नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सरकार को सीधी चेतावनी: लांधड़ी-चिकनवास टोल पर किसानों का 4 घंटे तक ‘शक्ति प्रदर्शन’

हिसार टाइम्स – हिसार के अग्रोहा क्षेत्र में शनिवार को खेती-किसानी की समस्याओं को लेकर जबरदस्त उबाल देखा गया। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर लांधड़ी-चिकनवास टोल प्लाजा पर भारी संख्या में किसान और मजदूर जुटे, जहाँ उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम रखा।

इस दौरान माहौल पूरी तरह विरोध के नारों से गूंजता रहा। प्रदर्शन के बीच हरियाणवी कलाकार ईश्वर छात्र ने अपनी रागनियों के जरिए किसानों के संघर्ष को स्वर दिया, जिससे मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में भारी उत्साह देखा गया। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह जाम केवल प्रशासन को यह बताने के लिए है कि किसान अपनी मांगों को लेकर कितना गंभीर है।

अब सड़क से संसद तक आर-पार की लड़ाई की तैयारी
किसान नेता सरदानंद राजली ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए इसे एक ‘चेतावनी और रिहर्सल’ करार दिया। उन्होंने सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि किसान एक ओर कुदरत की मार झेल रहा है और दूसरी ओर सरकार उसे बायोमेट्रिक प्रणाली और गेट पास जैसी कागजी पेचीदगियों में उलझाकर अन्याय कर रही है।

किसानों की स्पष्ट मांग है कि नए खरीद नियमों को वापस लेकर गेहूं और सरसों की खरीद की पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने अपनी अनुशासित और संवेदनशील छवि पेश करते हुए एम्बुलेंस, सेना के वाहनों और परीक्षार्थियों को सुरक्षित रास्ता दिया, लेकिन साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया कि यदि खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में मंडियों से लेकर सड़कों तक एक बड़ा और निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा। से 21 सदस्य टीम पहुंची हिसार

सालासर मंदिर से टीम पहुंची हिसार,मारपीट की घटना पर किया खेद प्रकट !

हिसार टाइम्स – सालासर मंदिर के पुजारियों ने 21 सदस्यीय कमेटी के आगे हिसार के पीड़ित परिवार से घटना पर माफी मांगी,दोनों पक्षों के बीच दो घंटे हिसार में चली बातचीत के बाद सालासर विवाद प्रकरण निपट गया है। बातचीत में सालासर धाम के दो मुख्य पुजारी व उनके परिवार के सदस्यों तथा हिसार के पीड़ित संजय अरोड़ा व उनके परिवार के सदस्यों तथा 21 सदस्यीय कमेटी के बीच हुई बैठक में सालासर मंदिर में जो भी घटनाक्रम हुआ, उस पर खेद प्रकट किया गया। कमेटी की सभी मांगों को पूरा करने पर सहमति बन गई।

हिसार के सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक के दौरान पुजारी साधारण वेशभूषा में आए उन्होंने सोने की मोटी मोटी चेन व अंगूठी नहीं पहन रखी थी,पुजारियों ने मंदिर से काले कपड़े वाले बाउंसर हटाने व VIP सिस्टम बंद करने का आश्वासन दिया,हिसार के पीड़ित परिवार ने अपनी व्यक्तिगत छवि खराब करने पर कन्हैया मित्तल को कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया है। इस फैसले में 21 सदस्य कमेटी भी उनका पूरी तरह परिवार का साथ देगी।






◾बंगाल फतह के लिए भाजपा की ‘डबल इंजन’ रैलियां: पीएम मोदी की उत्तर बंगाल में हुंकार, अमित शाह संभालेंगे जंगलमहल का मोर्चा

◾पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में होने वाली रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो जारी कर राज्य की जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने हेलीपैड पर जुटी भारी भीड़ को ‘अद्भुत दृश्य’ बताया और कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का जोश कम नहीं हुआ है।

◾ ‘मोदी की गारंटी, TMC की निर्मम सरकार…’, बर्धमान की धरती से प्रधानमंत्री का भ्रष्टाचार और हिंसा को लेकर बड़ा ऐलान
◾पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी, भय का राज बदलेगी भाजपा; असम के एक बूथ पर आज दोबारा वोटिंग
◾ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती आज: राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन, PM बोले- उनके विचार आज भी मार्गदर्शक

◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में एक दूसरे से मुलाकात की है। ये मौका था महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का, इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और मुस्कुराते हुए काफी देर तक चर्चा करते नजर आए। अब इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

◾पश्चिम एशिया तनाव के बीच विदेश सचिव का पेरिस-बर्लिन दौरा, ऊर्जा-रक्षा पर अहम चर्चा
◾वृंदावन हादसा-11 श्रद्धालुओं की मौत, 4 अब भी लापता, यमुना में 250 गोताखोर तलाश कर रहे; लोगों को मरता छोड़कर भागा नाव मालिक गिरफ्तार

◾लखनऊ में दुबई से आ रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 154 यात्री थे, काठमांडू में मौसम खराब होने पर उतारा; डेढ़ घंटे बाद रवाना

◾नासिक में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के आरोपों के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया है कि महाराष्ट्र में हिंदुत्ववादी कहलाने वालों की एक नई पीढ़ी पैदा हुई है, जो सुविधा के अनुसार हिंदुत्ववादी बन जाते हैं। चुनाव के मौसम में उनका हिंदुत्व अत्यंत प्रखर हो जाता है

◾चुनाव से पहले बंगाल में बड़ी कार्रवाई: SSC घोटाले में फिर घिरे पार्थ चटर्जी, ED की कोलकाता में ताबड़तोड़ रेड

◾नीतीश कुमार इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे, 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट हो रहा सामान, लालू के पड़ोसी बनेंगे

◾ ईरान से बातचीत करने पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, आर्मी चीफ ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया; प्लेन में बच्चों की फोटो रखकर पहुंचा ईरानी डेलिगेशन
◾IPL में आज पहला मैच PBKS vs SRH, हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की

◾IPL में आज दिल्ली vs चेन्नई, धोनी के बिना खेल रही CSK तीनों मैच हारी, कप्तान अक्षर DC को 2 जीत दिला चुके

===================================

====================================





















