नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – हरियाणा की मशहूर खिलाड़ी जोड़ी, मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच अब कानूनी तौर पर तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। 2022 में हुई इस शादी के बाद 2025 में इनके बीच विवाद शुरू हुआ था। स्वीटी ने दीपक पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए थे, जबकि दीपक ने स्वीटी के परिवार पर धोखाधड़ी और संपत्ति हड़पने जैसे गंभीर आरोप जड़े थे। तलाक के बाद स्वीटी ने स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा ध्यान केवल अपने खेल और करियर पर केंद्रित रहेगा।

स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्डा और उनकी बहन पूनम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए हिसार महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी . शिकायत में उन्होंने बताया कि शादी के समय उनके परिवार ने एक करोड़ रुपये खर्च किए और फॉर्च्यूनर कार दी, फिर भी दीपक ने और दहेज की मांग की. स्वीटी का यह भी कहना था कि दीपक ने उन्हें बॉक्सिंग छोड़ने के लिए मजबूर किया और कई बार बंद कमरे में मारपीट की, जिसके निशान आज भी उनके शरीर पर हैं.

दीपक हुड्डा ने भी स्वीटी बूरा, उनके पिता और मामा पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी . उनका कहना था कि महिला थाने में पूछताछ के दौरान स्वीटी और उसके परिजनों ने उनके साथ हाथापाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं. दीपक ने यह भी आरोप लगाया कि स्वीटी ने उनके परिवार की संपत्ति हड़पने की कोशिश की.

11 साल बाद जेल से बाहर आए सतलोक प्रमुख रामपाल: लग्जरी गाड़ियों के काफिले और भारी सुरक्षा के बीच हुए रवाना

हिसार टाइम्स – सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल करीब 11 साल 4 महीने और 24 दिन जेल में बिताने के बाद आखिरकार हिसार सेंट्रल जेल-2 से बाहर आ गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिलने के बाद शुक्रवार शाम 5 बजे उनकी रिहाई हुई। रामपाल के साथ उनकी मुख्य सेवादार बबीता उर्फ बेबी और सोनीपत निवासी मनोज को भी रिहा किया गया है। रिहाई के वक्त जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और लगभग 100 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। रामपाल को लेने के लिए उनके बेटे, पुत्रवधू और अन्य रिश्तेदार डिफेंडर और फॉर्च्यूनर जैसी कीमती गाड़ियों के साथ पहुंचे थे। जेल से निकलने के बाद रामपाल सीधे सोनीपत के धनाना गांव स्थित अपने आश्रम के लिए रवाना हो गए।

हाईकोर्ट की सख्त शर्तें: रामपाल न जनसभा कर पाएंगे और न ही जुटा सकेंगे भीड़

रामपाल की रिहाई के साथ ही कोर्ट ने उन पर बेहद सख्त शर्तें लागू की हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार, वे किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा (सत्संग) का आयोजन नहीं कर सकेंगे और न ही किसी भी स्थान पर भीड़ इकट्ठा कर पाएंगे। प्रशासन को इन शर्तों की निगरानी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। यदि भविष्य में रामपाल या उनके अनुयायियों द्वारा किसी भी शर्त का उल्लंघन किया जाता है, तो सरकार के पास उनकी जमानत रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट में अपील करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

गन कल्चर और अश्लीलता के खिलाफ महिला आयोग की मुहिम: मुख्यमंत्री को सख्त पॉलिसी बनाने की मांग

Oplus_16908288

हिसार टाइम्स – हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने प्रदेश में बढ़ते ‘गन कल्चर’ और संगीत में अश्लीलता को रोकने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को एक औपचारिक पत्र सौंपते हुए मांग की है कि भड़काऊ और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गानों के साथ-साथ ऐसे कलाकारों के कार्यक्रमों पर रोक लगाने के लिए एक ठोस सरकारी नीति बनाई जाए। रेणु भाटिया का कहना है कि हरियाणवी गानों में हिंसा और महिलाओं के प्रति अपमानजनक भाषा का युवाओं और विद्यार्थियों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे समाज में आक्रामकता और अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस अब तक 29 गायकों के 67 आपत्तिजनक गानों पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

पानी पीने के लिए रुकी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत

हिसार टाइम्स – सोनीपत के राई में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दिल्ली के उत्तम नगर निवासी आकिब भट्ट अपने परिवार के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाकर मुरथल से लौट रहे थे। जब उन्होंने पानी लेने के लिए अपनी कार हाईवे पर रोकी, तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार दो सगी बहनों, मनदीप कौर (27) और मनजीत (21) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ड्यूटी के पहले ही दिन टोलकर्मी की मौत: रोडवेज बस ने कुचला, ड्राइवर पर टोल बचाने का आरोप

बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय टोलकर्मी कपिल की ड्यूटी के पहले ही दिन मौत हो गई। कपिल गुरुवार रात 12 बजे अपनी पहली शिफ्ट पर आया था और शुक्रवार सुबह 8 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होनी थी। सुबह करीब 6 बजे जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी हिसार डिपो की एक रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बस ड्राइवर ने टोल बचाने के चक्कर में बस की रफ्तार तेज कर दी थी, जिसकी चपेट में कपिल आ गया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वृंदावन की यमुना में नाव पलटी: भिवानी की महिला समेत 10 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में केशी घाट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक निजी नाव तेज हवा के कारण पीपा पुल से टकराकर पलट गई। इस नाव में पंजाब के करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में भिवानी की एक महिला आशा मिड्ढा समेत कुल 10 लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन और गोताखोरों की मदद से 16-17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का पर्दाफाश: 24 महिलाओं से ₹37.74 करोड़ का सोना जब्त

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़े स्मगलिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान 24 महिला यात्रियों के पास से कुल 29.37 किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 37.74 करोड़ रुपये है। अधिकारियों ने महिलाओं के बैग और कपड़ों से 25.1 किलो गोल्ड बार और 4.27 किलो ज्वेलरी जब्त की। ये महिलाएं सुरक्षा जांच से बचने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित थीं, लेकिन खुफिया जानकारी के आधार पर उन्हें धर दबोचा गया।

यूट्यूब कंटेंट निर्माण में भारत की विश्व स्तर पर धाक: हर चौथा वीडियो भारतीय क्रिएटर का

भारत का डिजिटल सेक्टर दुनिया भर में तेजी से उभर रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पूरी दुनिया में अपलोड होने वाले कुल यूट्यूब कंटेंट का 25% हिस्सा अब भारत से आ रहा है। भारत अब केवल कंटेंट उपभोग करने वाला देश नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा कंटेंट हब बन चुका है। रिपोर्ट का दावा है कि 2030 तक भारत का डिजिटल वीडियो रेवेन्यू पारंपरिक टीवी से अधिक हो जाएगा। हर साल 24 हजार से ज्यादा भारतीय टाइटल बन रहे हैं, जिनमें से 19 हजार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धूम मचा रहे हैं।

केदारनाथ मार्ग पर ग्लेशियर खिसका: लिनचोली के पास आवागमन पूरी तरह बाधित

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर थारु कैंप के पास अचानक ग्लेशियर का एक हिस्सा खिसकने से पैदल मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ से ढक गया। बड़ी लिनचोली में हुई इस घटना के कारण यात्रियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस प्राकृतिक आपदा में कोई हताहत नहीं हुआ। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, मौके से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है और जल्द ही रास्ता दोबारा खोल दिया जाएगा।

पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से राहत: असम पुलिस के केस में मिली अग्रिम जमानत

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने असम पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में उन्हें एक हफ्ते की अग्रिम जमानत प्रदान की है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ खेड़ा द्वारा लगाए गए संपत्ति और पासपोर्ट संबंधी आरोपों के बाद दर्ज किया गया था। खेड़ा ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के पास कई पासपोर्ट और अघोषित विदेशी संपत्तियां हैं, जिन्हें चुनावी हलफनामे में नहीं दिखाया गया।

सजा के खिलाफ राम रहीम की हाईकोर्ट में अपील: सीबीआई से मांगा गया जवाब

साध्वी यौन शोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी सजा को चुनौती देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील दायर की है। राम रहीम की दलील है कि उन्हें पर्याप्त साक्ष्यों और गवाहों के बिना ही दोषी ठहराया गया है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में सीबीआई और अन्य संबंधित पक्षों को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अब 23 अप्रैल को तय की गई है।

जींद में मानवता शर्मसार: सगे चाचा ने 10 वर्षीय मासूम के साथ किया दुष्कर्म

जींद के जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही 10 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के समय बच्ची की मां घर पर नहीं थी। आरोपी ने बच्ची को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

सड़क दुर्घटनाओं में अन्य मौतें: केएमपी और लाडवा में 4 लोगों ने गंवाई जान

प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा-साले (ललित और दीपक) की मौत हो गई। वहीं, कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक प्राइवेट स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो चचेरे भाइयों (लाल सिंह और जियालाल) की मौत हो गई। स्कूल बस में उस वक्त 25-30 बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

◾ना-ना करते पाकिस्तान पहुंच गया ईरानी डेलीगेशन, अमेरिका पहले से हाजिर,वार्ता आज

◾पंजाब के श्रद्धालुओं का नाव हादसे से पहले का VIDEO:10 की मौत, इनमें एक ही परिवार के 7 सदस्य; 2 बसों में 130 लोग गए थे

◾114 नए राफेल स्वदेशी मिसाइलों से लैस होंगे:18 जेट फ्रांस में, 96 भारत में बनेंगे; कंपनी ने सोर्स कोड देने से इनकार किया

◾मुंबई एयरपोर्ट पर ₹38 करोड़ का 29.37 किलो सोना जब्त:24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार, कपड़ों-बैग में छिपाकर ला रही थीं

◾​12 राज्यों-UT में SIR, 6.08 करोड़ लोगों के नाम कटे:UP में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़, बंगाल में 91 लाख वोटर फाइनल लिस्ट से बाहर

◾लेबनान-इजरायल में सीजफायर के लिए यू.एस. स्टेट डिपार्टमेंट में होगी पहली बैठक

◾चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला! Bus-Train बदलते हुए खाटू श्याम दर्शन कर एक रात रुके हमलावर, रेवाड़ी पहुंचने से पहले दबोचे

◾नाबालिग मोनालिसा से शादी कर बुरा फंसा फरहान, लव जिहाद के आरोपों के साथ POCSO का भी खतरा; परिजनों ने बयां किया दर्द

◾परिवर्तन का संकल्प’: हर वर्ग के लिए भरोसे का ब्लूप्रिंट पेश, ‌BJP ने बंगाल के लिए जारी किया विकास और बदलाव का रोडमैप

◾​महिला सुरक्षा पर बड़ा एक्शन: भजनलाल शर्मा ने उतारी 42 PCR वैन-अब 24 घंटे सड़कों पर रहेगी सुरक्षा की ‘फास्ट फोर्स’

◾​​​बंगाल में राशन गेहूं तस्करी पर ED का बड़ा एक्शन, रानीगंज में उद्योगपति के ठिकानों पर छापेमारी

◾​​​नूंह में साइबर ठगी का भंडाफोड़: Facebook पर पुराने सिक्कों के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

◾जालंधर, पठानकोट व मोगा में खुफिया कैमरे, ISI-बब्बर खालसा से जुड़े 11 आरोपी गिरफ्तार

◾नीतीश बने राज्यसभा सांसद, कार्यकर्ता बोले- आपका फैसला गलत:दिल्ली में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाए नेता; कहा- निशांत, संजय झा, ललन के अलावा दूसरा CM नहीं चलेगा

◾नासिक की IT-कंपनी में लड़कियों के यौन शोषण-धर्मांतरण का मामला:6 मुस्लिम टीम लीडर, HR मैनेजर अरेस्ट; हिंदू संगठन का कंपनी कैंपस में हंगामा

◾शाह बोले- ममता भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं:लोगों की परेशानी की परवाह नहीं; ममता बोलीं- सांप पर भरोसा करना, BJP पर नहीं

◾भागीरथ के हाथों में रिंग फंसाकर रेस्क्यू की कोशिश:उज्जैन के बड़नगर में बोरवेल में फंसा दो साल का मासूम, चट्‌टानें आने से रुकी खुदाई

◾बदनामी भरे अभियान का शिकार हुआ, जजों को लिखे पत्र में बोले जस्टिस यशवंत वर्मा

◾इक्वाडोर ने कोलंबियाई आयात पर थोपा 100% टैरिफ : व्यापार विवाद गहराया, विदेश आर्थिक नीति में संशोधन करने का आह्वान

◾कैश विवाद: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा; राष्ट्रपति को भेजा पत्र, दिल्ली स्थित घर में मिले थे जलते हुए नोट

◾​शेयर बाजार में तेजी : 600 अंक से अधिक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बढ़त

◾IPL 2026 : RR ने RCB को 6 विकेट से दी मात, वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी

◾बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, दुनिया के चौथे नंबर के जोनाथन क्रिस्टी को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

====================================

===================================

Oplus_16908288