नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – शहर में संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बड़ा झटका लगने वाला है। जिला प्रशासन ने मात्र सात महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर कलेक्टर रेट में भारी बढ़ोतरी करने की पूरी तैयारी कर ली है। आगामी 1 अप्रैल से रिहायशी और व्यावसायिक जमीनों के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक महंगे हो जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त 2025 में ही कलेक्टर रेट में बदलाव किया गया था, लेकिन अब स्टेट लेवल कमेटी के नए फॉर्मूले के आधार पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ हिसार के रेट भी तय किए जा रहे हैं। प्रशासन के इस कदम से प्रॉपर्टी बाजार में हलचल तेज हो गई है।

रिंग रोड बाईपास वाले गांवों में सबसे ज्यादा असर

इस बार की बढ़ोतरी में सबसे खास बात यह है कि जिन गांवों से रिंग रोड बाईपास गुजरने वाला है, वहां जमीनों के दाम आसमान छू सकते हैं। विकास की संभावनाओं को देखते हुए इन चुनिंदा ग्रामीण क्षेत्रों में कलेक्टर रेट को दोगुना (100%) तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। शहर के सेक्टरों, वैध कॉलोनियों और मुख्य सड़कों के साथ लगते इलाकों में भी बड़ी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिला प्रशासन ने रेट बढ़ाने से पहले आम जनता से आपत्तियां या सुझाव नहीं मांगे हैं, बल्कि प्रस्तावित रेट सीधे लागू करने की योजना है।

पीएलए बना शहर का सबसे महंगा रिहायशी इलाका

वर्तमान आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएलए (PLA) और अर्बन एस्टेट 2 शहर के सबसे महंगे रिहायशी क्षेत्रों में शुमार हैं, जहां कलेक्टर रेट 45,630 रुपये प्रति गज है। इसके बाद ग्रीन पार्क एरिया का नंबर आता है जहां दरें 45,100 रुपये हैं। वहीं, व्यावसायिक (कमर्शियल) रेट के मामले में पीएलए और सेक्टर 16-17 सबसे आगे हैं, जहां भाव 1,40,000 रुपये प्रति गज तक पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, आनंद विहार (10,450 रुपये), कनिका विहार और मोती नगर एक्सटेंशन (11,500 रुपये) अभी भी शहर के सबसे सस्ते रिहायशी इलाके बने हुए हैं।

प्रशासनिक प्रक्रिया और बढ़ता विरोध

नियमों के मुताबिक हर साल अप्रैल में मार्केट वैल्यू के हिसाब से रेट तय किए जाते हैं। इस बार जिला राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी तहसीलदारों की रिपोर्ट के आधार पर नए रेट फाइनल करेगी। हालांकि, इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया है। समिति के सदस्य प्रवीण कुमार जैन का कहना है कि मात्र सात महीने में दोबारा रेट बढ़ाना तर्कसंगत नहीं है। उनका कहना है कि इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री (CM) से मुलाकात की जाएगी और जनता की ओर से इस बढ़ोतरी को रुकवाने की मांग उठाई जाएगी।


इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

हिसार टाइम्स – हिसार के इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात करीब 10 बजे प्लास्टिक पाइप और इलेक्ट्रिक सामान के एक गोदाम में भयानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 8 गाड़ियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री मालिक अंकित गर्ग को सूचित कर मौके पर बुलाया गया और अंदर खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पास में कोई फायर हाइड्रेंट न होने के कारण दमकल की गाड़ियों को बार-बार 10 किमी दूर पानी भरने जाना पड़ा। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

सूदखोरों के आतंक से तंग आकर ऑटो चालक ने दी जान

आदर्श कॉलोनी के एक ऑटो चालक धन सिंह ने दो फाइनेंसर्स (सुंदर सिंह और राजेश जांगड़ा) के मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि आरोपी उसे ₹10 सैकड़ा ब्याज और मात्र ₹200 की किस्त पर ₹100 जुर्माना वसूल कर प्रताड़ित कर रहे थे।

रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र कुमार के बयान पर दोनों फाइनेंसर्स के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस अब सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान करने के लिए उसे लैब भेजेगी और आरोपियों से पूछताछ करेगी।


एचएयू कृषि मेले में सीएम नायब सैनी करेंगे 42 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित

हिसार टाइम्स – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 23 मार्च से दो दिवसीय ‘खरीफ कृषि मेला’ शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मेले के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 42 प्रगतिशील किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि मेले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहेंगे और किसानों को आधुनिक खेती की नई तकनीकियों से रूबरू कराया जाएगा।


गंदगी फैलाने वालों पर निगम की गाज: 30 हजार का जुर्माना

हिसार टाइम्स – शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम और जनस्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को विशेष औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 6 लोगों के ₹5-5 हजार के चालान काटे गए। शास्त्री नगर में डेयरी संचालकों द्वारा सीवरेज लाइन में सीधे गोबर डालने की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की गई। इसके अलावा, सड़कों पर कचरा और मलबे (C&D वेस्ट) फेंकने वाले दुकानदारों और शोरूम कर्मियों पर भी जुर्माना लगाया गया। निगमायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर की स्वच्छता से समझौता नहीं किया जाएगा।


सिनेमाघरों में ‘धुरंधर-2’ का जलवा, दर्शक जुटाने में सफल रही फिल्म

हिसार टाइम्स – दिल्ली रोड स्थित सनसिटी सिनेमा में फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। साढ़े तीन घंटे की लंबी अवधि होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है। शनिवार और रविवार को सभी शो हाउसफुल रहे। सिनेमा मालिक सुनील गोयल के अनुसार, ओटीटी के दौर में भी अगर कंटेंट मजबूत हो, तो दर्शक सिनेमाघर जरूर आते हैं। युवाओं में इस फिल्म के प्रति विशेष आकर्षण देखा जा रहा है।


ट्रेन में सफर के दौरान माँ-बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

हिसार टाइम्स – जयपुर-बठिंडा ट्रेन में सवार होकर सिरसा जा रही एक महिला और उसका मासूम बेटा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए हैं। चंदन नगर निवासी रोशनी ने रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी मनीषा (जो सिरसा में शादीशुदा है) को उसने 19 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे ट्रेन में बैठाया था। उसके साथ उसका डेढ़ साल का बेटा अरमान भी था। परिजनों ने काफी तलाश की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

डिफेंस कॉलोनी से अफीम तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – एवीटी स्टाफ (AVT Staff) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोचा है। एसआई धर्मबीर को सूचना मिली थी कि सेक्टर-15 एरिया में नशा सप्लाई के लिए एक तस्कर सक्रिय है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर डिफेंस कॉलोनी एरिया से मंगली आकलान निवासी विनोद को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 318 ग्राम अफीम, एक मोबाइल फोन और ₹160 नकद बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की मुस्तैदी: झपटमारी के 3 घंटे के भीतर आरोपी काबू

हिसार टाइम्स – पीएलए चौकी पुलिस ने झपटमारी की वारदात को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पटेल नगर निवासी जतिन उर्फ मुकुल ने 20 मार्च की रात करीब 9 बजे एक दुकान से लौट रहे राजेश ऋषि नामक व्यक्ति से ₹2000 छीन लिए थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और महज 3 घंटे के भीतर आरोपी को सीआईडी चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक और छीनी गई राशि बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला आरोपी घर से गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – मंगली चौकी पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी मोनू (निवासी मंगली आकलान) को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एसआई कर्मबीर ने बताया कि मंदिर से दानपात्र चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली। सुराग मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे काबू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र और ₹470 की नकदी बरामद कर ली है।

मंगली रोड पर बेकाबू होकर पलटी गाड़ी, बाल-बाल बचा युवक

हिसार टाइम्स – मंगली रोड स्थित गांधी नगर मोड़ पर एक तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर खेतों में जा पलटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह संतुलन खो बैठी। गाड़ी में मंगली गांव का एक युवक सवार था। गनीमत यह रही कि गाड़ी पलटने के बावजूद युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।


◾दिल्ली: मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया।


◾मेरठ (यूपी): भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी किताबों के साथ 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने पर मवाना के CO पंकज लवानिया ने कहा, “बवाना पुलिस द्वारा कुड़ी कमालपुर नहर पुल पर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक वैगनआर और एक टाटा एस गाड़ी को रोका गया, और उसमें बैठे राहुल यादव,

राहुल और बाबर से गाड़ियों में रखे सामान के बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने क्लास 1 से 12 तक की नकली NCERT किताबें ले जाने की बात कबूल की। ​​तीनों लोगों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उनकी जानकारी के आधार पर मटोरा गांव और राजू के बाड़े से लगभग 11,000 किताबें बरामद की गईं। इस संबंध में NCERT एक्सपर्ट्स को बताया गया, और आरोपियों को बरामद किताबों के साथ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, और कानूनी कार्रवाई चल रही है। बरामद किताबों की अनुमानित कीमत लगभग ₹15,00,000 है।”

◾राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने विधायक पिता मोहम्मद इजराइल से तोड़े रिश्ते,ईद पर पिता से तोड़े रिश्ते , कहां परिवार ने मना किया था क्रॉस वोटिंग में शामिल होने के लिए

◾होर्मुज पर 48 घंटे का अल्टीमेटम: ट्रंप की ईरान को नई धमकी, नहीं माना तो पावर प्लांट तबाह करने की दी चेतावनी

◾ईरान का इस्राइल पर भीषण हमला, परमाणु ठिकाने डिमोना के साथ अराद में किया मिसाइल अटैक; 100 से ज्यादा घायल

◾ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला, 20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

◾LPG संकट-राज्यों को 23 मार्च से 20% ज्यादा गैस मिलेगी, केंद्र बोला- ढाबों-होटलों को प्राथमिकता मिले, प्रवासी मजदूरों को 5kg सिलेंडर दिए जाएं

◾ईरानी नेवी ने LPG लदा भारतीय जहाज होर्मुज पार कराया, दावा- हमले से बचाने के लिए ट्रैकिंग सिस्टम बंद किए, अभी 22 जहाज फंसे

◾23 मार्च से बदल रहे हैं हवाई टिकट के नियम; सरकार खत्म कर रही घरेलू किराए की कैप; क्या अब एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना किराया?

◾अमेरिका द्वारा ईरान के तेल निर्यात पर पाबंदी हटाने के ऐलान से वैश्विक तेल संकट कम करने में मदद मिल सकती है। भले ही यह सीमित वक्त के लिए हो, लेकिन मुश्किल हालात में इससे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों को कम करने में मदद मिलेगी। भारत को भी अपने ऊर्जा संकट से निपटने में इस फैसले कुछ राहत मिल सकती है।

◾अमित शाह राज्यसभा में कल पेश करेंगे सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक, आईजी स्तर पर 50% पद IPS से भरने का प्रस्ताव

◾राहुल बोले- रुपए का गिरना-फ्यूल कीमत बढ़ना महंगाई का संकेत, कहा- सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन रोजमर्रा की चीजों का दाम बढ़ेंगे

◾पश्चिम एशिया संकट: हल्द्वानी में राजनाथ सिंह बोले- बातचीत और कूटनीति ही एकमात्र समाधान

◾ भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी, पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफगानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

◾भारत के नीति निर्माता उत्पादकता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सड़कें, हवाई अड्डे, बंदरगाह और लॉजिस्टिक कॉरिडोर जैसे बुनियादी ढांचों में निवेश तेजी से हो रहा है। एक कुशल परिवहन नेटवर्क आपूर्ति शृंखलाओं को मजबूत करेगा और घरेलू अर्थव्यवस्था के विस्तार में मदद करेगा।

◾टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति, तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

◾पंजाब-अफसर ने वीडियो में मंत्री का नाम लेकर सुसाइड किया, मंत्री भुल्लर का इस्तीफा, नंगा करके पीटने का आरोप; आज विपक्ष CM हाउस घेरेगा

◾ हिमाचल बजट: एक लाख परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹1500, 70 हजार अस्थाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाया, 3 टाउनशिप की घोषणा

◾लग्जरी प्रॉपर्टी वाले निवेशकों का पैसा फंसा, अमेरिका-ईरान युद्ध में झुलस रहे दुबई में विला-अपार्टमेंट की मांग घटी; 2-4 करोड़ की छूट, फिर भी नहीं मिल रहे खरीदार

◾सोना इस हफ्ते ₹11 हजार सस्ता, ₹1.47 लाख पर आया, चांदी ₹28 हजार गिरकर ₹2.32 लाख पर पहुंची, डॉलर की डिमांड बढ़ने से गिरे दाम।

◾20 राज्यों में हाई अलर्ट: आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि बढ़ाएगी मुश्किलें, IMD ने किया सतर्क

========================================

========================================

Oplus_16908288