नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स -हिसार अग्रोहा के गांव जगान स्थित राजकीय हाई स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच के लिए सोमवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया स्कूल पहुंचीं। उनके सामने वीडियो में दिख रहीं छात्राओं ने इसे सजा नहीं बल्कि खेल बताया। इस मामले में गठित चार सदस्यीय कमेटी 12 मार्च को जांच करेगी।

भाटिया ने प्राचार्य, शिक्षकों, छात्राओं व उनके अभिभावकों से बातचीत की। वीडियो में मुर्गा बने दिख रहीं 10वीं की छात्राओं ने कहा कि उन्हें सजा के तौर पर मुर्गा नहीं बनाया गया था बल्कि वे खेल खेल रही थीं। इस पर भाटिया ने साफ कहा कि चाहे इसे खेल बताया जाए या सजा, बच्चों को मुर्गा बनाना किसी भी सूरत में सही नहीं है। स्कूलों में बच्चों को न तो इस तरह के खेल खिलाएं और न ही ऐसी सजा दी जानी चाहिए। बच्चों के लिए कई अन्य सकारात्मक गतिविधियां और खेल सुविधाएं हैं। शिक्षकों को उन्हीं पर ध्यान देना चाहिए।

जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो स्कूल की ही एक शिक्षिका की ओर से बनाया गया था। महिला आयोग ने संबंधित शिक्षिका को भी पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई का पता चल सके।

जगान स्कूल का एक वीडियो हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ छात्राओं को मुर्गा बनाकर स्कूल परिसर में घुमाते दिखाया गया। यह वीडियो 3 या 4 अक्तूबर 2025 का है। इस पर संज्ञान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 मार्च को चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी 12 मार्च को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगी।

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का पांचवा आरोपी गिरफ्तार,बाइक बरामद !

हिसार टाइम्स – सेक्टर-9/11 के मोड़ के पास 16 दिन पहले दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने आए दयानंद काॅलोनी निवासी 63 वर्षीय बीएसएफ के सेवानिवृत्त एसआई एवं प्रॉपर्टी डीलर कलम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सातरोड निवासी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक को मछली मार्केट से बरामद किया है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि 22 फरवरी की शाम सेक्टर-9/11 मुन्ना स्वीट्स के सामने कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। कलम सिंह युवकों को समझाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कलम सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीएसएफ से सेवानिवृत्त होने के बाद वे हिसार में अमन प्रॉपर्टी के नाम से कार्यालय संचालित करते थे। पुलिस मुख्य आरोपी योगश नैन समेत पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।

ड्यूटी के दौरान वाटर वर्क्स ऑपरेटर की अचानक मौत

हिसार टाइम्स – मदनहेड़ी के वाटर वर्क्स में ड्यूटी के दौरान एक 46 वर्षीय ऑपरेटर की अचानक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान जयभगवान के रूप में हुई है, जो पिछले 15 वर्षों से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत गांव के वाटर वर्क्स में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है, जब जयभगवान रोज की तरह गांव में पानी की सप्लाई शुरू करने के लिए वाटर वर्क्स पहुंचे थे। उस समय वहां एक अन्य कर्मचारी प्रवीण भी मौजूद था।

काम के दौरान अचानक जयभगवान की तबीयत बिगड़ गई और वे पंप चैम्बर वाले कमरे में गिर पड़े। जब प्रवीण वहां पहुंचा, तो उसने जयभगवान को जमीन पर अचेत अवस्था में पाया। तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल हांसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है।

ऑटो मार्केट के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर गुदा है नाम

हिसार टाइम्स – हांसी में तोशाम रोड स्थित नई ऑटो मार्केट के पास नहर की झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। एक राहगीर द्वारा सूचना दिए जाने पर डायल 112 और हांसी बस स्टैंड चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक की उम्र करीब 35-36 साल बताई जा रही है और उसके हाथ पर ‘राजीव-सुनीता’ नाम लिखा हुआ है।

तलाशी के दौरान मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज एसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को नागरिक अस्पताल हांसी की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखा गया है ताकि पहचान हो सके। यदि तय समय में पहचान नहीं होती है, तो पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर नियमानुसार अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस युवक को पहचानता है, तो नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दे।

स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के लिए 5 किलोमीटर साइकिल रैली का आयोजन

हिसार टाइम्स – हिसार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की हिसार शाखा द्वारा एक भव्य ‘साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। आईडीए वूमेन डेंटल कमेटी (डब्ल्यूडीसी) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। इस रैली में आईडीए के सदस्यों ने लगभग 5 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा ट्रायथलीट और पैरा स्विमर शाश्रुति विनायक नकाडे रहीं, जिन्होंने एशियन साइकिलिंग चैंपियनशिप 2026 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी और अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर प्रसांता कर्माकर उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों की प्रेरक उपलब्धियों ने प्रतिभागियों के उत्साह को दोगुना कर दिया।

मकान और दुकान में चोरी कर छत से कूदा चोर,चोट लगने पर लठ के सहारे लंगड़ाते हुए भागा

हिसार टाइम्स – हिसार के गांव नियाणा में सोमवार रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर एक मकान और दुकान में चोरी की घटना हुई। मकान से चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जबकि दुकान का ताला तोड़कर रुपये ले गए। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक छत से कूदता और पैर में चोट आने पर लठ के सहारे लंगड़ाते हुए जाता नजर आया है।

जांच अधिकारी एएसआई शमशेर ने बताया कि सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव नियाणा निवासी साधुराम ने बताया कि सोमवार रात करीब 2 बजे चोर छत के रास्ते उसके मकान में घुसे और अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी ले गए। इसके बाद छत से छलांग मारकर ही उसने भागने का प्रयास किया। इस दाैरान उसे चोट लगी। कुत्तों के भाैंकने पर नींद खुलने के बाद साधुराम को वारदात का पता चला। इसके बाद गली में एक युवक को जाते देख उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का-मुक्की कर भाग निकला। साधुराम ने बताया कि युवक ने उसके घर के अलावा एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी की है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है और नशे का आदी है। उस पर पहले भी प्राथमिकी दर्ज हैं।

◾बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं,पोक्सो एक्ट की धाराएं जुड़ी, लुक आउट नोटिस जारी

पंचकुला के सेक्टर-20 साइबर पुलिस स्टेशन में गायक बादशाह के गाने “तातिरी” को लेकर दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर में पोक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। शिकायत चंडी मंदिर निवासी अभय चौधरी ने 6 मार्च को दी थी, जिसमें गाने के कुछ शब्दों और दृश्यों को अश्लील, आपत्तिजनक और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया गया है।

पुलिस ने मामले में बादशाह के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है ताकि वह देश से बाहर न जा सके। पंचकुला के अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी गाने को लेकर शिकायतें दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से बच रही है।

◾चरखी दादरी के लघु सचिवालय में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई
रजिस्ट्री क्लर्क अनिल कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार रोहतक एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

◾AAP हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता का बयान ।

कोर्ट से बरी होने और दिल्ली हाईकोर्ट में फिर से CBI कि याचिका खारिज होने पर केजरीवाल कि ईमानदारी और बीजेपी के खिलाफ हरियाणा के हर जिले में 50 हजार घरों में डोर टू डोर “जनता के द्वार न्याय कि गुहार अभियान” चलाएगी।यह अभियान कैथल जिले के गाँव चौशाला से 16 मार्च से शुरू होगा!

◾ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ​​का चुनाव रद्द कर दिया है। ग्वालियर बेंच के जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने यह फैसला BJP नेता और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत की याचिका पर सुनाया। रावत अब विजयपुर विधानसभा सीट से नए MLA होंगे।


गुड़गांव : दीवार गिरी, 7 की मौत

गुड़गांव के सिन्धरावली में सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बड़ा हादसा हो गया। एसटीपी के लिए अंडरग्राउंड खुदाई कर दीवार बनाई गई थी, जो गिर गई। इसे नीचे दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 गम्भीर हैं। मृतकों व घायलों को भिवाड़ी के अस्पताल में भेजा गया है। बिलासपुर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

◾अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल ने ईरान में बरसाई मौत ! स्कूल पर हमले में मारे गए 165 बच्चे, नई जांच से बढ़ा विवाद

◾ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले – ‘लगभग खत्म है लड़ाई’

◾ईरान की बड़ी चेतावनी, युद्ध बढ़ा तो $200 प्रति बैरल तक जा सकता है कच्चा तेल

◾इजरायली हमलों में ईरान के तेल डिपो जलकर राख; 4 टैंकर चालकों की मौत, तेहरान में आसमान से बरसा तेल !

◾LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग के बदले नियम

◾ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा: चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार

◾बजट सत्र का दूसरा चरण, दूसरा दिन:लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा संभव; विपक्ष चुनाव आयुक्त के खिलाफ भी प्रस्ताव की तैयारी में

◾मंत्रियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, स्कूल-कॉलेज बंद, पाक‍िस्‍तान तो फट पड़ा

◾समंदर में फंसे लाखों बैरल रूसी तेल को रिलायंस ने खरीदा, ईरान जंग के बीच इतना सस्ता मिला ऑयल

◾तेल संकट पर भारत का ‘इंडिया फ‌र्स्ट’ रुख, देश में पेट्रोल-डीजल और एटीएफ का पर्याप्त भंडार

◾वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का फिलहाल भारत पर कोई खास असर नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

◾राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

◾UP Education News: योगी सरकार सख्त, विश्वविद्यालय तय दर से ज्यादा परीक्षा शुल्क लेंगे तो होगी ऑडिट

◾भारत में दिखने लगा युद्ध का असर: होटलों में एलपीजी संकट गहराया, गैस शवदाह गृह अस्थायी तौर पर बंद

◾विपक्ष की संसद में पश्चिम एशिया पर ‘विस्तृत बहस’ की मांग, विदेश मंत्री के बयान को नाकाफ़ी बताया

◾मजबूरी में जंग लड़ रहा है ईरान, इजराइली हमले में ईरान के नए सुप्रीम लीडर घायल

◾आयकर विभाग ने 22 राज्यों में 62 रेस्त्रां पर छापे मारे, 408 करोड़ का राजस्व छिपाने का खुलासा

◾इन्फ्लुएंसर नेन्सी ग्रेवाल मर्डर केस में नया मोड़! गुरपतवंत पन्नू का वीडियो आया सामने

◾पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को मिलाया फोन, नेपाल चुनाव जीतने पर दी बधाई

◾ICC ने T20 World Cup 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का किया एलान, 4 भारतीयों को मिली जगह; विनिंग कैप्टन सूर्या बाहर

◾’बुमराह के बारे में कुछ ना लिखूं तो ही अच्छा है’, T20 में इंडिया की जीत पर MS Dhoni का किलर पोस्ट!

========================================

========================================