नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान काल बनी शॉर्ट सर्किट: एक ही परिवार के 8 सदस्यों की जिंदा जलने से मौत
हिसार टाइम्स – मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार तड़के एक रबर कारोबारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया गया था। चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि घर में सो रहे गर्भवती महिला और बच्चों समेत 8 लोग जिंदा जल गए।


पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, घर में लगे ‘डिजिटल स्मार्ट लॉक’ के न खुलने के कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके और अंदर ही फंस गए। इसी बीच घर में रखे गैस सिलेंडर फटने से मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर देरी से पहुँचने का गंभीर आरोप लगाया है।मृतकों में रबर कारोबारी मनोज सेठिया, उनकी बहू सिमरन, रिश्तेदार विजय, विजय की पत्नी सुमन और परिवार के अन्य सदस्य राशि, छोटू, तनय व टीनू शामिल हैं।

SDERF और फायर ब्रिगेड घर के अंदर पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद भयावह था। जांच के दौरान घर के अलग-अलग कमरों में करीब 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर मिले, जिनमें से 3 में ब्लास्ट हुआ था।अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एक साथ इतने कमर्शियल सिलेंडर घर में कैसे पहुंचे, जबकि फिलहाल सरकार ने इनकी बिक्री पर रोक लगा रखी है।

रातभर चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक कार इस हादसे की पहली कड़ी बनी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि देर रात चार्जिंग पॉइंट पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसने कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम को जला दिया। EV बैटरियों में एक बार आग लगने पर उसे काबू करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि बैटरी सेल्स में लगातार रिएक्शन चलता रहता है। इसी दौरान बैटरी में ब्लास्ट हुआ और आग ने विकराल रूप ले लिया। कार घर के बिल्कुल पास खड़ी थी, जिससे लपटें सीधे दीवारों और ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गईं। कुछ ही मिनटों में पूरा मकान जल गया।

हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि परिवार के पास बच निकलने का मौका होते हुए भी वे बाहर नहीं आ सके। घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक बिजली सप्लाई बंद होते ही काम करना बंद कर गए। आमतौर पर ऐसे लॉक में बैकअप सिस्टम होना चाहिए, लेकिन यहां वह काम नहीं आया या शायद मौजूद ही नहीं था। इसके अलावा, घर में लगी लोहे की जालियां भी बाहर निकलने में बड़ी बाधा बन गईं। आग, धुएं और लगातार हो रहे धमाकों के बीच परिवार अंदर ही फंस गया। बचाव दल को दरवाजे और ग्रिल काटकर अंदर पहुंचना पड़ा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यही वजह इस हादसे को और ज्यादा भयावह बना गई।
बताया जा रहा है कि घर में 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ये सभी कमर्शियल सिलेंडर हैं। घर में काम करने वाली एक कर्मचारी ने बताया कि घर में सभी के कमरे अलग-अलग हैं। सभी के बाथरूम भी अलग ही हैं। और इनमें लगे गीजर गैस से ही चलते हैं। इसके अलावा घर के कई काम इन्हीं सिलेंडर से होते थे।

इनमें से दो सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ था। इसकी आवाज पूरी कॉलोनी में सुनाई दी थी। ब्लास्ट होने के बाद सिलेंडर घर की छत और दीवारों से टकराकर वही रह गए। इस वजह से घर में गैस फैल गई और आग ने विकराल रूप ले लिया।
अमेरिका और इजरायल का ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर भीषण हमला
हिसार टाइम्स – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव चरम पर पहुँच गया है। अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान के सबसे बड़े ‘साउथ पार्स’ गैस फील्ड पर एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में दक्षिणी ईरान के असालुयेह शहर को मुख्य निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में भारी तबाही हुई है। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान इजरायल ने ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को मार गिराने का दावा किया है,

जिसकी पुष्टि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेशकियान ने भी की है। राष्ट्रपति ने इसे एक ‘कायरतापूर्ण हत्या’ करार दिया और खाड़ी देशों में बड़े जवाबी हमलों की चेतावनी दी है। इसी बीच, सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारतीय टैंकर ‘जग लाडकी’ होर्मुज स्ट्रैट के रास्ते सुरक्षित गुजरात पहुँच गया है। भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर ईरान को जरूरी दवाइयों की खेप भी भेजी है।
दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में भीषण अग्निकांड: 9 लोगों ने गंवाई जान, 3 नाबालिग भी शामिल
हिसार टाइम्स – देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 3 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जान बचाने की

जद्दोजहद में दो लोगों ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के बहादुर कर्मियों ने मौके पर पहुँचकर सूझबूझ से काम लिया और खिड़कियों के रास्ते 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
राजस्थान हाईवे पर एथेनॉल टैंकर बना आग का गोला: ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत, भाई ने कूदकर बचाई जान
हिसार टाइम्स – राजस्थान के जालोर जिले में नेशनल हाईवे-68 (जैसलमेर-जामनगर) पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एथेनॉल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके तुरंत बाद उसमें विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई। एथेनॉल सड़क पर फैलने के कारण आग की लपटें करीब 200 मीटर दूर तक फैल गईं।

इस हादसे में टैंकर का ड्राइवर केबिन में फंसने के कारण जिंदा जल गया, जबकि उसके बगल में बैठे उसके भाई ने समय रहते खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दमकल की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हरियाणा की राजनीति में ‘क्रॉस वोटिंग’ पर बड़ा एक्शन: कांग्रेस ने 4 विधायकों को दिया नोटिस
हिसार टाइम्स – हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने वाले अपने 4 प्रमुख विधायकों—शैली चौधरी, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद इसराइल और रेनू बाला—के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। इन विधायकों से 7 दिनों के भीतर जवाब माँगा गया है कि उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर वोट क्यों दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर दिग्गज पहलवान और नेता विनेश फोगाट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया और बयानों के जरिए अपनी ही पार्टी के इन बागी विधायकों को ‘जयचंद’ करार दिया है। वहीं, हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन भी इस मुद्दे को लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ, जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच ‘बिकाऊ विधायकों’ को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

हरियाणा में कुदरत का कहर: नारनौल में बिजली गिरने से 28 बकरियों की मौत, रेवाड़ी में ओलावृष्टि
हिसार टाइम्स – हरियाणा के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिससे जनजीवन और खेती-किसानी पर बुरा असर पड़ा है। नारनौल के एक गाँव में बुधवार को आसमानी बिजली गिरने की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें एक चरवाहे की 28 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

वहीं, रेवाड़ी जिले में तेज आंधी के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें बिछ गई हैं। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स उखड़ कर गिर गए और निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी रखा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

हिसार: 14 करोड़ का ‘टाउन पार्क’ बना नगर निगम के लिए सफेद हाथी, रखरखाव का भारी खर्च
हरियाणा के हिसार शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए 14 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार किया गया ‘टाउन पार्क’ अब नगर निगम के लिए बड़ा वित्तीय सिरदर्द बन गया है। पंचतत्व थीम पर आधारित इस पार्क के रखरखाव और सफाई व्यवस्था पर प्रतिदिन लगभग 10,000 रुपये खर्च हो रहे हैं।

अगर सालाना हिसाब लगाया जाए, तो यह राशि 36.5 लाख रुपये तक पहुँच जाती है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बजट की कमी के कारण इस पार्क की सुंदरता और सुविधाओं को उसी स्तर पर बनाए रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। स्थानीय लोग पार्क की वर्तमान स्थिति को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि प्रशासन इसके लिए अतिरिक्त फंड जुटाने की कोशिशों में लगा है।

मंडियों के गेट पर बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाने का आढ़ती एसोसिएशन ने किया विरोध
हिसार टाइम्स – हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडियों के गेट पर बॉयोमीट्रिक मशीनें लगाने पर कड़ा विरोध जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को हिसार सेक्टर 14 में आयोजित बैठक में कहा कि प्रदेश सरकार आए दिन नए नियम लागू कर आढ़तियों व किसानों को परेशान कर रही है। मंडी के गेट पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने व गेट पास विरोध करते हुए सरकार से यह नियम बदलने की मांग की। मीटिंग कर एमएसपी पर खरीदी जाने वाली फसलों पर 2.5 प्रतिशत आढ़त अलग से दिए जाने की मांग की। प्रदेश भर में आढ़तियों का बकाया 600 करोड़ रुपया दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।

हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. रामअवतार तायल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को व्यापारियों की सरकार कहा जाता है लेकिन प्रदेश सरकार अब व्यापारियों के भी हकों को मार रही है। मंडी व्यापारियों पर आए दिन नय नियम थोंपे जा रहे हैं। सरसों व गेंहू खरीद के लिए सरकार ने बॉयोमीट्रिक मशीनों की नई व्यवस्था थोंपी है। इससे आढ़ती व किसान दोनों की परेशानी बढ़ गई है।। बैठक में एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, मंडी प्रधान मांगेराम , अशोक गुप्ता, सुभाष मित्तल, धर्मबीर मलिक, प्रेम कुमार, गौरव, हर्ष, अश्वनी शोरेवाला उपस्थित रहे। हिसार अनाज मण्डी एसोसिएशन ने प्रधान डाॅ.रामअवतार तायल का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया

हिसार: शहीद दिवस पर इनेलो नरवाना में दिखाएगी ताकत
हिसार टाइम्स – ताऊ देवीलाल सदन में इंडियन स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में इनेलो के प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव संपत सिंह ने कहा कि आईएसओ व इनेलो के सहयोग से प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन 23 मार्च को जींद जिले के नरवाना में आयोजित किया जाएगा। युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए आईएसओ- इनेलो सड़क पर उतरेगी। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार को नौकरियां निकालने पर मजबूर कर देंगे। हिसार में मीडिया से बातचीत करते गौरव संपत सिंह ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों और इनेलो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा इंडियन नेशनल लोकदल ने अपनी कमर कस ली है।

आज प्रदेश का युवा उपेक्षित महसूस कर रहा है। आईएसओ व युवा इनेलो उसे उसका हक दिलाकर रहेगी। 23 मार्च को ‘शहीदी दिवस’ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी टीम जुट गई है। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ेंगें। शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हर एक युवा को रोजगार मिलेगा। इस कार्यक्रम के जरिए हम सोई हुई व्यवस्था को जगाने का महाअभियान शुरु करेंगे।इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरकर इस गूंगी-बहरी सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से साहिलदीप कस्वां, दलबीर किरमारा, एडवोकेट प्रदीप बाजिया, हर्ष बागड़ी,जिला प्रवक्ता विनोद कसवां सहित अन्य उपस्थित रहे।





◾इजराइल का टारगेट किलिंग आपरेशनः 48 घंटे में ईरान के तीसरे बड़े नेता की हत्या, इंटेलिजेंस मंत्री भी मार डाला
◾पूर्व भारतीय राजनयिक का बयानः लंबी चलेगी जंग.. ईरान की ताकत से दुनिया हैरान, अमेरिका-इजराइल भी नहीं तोड़ पाए तेहरान !

◾ईरान में दुनिया का सबसे बड़ा गैस फील्ड तबाह, तेहरान ने UAE, सऊदी कतर को दी बड़े हमले की धमकी
◾ खड़गे बोले- देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की:राज्यसभा में PM हंसे; देवगौड़ा का जवाब- मेरी जबरन शादी कराई, कांग्रेस से थी ‘जबरदस्ती की शादी’, तभी हुआ ‘तलाक

◾सीएम योगी के सख्त संदेश, त्योहारों पर माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
◾सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक: ईरान के हमले से दहला रियाद, चार घायल; कतर में हुई बमबारी में गैस संयंत्र को भारी नुकसान

◾20 साल बाद बिहार का नया CM तय! नीतीश के बाद ‘सम्राट युग’ की तैयारी, मंत्री ने भी किया कंफर्म
◾हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर रोक: पुरुष शर्ट-पैंट पहनकर आ सकेंगे; महिलाओं के लिए साड़ी व सलवार-सूट तय

◾सीरिया-लीबिया जंग में शामिल रहा US नागरिक भारत में गिरफ्तार: NIA ने 6 यूक्रेनी भी पकड़े; आरोप- ये म्यांमार में विद्रोहियों को सपोर्ट कर रहे थे
◾ओडिशा अस्पताल अग्निकांड- CM ने 4 अधिकारियों को निलंबित किया: BJD ने दिखावा बताया; सरकारी अस्पताल में आग लगने से मौतों की संख्या 12 हुई

◾समंदर में अचानक पलटी बाज़ी: चीन का तेल ले जा रहे 7 रूसी टैंकर भारत की ओर मुड़े ! देखता रह गया ड्रैगन
◾’भारत ने पड़ोसियों से कहा-तेल ज्यादा होगा तभी देंगे’, आ रही थी भारी डिमांड

◾पाकिस्तान का न्यूक्लियर पावर खतरा, ट्रंप की Intel चीफ गबार्ड का अगला टारगेट पाकिस्तान
◾पूर्ण बहुमत वाली सरकारों के दौर से भी आगे निकली भाजपा, राज्यसभा में 140 पार NDA

◾असम: चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफ़ा, भाजपा में शामिल हुए
◾होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत: सऊदी अरब ने खोला तेल का ‘बैक डोर’, लाल सागर से आ रहे विशाल टैंकर!

◾राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी, देवगौड़ा, खड़गे, पवार से सीखना चाहिए
◾दिल्ली के साध नगर में भीषण आग, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल

◾6th जनरेशन फाइटर जेट प्रोजेक्ट में शामिल होने की तैयारी में भारत, यूरोप के दो ग्रुप्स में किसी एक के साथ जुड़ सकता है
◾राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी: नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

◾बंगाल चुनाव 2026: कल्याणकारी योजनाएं बनाम सत्ता-विरोधी लहर, ममता बनर्जी के 15 साल के शासन की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा
◾राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना

◾खेल के साथ पढ़ाई भी जरूरी’: पीवी सिंधू की युवा खिलाड़ियों को सलाह, कहा- आप पूरी जिंदगी खेलते नहीं रह सकत
========================================

========================================




















