नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर-14 की एक गृहिणी साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जीवन भर की जमापूंजी और गोल्ड लोन तक गंवा बैठी। ठगी की शुरुआत 25 फरवरी को हुई जब महिला ने ‘विशोल’ नाम के व्यक्ति की फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। उसने खुद को इंग्लैंड का बड़ा व्यापारी बताया और व्हाट्सएप पर संपर्क कर महिला से कहा, “मेरी कोई बहन नहीं है, आज से आप मेरी बहन हो।” विश्वास जीतने के बाद उसने इंग्लैंड से कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। 6 मार्च को महिला को एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को मुंबई का कूरियर सर्विस कर्मचारी बताया। उसने पहले कूरियर फीस के नाम पर 26 हजार रुपये मांगे। जब स्कैनर से पैसे नहीं गए, तो टैक्स के नाम पर 75 हजार रुपये मंगवाए गए।

ठगी का सिलसिला यहीं नहीं रुका; जालसाजों ने महिला को डराया कि उसके खाते में 1.95 करोड़ रुपये जमा हुए हैं और इसके लिए 1.50 लाख रुपये टैक्स जमा न करने पर केस दर्ज होने का नोटिस आया है। घबराहट में महिला ने बैंक से गोल्ड लोन लेकर अलग-अलग किस्तों में कुल 19.81 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए। हद तो तब हो गई जब सेक्टर के गेट नंबर 2 पर स्कूटी सवार दो युवक खुद आकर महिला से पैसे ले गए, जिनकी महिला ने फोटो भी खींच ली थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

39.844 किलोग्राम चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा: निजी बस चालक गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – अग्रोहा पुलिस, स्पेशल स्टाफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मात्र 24 घंटों के भीतर चांदी चोरी की एक बड़ी गुत्थी को सुलझाते हुए निजी बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिरसा के अरनियावाली निवासी सतपाल के रूप में हुई है। यह पूरी घटना उस समय शुरू हुई जब अग्रोहा के ज्वेलर रविंद्र सोनी की 39.844 किलोग्राम चांदी, जिसकी बाजार कीमत लगभग 65 लाख रुपये है, चोरी हो गई। ज्वेलर ने इस चांदी के वैध बिल भी पुलिस को दिखाए हैं। जांच में सामने आया कि मथुरा के राजेश शर्मा ने अलग-अलग ज्वेलर्स से यह चांदी खरीदी थी और वह ‘विजय ट्रेवलर’ नामक निजी बस से इसे लेकर आ रहे थे। बस चालक सतपाल पिछले दो-तीन महीनों से गंगानगर-कानपुर रूट पर बस चला रहा था। सफर के दौरान चालक ने बातों-बातों में राजेश से कट्टे में रखे सामान के बारे में पूछ लिया था और उसे पता चल गया था कि उसमें भारी मात्रा में चांदी है।

जब बस रामायण टोल के पास एक पेट्रोल पंप पर रुकी और राजेश शर्मा सहित अन्य सवारियां नीचे उतरीं, तो चालक सतपाल ने महज 85 सेकंड के भीतर वारदात को अंजाम दे दिया। उसने चांदी का बैग निकालकर एक नाले में फेंक दिया और खाली कट्टे को झाड़ियों में छिपाकर वापस बस में बैठ गया। यह पूरी हरकत पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद वह राजेश शर्मा को अग्रोहा टोल पर छोड़कर खुद सिरसा की ओर निकल गया और दूसरे चालक को बस सौंपकर रोडवेज बस से हिसार बस स्टैंड पहुंच गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे धर दबोचा और चोरी की गई पूरी चांदी बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, वहीं एसपी मयंक मुद्गल ने बताया कि इस मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दी जाएगी।

स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद: हिसार में तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला
हिसार टाइम्स – हिसार के 12 क्वार्टर एरिया स्थित नेताजी कॉलोनी में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। भारत नगर निवासी राहुल, नेताजी कॉलोनी निवासी कुणाल और यमुनानगर निवासी चिराग तीनों दोस्त कॉलोनी में घूम रहे थे, तभी स्कूटी सवार तीन युवकों ने राहुल को टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया और स्कूटी सवार युवकों ने फोन करके अपने दो और साथियों को बुला लिया। पांचों हमलावरों ने मिलकर तीनों दोस्तों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस हमले में कुणाल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिसके पेट, कमर और सीने पर चाकू से वार किए गए हैं। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। राहुल और चिराग भी गंभीर रूप से घायल हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। घायल कुणाल सैलून में काम करता है जबकि चिराग अभी पढ़ाई कर रहा है। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। एचटीएम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: पहली से आठवीं के छात्रों को जमा करानी होंगी पुरानी किताबें
हिसार टाइम्स – हरियाणा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और किफायती बनाने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को अपनी पुरानी पाठ्यपुस्तकें स्कूल में जमा करानी होंगी। ये पुस्तकें उन छात्रों को दी जाएंगी जो नए सत्र में दाखिला लेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों का पुन: उपयोग सुनिश्चित करना है। सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को 100 प्रतिशत अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं।

SCERT ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं अप्रैल 2026 में होनी हैं, उनसे किताबें परीक्षा समाप्त होने के बाद ही ली जाएंगी ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इसके अलावा, ‘क्लास रेडीनेस प्रोग्राम’ के तहत अप्रैल माह में इन्हीं पुरानी पुस्तकों के आधार पर रिवीजन कक्षाएं लगाई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई स्कूल या अधिकारी इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

सातरोड खुर्द में घर में घुसा चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, सेक्टर-13 में भी चोरी का प्रयास
हिसार टाइम्स – हिसार के सातरोड खुर्द इलाके में चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को परिजनों ने मौके पर ही दबोच लिया। घटना 19 मार्च की देर रात करीब ढाई बजे की है। घर के मालिक बिजेंद्र सिंह जब बाथरूम के लिए उठे, तो उन्होंने घर के अंदर एक अनजान व्यक्ति को देखा। घर के मालिक को देख आरोपी भागने लगा और छत पर चढ़ गया, लेकिन परिजनों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पटना निवासी मोहन पासवान के रूप में बताई, जो वर्तमान में सातरोड खुर्द के डाकखाने के पास रह रहा था। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी करने के इरादे से घुसा था।

इसी तरह की एक अन्य घटना सेक्टर-13 में भी सामने आई, जहां एक मकान में घुसकर स्कूटी चुराने का प्रयास किया गया। हालांकि, चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका, लेकिन उसकी पूरी हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित महिला ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

हिसार,सस्ती शर्ट के चक्कर में फट गए कपड़े, कपड़े लूट कर ले गए लोग,शटर गिराकर भागा दुकानदार !

हिसार टाइम्स – ग्रोवर मार्केट स्थित एक कपड़ा शॉप पर शुक्रवार दोपहर कम दाम में कपड़े खरीदने की चाह में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई। बाउंसर और स्टाफ मूकदर्शक बनकर रह गए। 1000 रुपये में 12 शर्ट लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी तो धक्का-मुक्की में लोगों के कपड़े भी फट गए। इस बीच छूट का फायदा उठाने पहुंचे कुछ लोग जींस और शर्ट और जींस उठाकर चलते बने। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुकान मालिक शटर गिराकर भागना पड़ा। स्टाफ सदस्य दुकान के अंदर ही कैद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर दुकान परिसर खाली करवाया।

दुकान संचालक पुष्पेंद्र ने बताया कि वह कई सालों से कपड़ा कारोबार कर रहे हैं और समय-समय पर सेल लगाते रहे हैं। बचा स्टॉक निकालने के लिए शुक्रवार को उन्होंने एक हजार रुपये में 12 शर्ट और एक हजार रुपये की चार जींस देने के लिए सेल लगाई थी। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर दिया। वीडियो देखकर सुबह से ही महिलाएं, पुरुष और युवा दुकान पर जमा होने लगे।

दो बाउंसर मौजूद थे लेकिन लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा थी। शोर-शराबे के बीच कुछ देर तक वह जैसे-तैसे व्यवस्था संभालते रहे। दोपहर करीब एक बजे लोगों ने काउंटर और स्टाफ को पीछे धकेल दिया और बेतरतीब तरीके से माल उठा ले गए। दुकानदार ने कहा कि भविष्य में ऐसी सेल पर बाउंसरों की संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि भीड़ नियंत्रित रहे और कोई हंगामा न हो। ईद के कारण भीड़ ज्यादा थी और इस वजह से स्थिति बिगड़ गई।

भीड़ काबू करने पुलिस के छूटे पसीने
घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की दो जिप्सियां मौके पर पहुंचीं। भीड़ काबू में करने के लिए पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा। लगभग आधे घंटे में भीड़ को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया जा सका।
एनएच-9 पर ओवरब्रिज, अंडरपास और सड़क निर्माण के लिए गंगवा ने गडकरी को लिखा पत्र
हिसार टाइम्स – पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर हिसार जिले में एनएच-9 पर एयरपोर्ट के पास अंडरपास व ओवरब्रिज बनाने की मांग की है।

मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांव बुगाना और सरसौद के सरपंचों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हिसार एयरपोर्ट के पास एनएच-9 पर 7.3 किलोमीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण की मांग की। इस सड़क निर्माण के लिए किसी भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं होगी और यह क्षेत्र के लोगों को बड़ा लाभ देगी।

मंत्री ने गांव बुगाना, सरसौद और तलवंडी राणा के लोगों की सुविधा के लिए हिसार एयरपोर्ट के पास कट (कट प्वाइंट), ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण की भी मांग उठाई है। मंत्री ने बताया कि तलवंडी राणा, बुगाना, धांसू, जुगलान, बहबलपुर, बड़ो पट्टी, खेड़ी बर्की, धिकताना, सुलखनी सहित नगर पालिका बरवाला के लोग लंबे समय से इस समस्या को उठाते आ रहे हैं। वर्तमान में कट व ओवरब्रिज/अंडरपास नहीं होने के कारण लोग मजबूरन गलत दिशा में वाहन चलाने को बाध्य होते हैं या फिर लगभग 3 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।







◾तेल संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी! स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जल्दी निकलेंगे LPG के 2 टैंकर
◾ईरान से जंग के बीच श्रीलंका ने दिखाई ट्रंप को आंख, अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं दी लैंडिंग की इजाजत

◾प्रशांत महासागर में फटा ‘न्यूक्लियर डोम’! अंदर दफन 120000 टन रेडियोएक्टिव कचरा
◾’दुनिया के किसी कोने में सेफ नहीं रह पाओगे’, US-इजरायल को ईरान की धमकी

◾राजस्थान सरकार ने ठुकराई पंजाब की पानी रॉयल्टी मांग, मंत्री सुरेश रावत का पलटवार
◾जी-7 के छह सदस्यों सहित 7 देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में दिखाई तत्परता, ईरानी हमलों की निंदा की

◾लिव-इन में रहने के बाद रेप का आरोप गलत: एमपी हाईकोर्ट ने व्यापारी को किया बरी; कहा- सहमति से बने संबंधों में FIR उचित नहीं
◾भागवत बोले- युद्ध स्वार्थ और वर्चस्व की चाहत का नतीजा: दुनिया के कई देशों को भरोसा- ईरान-इजराइल जंग भारत ही खत्म करा सकता है

◾रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक: म्यांमार सीमा पर हथियारबंद गुटों को ट्रेनिंग दी; ग्रुप में 14-15 लोग, अन्य की तलाश जारी
◾ममता का ऐलान- SC-ST महिलाओं को हर महीने ₹1700 देंगे: बाकी को ₹1500 मिलेंगे; TMC घोषणापत्र में पक्के घर, बेरोजगारों को सालाना ₹18 हजार का वादा

◾सीटों पर एक्सट्रा-चार्ज ना लगाने पर विमान कंपनियों का विरोध: कहा- हमें हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा; मंत्रालय से फैसला वापस लेने को कहा
◾वृंदावन में राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, परिवार संग ग्रहण किया आश्रम का प्रसाद, ‘राधे-राधे’ से हुआ स्वागत

◾छत्तीसगढ़: ‘जबरन धर्मांतरण’ के ख़िलाफ़ विधानसभा ने पारित किया विधेयक, आजीवन कारावास का प्रावधान शामिल
◾असम चुनाव: संयुक्त विपक्ष में शामिल अखिल गोगोई, कांग्रेस व रायजोर दल के बीच हुआ समझौता

◾हमारी मिसाइल तो पिद्दी है, भारत की अग्नि-6 अमेरिका को हिट करेगी: पाकिस्तान
◾भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक में Petrol की नई कीमते लागू

◾बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को किया रिहा: जहाज विस्फोट मामले में किया गया था गिरफ्तार, 121 लोगों की हुई थी मौत
◾राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट में देरी : कॉपियों के अंक अपलोड न होने से अगले सप्ताह तक टला परिणाम

◾मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, लाखों लोगों को होगा फायदा
◾Eid: रमजान के बाद दिखा खुशियों का चांद, देशभर में ईद का जश्न आज; छोटे-बड़े बाजारों से लेकर गली-मुहल्ले तक रौनक

◾अमेरिका के घमंड स्टील्थ फाइटर जेट F-35 को निशाना बनाने वाला पहला देश बना ईरान?
◾सरकार बोली- LPG की पैनिक बुकिंग घटी, लेकिन हालात चिंताजनक: हर दिन 55 लाख सिलेंडर की मांग, 7500 कंज्यूमर PNG पर शिफ्ट हुए

◾एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा, वापस लाना पड़ा: 300+ पैसेंजर लेकर कनाडा के लिए उड़ा था; 7 घंटे बाद चीन के एयरस्पेस से लौटा
◾सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर: तलाक के मामले में कहा- खाना न बनाना क्रूरता नहीं, घरेलू काम पति की भी जिम्मेदारी

◾हॉकी में भी पाकिस्तान का ड्रामा शुरू: भारत से वर्ल्ड कप मैच के लिए PAK हॉकी फेडरेशन लेगा सरकार से सलाह

========================================

========================================




















