नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – जिले में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत देखी जा रही है। मंगलवार को डीसी कार्यालय में कई लोग अपनी बेटियों की शादी के कार्ड लेकर पहुंचे और शादी समारोह के लिए सिलेंडर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। एक पिता ने भावुक होते हुए कहा, “15 अप्रैल को बेटी का ब्याह है, सिलेंडर नहीं मिले तो बारात के लिए खाना कैसे बनेगा?” फिलहाल जिले में करीब 78 हजार लोग सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए 8 टीमें गठित की हैं, लेकिन अभी तक वितरण को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

डंपर की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, चालक फरार

हिसार टाइम्सनारनौंद खेड़ी चौपटा-कापड़ो रोड पर मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 साल की मासूम बच्ची ‘पिंकी’ की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकी का परिवार मूल रूप से गया (बिहार) का रहने वाला है और फिलहाल कापड़ो स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। घटना के समय पिंकी सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी खेड़ी चौपटा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक सुनील (निवासी बराड़ खेड़ा, जींद) वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिसार नगर निगम की पार्क प्रतियोगिता: मेयर ने किया 19 पार्कों का निरीक्षण

हिसार टाइम्सहिसार शहर के पार्कों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा ‘पार्क प्रतियोगिता’ आयोजित की जा रही है। इसके तहत मेयर प्रवीण पोपली ने मंगलवार को 19 विभिन्न पार्कों का निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि निगम क्षेत्र में कुल 283 पार्क हैं, जिन्हें तीन श्रेणियों (बड़े, छोटे और मध्यम) में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता में लगभग 40 पार्क समितियों ने आवेदन किया है। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, पेड़-पौधों के रख-रखाव और पक्षियों के लिए बनाए गए स्थानों की जांच की गई। इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल सहित निगम के कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

रेल विस्तार की मांग: हिसार-लुधियाना ट्रेन को अमृतसर तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

हिसार टाइम्स – ‘नाम सिमर वैलफेयर सोसायटी’ के सदस्यों ने स्थानीय विधायक सावित्री जिंदल से मुलाकात कर हिसार से लुधियाना जाने वाली ट्रेन को अमृतसर तक विस्तार देने की मांग की है। प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्तमान में अमृतसर, जालंधर और व्यास जाने के लिए दिन में केवल एक ही ट्रेन उपलब्ध है, जिससे व्यापारियों, सेना के जवानों और आम जनता को भारी भीड़ के कारण काफी परेशानी होती है। विधायक सावित्री जिंदल ने आश्वासन दिया है कि वे इस विषय में अपने सांसद पुत्र नवीन जिंदल के माध्यम से रेल मंत्री को पत्र भेजकर इस मांग को पूरा करवाने का प्रयास करेंगी।

बार काउंसिल चुनाव: आज 5 बूथों पर होगा मतदान, 157 प्रत्याशी मैदान में

हिसार टाइम्स – जिला बार एसोसिएशन परिसर में आज (18 मार्च) ‘बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा’ के डेलिगेट चुनाव के लिए वोटिंग होगी। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर के जरिए चलेगा, जिसमें कुल 3609 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 14 अधिवक्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वोटों की गिनती 20 मार्च को होगी। चुनाव के कारण आज कोर्ट का कार्य स्थगित रहेगा और बार लाइब्रेरी भी बंद रहेगी।

सरोज बनीं फतेहचंद महिला महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

हिसार टाइम्स – फतेहचंद महिला महाविद्यालय की 66वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा सरोज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान हाई जंप और शॉटपुट में नेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डिस्कस थ्रो में मोहिनी अव्वल रहीं। मुख्य अतिथि शालिनी चेतल ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें मोबाइल के अनावश्यक प्रयोग से बचकर खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

घर में घुसकर मंदिर का दानपात्र ले उड़े चोर

हिसार टाइम्स – गांव मंगाली में एक घर के अंदर बने मंदिर से चोर नकदी भरा दानपात्र चोरी कर ले गए। मकान मालिक शक्ति ने बताया कि वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जब शाम को लौटे तो मंदिर के गेट का शीशा टूटा मिला और लगभग 7000 रुपये की नकदी वाला दानपात्र गायब था। मंगाली पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है

पति से कहासुनी के बाद घर से लापता हुई महिला, पुलिस कर रही तलाश

हिसार टाइम्स – (मंगाली) गांव दुबेटा में एक विवाहित महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। महिला के पति कृष्ण ने मंगाली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है कि बीते 13 मार्च की दोपहर उनकी पत्नी पूजा के साथ उनकी कहासुनी हुई थी।

विवाद के बाद कृष्ण अपनी पत्नी को घर पर ही छोड़कर काम पर चले गए थे, लेकिन जब वह दोपहर करीब 3:00 बजे वापस लौटे, तो पूजा घर से गायब थी। परिजनों ने अपने स्तर पर मायके और अन्य रिश्तेदारों के यहाँ काफी पूछताछ की, लेकिन पूजा का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। जांच अधिकारी एसआई सुभाष ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

परिवार की 23 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिसार टाइम्स – भादरा रोड स्थित महाबीर कॉलोनी से एक 23 वर्षीय युवती के अचानक लापता होने से सनसनी फैल गई है। युवती की पहचान रामबाई के रूप में हुई है। रामबाई के पिता रतनलाल, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में बालसमंद में एक पेट्रोल पंप पर मजदूरी का काम करते हैं, ने पुलिस को आपबीती सुनाई।

शिकायत के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे रामबाई अचानक घर से लापता हो गई। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्र और परिचितों के यहाँ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। बालसमंद पुलिस चौकी में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। हेड कांस्टेबल राखी के अनुसार, पुलिस टीम युवती की बरामदगी के लिए सक्रियता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

सड़क हादसों पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, अधिकारियों को विशेष हिदायत

हिसार के उपायुक्त महेंद्र पाल ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बढ़ते हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। आंकड़ों के अनुसार, केवल जनवरी और फरवरी 2026 के माह में ही हिसार जिले में 21 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में जान जा चुकी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी मुख्य सड़क मार्गों का नियमित निरीक्षण किया जाए और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर वहां सुधार किया जाए। साथ ही, सड़कों के किनारे खड़े पेड़ों और झाड़ियों की छंटाई करने को कहा गया है ताकि दृश्यता (visibility) बाधित न हो।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की पैनी नजर: हजारों चालान कटे

हिसार और हांसी पुलिस द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

  • बिना हेलमेट: 804 चालान
  • ट्रिपल राइडिंग: 653 चालान
  • बिना सीट बेल्ट: 176 चालान
  • ओवर स्पीड: 212 चालानपुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

श्री रामकथा और हनुमान जन्मोत्सव की धूम

शहर में धार्मिक आयोजनों की बहार है। कटला रामलीला कमेटी अपना 129वां श्री रामनवमी महोत्सव और संगीतमय श्री रामकथा 19 मार्च से आयोजित करने जा रही है। वहीं, गीता भवन में भी 19 मार्च से राम कथा का शुभारंभ होगा। इसके अतिरिक्त, बुधला संत स्थान पर वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कन्याओं की शादी में मदद और रक्तदान शिविर

भाविप शाखा बरवाला:

भारत विकास परिषद की बरवाला शाखा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह हेतु घरेलू सामान भेंट किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

रक्तदान शिविर:

18 मार्च को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सामाजिक सेवा की भावना को सुदृढ़ करना है।

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग तेज

हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर यूनिट स्तरीय मीटिंग की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को अनसुना कर रही है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द पक्का नहीं किया गया और वेतन विसंगतियां दूर नहीं की गईं, तो वे राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

नगर निगम की कार्रवाई: 29 बेसहारा पशु पकड़े

शहर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाया। अर्बन एस्टेट, सूर्य नगर और शिव कॉलोनी जैसे क्षेत्रों से 29 बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला भेजा गया है ताकि सड़क हादसों और आमजन को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।


◾भारत के खिलाफ कोई बड़ी साजिश! NIA ने एक अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को तीन अलग अलग एयरपोर्ट से दबोचा

◾राज्यसभा में NDA का दबदबा… बहुमत के बाद विपक्ष हुआ कमजोर

◾होर्मुज डील पर भारत का इंकार: कहा- “कोई बातचीत नहीं हुई”, ईरान से जहाजों की अदला-बदली की खबर झूठी

◾ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का NATO पर हमला, बोले- हमें मदद की जरूरत नहीं, सहयोगी देशो ने बनाई दूरी

◾भारत के पड़ोस में युद्ध के हालात ! PAK एयरस्ट्राइक में 400 मौतोंं पर भड़का तालिबान, कहा- ऐसा बदला लेंगे… रोएगा पाकिस्तान

◾दिल्ली HC का बड़ा आदेश- हरदीप पुरी की बेटी के खिलाफ 24 घंटे में हटाया जाए आपत्तिजनक कंटेंट

◾Iran-Israel: इस्राइल के हमले में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरानी सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

◾4,816 जगहों पर छापेमारी, 70 FIR और 10 गिरफ्तार, UP में LPG की कालाबाजारी पर Yogi सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक

◾ईरान जंग के बीच अमेरिका में फटा ‘इस्तीफा बम’, ट्रंप की पोल खोल गया टॉप अधिकारी

◾बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 और बख्तरबंद वाहन… जम्मू-कश्मीर पुलिस हुई अब और हाईटेक, चुन-चुनकर मारे जाएंगे आतंकी

◾भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया- कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य

◾हिमाचल में ‘कैबिनेट रैंक’ खत्म: नेताओं की सैलरी में 20% कट, सुविधाएं रोकी, CM का VIP कल्चर पर वार, कर्ज के दबाव में सख्ती

◾गैस बुकिंग के लिए e-KYC का क्या है सच? पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइंस

◾अब गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, Supreme Court ने उम्र की सीमा को बताया असंवैधानिक

◾अमेरिकी आयोग की आरएसएस, रॉ पर प्रतिबंध की सिफ़ारिश, कांग्रेस ने कहा- रिपोर्ट हमारी चिंताओं की पुष्टि

◾’मैं सनातनी हूं’ लिखने के बाद ही होगी सारा अली खान की केदारनाथ में एंट्री, मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला

◾कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल

◾शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का ‘चेला’, ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव

◾नेपाल के कॉलेज में जलाई गई चीनी राष्ट्रपति की लिखी किताब, बीजिंग ने मांगा जवाब

◾पाक की कंगाली फिर उजागर, खर्च कटौती के बीच रद्द करना पड़ा सैन्य परेड समारोह

◾जरूरत के वक्त कोई साथ नहीं आता; ईरान युद्ध के बीच NATO देशों पर फिर भड़के ट्रंप

◾न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया: सीरीज 1-1 से बराबर; 6 अफ्रीकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके

========================================

========================================

Oplus_16908288