नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब हिसार की जमीनी हकीकत पर दिखने लगा है । शहर में यह अफवाह और डर फैल गया है कि आने वाले दिनों में तेल और गैस की भारी किल्लत हो सकती है । इसी पैनिक के चलते हिसार के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है । विशेषकर सरसौद के पास स्थित पेट्रोल पंपों पर किसान अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बड़े-बड़े नीले ड्रम रखकर भारी मात्रा में डीजल का स्टॉक करने पहुँच रहे हैं । हालांकि पंप संचालकों और प्रशासन का कहना है कि वर्तमान में तेल की सप्लाई दुरुस्त है, लेकिन डर की वजह से पिछले दो दिनों में तेल की बिक्री कई गुना बढ़ गई है ।

पेट्रोल-डीजल की कीमत ₹5 तक बढ़ी

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम आदमी को बड़ा झटका लगा है. निजी क्षेत्र की कंपनी Nayara Energy ने अपने 7 हज़ार पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम बढ़ा दिए हैं. पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है

गर्लफ्रेंड को घुमाने के चक्कर में चाकू की नोक पर होंडा सिटी की लूट: दो आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – हिसार के एयरपोर्ट चौक के पास मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसमें एक युवक जतिन को चाकू मारकर घायल कर उसकी होंडा सिटी कार लूट ली गई थी । पुलिस की स्पेशल स्टाफ और सदर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मिलगेट निवासी घनश्याम और तलवंडी राणा निवासी अनय के रूप में हुई है । पूछताछ के दौरान आरोपी अनय ने कबूल किया कि उसने केवल अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के शौक को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था ।

घटना के समय जतिन अपनी कार में मौजूद था, तभी एक युवक ने माचिस मांगने के बहाने उसे रोका और बातचीत के दौरान अचानक उसके गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की । नाकाम रहने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे जतिन अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी से नीचे उतरकर भागा और आरोपी कार लेकर फरार हो गए । पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई गाड़ी बरामद कर ली है और उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया ।

चंदन नगर के पास पशु के सामने आने से बाइक सवार की मौत: घर में मचा कोहराम

हिसार टाइम्स – हिसार के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई । मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जो अपनी बाइक पर सवार होकर सरसाना गांव की तरफ जा रहा था । जब विनोद हिसार के चंदन नगर के पास पहुँचा, तो अचानक सड़क पर एक पशु उसके सामने आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई । इस हादसे में विनोद को अत्यंत गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

हिसार के 11 हजार घरों के लिए राहत: 90 दिनों में शुरू होंगे पाइपलाइन गैस कनेक्शन

हिसार टाइम्स – गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच एचसीजी (HCG) एजेंसी ने हिसार के शहरी इलाकों में पीएनजी (PNG) पाइपलाइन विस्तार का काम तेज कर दिया है । विभाग ने अगले तीन महीनों के भीतर 11,000 नए घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है । इसके लिए 15 विशेष टीमें बनाई गई हैं जो सेक्टर 9-11, सेक्टर 13, सेक्टर 15, मॉडल टाउन, अर्बन एस्टेट और पीएलए सेक्टर जैसे इलाकों में घर-घर जाकर आवेदन भरवा रही हैं । एक नए कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को करीब 7,590 रुपये देने होंगे, जिसमें सिक्योरिटी और रजिस्ट्रेशन फीस शामिल है । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि एक घर में एक से ज्यादा मंजिलें या किचन हैं, तो वहां अलग-अलग कनेक्शन दिए जाएंगे ।

महंगाई का दोहरा प्रहार: हिसार के ढाबों पर रोटियां कम और थाली के दाम हुए 80 रुपये

हिसार टाइम्स – व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कमी और पीएनजी की कीमतों में हुई ₹7 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने शहर के मध्यम वर्ग और छात्रों की जेब पर सीधा असर डाला है । हिसार के मॉडल टाउन स्थित ‘हॉट पैन’ जैसे बड़े रेस्टोरेंट्स ने अपने बिलों पर 10% अतिरिक्त चार्ज का नोटिस चिपका दिया है । वहीं, शहर के छोटे ढाबों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने खाने की थाली का दाम 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया है । केवल दाम ही नहीं बढ़े हैं, बल्कि थाली से सलाद को हटा दिया गया है और पहले मिलने वाली 6 रोटियों की जगह अब केवल 4 रोटियां ही दी जा रही हैं । ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलेंडर न मिलने के कारण वे महंगी लकड़ी और डीजल भट्टियों का उपयोग करने को मजबूर हैं ।

बिजली निगम का अल्टीमेटम: 7 अप्रैल तक बिल न भरने पर कटेंगे हिसार के डिफॉल्टरों के कनेक्शन

हिसार टाइम्स – बिजली निगम ने राजस्व वसूली के लिए अब तक का सबसे सख्त अभियान शुरू किया है । निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि ऑपरेशन विंग के सभी बड़े अधिकारी अब दफ्तर छोड़कर फील्ड में उतरेंगे और बकायदारों की जांच करेंगे । हिसार के उन सभी उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है जिनका बिल बकाया है; यदि उन्होंने 7 अप्रैल तक भुगतान नहीं किया, तो उनके कनेक्शन तुरंत काट दिए जाएंगे । जनता की सुविधा के लिए अब छुट्टी वाले दिनों में भी बिजली कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रखने का निर्णय लिया गया है ।

मौसम और कृषि अलर्ट: 30 मार्च तक हिसार में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिसार टाइम्स – हिसार में गर्मी का असर बढ़ रहा है और तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो सामान्य से ढाई डिग्री ज्यादा है । मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 28 मार्च से एक नया ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 29 और 30 मार्च को पूरे हिसार जिले में तेज आंधी और बारिश की संभावना है । मौसम विभाग ने इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और ओलावृष्टि की आशंका भी जताई है । किसानों को विशेष सलाह दी गई है कि वे अनाज मंडियों में अपनी फसल को तिरपाल से ढककर रखें और पकी हुई फसल की कटाई में सावधानी बरतें ।

◾नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान: देश में खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल, 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार

◾ट्रंप का अपनी टीम को सख्त आदेश: जल्द निपटाओ ईरान वॉर, मेरे पास और भी बहुत से काम

◾ईरान के बंदर अब्बास पर इजरायल की बड़ी स्ट्राइक, IRGC कमांडर तंगसीरी की मौत

◾पेट्रोल, डीजल पर सरकार का बड़ा बयान, कहा- राशनिंग न करें, देश के पास है 60 दिन का भंडार

◾ईरान के ऊर्जा संयत्र हमलों पर 10 दिन की रोक, ट्रंप बोले- अच्छी चल रही बातचीत

◾MP: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस हादसे का शिकार, 9-10 लोगों की मौत की खबर, 45 से ज्यादा घायल

◾दुनिया की सप्लाई चेन पर ईरान का बड़ा दांव, Hormuz से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स की तैयारी शुरू

◾बारिश, बिजली और तूफान; मार्च के अंत में मानसून जैसा गदर, अगले 72 घंटे संभलकर

◾आंध्रप्रदेश के मार्कापुरम में भीषण हादसा: चलती बस बनी आग का गोला; 13 यात्री जिंदा जले, बचाव और राहत कार्य जारी

◾मोदी ईरान जंग पर आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे: संसद में कहा था- आने वाला समय कोरोना जैसी परीक्षा लेगा, मिलकर काम करना होगा

◾कश्मीर में लश्कर के भर्ती मॉड्यूल का खुलासा: पाकिस्तान-बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क; 3 महीने ट्रेनिंग में मशीन गन और AK-47 चलाना सीखते थे आतंकी

◾होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज:सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था

◾अब डॉलर पर होगा ट्रंप का सिग्नेचर…अमेरिका में 165 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ

◾हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान, कहा “पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का है गुप्त गठबंधन”

◾मणिपुर: कुकी उग्रवादियों ने सेना की चौकी को बनाया निशाना, सुरक्षा बलों ने 6 बंकर किए ध्वस्त

◾केरल में सियासी पारा बढ़ा, विजयन ने राहुल गांधी और कांग्रेस को बताया BJP की ‘बी-टीम’

◾अयोध्या में आज मनाई जाएगी राम नवमी, रामलला का होगा सूर्य तिलक

◾डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ‘ईरान मुझे अपना सर्वोच्च नेता बनाना चाहता था, मैंने मना किया’

◾धर्म परिवर्तन से अपने आप अनुसूचित जनजाति का दर्जा समाप्त नहीं होता: सुप्रीम कोर्ट

◾आईपीएल 2026: दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 13 अप्रैल से 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच

◾SAFF U20 Championship: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

========================================

========================================

Oplus_16908288