी देश बंगलादेश में तेल पर कोहराम

◾अखिलेश यादव का बड़ा बयान, ‘हम सब लोग मिलकर नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाएंगे
◾भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा: कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम



========================================

========================================


































