नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – शहर में अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच राजगढ़ रोड पर एक और बड़ी वारदात हुई है। यहाँ एक फॉर्म हाउस में शादी समारोह में शामिल होने के बाद जब एक दंपति अपनी कार की ओर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पिस्तौल और तेजधार हथियारों के बल पर दंपति को डराया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

लुटेरे दंपति से उनकी सोने की चेन और ₹70,000 की नकदी छीनकर फरार हो गए। पीड़ित राजदीप ने बताया कि बदमाशों ने गाड़ी के शीशे तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूटपाट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

हिसार से इंदौर से सुपर फास्ट ट्रेन आज से,सावित्री जिंदल दिखाएंगी हरी झंडी

हिसार टाइम्स – हिसार से इंदौर के लिए पहली सुपरफास्ट ट्रेन 12 मार्च को हिसार स्टेशन से रवाना होगी। वीरवार को हिसार स्टेशन से रवाना होने वाली इस ट्रेन को विधायक सावित्री जिंदल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगी। रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.30 बजे से कार्यक्रम शुरु होगा। दिल्ली–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन हिसार से दोपहर 1.20 बजे रवाना होगी। हिसार के यात्रियों को मथुरा के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध हो जाएगी। हिसार से यह पहली ट्रेन होगी जो हिसार–हांसी–महम–रोहतक होते हुए दिल्ली जाएगी। ट्रेन संख्या 20957 (इंदौर–नई दिल्ली एक्सप्रेस) बुधवार 11 मार्च को इंदौर से शाम 4.45 बजे रवाना हुई।

जो दिल्ली सफदरजंग, शकूरबस्ती, रोहतक, महम और हांसी होते हुए सुबह करीब 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 20958 (नई दिल्ली–इंदौर एक्सप्रेस) 12 मार्च दोपहर 1.20 पर हिसार प्रस्थान कर दिल्ली सफदरजंग के रास्ते इंदौर के लिए रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20957 प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 4:45 बजे इंदौर से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4:52 बजे दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद शकूरबस्ती और रोहतक होते हुए सुबह 9:20 बजे हिसार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20958 हिसार से इंदौर के लिए प्रत्येक सोमवार, वीरवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दोपहर 1:20 बजे हिसार से रवाना होकर शाम 6:15 बजे दिल्ली सफदरजंग स्टेशन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

◾मिर्जापुर रोड पर नशा तस्करी को लेकर दो गुटों में भारी पथराव

हिसार टाइम्स – हिसार के मिर्जापुर रोड स्थित कैंची चौक पर नशा बेचने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष ने नशा बेचने वाले दूसरे पक्ष को पकड़वाने या सबक सिखाने के लिए एक ‘बोगस ग्राहक’ (फर्जी खरीदार) बनाकर भेजा। इस बात का पता चलते ही

दोनों गुट आमने-सामने आ गए और पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग छतों पर चढ़कर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यहाँ लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर पत्थरबाजों की पहचान कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

◾पूर्व मंत्री द्वारा लौटाए गए ₹80 लाख की रहस्यमयी चोरी

हिसार टाइम्स – सेवानिवृत्त प्रोफेसर नंदलाल छाबड़ा के साथ एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें उनके घर से ₹80 लाख की भारी-भरकम राशि चोरी हो गई। दिलचस्प बात यह है कि यह वही पैसा था जो एक पूर्व मंत्री ने प्रोफेसर साहब से वर्षों पहले उधार लिया था और जिसे वे लगभग भूल चुके थे। मंत्री जी ने कुछ समय पहले ही यह उधारी चुकाई थी, जिसे प्रोफेसर ने घर के एक सूटकेस में सुरक्षित रखा था।

नवंबर 2025 में यह राशि उनके घर से गायब हो गई, जिसके बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब आयकर विभाग (Income Tax) की टीम ने भी इस बड़ी राशि के स्रोत की जांच के लिए प्रोफेसर के घर पर दबिश दी। फिलहाल यह मामला अदालत में विचाराधीन है और पुलिस चोरी हुई राशि को पूरी तरह बरामद करने का प्रयास कर रही है।

◾राजगुरु मार्केट में खरीदारी के दौरान व्यक्ति का पर्स छीनकर बदमाश फरार

हिसार टाइम्स – हिसार के सबसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र राजगुरु मार्केट में दिनदहाड़े झपटमारी की घटना घटी है। सेक्टर-14 निवासी अंकुर सचदेवा जब मार्केट में खरीदारी करने के लिए आए थे, तभी एक अज्ञात बदमाश उनका पर्स छीनकर रफूचक्कर हो गया।

पीड़ित के अनुसार, छीने गए पर्स में एक कीमती मोबाइल फोन के अलावा ₹10,000 की नगद राशि और कुछ जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। अंकुर ने तुरंत इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने झपटमारी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके और उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।


◾एंबुलेंस के झटके से ‘जी उठी’ महिला

हिसार टाइम्स – उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक ऐसी घटना सामने आई जिसे लोग कुदरत का करिश्मा मान रहे हैं। दरअसल, बरेली के एक निजी अस्पताल में 50 वर्षीय विनीता शुक्ला को डॉक्टरों ने ‘ब्रेन डेड’ घोषित कर दिया था और परिजनों से उन्हें घर ले जाने को कह दिया था। निराश परिजन विनीता को एंबुलेंस में लेकर वापस पीलीभीत लौट रहे थे। रास्ते में नेशनल हाईवे-74 पर हफीजगंज के पास एंबुलेंस का पहिया एक गहरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे एंबुलेंस को जोरदार झटका लगा।

इस झटके के साथ ही विनीता के शरीर में अचानक हरकत हुई और उनकी सांसें चलने लगीं। परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस मुड़वाई और उन्हें पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का मानना है कि गड्ढे के झटके ने महिला के शरीर को एक ‘मैकेनिकल शॉक’ दिया, जिससे उनकी रुकी हुई धड़कनें फिर से सक्रिय हो गईं। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और इस घटना ने चिकित्सा जगत को भी हैरान कर दिया है।


◾ चिकन की हड्डी गले में फंसने से दर्दनाक मौत

हिसार टाइम्स – हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई, जिसने खान-पान के दौरान बरती जाने वाली सावधानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 47 वर्षीय तरुण कुमार अपने दोस्तों के साथ एक स्थानीय ढाबे पर खाना खा रहे थे। चिकन खाते समय एक नुकीली हड्डी उनके गले (श्वसन नली) में फंस गई। हड्डी फंसते ही उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी और वे दम घुटने के कारण वहीं गिर पड़े।

आनन-फानन में उन्हें पास के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुँचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि हड्डी श्वसन मार्ग में इस तरह फंसी थी कि ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई, जिससे मिनटों के भीतर उनकी जान चली गई। डॉक्टरों ने इस घटना के बाद लोगों को मांस या नुकीली चीजें खाते समय बात न करने और भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाने की सलाह दी है।


◾जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई।फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए। फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे। गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने काबू कर हिरासत में ले लिया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


◾ ईरान ने रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बात करते हुए साफ बता दिया है कि युद्ध किन शर्तों पर रुकेगा…ईरान के क़ानूनी अधिकार, नुक़सान की भरपाई और आगे कोई हमला नहीं होगा इसकी अंतरराष्ट्रीय गारंटी।


◾शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर 2 बटुकों के यौन शोषण का केस दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी लगातार सुर्खियों में हैं। अब मथुरा के एक प्रॉपर्टी डीलर मनीष चतुर्वेदी ने उन पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है- आशुतोष ब्रह्मचारी जिस स्कॉर्पियो से चलते हैं, वह उन्होंने मुझसे 2023 में खरीदी थी। सौदा 18 लाख रुपए में हुआ, लेकिन मुझे सिर्फ 2.5 लाख रुपए ही दिए। इसके बाद उन्होंने मेरे खिलाफ FIR करवा दी।

◾ 25 दिन से पहले नहीं बुक होगा LPG, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

◾ईरान का UN को सख्त संदेश: अमेरिकी-इजराइली हमले रुकवाओ, चुप्पी प़ेगी दुनिया पर भारी

◾श्रीलंका अदालत का बड़ा फैसला: US हमले में मारे गए 84 नाविकों के शव ईरान को सौपने का आदेश

◾अमेरिकी राजदूत ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा- ईरान संकट में India के दम पर टिका वैश्विक तेल बाजार

◾ट्रंप का बड़ा धमाका: अमेरिका में 50 साल बाद बनेगी पहली ऑयल रिफाइनरी, भारत और रिलायंस को कहा थैंक यू

◾ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे थाई कार्गो शिप पर किया हमला, जंग के बीच वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

◾पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश: हमलावर ने सिर पर बंदूक तानी, सुरक्षाकर्मियों ने बचाया; डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे

◾मिडिल ईस्ट में जंग का भारत पर नहीं होगा असर, LPG की भी कोई कमी नहीं, सरकार ने उठाए बड़े कदम

◾स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज: शाह बोले- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे; विपक्ष ने माफी मांगो के नारे लगाए

◾मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव तैयार:लोकसभा के 120, राज्यसभा के 60 सांसदों ने दस्तखत किए, आज संसद में पेश किया जा सकता है

◾सुप्रीम कोर्ट की बिल्डर्स-बैंक गठजोड़ पर CBI को फटकार:कहा-घर खरीदने वालों के मामले लंबा नहीं खींच सकते, कब्जा दिए बिना किश्त लेने का मामला

◾रूसी तेल पर U-Turn, होर्मुज पर गर्दन फंसी तो भारत-भारत च‍िल्‍लाने लगी दुन‍िया

◾ ‘व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’, पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत की सख्त टिप्पणी

◾’ईरान में टारगेट करने के लिए कुछ भी नहीं बचा’, ट्रंप का दावा- जल्द खत्म हो जाएगा युद्ध

◾भारत में पहली बार इच्छामृत्यु को मिली मंजूरी, भावुक कर देंगी सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पंक्तियां

◾अमेरिकी-इजरायली हमले में घायल हुए ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, पैर में लगी चोट

◾दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, एक भारतीय सहित 4 घायल; ईरान और अमेरिका-इजरायल तनाव के बीच बढ़ी हलचल

◾प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु में 5,650 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा और विकास परियोजनाओं की शुरुआत की

◾मोदी ने ‘केरलम’ नाम परिवर्तन का किया स्वागत, धीवरा समुदाय को बताया ‘समुद्र की संतान’

◾ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ‘पूरी तरह सुरक्षित’, राष्ट्रपति के पुत्र ने चोटिल होने की खबरों का किया खंडन

◾BAN vs PAK: बांग्‍लादेश के बुमराह बनेंगे Nahid Rana? वर्ल्‍ड कप के बाद पाकिस्‍तानियों की फजीहत करते हुए मारा ‘पंजा’

◾संदीप पाटिल बोले- युवराज को धोनी ने ड्रॉप नहीं कराया: योगराज सिंह ने गलत आरोप लगाए; सचिन और गंभीर विवाद पर भी बात की

========================================

========================================