नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार जिले के बरवाला शहर में दौलतपुर मार्ग स्थित एक निजी क्लीनिक पर दो बाइक सवार युवकों ने दवाई लेने के बहाने डॉक्टर से 30 हजार रुपए की नकदी छीन ली और फरार हो गए। वारदात शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

डॉ. बृजलाल के अनुसार युवकों ने उन्हें 500 रुपए का नोट दिया और और अधिक दवाई देने की मांग करने लगे। इसी दौरान दोनों युवक बातचीत में उलझाते रहे और बार-बार अलग-अलग दवाइयों की मांग करते हुए भ्रमित करने का प्रयास करते रहे।
जब डॉक्टर को उनकी हरकतों पर शक हुआ और उन्होंने अतिरिक्त दवाई देने से मना किया, तो युवक पैसे लौटाने की बात करने लगे। उसी दौरान मौका पाकर उन्होंने डॉक्टर की जेब में रखे 30 हजार रुपए निकाल लिए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। डॉ. बृजलाल ने एक युवक की पहचान भी पुलिस को बताई है, जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नहर में डूबने से भगाना के इकलौते चिराग की मौत

हिसार टाइम्स – सुलखनी मीरकां के पास नहर में नहाने गए 26 वर्षीय अंकित की डूबने से मृत्यु हो गई । शनिवार शाम करीब साढे़ पांच बजे वह अपने साले और दोस्त के साथ नहर पर गया था, जहाँ किनारे पर बैठे अंकित का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में गिर गया । रविवार दोपहर करीब 1 बजे उसका शव घटनास्थल से 42 किलोमीटर दूर हेड से बरामद हुआ । मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था और उसके तीन बच्चे हैं ।

सिवानी को हिसार में मिलाने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे मंत्री गंगवा
हिसार टाइम्स – प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने सिवानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सिवानी को हिसार जिले में शामिल करने की पुरानी मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात करेंगे । सिवानी पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन सहित कई स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

एचवीपीएन पावर हाउस के पास आग, बिजली आपूर्ति प्रभावित

हिसार टाइम्स – हिसार-दिल्ली बाईपास पर स्थित 220 केवीए पावर हाउस के निकट रविवार देर रात घास और सरकंडों में भीषण आग लग गई । एहतियात के तौर पर बाउंड्री वॉल के पास से गुजर रही बिजली लाइनों को बंद करना पड़ा, जिससे शहर और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही । दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, जिसके बाद सप्लाई सुचारू की जा सकी । गौरतलब है कि इस पावर हाउस से शहर के कई 33 केवीए बिजली घर जुड़े हुए हैं ।

एचएयू में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
हिसार टाइम्स – हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के फ्लेचर भवन में पिछले पांच महीनों के दौरान सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष विदाई समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने 30 कर्मचारियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने कर्मियों की सेवाओं के लिए सदैव आभारी रहेगा और संस्थान के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले हैं ।

सरसों खरीद: एमएसपी के मुकाबले निजी खरीदार दे रहे ऊंची बोली
हिसार अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद के दूसरे दिन भी किसानों ने सरकारी एजेंसियों को अपनी फसल नहीं बेची । मंडी में कुल 3557 क्विंटल सरसों की आवक हुई, लेकिन यह पूरी फसल प्राइवेट खरीदारों और मिलर्स द्वारा खरीदी गई । इसका मुख्य कारण यह रहा कि सरसों का सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि निजी खरीदारों ने 6600 रुपये की उच्चतम बोली लगाई । सरकारी पोर्टल पर केवल 2 किसानों ने गेट पास कटवाए थे, पर उन्होंने भी अपनी फसल निजी हाथों में ही बेची । वहीं, आदमपुर मंडी में कुलदीप बिश्नोई ने सरकारी खरीद प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया, जहाँ बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी मौजूद रहे

अजय पांडे ने बॉडी बिल्डिंग और हर्षित ने जु-जित्सु में लहराया परचम
खेल के क्षेत्र में लांधड़ी गांव के युवा खिलाड़ी अजय पांडे ने पंजाब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के 60 किलोग्राम भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है । वहीं, कृष्णा देवी इंटरनेशनल स्कूल उकलाना के छात्र हर्षित भुक्कर ने नरवाना में आयोजित जूनियर जु-जित्सु हरियाणा कप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । दोनों खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों पर उनके क्षेत्रों में खुशी का माहौल है ।

जीजेयू में ‘बॉलीवुड म्यूजिकल ईव’ की धूम, 13 टीमों ने दी प्रस्तुति
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) के गूंज क्लब द्वारा मयूर मंच सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की 13 टीमों ने लाइव सिंगिंग, ग्रुप परफॉर्मेंस और सोलो प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।

रेबीज निदान के लिए पशु चिकित्सकों का विशेष ट्रेनिंग कैंप संपन्न
लुवास (LUVAS) में हरियाणा के पशु चिकित्सकों के लिए आयोजित रेबीज निदान पर आधारित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग कैंप रविवार को संपन्न हो गया । विशेषज्ञों ने बताया कि रेबीज जैसी घातक बीमारी पर लगाम लगाने के लिए सटीक और आधुनिक डायग्नोसिस ही एकमात्र रास्ता है । शिविर में डॉक्टरों को कुत्तों में रेबीज की पहचान के लिए ब्रेन सैंपलिंग और सुरक्षित नमूने एकत्र करने की तकनीकों का प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया, जिससे फील्ड में तैनात डॉक्टरों की कार्यकुशलता बढ़ेगी ।




◾पीएम मोदी पुदुचेरी-असम के BJP कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बात, संसद में नक्सल मुक्त भारत पर चर्चा संभव

◾बजट सत्र का दूसरा फेज, 12वां दिन, लोकसभा में नक्सल-मुक्त भारत पर चर्चा; शाह कह चुके- 31 मार्च तक देश नक्सलवाद मुक्त करना है
◾वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी, महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत

◾पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, केंद्र का फैसला, हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी, तेल कंपनियां 5 हजार लीटर स्टॉक रख सकेंगी
◾होर्मुज संकट और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में आई बाधाओं के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केरोसिन यानी मिट्टी के तेल की सप्लाई आसान बनाने के लिए नियमों में ढील दी है। इसका मकसद है कि जिन इलाकों में गैस या बिजली की कमी है, वहां लोगों को खाना बनाने और रोशनी के लिए तुरंत केरोसिन मिल सके।

◾पश्चिम एशिया में संघर्ष लंबा खिंचने की आशंका के बीच भारत सरकार अर्थव्यवस्था के कमजोर क्षेत्रों को राहत देने पर विचार कर रही है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन के अनुसार, MSME सेक्टर को सहारा देना और महंगाई पर नियंत्रण प्राथमिकता है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क घटाया गया और डीजल शुल्क मुक्त किया गया।

◾उपराष्ट्रपति ने न्याय प्रणाली को आम लोगों के लिए सरल, सुलभ और किफायती बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने तकनीक के इस्तेमाल से कानूनी सेवाओं को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की बात कही और बताया कि शुरुआती स्तर पर कानूनी सलाह से विवादों को जल्दी सुलझाया जा सकता है
◾नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन एमएलए पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

◾DMK का मेनिफेस्टो जारी, महिलाओं को ₹8000 का कूपन देगी, इससे टीवी-फ्रिज खरीद सकेंगी; पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने 173 थानों के इंचार्ज बदले
◾ ‘न झुकेंगे, न जीत के बिना खत्म करेंगे जंग’, US को ईरान का खुला चैलेंज, होर्मुज से खार्ग तक ‘महाविनाश’ की चेतावनी
◾ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी; लोगों को आदेश- घर में रहें, खिड़कियां बंद रखें
◾NSE पर 13 अप्रैल से कच्चे तेल की ट्रेडिंग होगी, सेबी से मंजूरी मिली, इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से हेजिंग कर सकेंगे; कैश में सेटलमेंट होगा
◾ अप्रैल में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे
◾अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज भी बड़ी गिरावट, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट की संभावना
◾ CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी, धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर
◾ मुंबई का सबसे बड़ा चेज, कोलकाता को 6-विकेट से हराया, 14 साल बाद IPL में पहला मैच जीता; रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी लगाई
◾ हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, हरियाणा-पंजाब में भी बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी स्नोफॉल से तापमान में गिरावट, दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट
========================================

========================================




















