नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

देर रात व्हाट्सएप कॉल और खौफनाक वॉयस मैसेज

हिसार टाइम्स – हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जीजा और जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान को कुख्यात ‘अमित भाऊ गैंग’ के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। घटना 18 मार्च की रात की है, जब कादियान एक शादी समारोह में व्यस्त थे। उसी दौरान उनके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए सीधे तौर पर 5 करोड़ रुपए की मांग की और चेतावनी दी कि अगर पैसे का इंतजाम नहीं हुआ, तो इसका अंजाम बेहद बुरा होगा।

डेढ़ मिनट का ऑडियो और बच्चों पर हमले की चेतावनी

धमकी का सिलसिला यहीं नहीं रुका। कॉल कटने के बाद अगली सुबह कादियान के मोबाइल पर करीब डेढ़ मिनट का एक वॉयस रिकॉर्डिंग मैसेज आया। इस ऑडियो में बदमाश ने बेहद आक्रामक लहजे में बात की और दावा किया कि उसे कादियान के बच्चों की लोकेशन और उनके फार्महाउस की पूरी जानकारी है। बदमाश ने धमकी दी कि अगर उन्होंने कॉल बैक नहीं किया या पैसे नहीं दिए, तो उनके परिवार और संपत्तियों पर हमला किया जाएगा। इस ऑडियो मैसेज के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल: “सिर्फ सत्ता पक्ष को मिल रही सुरक्षा”

देवेंद्र कादियान ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन पुलिस का रवैया हमेशा ढुलमुल रहा। कादियान के अनुसार, उनके पास पहले सुरक्षा गार्ड थे, जिन्हें 8 महीने पहले वापस ले लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले के एसपी सुरक्षा की फाइलों को रिजेक्ट कर देते हैं, जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े विधायकों और उनके चहेते सरपंचों को कई-कई गनमैन दिए गए हैं। कादियान ने सीधा सवाल उठाया कि क्या सुरक्षा सिर्फ राजनीतिक रसूख देखकर दी जा रही है?

पुलिस की कार्रवाई और राजनीतिक कद

शिकायत दर्ज होने के बाद पानीपत पुलिस एक्शन में आई है। देवेंद्र कादियान के सेक्टर-11 स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की साइबर सेल उस विदेशी नंबर की जांच कर रही है जिससे कॉल आई थी। गौरतलब है कि देवेंद्र कादियान का राजनीतिक कद काफी मजबूत है; वह हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर स्व. सतबीर सिंह कादियान के बेटे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जेजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा के कद्दावर नेता महिपाल ढांडा को कड़ी टक्कर दी थी और करीब 47,500 वोट हासिल किए थे।

कैंट में महिला की नृशंस हत्या: ऑफिसर के लद्दाख जाते ही अर्दली ने की दरिंदगी

हिसार टाइम्स – हिसार कैंट क्षेत्र में एक सैन्य अधिकारी के क्वार्टर में खाना बनाने और सफाई करने वाली महिला की नृशंस हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अर्दली (नायक) बालेश्वर कुजूर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना की पृष्ठभूमि तब तैयार हुई जब क्वार्टर में रहने वाले सैन्य अधिकारी 11 मार्च को अपनी नई पोस्टिंग के लिए लद्दाख रवाना हुए। उनकी फ्लाइट खराब मौसम के कारण वापस भी मुड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

आरोपी बालेश्वर ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए महिला को फोन कर खाना ले जाने के बहाने एकांत में स्थित कोठी पर बुलाया। वहाँ आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से उसकी पिटाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले खुलासे के अनुसार, महिला के शरीर पर सिर, सीने और कमर सहित कुल 13 जगह गंभीर चोटें पाई गईं, जिनमें सिर और सीने पर लगी चोटें ही मौत का मुख्य कारण बनीं। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म और हत्या की धाराएं जोड़ दी हैं और आरोपी की पोस्टिंग मुख्यालय (5वीं आर्म्ड बटालियन, लद्दाख) को सूचना भेज दी है। मृतका 11 मार्च से लापता थी और उसका शव 15 मार्च को जंगल में एक बैग के अंदर दबा हुआ बरामद किया गया था। फिलहाल, फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड ने विसरा और डीएनए सैंपल सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिए हैं।

फर्जी फाइनेंस एजेंट बनकर अपहरण और वसूली का प्रयास: मालिक की बहादुरी से बचा परिचालक

हिसार टाइम्स – हिसार की नई सब्जी मंडी में एक बेहद शातिर तरीके से ठगी और अपहरण की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। मंगाली सुरतिया निवासी विजय कुमार की पिकअप गाड़ी, जो पिछले 4-5 महीनों से बीड़ बबरान निवासी कुलविंद्र के पास फल-सब्जी ढोने के काम में लगी थी, को आरोपी अनिल (निवासी पेटवाड़) ने निशाना बनाया। 18 मार्च को परिचालक नवीन नारनौल से सब्जी लोड कर नई सब्जी मंडी आया था और सुबह करीब 6:30 बजे जब गाड़ी का मालिक सो रहा था, तब आरोपी अनिल ने फाइनेंस एजेंट बनकर नवीन को गाड़ी की किस्त बकाया होने का डर दिखाया और गाड़ी सहित नवीन का अपहरण कर लिया।

आरोपी ने नवीन के साथ मारपीट की और छोड़ने के बदले 15 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग की। नवीन ने तुरंत अपने मालिक विजय को फोन किया, जिसके बाद विजय ने अपने सेठ दिवाकर को सूचना दी और गाड़ी में लगे जीपीएस (GPS) की मदद से दूसरी कार लेकर पीछा शुरू किया। आरोपी को छोटी सातरोड के पास सेक्टर 27-28 के पास घेरा गया, जहाँ उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे काबू कर लिया गया। आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर 6-7 घंटों तक पुलिस को गुमराह किया, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि वह पिछले 10 साल से रिकवरी एजेंट के तौर पर काम कर चुका है और अब ‘ई-वाहन ऐप’ से डेटा चोरी कर फर्जी वसूली कर रहा था।

हिसार,आर्य नगर की अवैध कॉलोनी में 25 निर्माण और सड़कें जमींदोज

हिसार टाइम्स – हिसार के बालसमंद रोड स्थित आर्य नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एक बड़ी दंडात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग को सूचना मिली थी कि यहाँ ‘रामजीलाल कॉलोनी’ के नाम से बिना अनुमति के अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। गुरुवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सिंचाई विभाग के डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र सिंह की देखरेख में विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची।

किसी भी प्रकार के विरोध और कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए थाना आजाद नगर की पुलिस और हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की टीमें तैनात रहीं। कार्रवाई के दौरान विभाग के बुलडोजर ने करीब 25 डीपीसी (DPC-निर्माण की नींव), एक पक्का कमरा और चारों तरफ की चारदीवारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को भी उखाड़कर जमीन को समतल कर दिया गया। प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि शहर के आसपास किसी भी अनधिकृत निर्माण या अवैध कॉलोनी को पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

कमर्शियल स्थानो पर घरेलू गैस का इस्तेमाल, 26 सिलिंडर किए जब्त

हिसार टाइम्स – कॉमर्शियल स्थलों पर घरेलू गैस सिलिंडर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए 26 सिलिंडर जब्त किए हैं। बुधवार और वीरवार को विभागीय टीमों की छापा मारकर में ये सिलिंडर बरामद किए गए जिन्हें गैस एजेंसियों के पास जमा करा दिया गया है। पकड़े गए उपभोक्ताओं की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।

विभाग के अनुसार हांसी में 13, हिसार में 6 और बरवाला में 7 घरेलू सिलिंडर कॉमर्शियल उपयोग में पाए गए। कॉमर्शियल सिलिंडरों की कमी के बाद कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ने घरेलू सिलिंडरों का उपयोग शुरू कर दिया था। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर की उपलब्धता प्रभावित हो रही थी और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही थीं।

बारिश से मौसम हुआ कूल, सामान्य से 8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान

हिसार टाइम्स – जिले में हुई बारिश के बाद मौसम अचानक ठंडा हो गया है। वीरवार को 2.6 एमएम बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिरकर 23.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से करीब 8 डिग्री कम है। पिछले दस दिनों में तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में आई इस ठंडक के चलते लोगों को दोबारा सर्दी वाले कपड़े पहनने पड़े।

बुधवार और वीरवार को जिले में कुल 4.9 एमएम बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दस दिन पहले जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था और लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे लेकिन अब मौसम पूरी तरह बदल गया है।

दयानंद महाविद्यालय में इतिहास विभाग की प्रदर्शनी में दिखी विरासत की झलक

हिसार टाइम्स – दयानंद महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से वीरवार को वार्षिक प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया गया। वस्तु दुर्लभ पुरावेष: विरासत और जमीन विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन सीआरएम जाट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार बाजिया ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जड़ों और विरासत को समझते हुए पढ़ाई को रुचिकर बनाना चाहिए।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदर्शनी में रखे पुरावेषों की जानकारी दी। इसमें हड़प्पा सभ्यता से संबंधित बर्तन, खिलौने, शृंगार सामग्री और ईंटें, वैदिक काल के घूसर मृदभांड (पीजीडब्ल्यू) के बर्तन, गुप्तकालीन मूर्तियां, यूनानी सिक्के, प्रथम विश्व युद्ध के मेडल, समुद्री युद्ध में प्रयुक्त दूरबीन, कृषि उपकरण और हरियाणा की संस्कृति से जुड़े वाद्य व वस्त्र प्रदर्शित किए गए।


◾ पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी, बंबीहा गैंग के लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई…!

◾सांप के जहर मामले में यूट्यूबर एल्विश यादव को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की UP पुलिस की FIR

◾चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का हरियाणा में एनकाउंटर, AGTF ने गोली मारी

◾टटीरी गाना विवाद में बादशाह को हाईकोर्ट से राहतः गिरफ्तारी पर रोक, जांच में सहयोग करेंगे

◾सऊदी में ऑयल रिफाइनरी पर हमला, UAE-कतर के तेल-गैस प्लांट पर भी ड्रोन अटैक, सऊदी बोला- ईरान सब्र का इम्तिहान न ले


◾ हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद का बड़ा ब्यान..
कहा कांग्रेस के 9 विधायकों के खिलाफ पार्टी करेगी कार्रवाई


◾ हरियाणा में जल्द पुलिस विभाग में होगा बड़ा फेरबदल


◾जंग के चलते क्रूड दोगुना, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, यूरोप में गैस की कीमत 30% बढ़ी

◾जंग दौरान ईरान का कड़ा एक्शनः पहली बार नेशनल रेसलिंग चैंपियन सहित 3 प्रदर्शनकारियों को दी फांसी, कार्रवाई से दुनिया अवाक्

◾बड़ी खबर: AAP का सरपंच हेरोइन सहित गिरफ्तार! VIP नंबर की स्कॉर्पियों में नशे की खेप बरामद

◾शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स 2496 अंक टूटा, Nifty 23,002 पर बंद

◾आर्मेनिया, अजरबैजान के रास्ते ईरान से भारतीय नागरिक घर लौट रहे हैं : विदेश मंत्रालय

◾8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों की दो टूक- पुराना सिस्टम बदलो, वेतन बढ़ाओ

◾दिल्ली में दिनदिहाड़े गैंगवार, घर में घुसकर 4 लोगों को मारी गोलियां, एक की मौत

◾सोने-चांदी के रेट में भूचाल, ₹13000 टूटी चांदी, गोल्ड के रेट में भी भारी गिरावट

◾ईरान युद्ध में सैन्य तैनाती से ट्रंप का इनकार, कहा- सैनिकों को कहीं नहीं भेज रहा

◾उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को मिले 99.93% वोट, बाकी के कहां गए?

◾ईरान युद्ध के बीच रूस से भी LPG खरीद रहा भारत? विदेश मंत्रालय ने दे दिया जवाब

◾जिस F-35 पर घमंड करता था अमेरिका, वह भी ईरान के सामने जान बचाकर भागा

◾पंजाब सीएम भगवंत मान का दावा : राजस्थान पर 1.44 लाख करोड़ पानी का बकाया, भुगतान नहीं करने पर आपूर्ति रोकने की चेतावनी

◾अंतरिक्ष में मिला बादल… पृथ्वी के समंदर से 140 लाख करोड़ गुना ज्यादा पानी

◾NIA की कार्रवाई से भड़का यूक्रेन, 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश

◾यूपी, दिल्ली, बिहार सहित कई राज्यों में 100 गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग का सरगना ‘बकरा’ मुठभेड़ के बाद साथियों संग गिरफ्तार

◾असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

◾जिस आस्था को कभी अंधविश्वास बताकर अपमानित किया गया, उसी पर आज गर्व किया जा रहा है’ सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना

◾ईरान का मास्टरप्लान? होर्मुज के बाद यानबू पर हमला कर दुनिया की तेल सप्लाई ठप करने की तैयारी

◾’यह हमारा युद्ध नहीं’, ईरान वॉर पर मोदी सरकार के समर्थन में उतरे मनीष तिवारी

◾राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे: हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के केदारनाथ, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

◾मेसी ने 900 गोल का आंकड़ा छुआ: रोनाल्डो के क्लब में शामिल, 1142 मैच में हासिल की उपलब्धि; इंटर मियामी कॉन्काकैफ कप से बाहर

========================================

========================================

Oplus_16908288