नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


भवन नक्शों में अनियमितता की जांच: मेयर ने मांगी 10 माह की रिपोर्ट

हिसार टाइम्स – नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली ने शहर में भवनों के नक्शा पास करने की प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाया है। मेयर कार्यालय ने अभियंता को पत्र लिखकर 1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान मंजूरी सिस्टम के माध्यम से आए सभी आवेदनों की विस्तृत रिपोर्ट 8 प्रमुख बिंदुओं पर मांगी है । मेयर ने विशेष रूप से बिंदु संख्या 8 पर सवाल उठाया है कि क्या ऐसे मामले आए हैं जहां पुराने भवन का एफिडेविट देकर नक्शा पास कराया गया और बाद में उसे गिरा दिया गया । इस मामले की जांच सीएम फ्लाइंग भी कर रही है और हाल ही में नकलनवीसों से पूछताछ भी की गई है । निगम कमिश्नर नीरज ने बताया कि एक आरोपी जेई को जांच के चलते ब्रांच से हटा दिया गया है और स्टाफ की संलिप्तता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

अतिक्रमण पर निगम का एक्शन: मीट विक्रेताओं के शेड हटाए, 25 हजार जुर्माना

हिसार टाइम्स – शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की टीम ने बुधवार को तेलियान पुल से लेकर भगत सिंह चौक तक विशेष अभियान चलाया । अतिरिक्त आयुक्त शालिनी चेतल और एएमसी प्रदीप हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों को हटाया । खुले में मीट बेचने वाले 5 विक्रेताओं के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया । निगम ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे अपना सामान दुकान की तय सीमा के अंदर रखें, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें ।

नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त: हॉटस्पॉट मैपिंग और सीसीटीवी अनिवार्य

हिसार टाइम्स – डीसी महेंद्र पाल ने एनकॉर्ड की 12वीं समीक्षा बैठक में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए हैं । अब जिले में नशे के हॉटस्पॉट की मैपिंग की जाएगी और सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी अनिवार्य होगा; बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बेचने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे । शिक्षण संस्थानों में एक्सपर्ट्स द्वारा काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जाएंगे और एनडीपीएस एक्ट के मामलों में देरी करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी ।

पॉश मार्केट में गंदगी और अस्पताल रोड पर ऊंचा ब्रेकर बनी मुसीबत

हिसार टाइम्स – हिसार के सबसे व्यस्त शहीद उधम सिंह (ग्रोन स्क्वेयर) मार्केट के हालात बदतर हो गए हैं, जहाँ महीने में केवल एक बार सफाई होने से गंदगी का अंबार लग गया है । वहीं, जिंदल अस्पताल के गेट के सामने बना नया स्पीड ब्रेकर मानकों से अधिक ऊंचा होने के कारण राहगीरों और मरीजों के लिए आफत बन गया है । इससे वाहनों को नुकसान हो रहा है और मरीजों को तेज झटके लग रहे हैं। जनता ने इन समस्याओं के तुरंत समाधान की मांग की है ।

मिड-डे मील पर संकट: स्कूलों से मांगा एलपीजी खपत का डाटा

हिसार टाइम्स – गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना प्रभावित हो रही है । गैस एजेंसियों ने बिना प्रशासन के लिखित आदेश के नियमित सप्लाई देने से मना कर दिया है । इसके समाधान के लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों से उपभोक्ता नंबर और मासिक सिलेंडर की आवश्यकता का डाटा मांगा है ताकि एजेंसियों को उपलब्ध करवाकर स्पेशल सिलेंडर की व्यवस्था की जा सके ।


पेंशनर्ज समाज का विरोध: काला दिवस के रूप में मनाया दिन

हिसार टाइम्स – हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को सौंपा है । पेंशनर्स का आरोप है कि 25 मार्च 2025 को संसद में उनके खिलाफ एक बिल पास किया गया था, जिसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर इस दिन को ‘काला दिवस’ के रूप में मनाया गया है । इस प्रतिनिधिमंडल में जिला प्रधान रोहताश और अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे ।

जीजेयू गर्ल्स हॉस्टल: जिम की मशीनों पर लगा ताला

हिसार टाइम्स – गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) के ओबीसी छात्र संगठन ने गर्ल्स हॉस्टल में जिम की समस्या को लेकर कुलसचिव डॉ. विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा । समन्वयक अन्वी और प्रिया ने बताया कि हॉस्टल नंबर 3 और 4 की जिम में रखी लगभग सभी मशीनें खराब हैं और काफी दिनों से जिम पर ताला लटका हुआ है । इसके कारण छात्राओं को बिना प्रैक्टिस के वापस लौटना पड़ता है । कुलसचिव ने नई मशीनें खरीदने और पुरानी मशीनों को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है ।

वेटरनरी सम्मेलन: भैंस पालन और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

हिसार टाइम्स – केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (CIRB) में ‘संस्थान-उद्योग सम्मेलन’ का आयोजन किया गया । लुवास के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि किसी भी रिसर्च की सफलता तभी है जब उसका लाभ सीधे किसान को मिले । सम्मेलन में सीमन सेक्सिंग तकनीक, भ्रूण स्थानांतरण, स्वदेशी डायग्नोस्टिक किट और डिजिटल हेल्थ डेटा पर रोडमैप तैयार किया गया । विशेषज्ञों ने भैंस को ‘काला सोना’ बताते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला ।

सरसौद सड़क हादसे के घायल पवन की 34 दिन बाद मौत

हिसार टाइम्स – बहबलपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय पवन, जो 20 फरवरी को सरसौद के पास बाइक संतुलन बिगड़ने से घायल हो गए थे, उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया । पवन मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे । उनकी मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है और उनकी चार बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है


◾ईरान ने अमेरिका के बिचौलिया किया बेइज्जतः होर्मुज से पाकिस्तानी जहाज लौटाया, कहा-दुश्मनों को इजाजत नहीं मिलेगी

◾ईरान की ट्रंप को सीधी चुनौती: पहले झुको… फिर होगी बातचीत, युद्धविराम के लिए रखी बेहद सख्त शर्तें

◾ईरान-इजराइल जंग का असर : दुबई के लग्जरी बाजार और शॉपिंग मॉल हुए सुनसान

◾ईरान के बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास फिर हुआ हमला, अमेरिका-इजराइल पर लगे आरोप

◾ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात तय : 14-15 मई को बीजिंग में होगी बड़ी बैठक

◾’भारत पाक‍िस्‍तान की तरह ‘दलाल’ देश नहीं’, ईरान मध्यस्थता पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक

◾चेतावनी के एक घंटे बाद ही आक्रामक हुआ ईरान, अमेरिकी पोत अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना

◾नए खतरनाक चरण में मिडिल ईस्ट जंग: ईरान ने इजराइल के सबसे बड़े पावर प्लांट पर दागी मिसाइल

◾अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में बेंगलुरु में FIR: भतीजे रोहित ने 5 आरोप लगाए, कहा- महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज नहीं की गई

◾ पीएम मोदी का जलवा कायम, फिर से बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप छूटे काफी पीछे

◾सिंगापुर कोर्ट बोला- जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई: सिंगर की मौत मर्डर नहीं; शराब के नशे में डूबे थे, लाइफ जैकेट पहनने से मना किया

◾देश की ब्लड बैंकों की अब डिजिटल निगरानी: ई-रक्तकोष पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, सख्ती स्टॉक और उपलब्धता में अंतर तो एक्शन होगा

◾तमिलनाडु चुनाव: AIADMK ने 169 सीटों पर लड़ने का किया ऐलान, BJP को 27 सीटें

◾हरीश राणा को नम आंखों से विदाई, 13 साल बाद खत्म हुआ संघर्ष; पिता बोले- ‘अब वह सुखद जगह पर’

◾ईरान ने US के F-18 फाइटर जेट पर दागी मिसाइल, वीडियो जारी कर दिया सबूत

◾Bangladesh: ढाका लौट रही बस पद्मा नदी में समाई; ईद के बाद लौट रहे 16 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता; तलाश जारी

◾’न पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे, न गैस की होगी कमी’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच केंद्र सरकार ने बनाया मास्टरप्लान

◾Stock Market : एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल में गिरावट से उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स 885 अंक मजबूत

◾खाड़ी संकट पर भारत अलर्ट: विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए 24×7 हेल्पलाइन-कंट्रोल रूम, इजराइल से निकासी शुरू

◾साउथ अफ्रीका ने पांचवां टी-20 मैच 33 रन से जीता: सीरीज 3-2 से अपने नाम की; न्यूजीलैंड 22 साल से नहीं हरा सकी

◾क्रिकेटर शेन-वॉर्न के परिवार को मिल सकते हैं 460 करोड़: करीब 20 साल पहले लिए फैसले से फायदा, राजस्थान रॉयल्स को 2008 में IPL जितवाया था

========================================

========================================