नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – हिसार की जिंदल कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया, जहाँ आंगन में खेल रही एक वर्षीय मासूम बच्ची सिद्धि की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। बच्ची के पिता अखिलेश ने बताया कि 18 मार्च को सिद्धि और उसकी जुड़वां बहन ऋद्धि का पहला जन्मदिन था,

जिसकी घर में खुशियों के साथ तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद बाल रोग विशेषज्ञों ने माता-पिता को चेतावनी दी है कि वे छोटे बच्चों को पानी के बर्तनों या बाल्टी के पास कभी अकेला न छोड़ें, क्योंकि बच्चे चंद इंच पानी में भी डूब सकते हैं।

हिसार: ऋषि नगर में ‘पिज्जा बाइट’ दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक !

हिसार टाइम्स – शहर के ऋषि नगर स्थित मशहूर आउटलेट ‘पिज्जा बाइट’ में सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में दुकान का कीमती सामान और पूरा इंटीरियर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण दुकान के भीतर रखी बैटरी का फटना या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।दुकान चलाने वाली महिला संचालक ने बताया कि रोजमर्रा की तरह सुबह करीब 6:00 बजे सफाई कर्मचारी दुकान आई थी।

सफाई का कार्य पूरा कर वह दुकान सुरक्षित बंद करके चली गई थी। लेकिन जब सुबह 8:00 बजे महिला खुद दुकान पर पहुँची और शटर खोला, तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। पूरी दुकान आग की लपटों और धुएं से घिरी हुई थी।आग इतनी भयानक थी कि दुकान के भीतर रखी पिज्जा मेकिंग मशीन, डीप फ्रीजर, एयर कंडीशनर (AC) और पंखे पूरी तरह जलकर पिघल गए। दुकान का आधुनिक इंटीरियर और फर्नीचर भी आग की भेंट चढ़ गया है।

महिला संचालक के अनुसार, इस हादसे में उन्हें लगभग 12 से 13 लाख रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।मौके पर पाया गया कि दुकान के अंदर रखी बैटरी फटी हुई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और फिर बैटरी फटी, या बैटरी फटने के कारण पूरी दुकान में आग फैली। दुकान के अंदर का सारा साजो-सामान अब मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है।

डीसी का सात विभागों को अल्टीमेटम: जनता के काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समाधान शिविर में ‘ऑन द स्पॉट’ फैसले

हिसार टाइम्स – हिसार के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों का अंबार लगने पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सात विभागों के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि फाइलों में खानापूर्ति के बजाय धरातल पर समाधान दिखना चाहिए। शिविर के दौरान गंगवा की हिसार स्कॉलर हाउसिंग सोसाइटी में बड़ी लापरवाही सामने आने पर डीसी ने संबंधित विभाग को रिकॉर्ड कब्जे में लेने और नई कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा आजाद नगर और राजगुरु मार्केट में सीवरेज जाम की समस्या पर जन स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कार्रवाई करने और मिल गेट क्षेत्र के बकाया भुगतान को जल्द निपटाने के आदेश दिए। वहीं, रावतखेड़ा में पेड़ों की अवैध कटाई और बालसमंद में तालाब की जमीन पर कब्जे के मामले में दोषियों पर केस दर्ज करने और जमीन खाली कराने के सख्त निर्देश जारी किए गए।

राजपूत धर्मशाला में आम सभा की बैठक: छात्रों के लिए बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, मेधावी बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप

हिसार टाइम्स – राजपूत सभा हिसार की आम सभा की बैठक सिरसा रोड स्थित धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने की। इस बैठक में समाज के कल्याण हेतु कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जिसमें सबसे प्रमुख धर्मशाला के द्वितीय तल पर विद्यार्थियों के लिए एक आधुनिक फ्री लाइब्रेरी की स्थापना करना है।

समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसी बीच समाजसेवी जय सिंह परमार ने घोषणा की कि वे प्रतिवर्ष 20 मेधावी और जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे। सभा में यह भी तय किया गया कि गरीब कन्याओं के विवाह में आर्थिक मदद दी जाएगी और समय-समय पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप व रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। बैठक के दौरान संगठन में आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए प्रधान को कड़े फैसले लेने के अधिकार भी सर्वसम्मति से दिए गए।

एक जैसी जयपुरी साड़ी में 3000 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा: अग्रोहा धाम में भक्ति का अनूठा संगम

हिसार टाइम्स – अग्रोहा के मां सावित्री शक्ति धाम में चैत्र वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य दिखाई दिया। यहाँ करीब 3000 महिलाओं ने एक समान जयपुरी साड़ी पहनकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि समाजसेवी दीपक रोडा और संदीप रोडा रहे।

सुबह ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद दोपहर को महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हरियाणा के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और समाज में एकजुटता का संदेश दिया।

जीजेयू के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग में एलुमनाई मीट: पूर्व छात्रों ने साझा किए अनुभव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

हिसार टाइम्स – गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग द्वारा ‘तीसरी एलुमनाई मीट’ का आयोजन चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी संस्थान का आइना होते हैं और उनकी सफलता से ही विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ता है। कुलपति ने एलुमनाई से आह्वान किया कि वे समय-समय पर विश्वविद्यालय आकर वर्तमान छात्रों का मार्गदर्शन करें।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के टॉपर छात्रों (मानसी, कनन और रितेश) को ‘स्वर्गीय प्रोफेसर एसके सिंह मेमोरियल छात्रवृत्ति’ देकर सम्मानित किया गया। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार और डीन प्रो. कर्मपाल नरवाल ने भी पूर्व छात्रों के साथ संवाद कर विभाग की उन्नति में सहयोग मांगा।

एनआईआरसी हिसार ब्रांच का सेमिनार: आयकर विधेयक-2025 के व्यावहारिक प्रभावों पर हुई विस्तृत चर्चा

हिसार टाइम्स – चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की संस्था एनआईआरसी हिसार ब्रांच द्वारा फतेहाबाद में आयकर विधेयक-2025 विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अतिथि वक्ता सीए अभिषेक जैन और सीए रतन सिंह यादव ने नए विधेयक के प्रमुख प्रावधानों और कर प्रणाली में होने वाले संभावित सुधारों की जानकारी दी।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि इस नए विधेयक का मुख्य उद्देश्य टैक्स प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाना है, ताकि आम करदाताओं को कानूनी पेचीदगियों से राहत मिले और मुकदमों की संख्या कम हो सके। सेमिनार में डिजिटलीकरण और बेहतर अनुपालन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर आईटीओ संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ सीए और सदस्य मौजूद रहे।

साले का सिर फोड़कर हत्या करने वाला जीजा काबू: शराब के नशे में हुए झगड़े ने लिया हिंसक रूप

हिसार टाइम्स – हिसार के टिब्बा दानाशेर इलाके में शनिवार को हुई एक दुखद घटना में पुलिस ने आरोपी जीजा सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, शराब पीने के दौरान हुए मामूली विवाद में सुनील ने अपने साले कुलदीप के सिर पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

कुलदीप की बहन पूजा की शिकायत पर पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कुलदीप की मौत हो जाने के बाद इसमें हत्या की धारा जोड़ दी गई। मृतका की बहन ने बताया कि उसका भाई कुलदीप पिछले एक महीने से उनके साथ ही रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

तिरुपति धाम से निकली सवारी और ज्वालाजी की अखंड ज्योत का स्वागत

हिसार टाइम्स – हिसार के मोती बाजार स्थित हनुमान मंदिर मंडल द्वारा नवरात्रि के अवसर पर ज्वालाजी से लाई गई अखंड ज्योत का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तिलक बाजार से लेकर मंदिर परिसर तक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

वहीं, श्री तिरुपति बालाजी धाम में एकादशी के अवसर पर भगवान वेंकटेश की सवारी पूरे विधि-विधान के साथ निकाली गई। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक स्वयं रथ खींचकर धाम की परिक्रमा की। इसके साथ ही, ऋषि नगर स्थित हनुमान मंदिर बुद्धला संत स्थान में भी 70वें वार्षिक महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहाँ सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा

रक्तदान शिविर

समृद्ध भारत परिषद द्वारा मंगलम ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्था के प्रधान विकास लाहौरिया ने कहा कि रक्तदान से न केवल दूसरों का जीवन बचता है बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।

कैबिनेट मंत्री का जन्मदिन

पटेल नगर के चारों धाम पार्क में हरियाणा के मंत्री अनिल विज के 73वें जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए यज्ञ किया गया, जिसमें समाजसेवी योगराज शर्मा और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

कब्जे का प्रयास

हांसी के जींद रोड पर नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन सतपाल खांडेवाला की खाली जमीन पर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर कब्जे का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है।

◾‘आंध्र प्रदेश व कर्नाटक में बच्चों के लिए’ सोशल मीडिया प्रतिबंधित!

◾एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने काबुल के अस्पताल पर की एयरस्ट्राइक, 400 से अधिक लोगो की मौत

◾Gold New Price : आज फिर औंधे मुंह गिरा सोने-चांदी का भाव, 11,000 रुपए सस्ती…

◾पुरानी शर्तों पर नहीं होगी अमेरिका-भारत की डील, भारत का ट्रंप को साफ संदेश?

◾बिहार की पांचों राज्यसभा सीट पर NDA का कब्जा, नीतीश कुमार बने सांसद

◾ईरान का अमेरिका को दो टूक संदेश-‘सीजफायर नहीं निर्णायक अंत चाहिए, दुश्मन फिर हमले की न सोचें’

◾रूसी वायु रक्षा ने रात भर में गिराए 145 ड्रोन : यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों को कयिा नष्ट, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

◾रसोई गैस आपूर्ति को लेकर राज्यसभा में तीखी नोक झोंक, नड्डा ने लगाया विपक्ष पर ओछी राजनीति का आरोप

◾कटक अस्पताल में आग लगने की घटना से हुई 10 लोगों की मौत, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

◾करूर भगदड़ मामले में पूर्व तमिलनाडु मंत्री सेंथिल बालाजी आज CBI के सामने पेश होंगे

◾राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026: क्रॉस वोटिंग से एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट

◾Harish Rana: आज से हरीश का पानी भी होगा बंद, नब्ज और धड़कन पर डॉक्टरों की नजर, नहीं दिया जा रहा ऑक्सीजन सपोर्ट

◾West Asia Crisis LIVE: बगदाद में ड्रोन धमाका, कतर ने ईरान की 13 मिसाइल रोकी; लेबनान में इस्राइली हमला जारी

◾भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ‘सख्ती’ से कहा, ‘बिना हमसे संपर्क साधे न करें ईरान बॉर्डर पार’

◾CJI ने पूछा- क्या फैमिली कोर्ट में काले चोगे होने चाहिए: जज, वकील और पुलिस को भी यूनिफॉर्म में नहीं आना चाहिए, इससे बच्चे डरते हैं

◾चारों धाम में गैर सनातनियों की एंट्री नहीं होगी: दैनिक भास्कर एप कॉन्क्लेव में बद्री-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष बोले- मोबाइल भी बैन रहेगा

◾राज्यसभा में LPG संकट पर हंगामा: खड़गे बोले- सरकार को पहले से पता था, इंतजाम क्यों नहीं किया; TMC सांसदों का वॉकआउट

◾गाजियाबाद में छुट्‌टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्या: ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा

◾योगी सरकार ने कारोबारियों को दी बड़ी राहत, खाद्य लाइसेंस नियमों में हुआ बदलाव, 1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था

◾राजस्थान में बारिश से 4°C तक गिरा तापमान: यूपी में आंधी से 2 मौतें; कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा

◾एक साथ 3 टीमें उतार सकते हैं, भारत की T20 क्रिकेट में डेप्थ को लेकर सूर्या का बयान

◾मौजूदा भारतीय टीम अब तक की सबसे मजबूत T20 इंटरनेशनल टीम है, पोंटिंग ने किया दावा

========================================

========================================