नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 13 स्थित कमर्शियल मार्केट में मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं के चलते एक खौफनाक मंजर देखने को मिला । मार्केट में स्थित आधार सेंटर ऑफिस की बिल्डिंग के चौथे फ्लोर की दीवार और उस पर लगा भारी-भरकम होर्डिंग अपनी मजबूत फाउंडेशन के साथ अचानक नीचे आ गिरा । होर्डिंग गिरने के दौरान इतना जोरदार धमाका हुआ कि आसपास के लोग सहम गए । गनीमत यह रही कि जिस समय यह मलबा नीचे गिरा, वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था,

वरना यह एक जानलेवा हादसा साबित हो सकता था । हालांकि, बिल्डिंग के नीचे खड़ी एक बाइक इस भारी मलबे की चपेट में आ गई, जिसके प्रभाव से उसके दो हिस्से हो गए । स्थानीय निवासी संजीव भोजराज ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि शहर में जगह-जगह लगे अवैध होर्डिंग्स लगातार बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं, जिन पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है ।

प्राकृतिक आपदा: ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को भारी नुकसान

हिसार टाइम्स – हिसार और आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम ने करवट ली, जिससे किसानों की पकी हुई गेहूं, सरसों और चने की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है । अरब सागर से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण करीब 12 मिनट तक भारी ओलावृष्टि हुई । तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) और ओलों की चोट से खेतों में खड़ी सुनहरी बालियां जमीन पर बिछ गई हैं । विशेष रूप से बालसमंद, सिवानी, चौधरीवाली और आदमपुर सहित दर्जनों गांवों में फसलें तबाह हो गई हैं । विशेषज्ञों के अनुसार, इससे न केवल उत्पादन घटेगा बल्कि अनाज की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा । किसान सभा ने सरकार से जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की है ।

नगर निगम की योजना: 25 करोड़ से बदलेंगे पार्कों के नजारे

हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम ने शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण और नए पार्कों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान तैयार किया है । इस योजना के तहत मधुबन और सुभाष पार्क को विशेष रूप से दिव्यांगों के अनुकूल (Disabled Friendly) बनाया जाएगा । शहर की तीन कॉलोनियों (विश्वास पुरम, आर एस कॉलोनी और तारानगर) में 7 नए पार्क विकसित किए जाएंगे, जबकि 60 पुराने पार्कों और 6 प्रमुख ग्रीन बेल्ट्स का रेनोवेशन किया जाएगा । इसके लिए अगले सप्ताह टेंडर जारी कर मई से काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है ।

तेज हवाओं से 30 मेन सप्लाई लाइनें प्रभावित

हिसार टाइम्स – सोमवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण हिसार बिजली सर्कल की 30 से अधिक मुख्य सप्लाई लाइनें बाधित हो गईं । सेक्टर 13, 16, 17 और अर्बन एस्टेट जैसे इलाकों में 11 केवीए की लाइनें ब्रेकडाउन होने से 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही । ग्रामीण क्षेत्रों जैसे लाडवा, मंगाली और मुकलान में भी बिजली पोल और लाइनें टूटने से भारी परेशानी हुई । हालांकि, निगम की टीमों ने बारिश थमते ही अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई बहाल कर दी ।

आज से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

हिसार टाइम्स – हिसार जिले में वर्ष 2026-27 के लिए नए कलेक्टर रेट आज (1 अप्रैल) से लागू हो रहे हैं । उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रेट्स पर विस्तार से मंथन किया । आमजन से प्राप्त शिकायतों और सुझावों का विश्लेषण करने के लिए देर रात तक बैठकें जारी रहीं । प्रशासन का प्रयास है कि वास्तविक बाजार दरों और विकास की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेट तय किए जाएं ताकि जनता को असुविधा न हो

अप्रैल 2026: हिसार के मुख्य कार्यक्रम और आयोजन

सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम

  • अक्षरम्-2026: गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में 3 से 5 अप्रैल तक एक भव्य सांस्कृतिक और साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी और 4 अप्रैल को मशहूर गायक अनु मलिक अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • सतिंदर सरताज नाइट: 11 अप्रैल, शनिवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (HAU) में प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज के सुरों की महफिल सजेगी। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।
  • गुरदास मान कॉन्सर्ट: 26 अप्रैल, रविवार को एचएयू के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में दिग्गज पंजाबी गायक और गीतकार गुरदास मान अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे।
  • कॉमेडी शो: शहर के लेमन ट्री होटल में एक विशेष कॉमेडी शो का आयोजन होगा, जहाँ कलाकार प्रतिश नरूला अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हँसाएंगे।

खेल और शिक्षा गतिविधियाँ

  • खेल नर्सरी की शुरुआत: जिले में 40 खेल नर्सरियाँ शुरू की जा रही हैं, जहाँ खिलाड़ियों को सुबह 5.30 बजे से प्रैक्टिस करने का अवसर मिलेगा। इन नर्सरियों में खिलाड़ियों को डाइट भत्ता भी प्रदान किया जाएगा।
  • सर्कल कबड्डी मैच: 2 अप्रैल, गुरुवार से जीजेयू (GJU) में अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी मुकाबले शुरू होंगे। इस प्रतियोगिता में 32 पुरुष और 20 महिला टीमें हिस्सा लेंगी।
  • मेगा जॉब फेयर: 10 अप्रैल, शुक्रवार को ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा, जिसमें 60 से अधिक कंपनियाँ शिरकत करेंगी।

धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम

  • ज्योतिष सम्मेलन: 2 अप्रैल, गुरुवार से सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में चार दिवसीय धार्मिक समागम शुरू होगा। इसमें श्रद्धालुओं को ज्योतिषीय विधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • विश्व मलेरिया दिवस: 25 अप्रैल, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

◾मिडिल ईस्ट जंग का असर अमेरिका पर भी, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 72% तक का भारी उछाल

◾J&K में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़, दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका

◾पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले TMC को बड़ा झटका: टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस BJP मे शामिल

◾देशभर के Toll Plaza पर कैश पूरी तरह बंद, 1 अप्रैल से 100% डिजिटल पेमेंट लागू

◾पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी, भेजा जेल

◾IDF के आगे लेबनान सेना का सरेंडर, हथ‍ियार डाल भागे, नेतन्‍याह का संकल्प पूरा

◾कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर भाजपा-TMC कार्यकर्ताओं में झड़प: ममता का आरोप- भाजपा ने बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश की

◾अपग्रेड हो रहा शी-बॉक्स पोर्टल, 17000 थाने कनेक्ट होंगे: कोई ताने मारे, छेड़खानी करे तो पोर्टल में शिकायत दें, नजदीकी थाने से तुरंत मदद पहुंचेगी

◾ईरान के बदले सुर: ‘हम जंग खत्म करना चाहते हैं’, पहली बार अमेर‍िका से सीधी बात

◾दुबई पोर्ट पर खड़े कुवैती तेल टैंकर पर ईरानी ड्रोन हमला: 24 कर्मचारियों को सुरक्षित बचाया, समुद्र में तेल रिसाव का बढ़ा खतरा

◾India-Portugal Ties: एस जयशंकर ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री से की बातचीत, पश्चिम एशिया संकट साझा किया विचार

◾ईरान युद्ध: IRGC की धमकी-एप्पल माइक्रोसाॅफ्ट, गूगल सहित 18 अमेरिकी कंपनियों पर 1 अप्रैल से होगा हमला

◾नालंदा भगदड़ में अब तक 9 लोगों की मौत, DGP ने माना- लापरवाही हुई, पुलिस की टीम होनी चाहिए थी

◾फ्रांस से हथियार नहीं खरीदेगा इजराइल, एयरस्पेस बंद के बाद लिया फैसला

◾ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य खोले बिना ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त करने को तैयार

◾भारत में सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश कानून पर जोर दिया है, ताकि बच्चे की देखभाल का पूरा बोझ अकेले मां पर ना आए.

◾महावीर जयंती पर पीएम मोदी का संदेश: अहिंसा, सत्य और तप की राह अपनाने की अपील

◾अमेरिका को बड़ी चोट दे गया ईरान, THAAD, पैट्रियट स्वाहा, मुस्कुराया चीन

◾ईरान युद्ध का खर्च अरब देशों पर डालना चाहता अमेरिका! कितना बैठेगा पूरा बिल?

◾MP-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में एवलांच; हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बर्फबारी; दिल्ली में धुंध छाई

◾IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात को 3 विकेट से हराया, कूपर कॉनली ने खेली शानदार पारी

===================================

====================================

Oplus_16908288