नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार के नगर निगम हाउस की मीटिंग के बाद डीटीपी विभाग एक्शन मोड में आ गया है। मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में कैमरी रोड से तोशाम रोड के बीच स्थित 33 फुट लिंक रोड पर स्थित चार अवैध कॉलोनियों में व्यापक तोड़फोड़ अभियान चलाया। विभाग की टीम ने दीप्ति एन्क्लेव, मास्टर एन्क्लेव, विजय विहार और सालासर एन्क्लेव को निशाना बनाया।


इस कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त का केंद्र बने 5 प्रॉपर्टी डीलरों के दफ्तरों को जमींदोज कर दिया गया। इसके अलावा, मकान बनाने की तैयारी में बनाए गए 3 डीपीसी (DPC) स्तर के निर्माण और 5 अन्य पक्के ढांचों को भी तोड़ दिया गया। विभाग ने सड़कों पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स और मिट्टी के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह उखाड़ दिया। कार्रवाई के समय डीटीपी दिनेश सिंह और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन नंद किशोर मौजूद रहे। डीटीपी ने जनता से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें, क्योंकि यहाँ प्लॉट खरीदना और निर्माण करना गैर-कानूनी है।

◾ हिसार,धुंध और पशु के कारण हादसा: पेड़ से टकराई कार, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत !

हिसार टाइम्स – दोस्त की बारात से लौटते समय तलवंडी रुक्का के पास सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे एक भयानक हादसा हुआ। भिवानी के गांव जीतवाना बास से राहुल की बारात में शामिल होकर लौट रहे तीन दोस्तों की कार के सामने अचानक कोई पशु आ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में चौधरीवास निवासी अमित (31) और चिड़ौद निवासी कृष्ण (32) की मौत हो गई, जबकि चालक राकेश गंभीर रूप से घायल है।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि तीनों घायल करीब साढ़े 4 घंटे तक मौके पर ही तड़पते रहे। सुबह करीब 6 बजे जब राकेश को होश आया तो उसने अपने भाई कुलदीप को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। फिर उसने दोस्त जोनी को कॉल करके हादसे की जानकारी दी। जब परिजन और दोस्त मौके पर पहुंचे तो कार के परखच्चे उड़े हुए थे। अमित और कृष्ण कार के अंदर फंसे हुए थे और अचेत थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

◾हिसार सड़क हादसा: फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत

हिसार टाइम्स – हिसार में कैंप चौक से डाबड़ा चौक मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर कार ने पीछे से ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पलट गया और काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। इस हादसे में शिव नगर निवासी 46 वर्षीय ई-रिक्शा चालक मनोज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसे के समय मनोज के साथ ई-रिक्शा में सवार पड़ोसी सुरेंद्र भी घायल हुआ है, जिसके बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी कार चालक हादसे के बाद यू-टर्न लेकर फव्वारा चौक की तरफ फरार हो गया। मृतक मनोज के भाई वीर सिंह ने बताया कि मनोज के तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार गाड़ी चालक की तलाश कर रही है।

◾आईडीएफसी बैंक घोटाला: 590 करोड़ के गबन मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 और रिमांड पर

हिसार टाइम्स – हरियाणा में सरकारी खातों से 590 करोड़ रुपये के गबन के मामले में हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की एसआईटी (SIT) ने अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। मंगलवार को इस मामले में पूर्व बैंक कर्मचारी अनुज कौशल (ट्रांजेक्शन मेकर) और प्रियंका भटोआ (कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजर) को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें एक-एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने फर्जी बैंक रिकॉर्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट और डेबिट नोट तैयार किए थे, जिनके जरिए विभिन्न सरकारी संस्थाओं के नाम पर बड़े पैमाने पर धन की निकासी की गई। मुख्य आरोपी विक्रम वधवा, जो चंडीगढ़ का एक बड़ा रियल एस्टेट कारोबारी है, उसने सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए उनके परिवारों को सुख-सुविधाएं दीं और गबन के पैसों से चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़, मोहाली और गुरुग्राम में करोड़ों की संपत्तियां खड़ी कर लीं। एसआईटी अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनसे 6 गाड़ियां, 3.50 लाख रुपये कैश और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। पूछताछ में 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है और 6 प्रभावशाली अधिकारियों के नाम भी उजागर हुए हैं।

◾टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया पर धनवर्षा, रोहित ब्रिगेड से 6 करोड़ ज्यादा मिलेंगे

हिसार टाइम्स – बीसीसीआई (BCCI) ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। यह राशि 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को मिली राशि (125 करोड़) से 6 करोड़ रुपये अधिक है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि यह राशि टीम के 15 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।

माना जा रहा है कि हर खिलाड़ी के हिस्से में करीब 7 करोड़ रुपये आएंगे। इसमें प्रत्येक मैच की फीस (3 लाख रुपये प्रति मैच) और आईसीसी की ओर से मिलने वाली लगभग 27 करोड़ की इनामी राशि का हिस्सा भी शामिल है। बीसीसीआई 15 मार्च को नई दिल्ली में एक भव्य पुरस्कार समारोह ‘नमन’ आयोजित करने जा रहा है, जिसमें पिछले एक साल में आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाली पांचों भारतीय टीमों (पुरुष, महिला और जूनियर) को सम्मानित किया जाएगा।

◾फरीदाबाद: भीषण आग की चपेट में आईं 25 दुकानें, पुल के पिलर्स को भी खतरा

हिसार टाइम्स – फरीदाबाद के बाटा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 25 दुकानें जलकर खाक हो गईं। ये दुकानें ज्यादातर जूते-चप्पलों की थीं, जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि बाटा पुल के पिलर्स को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच संबंधित विभाग और पुलिस कर रही है।

दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही निगमायुक्त ने दौरा कर इन दुकानों को अवैध घोषित किया था और दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर इन्हें हटाने का नोटिस चस्पा किया गया था। दुकानदारों का आरोप है कि उनकी दुकानों में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आग लगने के असली कारणों का पता लगा रही है।

◾12वीं की छात्रा का अपहरण, परीक्षा के बाद स्कूल से हुई गायब

हिसार टाइम्स – व्यासपुर (यमुनानगर) के एक निजी स्कूल में 12वीं की परीक्षा देने गई छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी स्कूल बस से परीक्षा देने गई थी। दोपहर 1:30 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कूल के शिक्षक का फोन आया कि उनकी बेटी स्कूल बस में वापस नहीं आई है।

सूचना मिलते ही परिवार स्कूल पहुंचा और काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने पिता की शिकायत पर सागर, विकास, दीपांश, फिरोज खान और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि छात्रा को किस गाड़ी में और किधर ले जाया गया है।

◾ बजरंग गर्ग और उनके बेटे को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
हिसार टाइम्स – सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने के मामले में हरियाणा व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग और उनके बेटे अखिल गर्ग को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है। जस्टिस सूर्य प्रताप सिंह की पीठ ने कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि लाइसेंसी हथियार जानबूझकर किसी अनधिकृत व्यक्ति को सौंपे गए थे।

यह मामला 20 अप्रैल 2019 को पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में दर्ज किया गया था। जांच में पता चला कि बजरंग दास गर्ग के चालक विकास ने घर में रखी रिवॉल्वर और कारतूसों के साथ सेल्फी लेकर उन्हें फेसबुक पर पोस्ट किया था। एक तस्वीर में वह दीवार पर टंगी एके-47 जैसी बंदूक के साथ भी दिखा था। अदालत ने दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपियों को राहत प्रदान की है।




◾मिडिल ईस्ट जंग का असरः हवाई यात्रा होगी महंगी, Air India ने बढ़ाया किराया, टिकट पर लगेगा अतिरिक्त फ्यूल चार्ज
◾90 करोड़ की हेरोइन के साथ AAP सरपंच पकङा गया! केंद्रीय एजेंसी NCB ने दी दबिश

◾अब पाताल तक तबाही… US ने ईरान पर गिराए 2000 पाउंड वजनी दर्जनों बंकर-भेदी बम
◾जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना को दो आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिली थी, दूसरे की तलाश जारी

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया: संसद फैसला करे; शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी न करें, इससे नुकसान की आशंका
◾मायावती के वोटर्स को साधने की कोशिश! कांग्रेस मनाएगी कांशीराम जयंती, राहुल गांधी लखनऊ में करेंगे बहुजन संवाद

◾West Asia Crisis: जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बात; तेल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बनी सहमति
◾ममता बनर्जी का धरना 5वें दिन खत्म : SC के आदेश को बताया ‘जीत’, बोलीं- खुल गया आयोग का बंद दरवाजा

◾ईरान पर हमले का असर: भारत में गैस की कमी से होटल-रेस्तरां परेशान, एशियाई देशों ने ऊर्जा बचत के क़दम उठाए
◾ईरान पर हमलों का 11वां दिन: तेल की क़ीमत दोगुनी, लेबनान में सात लाख विस्थापित; क्षेत्रीय संकट गहराया

◾एनसीईआरटी ने न्यायपालिका पर टिप्पणी संबंधी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक को लेकर बिना शर्त माफ़ी मांगी
◾संसद की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखने के लिए बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव: विपक्ष

◾राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: रिजिजू
◾अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक हमला होगा: ट्रंप

◾पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था में समस्याएं, लेकिन समग्र स्थित चुनाव के अनुकूल
◾जल जीवन मिशन को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने की मंजूरी, केंद्र और 1.51 लाख करोड़ रुपये देगा

◾’चुप्पी नहीं…नेतृत्व चाहिए’, तेल संकट और खाड़ी युद्ध को लेकर संसद परिसर में ‘इंडिया’ गठबंधन का प्रदर्शन
◾रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई को उनकी नियुक्ति पर बधाई संदेश भेजा है।

◾गुजरात-महाराष्ट्र और राजस्थान के 14 शहरों में टेम्परेचर 40°C पार: MP के इंदौर में रनवे का डामर पिघला; जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
◾जसप्रीत बुमराह टी-20 कम, वनडे ज्यादा खेलेंगे: 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा फोकस, वर्कलोड मैनेज करेगा बोर्ड

◾IPL 2026: पश्चिम एशिया संकट बनेगा आईपीएल में बाधा? LPG की आपूर्ति और खिलाड़ियों की आवाजाही पर BCCI रख रहा नजर

========================================

========================================


































