नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


आरटीआई की आड़ में ‘वसूली का खेल’: एक्टिविस्ट मनोज सिंधवानी की बढ़ी मुश्किलें, जमानत याचिका खारिज

ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का आरोप

हिसार टाइम्स – हिसार में आरटीआई (सूचना का अधिकार) को हथियार बनाकर अवैध वसूली करने वाले तथाकथित आरटीआई एक्टिविस्ट मनोज सिंधवानी पर पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। मनोज पर आरोप है कि वह नगर निगम में आरटीआई लगाकर नई इमारतों की कमियां निकालता था और फिर उन्हें ढहाने की धमकी देकर मालिकों से मोटी रकम वसूलता था। हाल ही में एक मोबाइल एक्सेसरीज विक्रेता से 1 लाख रुपये नकद लेते हुए उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो कोर्ट में अहम सबूत माना जा रहा है। इसके अलावा, होटल संचालक शगुन खुराना से भी 2.5 लाख रुपये की अवैध वसूली के मामले में उसके खिलाफ एचटीएम थाने में केस दर्ज है।

नगर निगम के अधिकारियों से ‘साठगांठ’ की जांच

पुलिस की जांच अब इस मुख्य बिंदु पर टिकी है कि क्या मनोज अकेले इस खेल को अंजाम दे रहा था या नगर निगम के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी उसके साथ मिले हुए थे। रिकॉर्ड के अनुसार, मनोज ने पिछले 2-3 सालों में नगर निगम में 442 आरटीआई लगाई हैं। हैरानी की बात यह है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद भी उसके नाम से 100 नई शिकायतें एक साथ नगर निगम पहुंची हैं। पुलिस अब निगम की बिल्डिंग ब्रांच के उन अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है, जो मनोज को नई इमारतों की गुप्त जानकारी और नक्शे उपलब्ध कराते थे।

अदालत का सख्त रुख और पुलिस की अगली कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए हिसार की स्थानीय अदालत ने मनोज सिंधवानी की जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। जांच अधिकारी बलवंत कुमार के अनुसार, पुलिस अब आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है ताकि इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके। नगर निगम ने भी सख्त कदम उठाते हुए ऐसे संदिग्ध शिकायतकर्ताओं को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस को अंदेशा है कि इस अवैध वसूली के खेल में कुछ अन्य आरटीआई एक्टिविस्ट और नक्शानवीस (Draftsmen) भी शामिल हो सकते हैं।

Oplus_16908288

हनीट्रैप के जरिए फंसाकर कार लूट और फिरौती मांगने मामले में दो आरोपियों को 10‑10 साल की सजा

हिसार टाइम्स – हिसार की अदालत ने हनीट्रैप के जरिए एक व्यक्ति को फंसाकर उसकी कार लूट और फिरौती मांगने वाले मामले में दो आरोपियों को 10‑10 साल की सख्त सजा सुनाई है। अतिरिक्क्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंगलेश चौबे ने जींद निवासी मनीष और गुरमीत को दोषी ठहराते हुए उन पर 50‑50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।


यह वारदात 5 जुलाई 2021 की है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक युवती सहित कुल 5‑6 लोगों के खिलाफ अपहरण, फिरौती, लूट और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया कि वह स्थानीय ऑटो मार्केट में दफ्तर चलाता है और उसकी इंटरनेट मीडिया के जरिए एक युवती से जान‑पहचान बनी थी।
घटना वाले दिन युवती ने पीड़ित को फोन कर नागरिक अस्पताल मोड़ पर बुलाया और बाद में उसे एक होटल में ले गई। लगभग 20 मिनट बाद दोनों कार से बरवाला चुंगी की ओर निकले। रास्ते में युवती ने उल्टी आने का बहाना बनाकर गाड़ी रोकवाई, तभी दो अन्य वाहन आए और चार युवक पीड़ित की कार में जबरन घुस बैठे।

आरोपियों ने उसका पर्स छीन लिया, जिसमें लगभग 5 हजार रुपए थे।
बाद में आरोपी पीड़ित को बरवाला और सुरेवाला चौक की ओर ले गए और उससे 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने पीड़ित के परिजनों को फोन करवाकर 5‑6 लाख रुपए की व्यवस्था की बात कही और उसे शहर स्थित उसके दफ्तर तक ले आए। वहां पीड़ित के बेटे और दोस्तों ने रुपए देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले की सख्ती से जांच कर प्राथमिकी दर्ज की और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष चालान पेश किया। न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर मनीष और गुरमीत को दोषी ठहराया, जबकि अन्य आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।

हिसार के श्रद्धालुओं के साथ सालासर बालाजी मंदिर में हुई मारपीट के मामले ने जोर पकडा,हनुमान सेवा समिति से स्पष्टीकरण मांगा

हिसार टाइम्स – राजस्थान के प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर में हिसार के श्रद्धालुओं के साथ हुई मारपीट के मामले ने जोर पकड़ लिया है। घटना पर संज्ञान लेते हुए सुजानगढ़ के एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने श्री हनुमान सेवा समिति को नोटिस जारी किया है और दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।


रविवार को दर्शन के दौरान मंदिर में तैनात बाउंसरों और हिसार के कुछ श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि मोबाइल से वीडियो बनाने को लेकर कहासुनी बढ़ी और बाउंसरों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में हिसार के व्यापारी संजय, उनकी पत्नी अनीता, भाई प्रवीण सहित छह लोग घायल हो गए। सभी ने हिसार के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपनी एमएलआर (MLR) कटवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में मंदिर समिति से कई सवाल पूछे गए हैं — गार्ड और बाउंसरों की नियुक्ति किस निजी एजेंसी के माध्यम से की गई, उनकी चयन प्रक्रिया क्या रही, उन्हें किन निर्देशों के तहत तैनात किया गया, और बार-बार ऐसी घटनाओं के पीछे कौन जिम्मेदार है।


ओमप्रकाश वर्मा ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल मंदिर की प्रतिष्ठा को धूमिल करती हैं, बल्कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती हैं।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। लोगों ने मांग की है कि मंदिर सुरक्षा व्यवस्था को निजी एजेंसियों से हटाकर प्रशासन के नियंत्रण में लिया जाए और परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए।

रिटायर्ड आर्मी सूबेदार से करीब 18.40 लाख की ठगी मामले मे अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – हिसार पुलिस ने बीमा लोकपाल अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के छठे आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया। यह गिरोह बीमा राशि दिलाने का झांसा देकर ‘रजिस्ट्रेशन फीस’ व अन्य चार्ज के नाम पर लाखों रुपये ऐंठता था।
एक रिटायर्ड आर्मी सूबेदार से करीब 18.40 लाख की ठगी का यह केस सामने आया था। अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनसे 3.70 लाख रुपये बरामद किए गए। जांच जारी है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन, पहाड़ टूटने से भारी तबाही; NH-44 पूरी तरह बंद

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच भारी भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। सोमवार सुबह करीब 3 बजे पहाड़ों से पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने से दोनों तरफ का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

तेहरान के रिहायशी इलाकों पर हमले में 13 की मौत, यूनिवर्सिटी को भी बनाया निशाना; गैस सप्लाई ठप

ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच तेहरान की एक यूनिवर्सिटी पर हवाई हमले हुए, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों से रात भर धमाकों की गूंज सुनाई दी और पास के गैस वितरण केंद्र को भी नुकसान पहुंचा है।

जयपुर: श्रीगंगानगर पाक बॉर्डर पर दो दिनों में 72 करोड़ की 14 किलो हेरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर: श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर बॉर्डर क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लगातार दो दिनों तक चले संयुक्त अभियान में कुल 14 किलो 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश जारी है.

जिला पुलिस अधीक्षक हरिशकंर ने जानकारी दी कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशीली खेप भारतीय सीमा में गिराई जा रही है. दूसरे दिन भी सघन सर्च अभियान जारी रखा गया, जिसमें अतिरिक्त 2 किलो 235 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. इस तरह दो दिनों की कुल बरामदगी 14 किलो 400 ग्राम तक पहुंच गई. पहले दिन करणपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर 23 पैकेट में पैकेट में 12 किलो 165 ग्राम हेरोइन बरामद की गई और चारों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया था.

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजस्थान पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है:

करणपुर बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी और सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस बड़ी बरामदगी से अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पूरे नेटवर्क की गहन जांच चल रही है और शेष तस्करों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र बुटा सिंह (26) निवासी चक पंजीके, थाना गुरूहरसहाय, जिला फिरोजपुर (पंजाब), विकास पुत्र राजेंद्र कुमार (19) निवासी 2 केपीडी रावला,

जिला श्रीगंगानगर, बलजीत सिंह पुत्र गुरलाभ सिंह (27) निवासी लौहारा, थाना गजसिंहपुर, जिला श्रीगंगानगर और पवन कुमार पुत्र गणेशाराम (27) निवासी गजसिंहपुर, जिला श्रीगंगानगर के रूप में हुई है. एसपी ने कहा कि वर्तमान में पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां बॉर्डर क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चला रही हैं. इस सफलता से सीमा पार से ड्रोन के जरिए हो रही नशे की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही ह

5 साल तक पाकिस्तानी जासूस को पनाह देते रहे नूंह के तीन युवक, जम्मू-कश्मीर पुलिस पूछताछ कर उगलवाएगी राज

पांच वर्ष से अवैध रूप से रहे पाक जासूस को पनाह देने के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की टीम ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तीन युवकों को जम्मू कश्मीर पुलिस अपने साथ ले गई है।इनमें पुन्हाना के खेडा गांव के दो भाई साहिल व आमिर तथा तावड़ु के खोरीकला के नासिर शामिल है। तीनों आरोपितों के यहां पाकिस्तानी जासूस समय -समय पर रुकता रहा है।

तीन युवकों को पहले भी पूछताछ के लिए पांच दिन पहले हिरासत में लिया था।लेकिन पूछताछ के बाद एजेंसी की टीम ने इन्हें छोड़ दिया था। नासिर को दोबारा तीन दिन पहले दोबारा हिरासत में लिया था, वहीं दोनों भाई साहिल व आमिर को फिर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। जांच एजेंसी की टीम ने तीनों को अपने साथ ले गई है।

तीनों के मोबाइल की हो रही जांच:

तीनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर गहनता से जांच की जा रही है। साहिल व आमिर दोनों भाई है व पुन्हाना में मजदूरी का काम करते है। जबकि नासिर खोरी कलां में अपने पिता के साथ पेप्सी की दुकान चलाने में उसकी सहायता करता है। नासिर मूल रूप से पलवल जिले के पावर गांव का रहने वाला है। उसका परिवार यहां 25 वर्ष पहले आकर बसा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी युवक कथित रूप से अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर करीब पांच वर्षों तक मेवात क्षेत्र में रह रहा था। जिसने देश की सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां हासिल कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ सांझा की।

संवेदनशील जानकारियां विदेश भेजने का शक:

सूत्रों के मुताबिक युवक ने मेवात के पुनहाना, हथीन और तावडू क्षेत्रों में कई लोगों से संपर्क बनाए और इस दौरान देश के विभिन्न शहरों की यात्राएं भी कीं। आशंका जताई जा रही है कि वह संवेदनशील जानकारियां इकट्ठा कर विदेश भेज रहा था। हालांकि स्थानीय स्तर पर उसकी गतिविधियों की भनक नहीं लग पाई। मामले की शुरुआती जानकारी जांच एजेंसियों को तकनीकी इनपुट के आधार पर मिली। जिसके बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां सक्रिय हुईं।

इसके बाद एनआईए, आईबी, एसटीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीमों ने मेवात क्षेत्र में कई स्थानों पर दबिश दी। जांच के दौरान कई लोगों से पूछताछ की गई और उनके मोबाइल व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनमें से अधिकांश को बाद में छोड़ दिया गया। इनमें खेडा के दोनों भाई साहिल व आमिर तथा खोरी कला के नासिर भी शामिल है।

संदिग्ध से संपर्क में होने की आशंका:

पता चला है कि पाकिस्तानी जासूस ने मेलजोल बढाया तथा अक्सर यहां पर रुकता था। माना जा रहा है कि ये युवक संदिग्ध के संपर्क में रहे हो सकते हैं और उनसे अहम जानकारी मिल सकती है। जांच एजेंसियों का मानना है कि संदिग्ध युवक अब देश से फरार हो चुका है। साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह के अन्य लोग भी देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हो सकते हैं। इस इनपुट के आधार पर एजेंसियों ने अपनी जांच और तेज कर दी है तथा संदिग्ध नेटवर्क की पहचान करने का प्रयास जारी है।

===================================

====================================