नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

साहिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: दोस्तों ने ही रची थी मौत की साजिश

हिसार टाइम्स – हिसार के विद्या नगर निवासी साहिल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। जिसे पहले एक रेल हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल एक नृशंस हत्या निकली। रिपोर्ट के अनुसार, साहिल की मौत किसी ट्रेन की टक्कर से नहीं, बल्कि सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई थी। जांच में सामने आया कि घोड़ा फार्म रोड पर एक अंडे की दुकान में शराब पार्टी के दौरान साहिल का अपने ही दोस्तों से विवाद हो गया था

घोड़ा फार्म रोड पर अंडे की दुकान में शराब पार्टी के दौरान प्रिंटिंग प्रेस कर्मी विद्या नगर निवासी साहिल की पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी 2 भाइयों सहित तीन गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी धरपकड़ के लिए सिटी थाना की 2 पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि रविवार को सीन ऑफ क्राइम टीम ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया था। उम्मीद है कि जल्दी आरोपी गिरफ्त में होंगे और वारदात के पीछे की असल वजह सामने आएगी।

बता दें कि मृतक और आरोपियों की आपस में दोस्ती थी। चार दिन पहले ही मृतक साहिल बाइक खरीदकर लाया था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर अंडे की दुकान में उक्त चारों बैठकर शराब पी रहे थे, जिनके बीच झगड़ा हुआ था। तब साहिल को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतारकर रेलवे लाइन पर फेंक दिया था। इसके बाद लाइन से हटाकर झाड़ियों में फेंक दिया था।

रेलवे पुलिस ने अपने एरिया में शव मिलने पर कार्रवाई करके नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा दिया था। परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। यह मान लिया था कि ट्रेन की चपेट में आने से साहिल की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम में सिर से लेकर पैर तक लगी चोटों से हत्या का अंदेशा हुआ।

सिर में लगी गंभीर चोट से मौत हुई थी। ऐसे में पुलिस ने दोबारा मौके पर जाकर पूछताछ की तो हादसा नहीं बल्कि हत्या करके शव फेंकने का पता चला था। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने भाई राजकुमार के बयान पर विद्या नगर वासी सकीन, इसके भाई मोहित व दोस्त पोनी के खिलाफ केस दर्ज किया था। मृतक के भाई ने बताया था कि आरोपियों ने एक माह पहले भी झगड़ा किया था।

आरोप है कि सकीन, मोहित और पोनी ने मिलकर साहिल को बेहरहमी से पीटा और उसे मौत के घाट उतारकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सिटी थाना की दो विशेष टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। साहिल के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने एक माह पहले भी उससे झगड़ा किया था, जो इस वारदात की मुख्य वजह हो सकता है।

हिसार के होनहारों ने सीए परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे: दीक्षांत को मिली ऑल इंडिया 19वीं रैंक

हिसार टाइम्स – इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित जनवरी 2026 सत्र के परिणामों ने हिसार के शैक्षणिक गलियारों में खुशी की लहर दौड़ दी है। सीए फाउंडेशन की परीक्षा में हिसार के कुल 689 विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिनमें से 175 ने सफलता का स्वाद चखा। इस बार शहर के दीक्षांत ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे भारत में 19वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

वहीं, सीए इंटरमीडिएट के परिणामों में भी हिसार का दबदबा रहा। ग्रुप-1 में शामिल 276 अभ्यर्थियों में से 45 और ग्रुप-2 के 99 में से 26 छात्र उत्तीर्ण हुए। विशेष रूप से, कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा के दोनों ग्रुपों को एक साथ पास करने वाले 31 विद्यार्थी भी सामने आए हैं। सफलता की एक प्रेरक कहानी यशिका की भी है, जिन्होंने 299 अंक प्राप्त कर पहले ही प्रयास में सीए फाउंडेशन क्लियर किया। यशिका ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सुबह 9 से शाम 5 बजे तक की कोचिंग और उसके बाद घर पर की गई घंटों की सेल्फ स्टडी का बड़ा हाथ है।

हिसार में कुत्तों का खौफ,10 साल के बच्चे सहित 4 लोगों को कुत्तों ने काटा

हिसार टाइम्स – शहर में कुत्तों का बधियाकरण और टीकाकरण अभियान चलते चार माह हो चुके हैं, बावजूद इसके सड़कों पर खौफ बरकरार है। रविवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में 10 साल के बच्चे सहित चार लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। इनमें से एक महिला को तो तीन माह में दूसरी बार कुत्ते ने काटा है।
निगम प्रशासन की तरफ से शहर में अब तक करीब 3500 कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण करवाया जा चुका है। दावा यह था कि इस प्रक्रिया से कुत्तों की हिंसक प्रवृत्ति कम होगी पर इसका असर दिख नहीं रहा है। नगर निगम ने 24 अक्तूबर 2025 से आवारा कुत्तों के टीकाकरण व बधियाकरण का अभियान शुरू किया था। एजेंसी को 6 माह में 5 हजार कुत्तों का टीकाकरण व बधियाकरण का कार्य करना है।दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते : शहर के मोहल्लों में ही नहीं अर्बन एस्टेट जैसे पॉश इलाकों में भी कुत्ते दुपहिया सवारों के पीछे दौड़ते देखे जा सकते हैं। इन इलाकों में बच्चे और बुजुर्ग कुत्तों से खौफजदा रहते हैं। कई बार बाइक-स्कूटी के अनियंत्रित होने से लोग चोटिल हो चुके हैं।


ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर कुत्ते ने किया हमला

मिलगेट निवासी सुमन ने बताया कि उसका 10 साल का बेटा यश रविवार को ट्यूशन पढ़ने गया था। लौटते समय गली में बैठे एक कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। आसपास के लोगों ने कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। सुमन ने कहा कि नगर निगम कुत्तों के टीकाकरण का अभियान चला रहा है लेकिन इसका असर अब तक दिखाई नहीं दिया। कुत्ते अब भी पहले की तरह ही काट रहे हैं।

सातरोड निवासी 42 साल की पिंकी जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंची

पिंकी ने बताया कि उसे तीन माह पहले भी एक कुत्ते ने काट लिया था। उस समय भी टीके लगवाए थे लेकिन अब दोबारा से कुत्ते ने काट लिया है। महावीर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रदीप और शहर निवासी 35 वर्षीय शीला भी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे।


2 मार्च को नगर निगम सदन की बैठक में वार्ड 14 की पार्षद डॉ. सुमन यादव ने इस मुद्दे का उठाया था। उन्होंने कहा था कि बधियाकरण अभियान का कोई असर नहीं हो रहा है। कुत्ते पहले की तरह ही हिंसक हो रहे हैं और लगातार काटने के मामले भी आ रहे हैं। बैठक में वार्ड 3, 7 और 15 के पार्षद ने भी आवारा कुत्तों से निजात दिलवाने की मांग उठाई थी।

टैक्स बार एसोसिएशन में 46 साल बाद लोकतंत्र की वापसी: 28 मार्च को महासंग्राम

हिसार टाइम्स – हिसार टैक्स बार एसोसिएशन में करीब साढ़े चार दशकों के लंबे अंतराल के बाद चुनावी बिगुल फुक चुका है। 1979 में स्थापना के बाद से यहाँ पद सर्वसम्मति से चुने जाते थे, लेकिन सदस्यों की भारी मांग पर इस बार लोकतांत्रिक तरीके से मतदान का फैसला लिया गया है। आगामी 28 मार्च को सेक्टर-14 स्थित आयकर भवन में सुबह 9:00 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें 254 मतदाता 8 विभिन्न पदों के लिए अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

चुनाव अधिकारी सीए रामबाबू अग्रवाल ने पुष्टि की है कि मैदान में कुल 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, जीएसटी उपप्रधान के पद पर एडवोकेट जगदीश लाल धमीजा निर्विरोध चुन लिए गए हैं, लेकिन प्रधान पद के लिए अजय कुमार भारद्वाज, अशन नंद सिंगला और सतपाल गोयल के बीच त्रिकोणीय और कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनावी नतीजे उसी दिन शाम 6:00 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

हरिता नहर में मिला अज्ञात शव: हत्या कर हाथ-पैर बांधकर फेंकने की आशंका

हिसार टाइम्स – हरिता गांव के पास से गुजरने वाली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह सोची-समझी हत्या का मामला लग रहा है, क्योंकि मृतक के दोनों पैर कपड़ों से मजबूती से बंधे हुए थे। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘ओंकार’ का टैटू बना हुआ है, जो उसकी पहचान का अहम सुराग हो सकता है।

मंगली चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के डी-फ्रीजर में रखवाया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को नहर में बहा दिया गया। फिलहाल, पुलिस हरियाणा और पंजाब के थानों में दर्ज मिसिंग रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान कर कातिलों तक पहुँचा जा सके। पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सैंपल भी लिया गया है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता लगाया जा सके।

मौत को मात: करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं ने दहलाया हिसार

हिसार टाइम्स – जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर बिजली का करंट लगने की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पहली घटना में, आदर्श नगर निवासी मिस्त्री मनोज एक निर्माणाधीन साइट पर लोहे का सरिया चढ़ाते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। किस्मत अच्छी थी कि झटके के साथ वह नीचे नहीं गिरा, जिससे उसकी जान बच गई।

दूसरी घटना मिंगनी खेड़ा गांव की है, जहाँ एक 5 वर्षीय मासूम ने घर में बिजली की नंगी तार को छू लिया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह जल गया। वहीं, तीसरी घटना में मंगली गांव की 14 वर्षीय किशोरी उस वक्त हादसे का शिकार हुई जब वह पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड को बाल्टी से बाहर निकाल रही थी। तीनों घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। प्रशासन ने लोगों से बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

◾ईरान का बदलाः बहरीन में अमेरिकी नेवी मुख्यालय पर बड़ा हमला, 21 सैनिक किए ढेर

◾World War 3 की आहट? तेहरान पर अमेरिका-इजरायल का बड़ा हमला; ईरान की लाइफलाइन तेल डिपो तबाह, आसमान में दिखे आग के गोले

◾चीन का भारत से दोस्ती वाला राग, US से कहा- साथ खड़ी हैं एशिया की 2 सुपरपावर

◾सच नहीं बता रहा है US, पकड़ लिए गए हैं उसके सैकड़ों सैनिक; ईरान का बड़ा दावा

◾’इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया’, T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी

◾सऊदी अरब में मिसाइल हमले में 2 की मौत, मरने वालों में एक भारतीय भी शामिल

◾CM ममता के धरने का तीसरा दिन: बोलीं- BJP पर एक देश, एक नेता-एक पार्टी का पागलपन सवार; पीएम-राष्ट्रपति की तस्वीर वाला बैनर दिखाया

◾केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: 2000 फीट ऊंचाई पर डिस्प्ले बंद, धुआं भरा; डिप्टी CM बोले- आपकी दुआओं ने बचाया

◾कांग्रेस को हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भीतरघात का डर: वोटिंग के दिन तक विधायक दूसरी स्टेट में शिफ्ट होंगे, हिमाचल फर्स्ट चॉइस

◾पीएम मोदी दिल्लीवासियों को देंगे बड़ी सौगात: 33,500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के साथ 2 नई मेट्रो लाइनों का करेंगे उद्घाटन

◾पीएनबी धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया नया केस, संतोषकृष्ण अन्नावरपु की शिकायत पर हुई कार्रवाई

◾ईरान युद्ध का असर: कच्चे तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ज्यादा हुई

◾चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को कोलकाता में माकपा ने दिखाये काले झंडे, लगाये CEC गो बैक के नारे

◾ दिल्ली में मार्च का तापमान 35.7°C के पार; 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, कई राज्यों में बारिश की संभावना

◾रेलवे में अब सुरक्षित होंगी महिलाएं, महिला दिवस पर लॉन्च हुआ स्पेशल फीचर, यौन उत्पीड़न की शिकायत होगी ऑनलाइन

◾ममता सरकार की बड़ी सौगात, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

◾पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज; 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य

◾संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘अधिकार, न्याय, कार्रवाई’ के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस 2026, वैश्विक न्याय को गति देने की हुई अपील

◾बांग्लादेश के काली मंदिर में ब्लास्ट, आरती में मुखौटा पहन घुसे राक्षस

◾टी20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन, तीसरी बार जीता खिताब

◾भारतीय टीम पर हुई करोड़ों रुपयों की बारिश तो न्यूजीलैंड हार के बावजूद हुआ मालामाल, बाकी टीमों का भी ICC ने भरा खजाना

◾गंभीर बोले- जीत द्रविड़-लक्ष्मण को समर्पित: संजू ने कहा- सचिन की सलाह काम आई; सूर्या ने बुमराह को नेशनल धरोहर बताया

========================================

========================================