नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – चंडीगढ़ मार्ग पर गांव गैबीपुर के ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गांव मोहब्बतपुर निवासी मुकेश, जो मेहनत-मजदूरी का काम करता था, अपनी पत्नी आरती और तीन बेटियों को ससुराल (बरवाला) से लेकर अपने गांव लौट रहा था। मुकेश अपनी बाइक लेकर प्रभुवाला मार्ग से हाईवे पर गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ गया, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में मुकेश और उसकी तीनों बेटियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी आरती गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


रिश्वतखोर एसआई (SI) नेहरा सिंह सलाखों के पीछे: 7 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

हिसार टाइम्स – भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एसआई नेहरा सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला एचटीएम थाना का है, जहां एक महिला ने 17 सितंबर 2025 को सोमनाथ और उसके चचेरे भाई शुभम पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। एसआई नेहरा सिंह ने इन दोनों को 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में शुभम को जमानत दिलाने में मदद करने के बदले एसआई ने 10 हजार रुपये की मांग की, जिस पर 7 हजार में सौदा तय हुआ। सोमनाथ की शिकायत पर इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व वाली एसीबी टीम ने जाल बिछाकर एसआई को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।


पणिहार चौक पेट्रोल पंप पर पिस्टल की नोक पर लूट: स्विफ्ट सवार फरार

हिसार टाइम्स – शहर के पणिहार चौक स्थित पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। पीड़ित सेल्समैन संजय के अनुसार, रात करीब 11:35 बजे चंडीगढ़ नंबर प्लेट वाली एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेल भरवाने आई। कार सवार युवक ने पहले 1700 रुपये का पेट्रोल भरवाया और फिर अचानक पिस्टल तान दी। आरोपी ने संजय से डरा-धमका कर 2200 रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस के जांच अधिकारी राजकुमार मौके पर पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


साउथ बाईपास हुआ दूधिया रोशनी से जगमग: 500 डेकोरेटिव पोल का उद्घाटन

हिसार टाइम्स – शहर की सुंदरता और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए साउथ बाईपास पर 407.62 लाख रुपये की लागत से 500 डेकोरेटिव पोल और एलईडी लाइटें लगाने का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार को विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पणिहार और मेयर प्रवीण पोपली ने इसका भव्य उद्घाटन किया। आयुक्त नीरज की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि हर पोल पर 120 वॉट की लाइट लगाई गई है। इस प्रोजेक्ट से न केवल रात के समय आवागमन सुगम होगा, बल्कि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में भी मदद मिलेगी।


समाज को नई दिशा: पूर्व सरपंच ने 1.51 लाख का ‘भात’ लौटाकर लिया सिर्फ 1 रुपया

हिसार टाइम्स – गांव बिठमड़ा के पूर्व सरपंच बिंदर धतरवाल ने शादियों में होने वाले फिजूलखर्च के खिलाफ एक मिसाल पेश की है। उनकी बेटी के विवाह समारोह के दौरान गांव कालवन से आए भातियों ने परंपरा के अनुसार थाली में 1,51,000 रुपये की नकदी रखी थी। लेकिन बिंदर धतरवाल ने समाज में सादगी का संदेश देने के लिए इस भारी-भरकम राशि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सभी के सामने पूरी रकम वापस लौटा दी और मात्र 1 रुपये लेकर भात की रस्म पूरी की। उनकी इस पहल की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।


बरवाला सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से मजदूर की जान गई

हिसार टाइम्स – चंडीगढ़ मार्ग पर सोमवार को सड़क पार कर रहे 45 वर्षीय राजबीर (निवासी वार्ड-1, बरवाला) की एक निजी बस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। राजबीर मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने मृतक के बेटे रोहतास के बयान पर परिवहन समिति की बस के चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और चालक की तलाश जारी है।


पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत: युवक वीरेंद्र की मौत

हिसार टाइम्स – पुष्पा कॉम्प्लेक्स के पास दो बाइकों की टक्कर में 38 वर्षीय वीरेंद्र (निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी) की मौत हो गई। वीरेंद्र के पिता ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त पोस्ट ऑफिस कर्मी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा वीरेंद्र ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करता था और उसकी मॉडल टाउन में दुकान थी। रविवार शाम वीरेंद्र अपनी बाइक पर दुकान से घर लौट रहा था, तभी दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। सोमवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वीरेंद्र शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


जयपुर-अमृतसर ट्रेन में बड़ी चोरी: सोते हुए परिवार के गहने पार

हिसार टाइम्स – जयपुर से अमृतसर जा रही ट्रेन के B2 कोच (सीट नंबर 10, 11, 13) में सफर कर रहे एक परिवार के साथ चोरी की बड़ी वारदात हुई। पीड़ित अंकुश जैन (निवासी मालवीय नगर, जयपुर) ने बताया कि 9 मार्च 2026 की रात जब वे सो रहे थे, तभी चोरों ने उनके ट्रॉली बैग से गहनों के डिब्बे उड़ा लिए। लुधियाना पहुंचने पर पता चला कि बैग से 41 ग्राम सोने की दो चेन, 9 ग्राम के झुमके और 1 ग्राम की नथ चोरी हो गई है। पीड़ित ने बताया कि हिसार स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति उनके बैग की रेकी कर रहा था, जिस पर उन्हें शक है।


गंगवा के फार्म हाउस पर गुप्तचर विभाग की रेड: जुआ खेलते 13 काबू

हिसार टाइम्स – हिसार के गंगवा क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर आजाद नगर थाना पुलिस ने गुप्तचर विभाग (CID) की सूचना पर बड़ी छापेमारी की। पुलिस को लंबे समय से यहां जुआ खेलने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से लगभग 3.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा, मौके पर 5-6 गाड़ियां भी खड़ी मिलीं, जिनमें नशीले पदार्थ होने के संदेह पर पुलिस ने गहन तलाशी ली।


एचएयू (HAU) कृषि मेले में एड्स के प्रति किया जागरूक

हिसार टाइम्स – हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान मेले में युवा एजुकेशन सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुशील कुमार गर्ग के दिशा-निर्देशानुसार, किसानों और आमजन को लोक सांस्कृतिक नृत्य, संगीत और नाटकों के माध्यम से एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। यौन रोग परामर्शदाता डॉ. सुदामा बौद्ध ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी जांच और दवाइयां पूर्णतः निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।


श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर

हिसार टाइम्स – पटेल नगर मार्केट स्थित श्री राम पंचायती धर्मशाला में श्री सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ समिति प्रमुख सुदर्शन मुखीजा और पार्षद राजेंद्र बिडलान ने किया। डॉ. नितिन चोपड़ा और उनकी टीम ने करीब 220 मरीजों की आंखों की जांच की। इस दौरान 75 जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मे बांटे गए और 53 मरीजों को मोतियाबिंद या अन्य ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिनका खर्च समिति द्वारा वहन किया जाएगा।


जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में 100 पौधों का रोपण

हिसार टाइम्स – पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, पाबड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोफेसर जयपाल देशवाल के सहयोग से विद्यालय परिसर में बेल, पिलखन, अशोक, पीपल, नीम, हरसिंगार और गुलमोहर सहित करीब 100 औषधीय और छायादार पौधे लगाए गए। प्राचार्य मनोज भटनागर और उप-प्राचार्य हंसराज ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक जय भगवान शास्त्री, सोनू माली और प्रदीप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


गांव सदलपुर में अवैध पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – मंडी आदमपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव सदलपुर का निवासी जगदीप उर्फ गोलू अपने खेत में बनी ढाणी में अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने दबिश देकर जगदीप को काबू किया और उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर की एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।


नवरात्रि के अवसर पर ‘हिसार रोडीज’ की 9 दिवसीय साइकिलिंग राइड

हिसार टाइम्स – नवरात्रि के पावन अवसर पर हिसार रोडीज दी साइकिलिंग क्लब द्वारा 9 दिवसीय विशेष साइकिलिंग अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को अभियान के पांचवें दिन क्लब के सदस्यों ने शहर की सड़कों पर साइकिल चलाकर देवी भवन मंदिर तक की यात्रा की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस राइड में तुषार गुप्ता, अंकित जैन, डॉ. नीरव जैन, गौरव शर्मा, पवन मीणा और रमन चौधरी शामिल रहे। यह पहल भक्ति के साथ-साथ फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से की गई है।


◾विवादित सिंगर और रेपर बादशाह के टटीरी गीत के हरियाणा पुलिस द्वारा 857 लिंक हटाए गए, इनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है, जिसके तहत संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर गीत के सभी वर्ज़न—री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य रूपों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

◾’खाना बनाना-कपड़े धोना सिर्फ पत्नी नहीं पति की भी जिम्मेदारी’, वैवाहिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

◾मस्जिद हटाने के लिए धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद: प्रयागराज में बोले-श्रृंगवेरपुरधाम की जमीन पर कब्जा कर बनी है मस्जिद; 5 km लंबा जाम

◾शंकराचार्य 2.18 लाख सैनिकों की चतुरंगिणी सेना बनाएंगे: काशी में कहा- सेना गाय, धर्म-शास्त्र और मंदिर की रक्षा करेगी; पहले रोकेगी, टोकेगी फिर ठोकेगी

◾नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर बांटे: अमृतसर वाला बेटी को, पटियाला वाला पुश्तैनी मकान बेटे को दिया; गृह प्रवेश के फोटो पोस्ट किए

◾उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसा! कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 110 से ज्यादा सैनिक थे सवार

◾‘शीशमहल’ विवाद- केजरीवाल के सरकारी बंगले पर 342% ज्यादा खर्च: CAG रिपोर्ट में कई गड़बड़ियां उजागर, काम पहले कराया मंजूरी बाद में मिली

◾ब्रिटिश PM स्टारमर का बड़ा बयान- ईरान से सीधा कोई खतरा नहीं, हमारा देश सुरक्षित

◾ट्रंप ने रोकी जंग, सोशल मीडिया पर किया ऐलान- ईरान से हो रही बात

◾ईरान के विदेश मंत्रालय ने खारिज किया ट्रंप का बातचीत वाला दावा, कहा- हमने कोई वार्ता नहीं की

◾पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में भारी गिरावट, सेंसेक्स ने लगाया 1,837 अंक का गोता, निवेशकों के लाखों हजारों करोड़ स्वाहा

◾पश्चिम एशिया तनाव के बीच USD के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा: 93.84 प्रति डॉलर के पार

◾फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट: पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान, सैनिकों के फोटोज भेजता; हर PHOTO पर मिलते थे ₹6 हजार

◾असम में JMM ने उतारे 21 उम्मीदवार, कांग्रेस को सताया आदिवासी वोटों के बिखराव का डर

◾Netanyahu Trump Talks: ‘ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले’, ट्रंप से बातचीत के बाद बोले इस्राइली PM नेतन्याहू

◾अमेरिका में ट्रक से टकराया विमान, दो पायलट की मौत, 100 से अधिक यात्री घायल

◾सोना ₹12 हजार और चांदी में ₹31 हजार की गिरावट, ईरान जंग के कारण हुआ सस्ता

◾ईरान युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के दाम घटाएगी कंपनियां, 10KG घरेलू गैस देने की तैयारी

◾West Asia Tension : विदेशमंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियों से की बातचीत, संपर्क में रहने पर बनी सहमति

◾Opinion Polls: असम में फिर सरकार बनाएंगे हिमंता बिस्वा सरमा, पिछड़ी कांग्रेस

◾बंगाल ओपिनियन पोल: 38.9% लोग ममता बनर्जी की सरकार से नाखुश

◾रूसी उप विदेश मंत्री का बड़ा बयान, बोले- ईरान के साथ निरंतर संपर्क में है देश, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी से प्रतिक्रिया की मांग की

◾राहुल गांधी को बड़ी राहत: अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी मामले में फिर टली सुनवाई, 27 मार्च को होगी अगली सुनवाई

◾हिमाचल में दादा ने पोते पर गोली चलाई: गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रेफर, दाहिनी कलाई और कुल्हे पर लगी, सेना छोड़कर आया था आरोपी

◾पेट्रोल की कमी की अफवाह गुजरात में फैली: कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लगी लाइनें, सरकार ने कहा- अफवाहों से दूर रहें

◾2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण: लोकसभा सीटें बढ़कर 816 होंगी, महिला सांसदों की संख्या 273 तक पहुंचेगी

◾ईरान जंग पर मोदी बोले- असर लंबा रह सकता है: हमें तैयार रहना होगा, कोरोना में भी ऐसा संकट झेल चुके, एकजुटता हमारी पहचान

◾IPL शुरू होने से पहले RCB-SRH और DC को झटका, कई स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर!

========================================

========================================

Oplus_16908288