नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ मामला: 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा

ऐतिहासिक फैसला और भारी जुर्माना

हिसार टाइम्स – मदुरै की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने जून 2020 के चर्चित जयराज और बेनिक्स कस्टोडियल डेथ मामले में सोमवार को ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है। साथ ही, दोषियों पर 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जो पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।

यह मामला थूथुकुडी जिले के सतनकुलम पुलिस स्टेशन से जुड़ा है। लॉकडाउन के दौरान मोबाइल की दुकान खुली रखने के आरोप में पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया था, जहाँ उन्हें बर्बर यातनाएं दी गईं, जिसके कारण अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सजा पाने वालों में पूर्व इंस्पेक्टर एस. श्रीधर और सब-इंस्पेक्टर बालकृष्णन व रघु गणेश जैसे नाम शामिल हैं।


हरियाणा के CM नायब सैनी और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तानी कट्टरपंथियों का ई-मेल और सुरक्षा अलर्ट

हिसार टाइम्स – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और चंडीगढ़-पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार सुबह धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। ई-मेल में स्पष्ट लिखा था कि चंडीगढ़ के स्कूलों में बम ब्लास्ट होगा और “पंजाब अब खालिस्तान बनेगा”। धमकी देने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का बताया है और ई-मेल में इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डा. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा के नाम लिखे हैं।

ई-मेल में मुख्यमंत्री को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने विधानसभा में खालिस्तान रेफरेंडम का समर्थन नहीं किया या पंजाब के साथ जुड़ने का विरोध किया, तो उनकी जान ले ली जाएगी। इससे पहले 10 मार्च को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। फिलहाल पुलिस, बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीमें जांच में जुटी हैं।


160 करोड़ के गबन मामले में बायो टीचर स्वाति का आत्मसमर्पण

नगर निगम के खाते से फर्जीवाड़ा

हिसार टाइम्स – पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के एफडी गबन मामले की मुख्य आरोपी स्वाति तोमर ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच में सामने आया है कि स्वाति के बैंक खाते में नगर निगम के खाते से करीब 30 से 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। स्वाति एक प्राइवेट संस्थान में बायोलॉजी की लेक्चरर थी।

स्वाति के वकील का दावा है कि वह इस साजिश का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उन्हें “सब-कॉन्ट्रैक्टर” बनाने और एक बड़ा शिक्षण संस्थान खुलवाने का झांसा देकर फंसाया गया है। वकील के अनुसार, 35 करोड़ में से स्वाति को 5 लाख रुपये भी नहीं मिले और उनके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया है।


नवजात बच्चों की तस्करी: 3 साल में बेचे गए 30 बच्चे

बहादुरगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा

हिसार टाइम्स – हरियाणा के बहादुरगढ़ में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह पिछले साढ़े तीन साल से सक्रिय था और अब तक करीब 30 नवजात बच्चों को देश के अलग-अलग राज्यों में बेच चुका है।

इस मामले में अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन बच्चों को चोरी किया गया था या इनके माता-पिता ने ही इन्हें बेचा था। हाल ही में पंजाब से एक नवजात के माता-पिता को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरोह की सप्लाई चेन काफी मजबूत थी, जो संभावित ग्राहकों से संपर्क कर सौदे करती थी।


दिल्ली विधानसभा परिसर में बड़ी सुरक्षा चूक: कार ने बैरियर तोड़ा

स्पीकर की कार में गुलदस्ता रखकर फरार हुए आरोपी

हिसार टाइम्स – दिल्ली विधानसभा परिसर की सुरक्षा में सोमवार दोपहर एक गंभीर चूक सामने आई। एक यूपी नंबर की टाटा सियेरा कार वीआईपी एंट्री वाले गेट नंबर दो के बैरियर को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गई। चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के अंदर जाते ही आरोपी उनकी कार के पास पहुंचे और पिछली सीट पर एक गुलदस्ता और गेंदे के फूलों की माला रखकर फरार हो गए।

दिल्ली पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जांच में गुलदस्ते के अंदर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन इस घटना ने वीआईपी सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है।


राजनीति में नई पारी: डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’

कांग्रेस से निष्कासन के बाद नया विकल्प

हिसार टाइम्स – पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर किए जाने के बाद पूर्व संसदीय सचिव डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) के जरिए इसकी जानकारी दी। इस घोषणा के साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लग गया है।

डॉ. सिद्धू ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं के कामकाज का गहराई से आकलन करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया विकल्प देने का फैसला किया है। गौरतलब है कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू ने भी हाल ही में राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए थे।

◾सच हुई ट्रंप की धमकीः ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

◾नेतन्याहू की ईरान के खिलाफ दहाड़-“खून का हिसाब खून से, अब कोई नहीं बचेगा”

◾ईरान को अपशब्दों भरी धमकी पर बवाल: अमेरिकी नेता बोले-‘पागल हो गए हैं ट्रंप…लगता दिमाग को लकवा मार गया !

◾जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरानी विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता, खाड़ी संकट पर दिया भारत का स्पष्ट संदेश

◾Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है

◾​भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

‘◾भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है’, अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि

◾भारत की परमाणु ‘हुंकार’, हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद

◾पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन​शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, बङी कंपनियों में दिखी तेजी

◾​​असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार:तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए

◾प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील:इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है

◾BJP का स्थापना दिवस, मोदी बोले-भाजपा हर चुनौती को तैयार:योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन

‘◾मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’: ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं

◾आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा; अपोलो-13 का रिकॉर्ड टूटा

◾70 की रफ्तार से तूफान, 5 सर्कुलेशन, IMD का दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट

◾ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मुहिम फेल, ओम बिरला और राधाकृष्णन ने दिया झटका

◾दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल खुद पैरवी करेंगे:जस्टिस स्वर्ण कांता से इस केस से हटने की मांग की; अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

◾ट्रंप ने कनाडा पर आक्रमण का मूड बदला, पहले US का 51वां राज्य बनाने का था प्लान

◾जजों पर हमले के वक्त मुख्य सचिव का फोन क्यों नहीं लगा? बंगाल SIR पर CJI सख्‍त

◾KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

====================================

===================================

Oplus_16908288