नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – करनाल के नेवल रोड पर मंगलवार सुबह एक बड़ी अनहोनी टल गई जब श्रीराम ग्लोबल स्कूल के एक चालक ने शराब के नशे में धुत होकर 15 बच्चों से भरी बस को अनियंत्रित तरीके से सड़क पर दौड़ाया । बस को डगमगाते देख एक एक्सयूवी सवार युवक ने साहस दिखाते हुए बस को रुकवाया और बच्चों को अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया । आरोपी चालक ने खुद स्वीकार किया कि वह चंडीगढ़ से शराब पीकर आया था और वह मौके पर खड़ा होकर लड़खड़ाता नजर आया । शिक्षा विभाग के अधिकारी रोहतास वर्मा ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए ड्राइवर और स्कूल प्रबंधन दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं ।

ईरान-इजराइल युद्ध की मार: हरियाणा के फार्मा उत्पादन में भारी गिरावट
हिसार टाइम्स – ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर हरियाणा के फार्मास्युटिकल उद्योग पर पड़ रहा है, जिसके कारण दवा निर्माण इकाइयों का उत्पादन लगभग 50% तक कम हो गया है । यद्ध की वजह से समुद्री मार्ग बाधित होने के कारण करीब दो हजार करोड़ रुपये का तैयार माल दुबई के रास्ते में फंसा हुआ है और निर्यात पूरी तरह से प्रभावित है । कच्चे माल की आपूर्ति, जो मुख्य रूप से चीन से होती है, उसमें 25% की मूल्य वृद्धि देखी गई है । इसके साथ ही समुद्री माल ढुलाई के किराए में भी पांच गुना की बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, जहाँ पहले एक कंटेनर का किराया 2 हजार डॉलर था, वह अब बढ़कर 10 हजार डॉलर हो गया है । दवा निर्माण में उपयोग होने वाले पेट्रोलियम-आधारित रसायनों और सॉल्वेंट्स की कमी ने उत्पादन लागत को और बढ़ा दिया है ।

रेलूराम पूनिया हत्याकांड: सोनिया ने दाखिल किया जवाब, संजीव के वकील ने मांगा वक्त
हिसार टाइम्स – पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया परिवार सामूहिक हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को महत्वपूर्ण सुनवाई हुई, जिसमें अदालत के आदेश पर दोषी सोनिया के वकील ने काउंटर शपथ-पत्र दाखिल किया । हालांकि, दूसरे दोषी संजीव के वकील ने जवाब के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है, जिसके बाद अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 मई को निर्धारित की गई है । ज्ञात हो कि साल 2001 में सोनिया ने संपत्ति के लालच में अपने पति के साथ मिलकर अपने पिता रेलूराम पूनिया, मां और बच्चों सहित परिवार के आठ सदस्यों की नृशंस हत्या कर दी थी । इस मामले में साल 2004 में हिसार कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को साल 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया था ।

प्रशासनिक फेरबदल: 2025 बैच के 6 आईएएस अधिकारियों को मिली पहली तैनाती
हिसार टाइम्स -हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए 2025 बैच के 6 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों को फील्ड में अंडर ट्रेनिंग पोस्टिंग दी है । मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है । तैनाती के तहत अभिलेज पांगतेय को नूंह, मुकेश श्रीवास्तव को फरीदाबाद, शिवानी पांचाल को कैथल, सोहम शैलेंद्र को करनाल, विशाल सिंह को रोहतक और विवेक यादव को हिसार में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं ।

गौतस्करों पर सख्त प्रशासन: अवैध संपत्तियों पर चलेगा सरकारी बुल्डोजर
हिसार टाइम्स – कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन ने गौतस्करी और गोकशी की वारदातों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं । पुलिस अब उन अपराधियों की पहचान कर रही है जिन्होंने गौतस्करी के जरिए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है, ऐसी इमारतों को जमींदोज करने और संपत्तियों को कुर्क करने की योजना तैयार की गई है । एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि आदतन अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली जाए और इन अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं ।

हिसार के सरकारी स्कूलों में संकट: शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी से पढ़ाई ठप
हिसार जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षकों की कमी का संकट गहरा गया है क्योंकि बड़ी संख्या में टीचर्स की ड्यूटी जनगणना की ट्रेनिंग में लगा दी गई है । कई स्कूलों में स्थिति इतनी खराब है कि पूरा स्टाफ ट्रेनिंग पर है और एक ही शिक्षक के भरोसे 5-5 कक्षाओं के बच्चों को बैठाया जा रहा है । रावतखेड़ा के मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल जैसे संस्थानों में चार में से तीन शिक्षक ट्रेनिंग पर हैं, जिसके चलते छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए गांव की ही एक महिला को अस्थाई रूप से स्कूल बुलाना पड़ा है ।

सड़क हादसों में मौत और चोट: हाईवे पर रफ्तार का कहर
हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हुए सड़क हादसों में जनहानि की दुखद खबरें सामने आई हैं । घरौंडा में मंगलवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार आरएमपी डॉक्टर भगवत दयाल और उनके साथी मामन की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं करनाल हाईवे पर नए बस स्टैंड के पास एक कार को बचाने के चक्कर में दो बसों और एक ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पंजाब रोडवेज की बस में सवार करीब आठ यात्री घायल हो गए । घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है ।

नगर निगम गबन मामला: स्वाति तोमर को मिली 14 दिन की न्यायिक हिरासत
पंचकूला नगर निगम में हुए 159 करोड़ रुपये के बड़े गबन मामले में विजिलेंस की एसआईटी जांच के बाद आरोपी स्वाति तोमर को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । एसआईटी की पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने स्वाति के नाम पर तीन बैंक खाते खुलवाए थे जिनमें करोड़ों रुपये की संदिग्ध एंट्रियां पाई गई हैं । जांच में दो नए नाम, समर और राजेश बंसल भी सामने आए हैं, जिनके खातों में नगर निगम के पैसे ट्रांसफर किए गए थे । इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच और पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।




◾ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का सीजफायर: 40वें दिन जंग रुकी; ईरान होर्मुज भी खोलेगा, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं

◾सीज़फायर के एलान से अमेरिका से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शेयर बाजार हुए गुलजार, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में आज अच्छा बढ़त होने की पुरी संभावना
◾अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को दो हफ्ते के लिए रोक दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान करते हुए कहा कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है

◾क्या पूरी तरह टल गया महायुद्ध?: ट्रंप के बाद अब ईरान भी युद्धविराम पर सहमत, समझौते को बताया अपनी बड़ी जीत
◾मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, 79 हजार करोड़ की लागत से हुई तैयार, दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे PM

◾राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने, बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर

◾भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध
◾चुनाव आयोग प्रमुख से आज मिलेंगे टीएमसी नेता, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल

◾ ‘मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई…’, मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला
◾चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर; वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

◾घर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल साबुन, वाइप्स और डिसइन्फेक्टेंट अब एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य संकट की वजह बनते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन कीटाणुनाशकों में मौजूद रसायन बैक्टीरिया को खत्म करने के बजाय उन्हें और मजबूत बना रहे हैं, जिससे वे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते जा रहे हैं

◾नए वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति का आज होगा ऐलान, रेपो रेट और ईएमआई पर टिकी सभी की निगाहें

◾राजस्थान की IPL-19 में लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रन से हराया; जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट

◾उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। भूस्खलन से राजमार्ग बंद और सैकड़ों वाहन फंसे। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान भी। स्काईमेट ने चेतावनी दी है कि 2026 में सुपर अल नीनो के कारण गर्मी बढ़ेगी और मानसून कमजोर रहेगा

===================================

====================================





















