नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – हिसार-बगला रोड पर स्थित एचपी शुभम फिलिंग स्टेशन पर हुई 2 लाख दस हज़ार रूपये लूट की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों को एक दिन की रिमांड पर लेने के बाद अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई एक बाइक और कुल 40 हजार रुपये की नकदी बरामद की है । बगला रोड स्थित पेट्रोल पंप लूट मामले के आरोपियों ने ब्रांडिड जूते व कपड़े खरीदने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह खुलासा आरोपियों ने रिमांड के दौरान पूछताछ में किया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बेहबलपुर निवासी प्रवेश, ढंढूर निवासी सागर उर्फ भोली और धांगड़ मिल निवासी साहिल के रूप में हुई है । प्रवेश से 18 हजार, सागर से 10 हजार और साहिल से 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं । पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये तीनों पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं; प्रवेश पर 4, सागर पर 2 और साहिल पर 1 मामला दर्ज है ।


अनियंत्रित स्कूटी पोल से टकराने की वजह से हुई थी, प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत

हिसार टाइम्स – शहर के शांत विहार निवासी 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर संदीप की एक सड़क हादसे में कल दर्दनाक मौत हो गई थी, पुलिस जांच के अनुसार, संदीप अपनी स्कूटी पर सवार होकर ग्रोवर मार्केट से बाबा चौक की तरफ जा रहे थे । रास्ते में अचानक उनकी स्कूटी की रफ्तार अनियंत्रित हो गई और वह डिवाइडर से जा टकराई । डिवाइडर से टकराने के बाद संदीप सीधे एक बिजली के पोल से भिड़ गए,

जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई, इस भीषण टक्कर के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई । पहले अंदेशा लगाया जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है और मृतक के परिवार को पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाकर संतुष्ट कर दिया गया है ।

मंडी में फसल खरीद: गेहूं की आवक शून्य, सरसों पर निजी खरीदारों का कब्जा

हिसार टाइम्स – हिसार और बरवाला की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक अभी तक शुरू नहीं हुई है, जबकि सरसों की आवक जारी है । गुरुवार को मंडी में 3 हजार क्विंटल सरसों पहुंची, लेकिन लगभग 80% किसानों ने सरकारी एजेंसी के बजाय प्राइवेट खिलाड़ियों को फसल बेचना पसंद किया । इसका मुख्य कारण रेट का अंतर है; जहाँ सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 6200 रुपये है, वहीं प्राइवेट एजेंसियां 6700 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाव दे रही हैं । मंडी में प्रवेश के लिए गेट पास अनिवार्य किया गया है और बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है, हालांकि कुछ किसानों ने पोर्टल की तकनीकी खामियों और ओटीपी न आने के कारण घंटों इंतजार करने की शिकायत भी की ।

प्रशासनिक सचिव का कड़ा रुख: “फाइलों से निकलकर पात्रों तक पहुंचे लाभ”

हिसार टाइम्स – वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और जिले की प्रशासनिक सचिव अमनीत पी कुमार ने गुरुवार को विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की । उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अब “चलता है” वाला रवैया नहीं चलेगा और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों की दहलीज तक पहुंचना चाहिए । उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी फाइलों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग को मातृ मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर देने को कहा ।

18 साल पुराना अवैध टैक्सी स्टैंड हटाया

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम ने शहर के ओल्ड कोर्ट कॉम्प्लेक्स में 18 वर्षों से चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को ध्वस्त कर दिया । अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा वहां गाड़ियां खड़ी की गईं, तो 10 हजार रुपये का जुर्माना और वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी । इसके अलावा शाम के समय पीएलए मार्केट के फूड कोर्ट क्षेत्र में भी जेसीबी चलाकर सड़कों पर जमी अवैध रेहड़ियों और ढांचों को हटाया गया

जीजेयू में कबड्डी महाकुंभ और ‘अक्षरम्’ उत्सव

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें देशभर की 71 टीमें हिस्सा ले रही हैं । पहले दिन के मुकाबलों में एलएनआईपीई ग्वालियर और सोनीपत की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की । वहीं, विश्वविद्यालय में आज से दो दिवसीय ‘अक्षरम्-2026’ महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक और पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता करेंगे ।

लेबर कोड का विरोध और मुआवजे की मांग

हिसार लघु सचिवालय पर मजदूर संगठनों (सीटू और एआईयूटीयूसी) ने केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनकी प्रतियां जलाईं । प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये कानून मजदूरों को मालिकों का गुलाम बनाने की साजिश हैं । दूसरी ओर, संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के लिए 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है ।

◾ईरानी सेना का दावाः UAE हमले में मार गिराए 37 अमेरिकी सैनिक, कहा- “हमारी शक्ति का अंदाजा नहीं…ट्रंप पछताएंगे”

◾होर्मुज संकट पर दुनिया एकजुट ! समुद्र में फंसे सैंकड़ों जहाज निकालने की तैयारी, 35 देशों की बैठक में भारत को भी न्योता

◾अमेरिका में विदेशी दवाओं पर अब लग सकता है 100% तक टैरिफ, ट्रंप ने कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर

◾फ्रैंच राष्ट्रपति मैक्रों का ट्रंप पर वार: “हर दिन बयान बदलना बंद करें ! US रणनीति पर उठाए सवाल”

◾महिला आरक्षण पर संसद में 16 अप्रैल से चर्चा: लोकसभा की सीटें 543 से 816 की जा सकती हैं; बजट सत्र का 3 दिन का सेशन

◾ईरान जंग के बीच अमेरिकी आर्मी चीफ की छुट्टी, रक्षा मंत्री ने किया जबरन रिटायर

◾I-PAC के दिल्ली-बेंगलुरु, हैदराबाद के ठिकानों पर ED की रेड: कोयला घोटाले से जुड़ा मामला, कंपनी ममता की पार्टी TMC का चुनाव मैनेजमेंट देख रही

◾ West Asia Conflict: ‘सभ्यताएं बमबारी से नहीं मिटाई जा सकती’, ट्रंप की पाषाण युग वाली धमकी पर भड़का ईरान

◾राज्यसभा में जन विश्वास (संशोधन) बिल पारित: पीएम मोदी बोले- जीवन और व्यापार आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम

◾देर होने से पहले समझौता कर लो, ईरान के सबसे बड़े पुल को उड़ाकर ट्रंप ने दी धमकी

◾बंगाल में SIR अधिकारियों को बंधक बनाने पर ECI सख्त, SC की फटकार के बाद NIA के हवाले जांच

◾रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, रणनीतिक संबंधों पर हुई चर्चा

◾राघव चड्ढा के खिलाफ AAP का कड़ा एक्शन, राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया, कहा- न दिया जाए बोलने का समय

◾संसद को शिकायतों का डेटा देने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा- किसी भी जज के ख़िलाफ़ शिकायतों का रिकॉर्ड नहीं

◾आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम 2026 राज्य सभा में पारित, विधेयक पर लगी दोनों सदनों की मुहर

◾बंगाल में बदलाव के लिए शाह ने भवानीपुर को बताया अहम, रोड शो के साथ शुवेंदु ने किया नामांकन

◾सीरिया में गृहयुद्ध के समय लगभग 10 लाख सीरियाइयों ने जर्मनी में शरण ली थी. बर्लिन चाहता है अब वे वापस चले जाएं.

◾ईरान युद्ध के बीच सऊदी-तुर्की समेत 8 इस्लामी देशों ने खोला मोर्चा, इजरायल को घेरा

◾चंडीगढ़- BJP हेडक्वार्टर ब्लास्ट केस में 2 गिरफ्तार: पंजाब पुलिस ने रोपड़ से पकड़े; हमले से जुड़े VIDEO में ऑफिस के पास दिखे थे

◾IPL 2026 : SRH ने खोला जीत का खाता, KKR को 65 रनों से हराया

====================================

===================================

Oplus_16908288